Saturday, 24 October 2026 29 new updates today
Latest Updates

पत्तन Read in English

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पोलैंड की कंपनियों को भारत में निर्माण, नवाचार और विकास के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया

Key details of this update
DetailInformation
Date22 October 2026 (Thursday)
Time7:24 PM
Topic / Ministryपत्तन
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (884 words)

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग (एमओपीएसडब्ल्यू) मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पोलैंड की कंपनियों से भारत में केवल अपने उत्पादों का बाजार तलाशने के बजाय, यहां पर निर्माण करने, नवाचार को बढ़ावा देने और निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने भारत-पोलैंड व्यापार मंच पर दोनों देशों के प्रमुख कारोबारियों के समक्ष भारत की विकास यात्रा और निवेश की संभावनाओं को भी प्रस्तुत किया।

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज भारत-पोलैंड बिजनेस फोरम में मुख्य संबोधन दिया। इस कार्यक्रम में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क भी शामिल हुए। श्री सोनोवाल ने कहा कि अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पोलैंड यात्रा ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान श्री मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने दोनों देशों के संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य केवल कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करना नहीं, बल्कि व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश और नवाचार के क्षेत्रों में भी सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि अब दोनों देशों का लक्ष्य इन क्षेत्रों में भी उतने ही मजबूत संबंध स्थापित करना है, जितने कूटनीतिक क्षेत्र में हैं।

श्री सोनोवाल ने कहा कि भारत एक बड़े व बढ़ते बाजार का विस्तार, युवा एवं प्रतिभाशाली कार्यबल की कुशलता तथा सुधार के साथ उद्यम और खुलेपन के लिए प्रतिबद्ध एक लोकतंत्र का भरोसा प्रदान करता है।

श्री सोनोवाल ने कहा कि भारत और पोलैंड की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं। उन्होंने कहा कि पोलैंड के पास इंजीनियरिंग, मशीनरी, खनन प्रौद्योगिकी, परिवहन, पर्यावरणीय समाधान और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में मजबूत क्षमताएं हैं, जबकि भारत के पास विशाल बाजार, कुशल प्रतिभा तथा व्यापक विनिर्माण आधार है, जो इन क्षमताओं को बड़े स्तर पर विस्तार देने में मदद कर सकता है। केंद्रीय मंत्री ने पोलैंड की कंपनियों से भारत में केवल अपने उत्पाद बेचने के बजाय, यहां उत्पादन करने, स्थानीय स्तर पर समाधान विकसित करने और भारतीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पोलैंड की कंपनियों को भारत को अपने विकास और विस्तार के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में देखना चाहिए।

श्री सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा आधारित बिजली उत्पादन क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने इसे जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में भारत का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगभग 280 से 300 अरब यूरो के निवेश की आवश्यकता होगी। इससे बिजली उपकरणों के निर्माण, ऊर्जा भंडारण, विद्युत ग्रिड, हरित हाइड्रोजन, पुनर्चक्रण और पर्यावरणीय प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर पैदा होंगे। श्री सोनोवाल ने यह भी कहा कि खनन, महत्वपूर्ण खनिजों और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में पोलैंड का अनुभव भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

प्रौद्योगिकी के क्षेत्र का जिक्र करते हुए केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग ने बताया कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों ने पोलैंड को अपने यूरोपीय परिचालन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया है और वहां लगभग 10,000 लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि अब दोनों देशों को सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं से आगे बढ़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, 5जी अनुप्रयोगों, डिजिटल बुनियादी ढांचे, स्मार्ट विनिर्माण और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत और पोलैंड के व्यवसायियों, शोधकर्ताओं तथा नवप्रवर्तकों को जोड़ने के लिए स्टार्टअप ब्रिज, नवाचार गलियारा तथा एआई-क्वांटम संवाद शुरू करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 6.36 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि पोलैंड में भारतीय निवेश 3 अरब डॉलर से अधिक है। पोलिश कंपनियां भी भारत में पैकेजिंग, विनिर्माण, कचरे से ऊर्जा उत्पादन और विद्युत वाहन क्षेत्र में सक्रिय हैं। श्री सोनोवाल ने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य केवल वर्ष 2030 तक व्यापार दोगुना करना ही नहीं, बल्कि आर्थिक सहयोग को इससे भी व्यापक स्तर पर ले जाना होना चाहिए।

श्री सोनोवाल ने कहा कि भारत और पोलैंड को मिलकर निर्माण करना चाहिए, नवाचार को बढ़ावा देना चाहिए, निवेश करना चाहिए तथा भरोसेमंद आपूर्ति शृंखलाएं विकसित करनी चाहिए। दोनों देशों को साथ मिलकर आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कारोबारी जगत के प्रमुख व्यक्तियों से आग्रह किया कि वे भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को केवल एक व्यापारिक करार के रूप में न देखें, बल्कि इसे अवसरों का विस्तार करने वाली व्यापक साझेदारी के रूप में समझें। उन्होंने कहा कि यह समझौता पोलिश कंपनियों के लिए भारतीय बाजार में नए अवसर खोलेगा, वहीं भारतीय कंपनियों को यूरोपीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद करेगा।

श्री सोनोवाल ने अपने संबोधन का समापन भारत के पावर टू एम्पावर के दर्शन का उल्लेख करते हुए किया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता के साथ-साथ सहयोग करने की सामर्थ्य भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “भारत का विकास पोलैंड के लिए नए अवसर पैदा कर सकता है, जबकि पोलैंड की क्षमताएं भारत को और सशक्त बना सकती हैं।” उन्होंने कहा कि दोनों देशों के व्यवसायिक संबंध मिलकर ऐसे समाधान विकसित कर सकते हैं, जो पूरी दुनिया के लिए उपयोगी साबित होंगे।

पीके/केसी/आरटी/एनके/एसएस

Source: Press Information Bureau, Government of India · Read the official release

इसी विषय से और: पत्तन

View all इसी विषय से और: पत्तन
  1. पत्तन

    भारत की हली मैरीटाइम एनबीएफसी एसएमएफसीएल का विस्तार, 5,107 करोड़ रूपये वितरित, 2031 तक 60,205 करोड़ रूपये का लक्ष्य

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग (एमओपीएसडब्लू) मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट फॉर स्टडीज इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (आईएसआईडी) में सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एसएमएफसीएल) के कॉर्पोरेट कार्यालय का…

    पूरा पढ़ें →
  2. पत्तन

    केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से पहली अंतरराष्ट्रीय मालवाहक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) सर्बानंद सोनोवाल कल, 5 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल में डिब्रूगढ़ से पहली अंतरराष्ट्रीय मालवाहक यात्रा को हरी झंडी…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    लखनऊ में 26 अक्टूबर को श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय ‘श्रम संवाद’ कार्यक्रम

    श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 26 और 27 अक्टूबर 2026 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला फार्मर आईडी का सुरक्षा कवच

    देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 11 करोड़ 'फार्मर आईडी' (किसान विशिष्ट डिजिटल पहचान) तैयार…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा का दौरा करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी में एक नई परिधान निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब…

    पूरा पढ़ें →
  4. PIB Backgrounder

    विकसित भारत- जी राम जी

    ग्रामीण रोज़गार और विकास के लिए नई रूपरेखा 'विकसित भारत @2047' के विज़न के अनुरूप, 'विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)' (VB-G RAM G) ग्रामीण विकास के क्षेत्र में…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में जर्मन उद्योग जगत के प्रमुखों और शोध संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 23 अक्टूबर 2026 को बर्लिन में कई तरह की कार्यक्रमों के साथ जर्मनी की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा का समापन किया, जिसमें…

    पूरा पढ़ें →
  6. रेल मंत्रालय

    जीआरपी प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली में समाप्त हुआ, सम्मेलन में आसूचना आधारित पुलिस व्यवस्था और आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस के मध्य मजबूत समन्वय पर जोर दिया गया

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा आयोजित सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन 23 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। इसने नई सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सभी कर्मियों को आईटीबीपी की स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी के हिमवीरों की असाधारण वीरता की प्रशंसा करते…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को एशियाई पैरा खेल में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को एशियाई पैरा खेल में महिलाओं की लंबी कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने संदीप को एशियाई पैरा खेल में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संदीप को एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की 100मी टी44 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि 400मी में उनके…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने प्रणव सूरमा और धर्मबीर को एशियाई पैरा खेल में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रणव सूरमा को एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में नए खेल रिकॉर्ड के साथ अपना स्वर्ण बनाए रखने और धर्मबीर को…

    पूरा पढ़ें →
↑