Saturday, 24 October 2026 33 new updates today
Latest Updates

श्रम और रोजगार मंत्रालय Read in English

लखनऊ में 26 अक्टूबर को श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय ‘श्रम संवाद’ कार्यक्रम

Key details of this update
DetailInformation
Date24 October 2026 (Saturday)
Time1:59 PM
Topic / Ministryश्रम और रोजगार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (461 words)

श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 26 और 27 अक्टूबर 2026 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता विकास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम श्रम सुधारों पर जिला स्तरीय क्षमता विकास और जागरूकता पर राष्ट्रव्यापी “श्रम संवाद” पहल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

श्रम संवाद अभियान को 28 सितंबर, 2026 को देशभर में शुरू किया गया था। यह एक 90 दिवसीय जनसंपर्क पहल है जिसके तहत मंत्रालय सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 316 जिलों में जिला स्तरीय जनसंपर्क कर रहा है। इसमें औद्योगिक समूहों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य नियोक्ताओं और अन्य हितधारकों को नए श्रम संहिता के प्रावधानों, प्रयोज्यता और अनुपालन आवश्यकताओं के बारे में अधिक स्पष्टता प्रदान करना है। इससे जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन को सुगम बनाया जा सके।

कार्यक्रम के पहले दिन 'श्रम सुधार' पर विचार-विमर्श होगा, जिसमें श्रम और रोजगार सचिव मुख्य भाषण देंगे। दिन के पहले भाग में होने वाले प्रमुख सत्रों में अंतरराष्ट्रीय श्रम गतिशीलता, असंगठित और गिग/प्लेटफ़ॉर्म श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा उपाय और भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू) के लिए पहलों पर चर्चा होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम और रोजगार मंत्री दिन के उत्तरार्ध में एक महत्वपूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद के सत्रों में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। चर्चाओं में ई-श्रम, श्रम सुविधा पोर्टल, समाधान और लेबर स्टैक जैसे प्लेटफार्मों के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के महत्व पर भी बल दिया जाएगा साथ ही राज्य सरकार द्वारा अपनाई जा रही सर्वोत्तम व्यवस्थाओं और कार्यान्वयन रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

दूसरे दिन का मुख्य विषय 'श्रम संहिता का कार्यान्वयन और आगे की राह' होगा। इसकी शुरुआत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में तकनीकी सत्रों से होगी। दिन के पहले भाग में होने वाली चर्चाओं में सभी चार श्रम संहिताओं, अर्थात् मजदूरी संहिता (2019), औद्योगिक संबंध संहिता (2020), सामाजिक सुरक्षा संहिता (2020) और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य शर्त संहिता (2020) के तहत वैधानिक अनुपालनों का अवलोकन और विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना सहित प्रमुख योजनाओं पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी। दूसरे दिन बाल श्रम की रोकथाम, बचाव, पुनर्वास, जिला स्तरीय निगरानी और बाल एवं बंधुआ मजदूरी उन्मूलन की रणनीतियों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। दोनों दिन के सत्रों में उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी भाग लेंगे।

दोनों दिनों का एक प्रमुख आकर्षण योजनाबद्ध खुली चर्चा सत्र होंगे, जो प्रतिभागियों और उद्योग के हितधारकों द्वारा उठाए गए प्रमुख परिचालन संबंधी चिंताओं, नियामक अनुपालनों और व्यावहारिक प्रश्नों के समाधान के लिए एक संवाद मंच प्रदान करेगा।

पीके/केसी/आरटी/पीपी/एसके

Source: Press Information Bureau, Government of India · Read the official release

इसी विषय से और: श्रम और रोजगार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: श्रम और रोजगार मंत्रालय
  1. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    मुंबई में भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू) से संबंधित राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न; इसमें निर्माण श्रमिकों के कल्याण एवं कौशल विकास इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया

    भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर आयोजित किया गया भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू) से संबंधित दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज मुंबई में संपन्न हुआ।…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला फार्मर आईडी का सुरक्षा कवच

    देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 11 करोड़ 'फार्मर आईडी' (किसान विशिष्ट डिजिटल पहचान) तैयार…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा का दौरा करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी में एक नई परिधान निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब…

    पूरा पढ़ें →
  3. PIB Backgrounder

    विकसित भारत- जी राम जी

    ग्रामीण रोज़गार और विकास के लिए नई रूपरेखा 'विकसित भारत @2047' के विज़न के अनुरूप, 'विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)' (VB-G RAM G) ग्रामीण विकास के क्षेत्र में…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में जर्मन उद्योग जगत के प्रमुखों और शोध संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 23 अक्टूबर 2026 को बर्लिन में कई तरह की कार्यक्रमों के साथ जर्मनी की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा का समापन किया, जिसमें…

    पूरा पढ़ें →
  5. रेल मंत्रालय

    जीआरपी प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली में समाप्त हुआ, सम्मेलन में आसूचना आधारित पुलिस व्यवस्था और आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस के मध्य मजबूत समन्वय पर जोर दिया गया

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा आयोजित सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन 23 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। इसने नई सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सभी कर्मियों को आईटीबीपी की स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी के हिमवीरों की असाधारण वीरता की प्रशंसा करते…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को एशियाई पैरा खेल में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल सुरेश को एशियाई पैरा खेल में महिलाओं की लंबी कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने संदीप को एशियाई पैरा खेल में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संदीप को एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की 100मी टी44 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि 400मी में उनके…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने प्रणव सूरमा और धर्मबीर को एशियाई पैरा खेल में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रणव सूरमा को एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में नए खेल रिकॉर्ड के साथ अपना स्वर्ण बनाए रखने और धर्मबीर को…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला-फेंक स्पर्धा में भारतीय एथलीटों द्वारा पोडियम पर तीनों पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला-फेंक थ्रो स्पर्धा में भारत द्वारा पोडियम पर तीनों पदक जीतने की शानदार उपलब्धि की प्रशंसा की। उन्होंने सुमित के…

    पूरा पढ़ें →
↑