लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय Read in English

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र की उपलब्धियों को रेखांकित कर कारीगरों का मनोबल बढ़ाया

Key details of this update
DetailInformation
Date25 October 2026 (Sunday)
Time9:50 PM
Topic / Ministryलघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (680 words)

भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष श्री मनोज गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम 'मन की बात' की 139वीं कड़ी में खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बढ़ती बिक्री पर प्रकाश डाला और लोगों से आग्रह किया कि वे आने वाले त्योहारों के समय में स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्राथमिकता दें। श्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह आश्वासन खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र से जुड़े देश भर के लाखों कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए सम्मान, प्रेरणा और ऊर्जा के स्रोत के रूप में कार्य करता है।

श्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा खादी और ग्रामोद्योग को लगातार प्रोत्साहित किए जाने के कारण यह क्षेत्र अपनी पारंपरिक पहचान से आगे निकल गया है। अब यह रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का एक महत्वपूर्ण जरिया बन गया है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से खादी आज देश की सांस्कृतिक धरोहर के साथ-साथ आधुनिक भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक बन गई है। यह 'स्वदेशी' की भावना और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में उभरा है।

प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केवीआईसी के अध्यक्ष श्री मनोज गोयल गोयल ने कहा कि 'मन की बात' के 12 साल पूरे होने के अवसर पर आज के एपिसोड में खादी और ग्रामोद्योग का जिक्र हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। इसी मंच से, 3 अक्टूबर 2014 को, प्रधानमंत्री ने खादी खरीदने का आह्वान किया था, जिससे खादी को एक नई पहचान मिली। तब से उन्होंने लगातार खादी और स्वदेशी उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दिया है। गांधी जयंती पर एक ही दिन में 28 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने लाखों खादी कारीगरों विशेष रूप से महिला कारीगरों का मनोबल बढ़ाया है। केवीआईसी और देश भर के सभी खादी कारीगर प्रधानमंत्री के बहुत आभारी हैं। हम गुणवत्ता और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करके तथा युवा पीढ़ी को शामिल करके 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' के उनके दृष्टिकोण को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेते हैं। यह एपिसोड विशेष रूप से महत्वपूर्ण था क्योंकि इसने 'मन की बात' कार्यक्रम के 12 साल पूरे होने का प्रतीक है। इसकी शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के अवसर पर हुई थी।

श्री गोयल ने स्मरण दिलाया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कई मौकों पर 'मन की बात' के माध्यम से खादी की उपलब्धियों पर चर्चा की है और देश के नागरिकों से खादी उत्पादों को खरीदने की अपील की है। गांधी जयंती के अगले दिन 3 अक्टूबर, 2014 को पहले एपिसोड में कम से कम एक खादी उत्पाद खरीदने की अपील के बाद 4 अक्टूबर, 2014 को केवीआईसी के प्रमुख आउटलेट (स्टोर) पर रिकॉर्ड मात्रा में बिक्री दर्ज की गई। इसके बाद 26 सितंबर 2021 (81वें एपिसोड में), 25 सितंबर 2022 और 24 सितंबर 2023 को भी खादी उत्पाद खरीदने की अपील के बाद कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन में 2 अक्टूबर 2022 को 1.34 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री हुई। 2 अक्टूबर 2023 को 1.52 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई। 28 सितंबर 2025 को प्रसारित 126वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने लोगों से 2 अक्टूबर को कम से कम एक खादी उत्पाद खरीदने और इसके स्वदेशी मूल पर गर्व करने का आग्रह किया। इसके बाद 25 अक्टूबर 2026 को प्रसारित 139वें एपिसोड में उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गांधी जयंती के दिन खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री 28 करोड़ रुपये से अधिक हो गई थी। उन्होंने लोगों से त्योहारों के मौसम में स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की।

केवीआईसी के अध्यक्ष श्री मनोज गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और नीतियों के परिणामस्वरूप खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 में इस क्षेत्र का कारोबार 1.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया और इसने 2.04 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निकट भविष्य में यह क्षेत्र 2.51 लाख करोड़ रुपये के अपने टर्नओवर लक्ष्य तक भी पहुंच जाएगा।

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे

इसी विषय से और: लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

View all इसी विषय से और: लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय
  1. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    एनआई-एमएसएमई के प्रशिक्षण और डिजिटल सहायता से छोटे उद्यमों को बढ़ावा: संस्थान की यात्रा, उपलब्धियां और उद्यमियों के अनुभव

    एनआई-एमएसएमई छोटे उद्यमों को प्रशिक्षण, परामर्श, अनुसंधान और डिजिटल कौशल में सहयोग देता है। मंत्रालय ने संस्थान की उपलब्धियों के साथ तेलंगाना के रेशम तथा मिलेट कारोबारों के उदाहरण साझा किए हैं।…

    पूरा पढ़ें →
  2. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देशव्यापी स्वच्छता एवं जागरूकता पहलों के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का समापन किया

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2026 अभियान मनाया। इसका समापन 2 अक्टूबर 2026 को स्वच्छ भारत दिवस के…

    पूरा पढ़ें →
  3. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    नारियल की भूसी से उद्यम तक: नारियल का रेशा ग्रामीण जीवन को कैसे बदल रहा है

    जो चीज नारियल की भूसी के रूप में शुरू होती है, वो आज भारत के नारियल उत्पादक क्षेत्रों में उद्यम और आजीविका का स्रोत बन रही है। नारियल का रेशा, एक प्राकृतिक,…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने वाराणसी यात्रा की झलकियाँ साझा कीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की झलकियाँ साझा कीं। इनमें भव्य एयर शो, उत्साहजनक रोडशो तथा मैन्युफैक्चरिंग और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में…

    पूरा पढ़ें →
  2. पत्तन

    कोरिया दौरे के दौरान श्री सर्बानंद सोनोवाल कोरियाई उद्योग जगत के समक्ष भारत में जहाज निर्माण के अवसरों को प्रस्तुत करेंगे

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज दक्षिण कोरिया का चार दिवसीय दौरा शुरू किया। इस दौरान वे कोरियाई उद्योग जगत के समक्ष भारत में समुद्री…

    पूरा पढ़ें →
  3. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 25 अक्टूबर 2026 को नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में कई कार्यक्रम किए, जिनका मुख्य उद्देश्य भारत-नीदरलैंड के आर्थिक संबंधों को मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
  4. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

    एनआईएफटीईएम-के ने भारत के पहले ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’, ‘हैक द फोर्क’ का आयोजन किया

    राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान, कुंडली (एनआईएफटीईएम-के) ने 'हैक द फोर्क' का आयोजन किया। यह भारत का पहला ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’ था। इसका मुख्य उद्देश्य वैकल्पिक प्रोटीन उद्योग…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद का स्मरण…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-गुवाहाटी

    गुवाहाटी में शिल्प समागम मेले (एसएसएम) से स्थानीय लोगों में उत्साह भर रहा है और हज़ारों दर्शकों ने भारत की पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की समृद्ध और अलग-अलग तरह की विरासत…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भुवनेश्वर में आरबीआइ की प्रमुख सुविधाओं के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    उड़ीसा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम जी। यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी, केंद्र सरकार में मेरी सहयोगी निर्मला सीतारमण जी, जुएल ओरांव जी, भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर श्री संजय…

    पूरा पढ़ें →
  8. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 26 और 27 अक्टूबर, 2026 को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। 26 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति विजयवाड़ा स्थित डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें…

    पूरा पढ़ें →
  9. उपभोक्‍ता कार्य

    सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने वॉकी-टॉकी के भ्रामक विज्ञापन दिए और ऐसी उत्पाद प्रविष्टि की, जिनमें…

    पूरा पढ़ें →
  10. लोकसभा सचिवालय

    12वां ब्रिक्स संसदीय मंच कल संसद भवन परिसर में आयोजित होगा

    भारतीय संसद 26 अक्टूबर 2026 को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच (BRICS Parliamentary Forum) की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। दो दिवसीय इस मंच के शुभारंभ से पूर्व, लोकसभा अध्यक्ष श्री…

    पूरा पढ़ें →
↑