खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

एनआईएफटीईएम-के ने भारत के पहले ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’, ‘हैक द फोर्क’ का आयोजन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date25 October 2026 (Sunday)
Time7:41 PM
Topic / Ministryखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
Languageहिन्दी
Reading time3 min (578 words)

राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान, कुंडली (एनआईएफटीईएम-के) ने 'हैक द फोर्क' का आयोजन किया। यह भारत का पहला ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’ था। इसका मुख्य उद्देश्य वैकल्पिक प्रोटीन उद्योग की वास्तविक चुनौतियों को हल करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सदुपयोग करना था। 24 घंटे तक चले इस हैकाथॉन का उद्घाटन 24 अक्टूबर को ‘हैक द फोर्क’ की निदेशक सुश्री ऐलिस पीजी ने किया था। 25 अक्टूबर को संपन्न हुए इस कार्यक्रम में, भाग लेने वाली टीमों ने विशेषज्ञों की जूरी के सामने अपने नवीन समाधान प्रस्तुत किए।

फ्रांस स्थित गैर-लाभकारी पहल ‘हैक द फोर्क’ द्वारा एनआईएफटीईएम-के के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य टिकाऊ खाद्य प्रणालियों के लिए एआई-आधारित समाधान खोजने हेतु युवा नवोन्मेषकों, शोधकर्ताओं और तकनीक के उत्साही समर्थकों को एक साथ लाना था। शुरुआत में आवेदन करने वाली 85 से अधिक टीमों में से 25 टीमों को अंतिम दौर के लिए चुना गया। इनमें से 10 राज्यों की 22 टीमों ने, जिनमें 90 से अधिक प्रतिभागी शामिल थे, संस्थान में आयोजित नवाचार संबंधी इस गहन चुनौती में हिस्सा लिया। इन प्रतिभागियों का संबंध अलग-अलग क्षेत्रों और संस्थानों से था, जिनमें आईआईटी, आईआईआईटी और दिल्ली विश्वविद्यालय शामिल थे।

एनआईएफटीईएम-के के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय ने भारत के पहले ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नए एवं रचनात्मक विचार सृजित करने तथा देश के खाद्य इकोसिस्टम को मजबूत करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल रचनात्मक सोच और अंतर्विषयक सहयोग को बढ़ावा देगी। साथ ही, खाद्य क्षेत्र की नई चुनौतियों से निपटने हेतु तकनीक पर आधारित समाधान तैयार करने में मदद करेगी। डॉ. ओबेरॉय ने भाग लेने वाली सभी टीमों को उनके उत्साह, रचनात्मकता और नवाचार के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने युवा नवोन्मेषकों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने, नई संभावनाओं को ढूंढने और एक मजबूत, टिकाऊ तथा भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार खाद्य-प्रसंस्करण इकोसिस्टम के निर्माण में योगदान दे सकने वाले व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम का समन्वय एनआईएफटीईएम-के के प्रोफेसर तथा एनटीआईबीआईएफ के सीईओ डॉ. विमल पंत ने किया। इस हैकाथॉन को मार्गदर्शकों के एक प्रतिष्ठित पैनल का सहयोग मिला। इस पैनल में गुड फूड इंस्टीट्यूट (जीएफआई) इंडिया के साइंस एंड टेक्नोलॉजी एसोसिएट श्री चैतन्य चिलुकुरी; जीएफआई इंडिया की रीजनल मेंटर सुश्री स्वर्णिम सामंत; आईआईआईटी सोनीपत के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सौरभ जैन; और दिल्ली विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर श्री अभिषेक शुक्ल शामिल थे। इन मार्गदर्शकों ने भाग लेने वाली टीमों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे उन्हें अपने विचारों को बेहतर बनाने और वैकल्पिक प्रोटीन उद्योग की उभरती चुनौतियों से निपटने हेतु नवीन, व्यावहारिक और तकनीक पर आधारित समाधान विकसित करने में मदद मिली।

इस चुनौती का मुख्य उद्देश्य वैकल्पिक प्रोटीन उद्योग को आगे बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सदुपयोग करना था। इसमें पौधों पर आधारित खाद्य नवाचार, किण्वन तकनीकों और व्यापक खाद्य प्रणालियों से संबंधित अनुप्रयोग शामिल थे। इसमें पोषण को बेहतर बनाने, खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ खाद्य उत्पादन और खाद्य अपशिष्ट को कम करने जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया। प्रतिभागियों को एक अपेक्षाकृत अधिक टिकाऊ एवं सुदृढ़ खाद्य इकोसिस्टम के निर्माण हेतु तकनीक पर आधारित नवीन समाधान विकसित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

विजेता टीमों ने 1.5 लाख रुपये के पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा की। साथ ही, उन्हें एनआईएफटीईएम-के के स्टार्टअप इनक्यूबेशन प्रोग्राम में शामिल होने का अवसर भी मिला। इस पहल ने अंतर्विषयक नवाचार, उद्यमिता एवं टिकाऊ खाद्य तकनीक को बढ़ावा देने के संस्थान के संकल्प को और मजबूत किया।

पीके/केसी/आरटी/आर/एसएस

इसी विषय से और: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

View all इसी विषय से और: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
  1. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

    “खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाएं; युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना चाहिए”: श्री चिराग पासवान

    केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने आज कहा कि भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और इसमें रोजगार सृजन, उद्यमिता को बढ़ावा देने, किसानों की आय…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने वाराणसी यात्रा की झलकियाँ साझा कीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की झलकियाँ साझा कीं। इनमें भव्य एयर शो, उत्साहजनक रोडशो तथा मैन्युफैक्चरिंग और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 25 अक्टूबर 2026 को नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में कई कार्यक्रम किए, जिनका मुख्य उद्देश्य भारत-नीदरलैंड के आर्थिक संबंधों को मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद का स्मरण…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-गुवाहाटी

    गुवाहाटी में शिल्प समागम मेले (एसएसएम) से स्थानीय लोगों में उत्साह भर रहा है और हज़ारों दर्शकों ने भारत की पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की समृद्ध और अलग-अलग तरह की विरासत…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भुवनेश्वर में आरबीआइ की प्रमुख सुविधाओं के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    उड़ीसा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम जी। यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी, केंद्र सरकार में मेरी सहयोगी निर्मला सीतारमण जी, जुएल ओरांव जी, भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर श्री संजय…

    पूरा पढ़ें →
  6. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 26 और 27 अक्टूबर, 2026 को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। 26 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति विजयवाड़ा स्थित डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें…

    पूरा पढ़ें →
  7. उपभोक्‍ता कार्य

    सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने वॉकी-टॉकी के भ्रामक विज्ञापन दिए और ऐसी उत्पाद प्रविष्टि की, जिनमें…

    पूरा पढ़ें →
  8. लोकसभा सचिवालय

    12वां ब्रिक्स संसदीय मंच कल संसद भवन परिसर में आयोजित होगा

    भारतीय संसद 26 अक्टूबर 2026 को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच (BRICS Parliamentary Forum) की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। दो दिवसीय इस मंच के शुभारंभ से पूर्व, लोकसभा अध्यक्ष श्री…

    पूरा पढ़ें →
  9. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में शहरी प्रशासन, योजना और सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने संबंधी व्यावहारिक सुझावों के साथ ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ संपन्न

    ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में शहरी प्रशासन, योजना और सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने संबंधी व्यावहारिक सुझावों के साथ आज भुवनेश्वर में ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ संपन्न हुआ। समापन भाषण…

    पूरा पढ़ें →
  10. गृह मंत्रालय

    मोदी सरकार का ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार, NCB द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

    मोदी सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार किया। NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की…

    पूरा पढ़ें →
↑