Saturday, 24 October 2026 29 new updates today
Latest Updates

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

​ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला फार्मर आईडी का सुरक्षा कवच

Key details of this update
DetailInformation
Date24 October 2026 (Saturday)
Time1:19 PM
Topic / Ministryकृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
Languageहिन्दी
Reading time4 min (754 words)

देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 11 करोड़ 'फार्मर आईडी' (किसान विशिष्ट डिजिटल पहचान) तैयार करने का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर लिया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत-समृद्ध किसान' के विजन की ऐतिहासिक जीत बताया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित 'डिजिटल कृषि मिशन' के तहत हासिल की गई यह सफलता देश के अन्नदाताओं को सरकारी योजनाओं, बैंक ऋण, फसल बीमा और आपदा राहत का पारदर्शी एवं त्वरित लाभ बिना किसी कागजी दौड़-धूप के सीधे पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है।

​तय समय से 5 महीने पहले रचा गया इतिहास

​केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 23 अक्टूबर की रात तक देश में 11 करोड़ फार्मर आईडी बनाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्य के लिए 31 मार्च 2027 तक का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसे कृषि मंत्रालय, राज्य सरकारों और मैदानी स्तर के अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से 5 महीने पहले ही हासिल कर लिया गया। श्री ​शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "आज का दिन भारतीय खेती और किसानों के लिए ऐतिहासिक है। एक सपना साकार हुआ है, एक संकल्प पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि विकसित भारत के निर्माण के लिए कृषि का विकास और किसान की समृद्धि अनिवार्य है और इसके लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग सबसे प्रभावी माध्यम है।"

​कागजी झंझटों से मुक्ति, पारदर्शी व्यवस्था की शुरुआत

​केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट किया कि फार्मर आईडी बनने के बाद अब किसानों को बार-बार सरकारी दफ्तरों या बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को हर छोटी-बड़ी योजना के लिए बार-बार कागजात जमा करने पड़ते थे जिससे उनका समय और धन दोनों नष्ट होता था। उन्होंने कहा कि ​अब फार्मर आईडी के माध्यम से-​ बैंक ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC): ऋण प्रक्रिया सुगम होगी और बार-बार दस्तावेजी सत्यापन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ​प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: प्राकृतिक आपदा या नुकसान की स्थिति में मुआवजे का आंकलन और भुगतान पारदर्शी तरीके से सीधे खाते में होगा। ​ आपदा राहत राशि: संकट के समय राहत सहायता सीधे वास्तविक और पात्र किसानों तक तुरंत पहुंचेगी। ​फसल उपार्जन (MSP खरीद): न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने की प्रक्रिया में बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और सही किसान को उसकी उपज का पूरा मूल्य मिलेगा।

​6 करोड़ से अधिक किसानों तक पहले ही पहुंच चुका है लाभ

​केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा 2 सितंबर 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद शुरू किए गए 'डिजिटल कृषि मिशन' के अंतर्गत तैयार किए जा रहे 'डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर' (DPI) का असर जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। फार्मर आईडी आधारित सेवा वितरण प्रणाली के जरिए अब तक देश के 6 करोड़ से अधिक किसानों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा चुका है। ​सत्यापित किसान डेटाबेस को कृषि सेवाओं से जोड़ने से फर्जीवाड़े और दोहरे सत्यापन की समस्या पूरी तरह समाप्त हो रही है। इससे न केवल सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है, बल्कि नीति-निर्माण और योजनाओं की वास्तविक निगरानी में भी सुधार आया है।

सहकारी संघवाद की अनूठी मिसाल

केंद्रीय मंत्री श्री ​शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि का श्रेय केंद्र और राज्य सरकारों के साझा प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता 'सहकारी संघवाद' का उत्कृष्ट उदाहरण है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने केंद्र सरकार के अधिकारियों, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों, जिला स्तर की टीमों तथा गांव-गांव तक काम कर रहे मैदानी कर्मचारियों को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया है। ​राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा बटाईदार किसानों और वास्तविक जोतदारों को भी नियमों के अनुसार इस डिजिटल मंच से जोड़ने की दिशा में विशेष कदम उठाए जा रहे हैं ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी लाभ से वंचित न रहे।

​तकनीक से बदलेगी खेती की तस्वीर

​केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 'न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन' (Minimum Government, Maximum Governance) के सिद्धांत पर चलते हुए किसान रजिस्ट्री को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। फार्मर आईडी केवल एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि यह एक पारदर्शी, जवाबदेह और किसान-हितैषी प्रशासनिक तंत्र की मजबूत बुनियाद है। ​

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के सभी किसान भाई-बहनों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे आधुनिक तकनीक को अपनाएं, बिना किसी परेशानी के अपनी हक की योजनाओं का लाभ उठाएं और भारतीय कृषि को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहभागी बनें।

Source: Press Information Bureau, Government of India · Read the official release

इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
  1. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    भाकृअनुप-सिरकॉट ने कपास चुनने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षात्मक दस्तानों के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    भाकृअनुप–केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (ICAR-CIRCOT), मुंबई ने 22 अक्टूबर 2026 को "कपास चुनने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षात्मक दस्ताने" वाली प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हेतु मैसर्स ट्रस्ट एआरएस रबर प्राइवेट लिमिटेड , चेंगलपट्टू…

    पूरा पढ़ें →
  2. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज ने विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन संगोष्ठी 2026 में भारत की कृषि उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया; भारतीय छात्र ने ग्लोबल यूथ इंस्टीट्यूट पुरस्कार जीता

    नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज (एनएएएस), नई दिल्ली ने अमेरिका के आयोवा के डेस मोइनेस में 20-22 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित 'वर्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन' (डब्ल्यूएफपीएफ) के प्रतिष्ठित कार्यक्रम-2026 नॉर्मन ई. बोरलॉग…

    पूरा पढ़ें →
  3. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ‘मानव जीवन और कृषि भूमि दोनों को बचाएं’: केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने करनाल के तरावड़ी से राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हरियाणा के करनाल जिले के ऐतिहासिक कस्बे तरावड़ी से राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ की औपचारिक शुरुआत की।…

    पूरा पढ़ें →
  4. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    तरावड़ी से खेत बचाओ अभियान शुरू: शिवराज सिंह चौहान ने संतुलित खाद, फसल चक्र और प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आग्रह

    करनाल के तरावड़ी में शिवराज सिंह चौहान ने खेत बचाओ अभियान शुरू करते हुए मिट्टी की जांच, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल चक्र और पराली प्रबंधन पर जोर दिया। कार्यक्रम में हरियाणा के…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    तरावड़ी किसान चौपाल में मिट्टी की जांच, संतुलित खाद और प्राकृतिक खेती पर चर्चा

    करनाल के तरावड़ी में शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से मिट्टी की जांच के आधार पर खाद इस्तेमाल करने और प्राकृतिक खेती की सही विधि सीखने का आग्रह किया। चौपाल में पशुपालन…

    पूरा पढ़ें →
  6. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    कृषि शिक्षा में बदलाव के लिए वैश्विक साझेदारी पर डॉ. जाट का जोर

    डॉ. एम. एल. जाट ने कृषि शिक्षा को संपूर्ण कृषि-खाद्य प्रणाली से जोड़ने और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने उद्योग, विश्वविद्यालयों और प्रवासी भारतीय विशेषज्ञों के बीच…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    लखनऊ में 26 अक्टूबर को श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय ‘श्रम संवाद’ कार्यक्रम

    श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 26 और 27 अक्टूबर 2026 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा का दौरा करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी में एक नई परिधान निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब…

    पूरा पढ़ें →
  3. PIB Backgrounder

    विकसित भारत- जी राम जी

    ग्रामीण रोज़गार और विकास के लिए नई रूपरेखा 'विकसित भारत @2047' के विज़न के अनुरूप, 'विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)' (VB-G RAM G) ग्रामीण विकास के क्षेत्र में…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में जर्मन उद्योग जगत के प्रमुखों और शोध संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 23 अक्टूबर 2026 को बर्लिन में कई तरह की कार्यक्रमों के साथ जर्मनी की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा का समापन किया, जिसमें…

    पूरा पढ़ें →
  5. रेल मंत्रालय

    जीआरपी प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली में समाप्त हुआ, सम्मेलन में आसूचना आधारित पुलिस व्यवस्था और आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस के मध्य मजबूत समन्वय पर जोर दिया गया

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा आयोजित सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन 23 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। इसने नई सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सभी कर्मियों को आईटीबीपी की स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी के हिमवीरों की असाधारण वीरता की प्रशंसा करते…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को एशियाई पैरा खेल में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को एशियाई पैरा खेल में महिलाओं की लंबी कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने संदीप को एशियाई पैरा खेल में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संदीप को एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की 100मी टी44 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि 400मी में उनके…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने प्रणव सूरमा और धर्मबीर को एशियाई पैरा खेल में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रणव सूरमा को एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में नए खेल रिकॉर्ड के साथ अपना स्वर्ण बनाए रखने और धर्मबीर को…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला-फेंक स्पर्धा में भारतीय एथलीटों द्वारा पोडियम पर तीनों पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला-फेंक थ्रो स्पर्धा में भारत द्वारा पोडियम पर तीनों पदक जीतने की शानदार उपलब्धि की प्रशंसा की। उन्होंने सुमित के…

    पूरा पढ़ें →
↑