कार्मिक Read in English

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने सार्वजनिक सुरक्षा एवं ग्रामीण विकास में प्रौद्योगिकी-सक्षम शासन पर 22वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस वेबिनार आयोजित किया

Key details of this update
DetailInformation
Date23 October 2026 (Friday)
Time5:25 PM
Topic / Ministryकार्मिक
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (768 words)

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने 23 अक्टूबर, 2026 को 22वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस वेबिनार (एनईजीडब्ल्यू) का आयोजन किया। वेबिनार की अध्यक्षता डीएआरपीजी के संयुक्त सचिव श्री अवनीश कुमार मिश्रा ने की। इसमें केन्द्र सरकार के मंत्रालयों, राज्य सरकारों, जिलों, स्थानीय निकायों तथा मंदिरों और धार्मिक स्थलों के प्रबंधन निकायों के अधिकारियों ने भाग लिया और प्रौद्योगिकी-सक्षम शासन के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तरीकों को साझा किया।

वेबिनार में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के अंतर्गत स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित दो पहलों को प्रदर्शित किया गया। इनमें मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर सहित महाकाल रुद्रसागर एकीकृत विकास क्षेत्र (एमआरआईडीए) के लिए त्रिनेत्र – एआई-आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली तथा पंचायती राज मंत्रालय के नेतृत्व में संचालित पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (पीएआई) – विकसित भारत के लिए डेटा-आधारित शासन शामिल हैं। इन पहलों ने प्रदर्शित किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित निगरानी और डेटा विश्लेषण किस प्रकार सार्वजनिक सुरक्षा, प्रदर्शन की निगरानी तथा साक्ष्य-आधारित योजना निर्माण में सहायक हो सकते हैं।

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस वेबिनार श्रृंखला पुरस्कार विजेता ई-गवर्नेंस पहलों के प्रसार तथा उन्हें अपनाने और दोहराने योग्य बनाने में सहायता प्रदान करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराती है। यह विशेष रूप से राज्य, जिला और स्थानीय निकाय स्तरों पर इन पहलों को अपनाने और लागू करने को प्रोत्साहित करती है।

त्रिनेत्र– एआई-आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली

श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन के प्रशासक श्री प्रथम कौशिक (आईएएस) ने त्रिनेत्र पहल प्रस्तुत की, जिसे उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड और श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहयोग से महाकाल रुद्रसागर एकीकृत विकास क्षेत्र के लिए लागू किया गया है। यह पहल श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के निगरानी मॉडल को अनुकूलित और विस्तारित करती है, ताकि महाकालेश्वर मंदिर और आसपास के क्षेत्र में तीर्थयात्रियों की संख्या में हुई उल्लेखनीय वृद्धि से उत्पन्न आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

त्रिनेत्र के अंतर्गत एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केन्द्र के माध्यम से 450 से अधिक एआई-सक्षम कैमरे, वीडियो विश्लेषण, चेहरे की पहचान और भीड़ की स्थिति की पूर्वानुमान-आधारित निगरानी तैनात की गई है। यह प्रणाली वास्तविक समय में निगरानी, भीड़ के आवागमन का प्रबंधन तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया के समन्वय में सहायता करती है। परियोजना विवरण के अनुसार, आपातकालीन प्रतिक्रिया का समय 15–20 मिनट से घटकर पाँच मिनट से भी कम हो गया है। इसमें लापता व्यक्तियों से संबंधित 552 मामलों के समाधान, खोई हुई 53 वस्तुओं की बरामदगी, चोरी की 10 घटनाओं को रोकने तथा पुलिस के सात मामलों में वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराने का भी उल्लेख है।

यह पहल तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में सुधार और अधिक संख्या में लोगों की आवाजाही वाले धार्मिक स्थलों तथा सार्वजनिक जनसमूह वाले स्थानों के प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी-सक्षम मॉडल प्रस्तुत करती है। साथ ही, यह भविष्य में इस मॉडल को अन्य स्थानों पर दोहराने और व्यापक स्तर पर लागू करने का मार्ग भी प्रशस्त करती है।

पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स – विकसित भारत के लिए डेटा-आधारित शासन

एनआईसी की वरिष्ठ निदेशक (आईटी) श्रीमती सुनीता जैन ने पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (पीएआई) प्रस्तुत किया। यह पंचायती राज मंत्रालय का एक डेटा-आधारित ढाँचा है, जिसके माध्यम से नौ स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्य (एलएसडीजी) विषयों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। पीएआई विकास संबंधी परिणामों का मूल्यांकन करने और हस्तक्षेप के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान करने हेतु मानकीकृत संकेतकों, एकीकृत डेटा, सत्यापन प्रक्रियाओं, विश्लेषणात्मक डैशबोर्ड और पंचायत स्कोरकार्ड का उपयोग करता है।

पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (पीएआई) पर प्रस्तुति में नौ विकास विषयों के अंतर्गत डेटा-आधारित ग्रामीण शासन में इसकी भूमिका को उजागर किया गया। इसमें कमियों की पहचान करने और लक्षित कार्रवाई का मार्गदर्शन करने के लिए 150 संकेतकों और 230 डेटा बिंदुओं का उपयोग किया जाता है। यह ग्राम, ब्लॉक, जिला, राज्य और केन्द्र स्तरों पर अधिकारियों को प्राथमिकताएँ निर्धारित करने, जिम्मेदारियाँ सौंपने और प्रगति की निगरानी करने में सक्षम बनाता है। केवल रैंकिंग तक सीमित रहने के बजाय, विकास संबंधी रिपोर्ट कार्ड के रूप में तैयार पीएआई पोर्टल में लगभग 2.6 लाख ग्राम पंचायतें शामिल हैं। यह साक्ष्य-आधारित योजना निर्माण तथा अधिक लक्षित और सतत ग्रामीण विकास को बढ़ावा देता है।

वेबिनार में इस बात पर जोर किया गया कि दोनों पहलें शासन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी और डेटा का उपयोग किस प्रकार करती हैं। एक ओर, ये किसी प्रमुख तीर्थस्थल पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को सुदृढ़ करती हैं, वहीं दूसरी ओर, जमीनी स्तर पर पारदर्शी, मापनीय और साक्ष्य-आधारित विकास को बढ़ावा देती हैं। इस सत्र में 360 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।

सत्र का समापन वक्ताओं के बहुमूल्य योगदान तथा अधिकारियों और हितधारकों की सक्रिय भागीदारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। प्रतिभागियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में प्रस्तुत दृष्टिकोणों को अपनाने और उनका अनुकरण करने की संभावनाओं पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

पीके/केसी/आरटी/केपी/डीके

इसी विषय से और: कार्मिक

View all इसी विषय से और: कार्मिक
  1. कार्मिक

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि क्षमता विकास आयोग की परिकल्पना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने की थी, जिन्होंने 2014 में पदभार संभालने के तुरंत बाद शासन सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की थी

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि…

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    मुंबई के रेलवे और एसबीआई कार्यालयों में विशेष अभियान 6 का निरीक्षण

    निवेदिता शुक्ला वर्मा ने 22 अक्टूबर 2026 को मुंबई में विशेष अभियान 6 की समीक्षा की। रेलवे और एसबीआई कार्यालयों में यात्री सेवाओं, स्वच्छता, स्थान प्रबंधन तथा ई-कचरे के पुनः उपयोग का…

    पूरा पढ़ें →
  3. कार्मिक

    जेम से व्यवस्थित ई-कचरा निपटान और पुराने उपकरणों के मूल्य पर जितेंद्र सिंह का जोर, डीओपीटी में अभियान 6.0 की गतिविधि

    विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत डीओपीटी की ई-कचरा गतिविधि में डॉ. जितेंद्र सिंह ने पुराने उपकरणों के व्यवस्थित निपटान पर जोर दिया। उन्होंने जेम नीलामी, बचे हुए आर्थिक मूल्य और वर्षभर सफाई…

    पूरा पढ़ें →
  4. कार्मिक

    एएफएचक्यू संघ ने रिक्तियों और अनुकंपा नियुक्तियों का मुद्दा रखा, जितेंद्र सिंह ने प्रशासनिक समीक्षा को कहा

    एएफएचक्यू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. जितेंद्र सिंह से अनुभाग अधिकारी रिक्तियों, पदोन्नति अवसरों और अनुकंपा नियुक्तियों पर चर्चा की। संघ ने समय पर पदोन्नति और चिंताएं रखने के अवसरों की सराहना…

    पूरा पढ़ें →
  5. कार्मिक

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-3, में कार्यस्थल शिशु देखभाल केंद्र और रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया

    नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-3 में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यस्थल क्रेच और रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। नई सुविधाओं का उद्देश्य कर्मचारियों, विशेषकर कामकाजी अभिभावकों, को सहयोग देना है…

    पूरा पढ़ें →
  6. कार्मिक

    विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने 17 दिनों में तीन गुना अधिक स्वच्छता अभियान स्थलों का रिकॉर्ड बनाया और 491.28 करोड़ रुपये की कमाई की, यह विशेष अभियान 5.0 से अधिक की राशि है

    विशेष अभियान 6.0 की प्रगति की समीक्षा केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ.…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    मन की बात की 139वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ (25.10.2026)

    मेरे प्यारे देशवासियो, ‘मन की बात’ में एक बार फिर आप सबका स्वागत है। आज से 12 वर्ष पहले, विजयादशमी के पावन अवसर पर, हमने ‘मन की बात’ की शुरुआत की थी।…

    पूरा पढ़ें →
  2. PIB Backgrounder

    भारत में रामसर स्थल

    रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत अंतर्राष्‍ट्रीय महत्‍व की आर्द्रभूमियों के भारत के नेटवर्क का विस्तार वर्ष 2014 से अब तक लगभग चार गुना हो चुका है। नामित स्‍थलों की संख्या 26 से बढ़कर…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और रिकॉर्ड 114 पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हाल ही में संपन्न हुए एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत के पैरा-एथलीटों की असाधारण उपलब्धि की सराहना की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए हैं

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषदों (यूटीबीसी) के बीच लगभग 1.04 करोड़ रुपये की पहुंच और लाभ-साझाकरण (एबीएस)…

    पूरा पढ़ें →
  5. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    डिजिटल इंडिया के ‘भाषिणी’ विभाग ने आईआईटी दिल्ली में आयोजित ईटीडी-2026 में, सुलभ शोध के लिए बहुभाषी एआई समाधान प्रदर्शित किए

    भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) के अंतर्गत 'डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन' (डीआईसी) की 'डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन' (डीआईबीडी) ने 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026 – गुवाहाटी

    आठ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है। यह वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही…

    पूरा पढ़ें →
  7. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एनआईसीडीसी ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड की शुरुआत के साथ बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाया

    नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी) ने बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बोधगया में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने…

    पूरा पढ़ें →
  8. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    लगभग 1,500 प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों की भागीदारी के साथ भुवनेश्वर में 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन और प्रदर्शनी का समापन हुआ

    19वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026 आज ओडिशा के भुवनेश्वर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री, श्री मनोहर लाल ने समापन…

    पूरा पढ़ें →
  9. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026 का ओडिशा के भुवनेश्वर में उद्घाटन

    केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने ओडिशा के भुवनेश्वर में दूसरे राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन का उद्घाटन किया। 24 और 25 अक्टूबर 2026 को होने वाले इस सम्मेलन का…

    पूरा पढ़ें →
  10. रेल मंत्रालय

    सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंड देश को समर्पित; विंध्य एवं बुंदेलखंड आए करीब, सीधी जिले को बड़ा लाभ

    मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
↑