आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय Read in English

राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026 का ओडिशा के भुवनेश्वर में उद्घाटन

Key details of this update
DetailInformation
Date24 October 2026 (Saturday)
Time7:17 PM
Topic / Ministryआवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time9 min (1,794 words)

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने ओडिशा के भुवनेश्वर में दूसरे राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन का उद्घाटन किया। 24 और 25 अक्टूबर 2026 को होने वाले इस सम्मेलन का आयोजन आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने ओडिशा सरकार के सहयोग से किया है। राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान (एनआईयूए) इसका ज्ञान भागीदार है। हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) और नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) इस सम्मेलन के मुख्य प्रायोजक हैं।

इस सम्मेलन की थीम ‘शहर उत्थान- शहरी प्रणालियों, समाधानों और वितरण पर पुनर्विचार’ है। इसमें भाग लेने वाले 1200 से अधिक प्रतिभागियों में शहरी विकास मंत्री, महापौर तथा शहरी स्थानीय निकायों, शहरी विकास प्राधिकरणों, अकादमिक जगत, उद्योग जगत, सिविल सोसाइटी और व्यापक शहरी विकास पारिस्थितिकी तंत्र के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह सम्मेलन उन प्रणालियों, संस्थानों और कार्यान्वयन तंत्रों की नए सिरे से कल्पना करने पर केंद्रित है जो शहरों के कामकाज के तौरतरीकों को आकार देते हैं।

सम्मेलन का उद्घाटन

माननीय केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने उद्घाटन सत्र के दौरान पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित करते हुए भारत के चल रहे शहरी परिवर्तन पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि देश की शहरी आबादी 2011 के लगभग 37.7 करोड़ से बढ़कर तकरीबन 50 करोड़ हो गई है। इसके 2036 तक 60 करोड़ तक पहुंच जाने की उम्मीद है। भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी तक लगभग हर दूसरा भारतीय किसी शहर में निवास कर रहा होगा। उन्होंने कहा कि ‘पीएमएवाई’, ‘अमृत’, ‘स्वच्छ भारत मिशन’, ‘पीएम स्वनिधि’, ‘दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन’ और ‘स्मार्ट सिटीज मिशन’ सहित राष्ट्रीय कार्यक्रमों ने शहरी विकास के अगले चरण के लिए एक मजबूत नींव तैयार की है।

इस अवसर पर उपस्थित ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में भारत की यात्रा में एक प्रमुख विकास इंजन बनने की राज्य की महत्वाकांक्षा को साझा किया। उन्होंने कहा, ‘‘समृद्ध ओडिशा और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण से निर्देशित होकर ओडिशा नियोजित शहरीकरण, आधुनिक बुनियादी ढांचे और संवहनीय गतिशीलता के एक नए युग की ओर बढ़ रहा है। 2036 तक 500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में काम करते हुए हमारा ध्यान समावेशी, प्रौद्योगिकी-सक्षम और जन-केंद्रित शहरों के निर्माण पर है। ‘आमा बस’ सेवाओं का विस्तार, इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत और भुवनेश्वर-कटक-पुरी-पारादीप आर्थिक क्षेत्र का विकास स्वच्छ गतिशीलता, बेहतर शहरी बुनियादी ढांचे और हमारे नागरिकों के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम ऐसे शहर बना रहे हैं जो न केवल आर्थिक विकास के इंजन हैं बल्कि सभी के लिए सुरक्षित, अधिक सुलभ और अधिक रहने योग्य भी हैं।’’

इस अवसर पर ओडिशा की मुख्य सचिव श्रीमती अनु गर्ग ने कहा, "ओडिशा '8एस' दृष्टिकोण—सर्विस एक्सेस और सर्विस रिलायबिलिटी (सेवा तक पहुंच और विश्वसनीयता), स्मार्ट मोबिलिटी, सस्टेनेबिलिटी (संवहनीयता), सिस्टम्स, सेफ्टी (सुरक्षा), सीमलेसनेस (निर्बाधता), समावेशी (समानता) और संतुष्टि—के माध्यम से शहरी गतिशीलता को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। आठ शहरों में लगभग 800 बसों के साथ, सीआरयूटी डिजिटल टिकट, महिला ड्राइवरों की अधिक भागीदारी और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं के जरिए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत कर रहा है। ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) अवसंरचना के विस्तार के साथ-साथ, हमारा ध्यान एक ऐसे एकीकृत, समावेशी और संवहनीय मोबिलिटी इकोसिस्टम को बनाने पर है, जो सार्वजनिक परिवहन को सभी के लिए सुरक्षित, स्मार्ट और सुलभ बनाए।"

शहरी विकास विभाग के सचिव श्री सतेंद्र सिंह ने शहरों को अधिक रहने योग्य, समावेशी, लचीला और भविष्य के लिए तैयार बनाने के उद्देश्य से शहरी प्रणालियों पर पुनर्विचार करने, मिलकर नए समाधान खोजने और सेवा वितरण तंत्र को मजबूत करने के अवसर पर जोर दिया। उन्होंने सेवा वितरण में सुधार, नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और शहरी लचीलेपन को मजबूत करने में 'स्वच्छ भारत मिशन', 'अमृत', 'सभी के लिए आवास', मेट्रो रेल, 'पीएम-ईबस सेवा' और 'पीएम स्वनिधि' जैसी प्रमुख पहलों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने 1 लाख करोड़ रुपये के 'अर्बन चैलेंज फंड', 5,000 करोड़ रुपये की 'क्रेडिट पुनर्भुगतान गारंटी योजना', सोलहवें वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित 10,000 करोड़ रुपये के 'शहरीकरण प्रीमियम अनुदान' और एसएएससीआई योजना के तहत सुधारों सहित हालिया पहलों और सुधारों की भी रूपरेखा प्रस्तुत की।

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अनुराग जैन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के शहरी विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकारों के साथ संवाद को संस्थागत रूप देना और निरंतर जुड़ाव बनाए रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि 'विकसित भारत 2047' का दृष्टिकोण व्यापक भागीदारी और परामर्श के माध्यम से तैयार हुआ है, जिसमें सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देने में शहरों की भूमिका को रेखांकित किया गया है। वर्ष 2047 तक भारत की लगभग 50 प्रतिशत आबादी के शहरी होने और जीडीपी में लगभग 75 प्रतिशत का योगदान देने की संभावना के साथ, उन्होंने तीन स्तंभों- निवेश, संस्थागत प्रतिक्रिया और क्षमता निर्माण द्वारा समर्थित सुनियोजित और समन्वित शहरीकरण की आवश्यकता पर बल दिया।

ओडिशा सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती उषा पाढ़ी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन की मेजबानी करने और शहरी विकास के क्षेत्र में ओडिशा की पहलों तथा अनुभवों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने उल्लेख किया कि इस सम्मेलन से शहरी विकास से जुड़े विशेषज्ञों और हितधारकों को राज्य के प्रयासों से बहुत कुछ सीखने और समझने का अवसर मिला। उन्होंने राज्य मंत्री, ओडिशा के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों, राज्य आयुक्तों और सम्मेलन के आयोजन में योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

शुभारंभ एवं प्रकाशन

उद्घाटन कार्यक्रम में कई पहलों और प्रकाशनों का शुभारंभ किया गया:

अर्बन इन्वेस्ट विंडो (यूआईडब्ल्यूआईएन) जर्नल

हुडको की अर्बन इन्वेस्ट विंडो (यूआईडब्ल्यूआईएन), परियोजना विकास, क्षमता निर्माण और निवेश के लिए तैयार परियोजनाओं की तैयारी के माध्यम से राज्यों और शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) का समर्थन करती है। शहरी आकांक्षाओं को कार्यान्वयन योग्य परियोजनाओं में परिवर्तित करने के लिए मजबूत परियोजना तैयारी और नवाचारी वित्तपोषण आवश्यक है जिनसे नागरिकों को वास्तविक लाभ मिल सके।

सीपीएचईईओ के लिए 'सामर्थ्य' प्लेटफॉर्म

ठोस अपशिष्ट, इस्तेमाल किए गए पानी और जल क्षेत्र में जानकारी के प्रबंधन और क्षमता निर्माण के लिए एकीकृत पोर्टल।

'अंकुर हैंडबुक: 2025–26 की प्रमुख उपलब्धियाँ और 2026–27 की सुधार प्राथमिकताएं', अटल नेटवर्क फॉर नॉलेज, अर्बनाइजेशन एंड रिफॉर्म (अंकुर) की प्रगति और परिणामों को प्रस्तुत करती है। यह हैंडबुक 'सुजोग' (एसयूजेओजी) के माध्यम से शहरी नियोजन, नगर निगम वित्त, संस्थागत क्षमता निर्माण और डिजिटलशासन के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालती है।

ओडिशा नगर नियोजन हैंडबुक

ओडिशा सरकार के आवास एवं शहरी विकास विभाग के नगर नियोजन निदेशालय द्वारा, एनआईयूए के सहयोग से तैयार की गई ये हैंडबुक, शहरी नियोजन की प्रक्रियाओं और नियमों को सरल बनाने के उद्देश्य से बनाई गई है। साथ ही, ये नागरिकों को भवन योजना और लेआउट योजना के अनुमोदन के संबंध में मार्गदर्शन भी करती हैं।

ओडिशा के लिए सरकारी और निजी स्वामित्व वाले सार्वजनिक स्थानों का फ्रेमवर्क

प्रस्तावित सरकारी स्वामित्व वाले सार्वजनिक स्थान ' (जीओपीएस) और निजी स्वामित्व वाले सार्वजनिक स्थान ' (पीओपीएस) नीति का उद्देश्य समावेशी, सुलभ और अच्छी तरह से रखरखाव वाले सार्वजनिक स्थानों तक पहुंच का विस्तार करना है। जीओपीएस का ध्यान कम उपयोग में आने वाली सरकारी और संस्थागत भूमि को सक्रिय करने पर केंद्रित है, जबकि पीओपीएस नियोजन नियमों और प्रोत्साहनों के माध्यम से निजी विकास परियोजनाओं में सार्वजनिक रूप से सुलभ प्लाज़ा, सुंदर हरित क्षेत्रों और सामुदायिक स्थानों को शामिल करता है।

ई-बुक: 'मेरा घर, मेरा अभिमान'

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के लाभार्थियों की आवाज़ और अनुभवों को शामिल करने वाला एक संग्रह।

पीएमएवाई-यू 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन का ई-शुभारंभ

यह एप्लिकेशन मौजूदा मोबाइल एप्लिकेशन का एक अद्यतन संस्करण है।

पीएमएवाई-यू पुरस्कार 2027 के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी)

यह एसओपी उन मापदंडों और रूपरेखा को स्थापित करेंगे जिनके आधार पर राज्यों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा, जिससे शहरी आवास पहलों के कार्यान्वयन को और अधिक प्रोत्साहन तथा मजबूती मिलेगी।

सी एंड डी अपशिष्ट प्रबंधन पर परामर्श

शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए जारी यह परामर्श बताता है कि 'निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2025' को कैसे लागू किया जाए। ये नियम 2016 के नियमों की जगह लेंगे और इनमें 'सर्कुलर इकॉनमी' (चक्रीय अर्थव्यवस्था) का दृष्टिकोण अपनाया गया है। इसमें 'विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व' (ईपीआर), अनिवार्य अपशिष्ट प्रबंधन और उपयोग योजनाएं, रीसाइक्लिंग के लक्ष्य, तथा अनुपालन के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शामिल हैं।

‘सभी के लिए पर्याप्त आवास’ पर परिणाम रिपोर्ट

यह परिणाम रिपोर्ट विश्व पर्यावास दिवस (वर्ल्ड हैबिटैट डे), 2026 के दौरान आयोजित तकनीकी सत्रों की चर्चाओं और सिफारिशों को संकलित करती है। इन सत्रों में इस बात का विश्लेषण किया गया कि किराये के आवास की संभावनाओं को कैसे साकार किया जा सकता है, आवास की मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को कम करने के लिए किस तरह के विनियामक उपाय किए जा सकते हैं और स्थानीय तथा स्वदेशी प्रौद्योगिकियां किस प्रकार मजबूत और किफायती आवासों के विस्तार में मदद कर सकती हैं।

'बल्क वेस्ट जनरेटर्स के अनुपालन पर मार्गदर्शन दस्तावेज़' भी जारी किया गया।

तकनीकी चर्चाएँ

सम्मेलन के पहले दिन सात विषयों पर चर्चाएँ हुईं।

'चलने के अधिकार' (राइट टू वॉक) पर हुए सत्र में हमारे शहरों की एक रोज़मर्रा की समस्या पर बात की गई: फुटपाथ, सुरक्षित स्कूल ज़ोन, पैदल यात्रियों के लिए बेहतर क्रॉसिंग और 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' (गंतव्य तक पहुँचने के अंतिम चरण) में सुधार के ज़रिए सड़कों को कैसे ज़्यादा सुरक्षित और सुलभ बनाया जाए।

'जल, अपशिष्ट और संसाधन दक्षता' के तहत बुनियादी ढाँचे के निर्माण से आगे बढ़कर सेवा दक्षता में सुधार, जल के नुकसान को कम करने, प्रसंस्कृत जल (ट्रीटेड वाटर) के पुनर्उपयोग को बढ़ावा देने और कचरे से मूल्य प्राप्त करने पर जोर दिया गया।

'किफायती आवास’ पर हुए सत्र में किराये के आवास की बढ़ती जरूरत, नियामक स्वीकृतियों को सरल बनाने, जमीन और वित्त तक बेहतर पहुंच तथा किफायती और जलवायु-अनुकूल निर्माण प्रौद्योगिकियों को व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया गया।

एकीकृत शहरी विकास और बुनियादी ढाँचा वितरण' के माध्यम से, इस सत्र ने इस बात का अध्ययन किया कि कैसे एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, एकीकृत उपयोगिता योजना और जीआईएस-आधारित प्रणालियाँ दोहराव को कम कर सकती हैं तथा शहरी बुनियादी ढाँचे के नियोजन और कार्यान्वयन में सुधार ला सकती हैं।

'शहरी सेवा वितरण के लिए नए आयाम’ सत्र के तहत एक मुख्य प्रश्न यह था कि नगर पालिकाएं स्पष्ट संस्थागत जिम्मेदारियों, मजबूत वित्त, खरीद सुधारों, तकनीकी क्षमता और निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी के माध्यम से बेहतर सेवाएं कैसे प्रदान कर सकती हैं।

'मॉडल बिल्डिंग बाय-लॉज़' पर आयोजित सत्र में इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि मौजूदा नियामक ढांचे में किस तरह बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि भवन निर्माण की स्वीकृतियों को सरल बनाया जा सके, सुरक्षा और पहुंच को मजबूत किया जा सके तथा जलवायु अनुकूलन और निर्माण क्षेत्र की नई प्रौद्योगिकियों के अनुरूप कदम उठाए जा सकें।

अंत में, ‘मॉडल म्युनिसिपल लॉ’ (आदर्श नगरपालिका कानून) ने उन विधायी सुधारों पर विचार किया, जो नगरपालिका की स्वायत्तता को मजबूत करने, निर्वाचित प्रतिनिधियों और कार्यकारी अधिकारियों की शक्तियों को स्पष्ट करने तथा शहरी प्रशासन में संस्थागत क्षमता और जवाबदेही में सुधार लाने के लिए आवश्यक हैं।

पीके/केसी/आरटी/एसके

इसी विषय से और: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

View all इसी विषय से और: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
  1. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    लगभग 1,500 प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों की भागीदारी के साथ भुवनेश्वर में 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन और प्रदर्शनी का समापन हुआ

    19वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026 आज ओडिशा के भुवनेश्वर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री, श्री मनोहर लाल ने समापन…

    पूरा पढ़ें →
  2. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    आवास और शहरी कार्य मंत्रालय 23–24 अक्टूबर 2026 को भुवनेश्वर में 19वीं अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी आयोजित करेगा

    भारत सरकार का आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA), ओडिशा सरकार के सहयोग से, इस सप्ताह भुवनेश्वर में दो प्रमुख आयोजन कर रहा है। 19वीं अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी…

    पूरा पढ़ें →
  3. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  4. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एमओएचयूए के शहरी विकास विभाग के सचिव ने पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत सीएसएमसी की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की

    16 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (सीएसएमसी) की 10वीं बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के तहत 1.93 लाख से अधिक अतिरिक्त…

    पूरा पढ़ें →
  5. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एमओएचयूए (MoHUA) ने किफायती, लचीले और समावेशी आवास को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए विश्व पर्यावास दिवस 2026 मनाया

    आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने ‘सभी के लिए पर्याप्त आवास’ विषय पर विश्व पर्यावास दिवस 2026 मनाया, जिसमें नवाचार, नीतिगत सुधारों, प्रौद्योगिकी और सतत वित्तपोषण के माध्यम से शहरी आवास…

    पूरा पढ़ें →
  6. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    केरलम की इकोसेंस छात्रवृत्तियां 46000 छात्रों को अपशिष्ट प्रबंधन में सशक्त बना रही हैं

    केरलम की इकोसेंस पहल कक्षाओं से लेकर समुदायों तक, स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 के तहत छात्रों को अपशिष्ट प्रबंधन के सक्रिय विजेता बना रही है। लगभग 46,000 छात्रवृत्तियां प्रदान करते हुए,…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    मन की बात की 139वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ (25.10.2026)

    मेरे प्यारे देशवासियो, ‘मन की बात’ में एक बार फिर आप सबका स्वागत है। आज से 12 वर्ष पहले, विजयादशमी के पावन अवसर पर, हमने ‘मन की बात’ की शुरुआत की थी।…

    पूरा पढ़ें →
  2. PIB Backgrounder

    भारत में रामसर स्थल

    रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत अंतर्राष्‍ट्रीय महत्‍व की आर्द्रभूमियों के भारत के नेटवर्क का विस्तार वर्ष 2014 से अब तक लगभग चार गुना हो चुका है। नामित स्‍थलों की संख्या 26 से बढ़कर…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और रिकॉर्ड 114 पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हाल ही में संपन्न हुए एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत के पैरा-एथलीटों की असाधारण उपलब्धि की सराहना की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए हैं

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषदों (यूटीबीसी) के बीच लगभग 1.04 करोड़ रुपये की पहुंच और लाभ-साझाकरण (एबीएस)…

    पूरा पढ़ें →
  5. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    डिजिटल इंडिया के ‘भाषिणी’ विभाग ने आईआईटी दिल्ली में आयोजित ईटीडी-2026 में, सुलभ शोध के लिए बहुभाषी एआई समाधान प्रदर्शित किए

    भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) के अंतर्गत 'डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन' (डीआईसी) की 'डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन' (डीआईबीडी) ने 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026 – गुवाहाटी

    आठ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है। यह वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही…

    पूरा पढ़ें →
  7. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एनआईसीडीसी ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड की शुरुआत के साथ बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाया

    नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी) ने बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बोधगया में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने…

    पूरा पढ़ें →
  8. रेल मंत्रालय

    सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंड देश को समर्पित; विंध्य एवं बुंदेलखंड आए करीब, सीधी जिले को बड़ा लाभ

    मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना के डीज़ल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी एआईपी प्रणाली ने ‘काम शुरू करना चरण-2’ (सेटिंग टू वर्क फ़ेज़-2) गतिविधि के उद्घाटन के साथ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

    भारतीय नौसेना की पानी के नीचे की क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया गया है, जो नौसेना सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला, डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित एयर…

    पूरा पढ़ें →
  10. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने अमृतसर और तरनतारन में धान के पराली प्रबंधन उपायों की समीक्षा की

    एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय टीम ने एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए आज…

    पूरा पढ़ें →
↑