Saturday, 24 October 2026 18 new updates today
Latest Updates

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय Read in English

एनआईसीडीसी ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड की शुरुआत के साथ बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाया

Key details of this update
DetailInformation
Date24 October 2026 (Saturday)
Time8:07 PM
Topic / Ministryवाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,038 words)

नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी) ने बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बोधगया में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (बीआईएमसीजीएल) की औपचारिक शुरुआत की। इस कार्यक्रम में बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के शुरूआती कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें राज्य की औद्योगिक क्षमता और निवेश के अवसरों को दर्शाया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आईएमसी गया में लगभग 300 एकड़ औद्योगिक भूमि के लिए संभावित निवेशकों के साथ 12 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करना रहा। इन समझौतों के तहत लगभग 4,200 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है, जिससे 16,095 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। प्रस्तावित निवेश खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल पुर्जे, औषधीय उत्पाद, फार्मास्यूटिकल्स और अन्य विनिर्माण गतिविधियों जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं।

इससे पहले, बिहार सरकार ने आईएमसी गया में विभिन्न क्षेत्रों के संभावित निवेशकों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें लगभग 2,586 एकड़ भूमि शामिल थी, जिसके लिए कुल 31,750 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा गया था और इससे 52,050 रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है।

इस कार्यक्रम में लगभग 250 प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें जापान, थाईलैंड और लाओस के दूतावासों के राजदूत और वरिष्ठ प्रतिनिधि, सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी) के प्रतिनिधि, उद्योग संघों के सदस्य और संभावित निवेशक शामिल थे। इसके अलावा, 55 देशों से बिहार फाउंडेशन चैप्टर के प्रतिनिधियों ने भी वर्चुअल माध्यम से इसमें हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने बीआईएमसीजीएल के लोगो का अनावरण किया और इसकी आधिकारिक वेबसाइट तथा एकीकृत भूमि आवंटन पोर्टल को लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाना, पारदर्शिता लाना और औद्योगिक भूमि आवंटन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है।

सभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बेहतर बुनियादी ढांचे और निवेशकों के अनुकूल पहलों के माध्यम से औद्योगिक विकास में तेजी लाने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने गया में आईएमसी की योजना और विकास में एनआईसीडीसी की भूमिका का विशेष उल्लेख किया।

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने बिहार में औद्योगीकरण को मजबूत करने के लिए सरकार के संकल्प पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खास तौर पर विनिर्माण, एमएसएमई और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग मिलेगा।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार और उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास को समर्थन देने और निवेश को सुविधाजनक बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।

बीआईएमसीजीएल एक स्पेशल पर्पस व्हीकल है, जो गया में आईएमसी को लागू करने के लिए जिम्मेदार है। इसे नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम (एनआईसीडीपी) के तहत अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (एकेआईसी) के हिस्से के रूप में विकसित किया जा रहा है। गया जिले के डोभी ब्लॉक में 1,670 एकड़ में फैले इस परियोजना को भारत सरकार ने 28 अगस्त 2024 को मंजूरी दी थी। जमीन की लागत सहित इसकी कुल लागत 1,339 करोड़ रुपये है। इससे लगभग 16,500 करोड़ रुपये का निवेश आने और करीब 1.10 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

6 जनवरी 2025 को गठित, बीआईएमसीजीएल, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बीआईएडीए) और राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (एनआईसीडीआईटी) के बीच एक संयुक्त उद्यम है, जिसमें दोनों की बराबर हिस्सेदारी है। एक समर्पित कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में, बीआईएमसीजीएल समन्वित योजना, बुनियादी ढांचे के विकास, वैधानिक मंजूरियों, यूटिलिटी कनेक्टिविटी और निवेशकों को सुविधा प्रदान करने के माध्यम से परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएगा। यह संस्थागत ढांचा त्वरित निर्णय लेने, प्रभावी निगरानी और कार्यान्वयन से जुड़ी समस्याओं के समय पर समाधान में मदद करेगा।

आईएमसी गया में बुनियादी ढांचे के विकास का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और राज्य सरकार ने परियोजना की पूरी जमीन अपने कब्जे में ले ली है। 415 एकड़ जमीन के हस्तांतरण के बदले, भारत सरकार ने सितंबर 2025 में ₹132 करोड़ की इक्विटी की पहली किस्त जारी की। परियोजना प्रबंधन एवं निर्माण पर्यवेक्षण सलाहकार और मुख्य बुनियादी ढांचा कार्यों के लिए ईपीसी ठेकेदार को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। भौतिक निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

आईएमसी गया में एक विशेष हेलीपैड का निर्माण भी काफी आगे बढ़ चुका है। इससे निवेशकों, व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडलों और वरिष्ठ अधिकारियों की पहुंच आसान होगी, जिससे परियोजना की निगरानी और निवेश को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में सुविधा होगी।

इस औद्योगिक क्लस्टर को एकीकृत बुनियादी ढांचे के साथ विकसित किया जा रहा है, जिसमें आंतरिक सड़कें, जलापूर्ति, सीवरेज और अपशिष्ट जल उपचार सुविधाएं, बिजली वितरण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा प्रणालियां शामिल हैं। एनएच-22 और एनएच-19 के पास इसकी रणनीतिक स्थिति और गया हवाई अड्डे से लगभग 39 किलोमीटर की दूरी, इसे प्रमुख औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्रों से जोड़ती है। लॉन्च के दौरान, इन सब की योजना बनाने में एनआईसीडीसी की भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। इसमें औद्योगिक जल की आवश्यकताओं का आकलन करना और टिकाऊ औद्योगिक कार्यों के लिए पर्याप्त जल भंडारण सुविधाओं के माध्यम से साल भर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है।

आईएमसी गया मुख्य रूप से कृषि-आधारित उद्योगों, कपड़ा और रेडीमेड कपड़ों, फर्नीचर, हस्तशिल्प और हथकरघा, तथा इंजीनियरिंग और फैब्रिकेशन जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा। यहां तैयार किया जा रहा बुनियादी ढांचा बड़े निर्माताओं और एमएसएमई को सहयोग देगा, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देगा और पूरे क्षेत्र में औद्योगिक मूल्य श्रृंखलाओं को मजबूत करेगा।

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 प्रारंभिक कार्यक्रम ने बिहार की निवेश क्षमता को प्रदर्शित करने और संभावित निवेशकों, उद्योग संघों तथा अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान किया है। बीआईएमसीजीएल की शुरुआत, आधुनिक और निवेश के लिए तैयार औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विकास में भारत सरकार और बिहार सरकार के बीच की साझेदारी को और मजबूत करती है।

एक समर्पित संस्थागत ढांचे, निरंतर बुनियादी ढांचे के विकास और निवेशकों के साथ लगातार जुड़ाव के ज़रिए, बीआईएमसीजीएल पूर्वी भारत में एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में आईएमसी गया के विकास को गति देने के लिए तैयार है। यह बिहार के औद्योगिक परिवर्तन के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण में भी योगदान देगा।

पीके/केसी/आरटी/एनएस/डीए

इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में जर्मन उद्योग जगत के प्रमुखों और शोध संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 23 अक्टूबर 2026 को बर्लिन में कई तरह की कार्यक्रमों के साथ जर्मनी की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा का समापन किया, जिसमें…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य विभाग और ईईपीसी इंडिया ने 2030 तक 250 बिलियन अमेरिकी डॉलर के इंजीनियरिंग निर्यात के लिए रणनीति तैयार करने के लिए चिंतन शिविर का आयोजन किया

    वाणिज्य विभाग और देश के शीर्ष इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन निकाय, ईईपीसी इंडिया ने 2030 तक 250 बिलियन अमेरिकी डॉलर के कुल इंजीनियरिंग सामान निर्यात को प्राप्त करने, मुक्त व्यापार समझौतों के बेहतर…

    पूरा पढ़ें →
  3. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए बर्लिन में उच्च स्तरीय आर्थिक वार्ता आयोजित की

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए 22 अक्टूबर को बर्लिन में कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं। इन बैठकों…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    पीयूष गोयल का यूरोप कार्यक्रम: जर्मनी और नीदरलैंड में व्यापार वार्ता, औद्योगिक साझेदारी और कारोबारी गोलमेज बैठकों की तैयारी

    पीयूष गोयल जर्मनी में 22–24 अक्टूबर 2026 और नीदरलैंड में 24–27 अक्टूबर 2026 के कार्यक्रम में भाग लेंगे। आधिकारिक वार्ता तथा कारोबारी बैठकों में व्यापार, निवेश, औद्योगिक तकनीक और हरित परिवर्तन के…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    कोर उद्योग: सितंबर 2026 की अनंतिम वृद्धि और अगस्त 2026 का संशोधित अंतिम आंकड़ा, 2022-23 आधार पर विवरण

    सितंबर 2026 के कोर-उद्योग सूचकांक में 7.9 प्रतिशत की अनंतिम वृद्धि दर्ज हुई। आधार वर्ष 2022-23 है। सितंबर 2026 की तुलना सितंबर 2025 से की गई है। विवरण में अगस्त का संशोधित…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 20 अक्टूबर 2026 को विजय दशमी के अवसर पर लागू होगा, जिससे भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसर खुलेंगे

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर 2026 से लागू होने की घोषणा की गई है। दोनों देशों के मंत्रियों ने बाजार पहुंच, सेवाओं और भारतीय किसानों तथा निर्यातकों के अवसरों पर चर्चा…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रेल मंत्रालय

    सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंड देश को समर्पित; विंध्य एवं बुंदेलखंड आए करीब, सीधी जिले को बड़ा लाभ

    मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने अमृतसर और तरनतारन में धान के पराली प्रबंधन उपायों की समीक्षा की

    एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय टीम ने एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए आज…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना के डीज़ल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी एआईपी प्रणाली ने ‘काम शुरू करना चरण-2’ (सेटिंग टू वर्क फ़ेज़-2) गतिविधि के उद्घाटन के साथ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

    भारतीय नौसेना की पानी के नीचे की क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया गया है, जो नौसेना सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला, डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित एयर…

    पूरा पढ़ें →
  4. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने ऑल-वुमन कोचेस कोर्स में भारतीय खेलों में महिलाओं के लिए और बेहतर रास्ते बनाने का आह्वान किया

    युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने शनिवार को नई दिल्ली के दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन (डीएलटीए) टेनिस स्टेडियम में, ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) की एसीई 2032 पहल के…

    पूरा पढ़ें →
  5. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    मेरा भारत-एनएसएस नशा मुक्त युवा अभियान के छठे सप्ताह में देशभर के गांवों में ‘ग्राम सेवा एवं परंपरागत खेल दिवस’ मना रहा है

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'एमवाई भारत' राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान' के छठे सप्ताह के हिस्से के रूप में…

    पूरा पढ़ें →
  6. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली एनसीआर के लिए दुनिया की अपनी तरह की पहली ‘एयर पॉल्यूशन एनालिसिस’ सुविधा का उद्घाटन किया

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने…

    पूरा पढ़ें →
  7. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    लखनऊ में 26 अक्टूबर को श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय ‘श्रम संवाद’ कार्यक्रम

    श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 26 और 27 अक्टूबर 2026 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय…

    पूरा पढ़ें →
  8. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला फार्मर आईडी का सुरक्षा कवच

    देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 11 करोड़ 'फार्मर आईडी' (किसान विशिष्ट डिजिटल पहचान) तैयार…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा का दौरा करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी में एक नई परिधान निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब…

    पूरा पढ़ें →
  10. PIB Backgrounder

    विकसित भारत- जी राम जी

    ग्रामीण रोज़गार और विकास के लिए नई रूपरेखा 'विकसित भारत @2047' के विज़न के अनुरूप, 'विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)' (VB-G RAM G) ग्रामीण विकास के क्षेत्र में…

    पूरा पढ़ें →
↑