पत्तन Read in English

कोरिया दौरे के दौरान श्री सर्बानंद सोनोवाल कोरियाई उद्योग जगत के समक्ष भारत में जहाज निर्माण के अवसरों को प्रस्तुत करेंगे

Key details of this update
DetailInformation
Date25 October 2026 (Sunday)
Time8:27 PM
Topic / Ministryपत्तन
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (593 words)

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज दक्षिण कोरिया का चार दिवसीय दौरा शुरू किया। इस दौरान वे कोरियाई उद्योग जगत के समक्ष भारत में समुद्री क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को प्रस्तुत करेंगे। दोनों देश जहाज निर्माण में सहयोग बढ़ाने और वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया के शीर्ष पांच जहाज निर्माता देशों में शामिल करने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत हैं।

श्री सोनोवाल ने अपनी यात्रा की शुरुआत बुसान से की, जिसे उन्होंने कोरिया के समुद्री उद्योग का केंद्र बताया। वहाँ उन्होंने कोरियाई जहाज निर्माण उद्योग में कार्यरत भारतीय पेशेवरों के साथ बातचीत की। दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत गौरांगलाल दास ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और इस समुदाय का परिचय कराया, जिसमें सैमसंग हैवी इंडस्ट्रीज, हान्वा ओशन, एचडी ह्यूंडई, डीएनवी और भारतीय पोत परिवहन रजिस्टर के लोग शामिल थे।

श्री सोनोवाल ने कहा “दुनिया के सबसे उन्नत जहाज निर्माण पारिस्थितिकी तंत्रों में से एक के केंद्र, कोरिया में आपकी उपस्थिति भारत के लिए गर्व का विषय है।”

उन्होंने उनसे आग्रह किया कि वे अप्रैल में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान दोनों देशों द्वारा अपनाई गई रूपरेखा को केवल एक सरकारी समझौते के रूप में न देखें। वॉयेजेस नामक इस रूपरेखा में जहाज निर्माण, पोत परिवहन और समुद्री लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में सहयोग शामिल है।

श्री सोनोवाल ने कहा, “मैं चाहता हूँ कि आप वॉयेजेस को केवल एक सरकारी रूपरेखा के रूप में नहीं, बल्कि अपनी पेशेवर उन्नति और भारत के समुद्री क्षेत्र के भविष्य के लिए एक मंच के रूप में देखें।”

श्री सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के समुद्री भारत विज़न 2030 और समुद्री अमृत काल विज़न 2047 के तहत भारत का लक्ष्य जहाज निर्माण, जहाज मरम्मत, समुद्री विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी केंद्र बनना है। भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सितंबर 2025 में इस क्षेत्र के लिए नीतिगत प्रोत्साहनों की एक श्रृंखला को मंजूरी दी थी।

श्री सोनोवाल ने कहा कि भारत को और अधिक जहाज निर्माताओं, समुद्री इंजीनियरों, पोत वास्तुकारों, डिजाइनरों, वेल्डरों, परियोजना प्रबंधकों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों की आवश्यकता होगी। उन्होंने पेशेवरों से आग्रह किया कि वे कोरिया में अर्जित अपने अनुभव को भारत में लाएँ या कोरिया से ही भारतीय कंपनियों को सहयोग दें।

श्री सोनोवाल ने कहा, “आप दोनों देशों में अपने-अपने संपर्क नेटवर्क के बीच जीवंत सेतु की भूमिका निभा सकते हैं।” उन्होंने उन्हें युवा भारतीय पेशेवरों का मार्गदर्शन करने तथा भारत जहाज प्रौद्योगिकी केंद्र और भारत एवं कोरिया अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी के बीच जहाज निर्माण कौशल साझेदारी में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

श्री सोनोवाल ने समुदाय से तीन विषयों पर व्यावहारिक सुझाव मांगे: जहाज निर्माण यार्डों की उत्पादकता और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार कैसे किया जाए, वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कुशल कार्यबल कैसे तैयार किया जाए और भारतीय तथा कोरियाई उद्योग प्रौद्योगिकी, विनिर्माण एवं नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को किस प्रकार और सुदृढ़ कर सकते हैं।

श्री सोनोवाल ने कहा, “हम जहाज निर्माण, पोत परिवहन, पत्तन और समुद्री लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में कोरिया के साथ साझेदारी करने के इच्‍छुक हैं।”

इस दौरे के कार्यक्रम में वैश्विक जहाज निर्माण उद्योग के प्रमुखों के साथ बैठकें करना तथा समुद्री उद्योग संगठनों और अन्य समुद्री क्षेत्र के विचार-मंचों एवं अनुसंधान संस्थानों के साथ संवाद करना शामिल है।

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल विश्व समुद्री दिवस के अवसर पर बुसान में आयोजित मंत्री-स्तरीय गोलमेज बैठक में भाग लेंगे। इसमें विश्व के प्रमुख समुद्री राष्ट्रों के मंत्री-स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) के महासचिव के भी शामिल होने की उम्‍मीद है।

पीके/केसी/आरटी/पीके

इसी विषय से और: पत्तन

View all इसी विषय से और: पत्तन
  1. पत्तन

    भारत की हली मैरीटाइम एनबीएफसी एसएमएफसीएल का विस्तार, 5,107 करोड़ रूपये वितरित, 2031 तक 60,205 करोड़ रूपये का लक्ष्य

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग (एमओपीएसडब्लू) मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट फॉर स्टडीज इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (आईएसआईडी) में सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एसएमएफसीएल) के कॉर्पोरेट कार्यालय का…

    पूरा पढ़ें →
  2. पत्तन

    केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पोलैंड की कंपनियों को भारत में निर्माण, नवाचार और विकास के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग (एमओपीएसडब्ल्यू) मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पोलैंड की कंपनियों से भारत में केवल अपने उत्पादों का बाजार तलाशने के बजाय, यहां पर निर्माण करने, नवाचार को…

    पूरा पढ़ें →
  3. पत्तन

    केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से पहली अंतरराष्ट्रीय मालवाहक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) सर्बानंद सोनोवाल कल, 5 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल में डिब्रूगढ़ से पहली अंतरराष्ट्रीय मालवाहक यात्रा को हरी झंडी…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने वाराणसी यात्रा की झलकियाँ साझा कीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की झलकियाँ साझा कीं। इनमें भव्य एयर शो, उत्साहजनक रोडशो तथा मैन्युफैक्चरिंग और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में…

    पूरा पढ़ें →
  2. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र की उपलब्धियों को रेखांकित कर कारीगरों का मनोबल बढ़ाया

    भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष श्री मनोज गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।…

    पूरा पढ़ें →
  3. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 25 अक्टूबर 2026 को नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में कई कार्यक्रम किए, जिनका मुख्य उद्देश्य भारत-नीदरलैंड के आर्थिक संबंधों को मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
  4. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

    एनआईएफटीईएम-के ने भारत के पहले ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’, ‘हैक द फोर्क’ का आयोजन किया

    राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान, कुंडली (एनआईएफटीईएम-के) ने 'हैक द फोर्क' का आयोजन किया। यह भारत का पहला ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’ था। इसका मुख्य उद्देश्य वैकल्पिक प्रोटीन उद्योग…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद का स्मरण…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-गुवाहाटी

    गुवाहाटी में शिल्प समागम मेले (एसएसएम) से स्थानीय लोगों में उत्साह भर रहा है और हज़ारों दर्शकों ने भारत की पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की समृद्ध और अलग-अलग तरह की विरासत…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भुवनेश्वर में आरबीआइ की प्रमुख सुविधाओं के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    उड़ीसा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम जी। यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी, केंद्र सरकार में मेरी सहयोगी निर्मला सीतारमण जी, जुएल ओरांव जी, भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर श्री संजय…

    पूरा पढ़ें →
  8. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 26 और 27 अक्टूबर, 2026 को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। 26 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति विजयवाड़ा स्थित डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें…

    पूरा पढ़ें →
  9. उपभोक्‍ता कार्य

    सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने वॉकी-टॉकी के भ्रामक विज्ञापन दिए और ऐसी उत्पाद प्रविष्टि की, जिनमें…

    पूरा पढ़ें →
  10. लोकसभा सचिवालय

    12वां ब्रिक्स संसदीय मंच कल संसद भवन परिसर में आयोजित होगा

    भारतीय संसद 26 अक्टूबर 2026 को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच (BRICS Parliamentary Forum) की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। दो दिवसीय इस मंच के शुभारंभ से पूर्व, लोकसभा अध्यक्ष श्री…

    पूरा पढ़ें →
↑