युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय Read in English

‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के छठे सप्ताह के दौरान, ‘माय भारत ‘ ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2.11 लाख से अधिक प्रतिभागियों को एकजुट किया

Key details of this update
DetailInformation
Date26 October 2026 (Monday)
Time6:22 PM
Topic / Ministryयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (434 words)

मेरा युवा भारत (माय भारत) ने युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” अभियान के 100-सप्ताह के अभियान के छठे सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 694 कार्यक्रमों के माध्यम से 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2,11,139 युवाओं और नागरिकों को इस अभियान से जोड़ा गया। इन गतिविधियों का मुख्य केंद्र ‘नशे के रावण का दहन/नशा रूपी महिषासुर का वध’, पारंपरिक खेल और ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा पर परिचर्चा’ (पड़ोस युवा संसद) रहे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक सहभागिता, शारीरिक गतिविधियों और सामुदायिक संवाद को एक साथ जोड़कर मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इस अभियान में रावण दहन और महिषासुर वध जैसी सांस्कृतिक रूप से जुड़ी पहलों का उपयोग व्यसन पर विजय पाने और मादक पदार्थों के सेवन को अस्वीकार करने का संदेश देने के लिए किया गया। पारंपरिक खेल गतिविधियों ने शारीरिक फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया, जबकि पड़ोस युवा संसद सत्रों ने युवाओं और समुदाय के सदस्यों को मादक पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों, रोकथाम रणनीतियों और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान किया।

इन कार्यक्रमों का आयोजन फिट इंडिया और ब्रह्माकुमारीज़, हार्टफुलनेस, फिक्की, सीआईपीयू, एसोचैम तथा प्रोजेक्ट पॉइंट सहित सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर किया गया। इस सहयोगात्मक दृष्टिकोण ने युवा नेटवर्क, सामुदायिक संस्थानों और सहयोगी संगठनों को एक साथ लाकर अभियान की पहुंच बढ़ाने और मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई को प्रोत्साहित करने में मदद की।

इस अभियान के तहत नशामुक्त भारत के लक्ष्य की ओर 2,11,139 प्रतिज्ञाएँ दर्ज की गईं। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ, नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करके और दूसरों को भी नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करके जागरूकता को व्यक्तिगत प्रतिबद्धता और सामुदायिक स्तर पर कार्रवाई में बदलना था।

100-सप्ताह के अभियान के माध्यम से माय भारत जागरूकता कार्यक्रमों, सहभागितापूर्ण गतिविधियों और युवाओं के नेतृत्व में संचालित पहलों के जरिए युवाओं और समुदायों को निरंतर जोड़ रहा है। छठे सप्ताह में सांस्कृतिक परंपराओं, खेलों और व्यवस्थित संवाद पर दिया गया जोर मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम तथा युवाओं के बीच सोच-समझकर निर्णय लेने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए समुदायों की निरंतर भागीदारी के महत्व को रेखांकित करता है।

यह पहल ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ के व्यापक दृष्टिकोण को साकार करने में योगदान देती है। इसका उद्देश्य युवा नागरिकों को स्वस्थ समुदायों और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

पीके/केसी/आरटी/जीके / डीए

इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

View all इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
  1. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने ऑल-वुमन कोचेस कोर्स में भारतीय खेलों में महिलाओं के लिए और बेहतर रास्ते बनाने का आह्वान किया

    युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने शनिवार को नई दिल्ली के दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन (डीएलटीए) टेनिस स्टेडियम में, ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) की एसीई 2032 पहल के…

    पूरा पढ़ें →
  2. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    मेरा भारत-एनएसएस नशा मुक्त युवा अभियान के छठे सप्ताह में देशभर के गांवों में ‘ग्राम सेवा एवं परंपरागत खेल दिवस’ मना रहा है

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'एमवाई भारत' राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान' के छठे सप्ताह के हिस्से के रूप में…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के उद्घाटन में रक्षा खडसे शामिल: रायपुर में स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा अनुभवी हॉकी सितारों के साथ खेलने का अवसर

    रायपुर में 21 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का उद्घाटन हुआ। रक्षा खडसे ने इसे युवा और ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए अवसर बढ़ाने वाली पहल बताया। छह टीमों की प्रतियोगिता में…

    पूरा पढ़ें →
  4. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    मेरा युवा भारत ने नशामुक्त युवा अभियान के पांचवें सप्ताह के तहत 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1,174 कार्यक्रम आयोजित किए

    मेरा युवा भारत का नशामुक्त युवा अभियान 17 अक्टूबर 2026 को अपने पांचवें सप्ताह में पहुंचा। 100 सप्ताह के कार्यक्रम में योग, ध्यान और युवा संसद के जरिए नशामुक्त जीवन का संदेश…

    पूरा पढ़ें →
  5. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  6. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के दौरान युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का मशाल वाहक बताया

    पोरबंदर से सांसद और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़कर नेतृत्व करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ शुरू की

    भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़' का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन…

    पूरा पढ़ें →
  2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला ने 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट, प्रथम जोनल (आउटडोर) 2026 की मेजबानी की

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली ने 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट (एसएसबीएमटी), प्रथम जोनल (आउटडोर) 2026 की मेजबानी की। सीएसआईआर खेल प्रोत्साहन बोर्ड (एसपीबी)…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 27 अक्टूबर को इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे सम्मेलन…

    पूरा पढ़ें →
  4. मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने पतंजल योगसूत्र पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया

    आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) ने आज “पतंजल योगसूत्र: विभूति पाद (व्यास भाष्य के आलोक में)” विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। यह कार्यशाला 26…

    पूरा पढ़ें →
  5. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 28 अक्टूबर, 2026 को दिल्ली-एनसीआर में ‘परिवर्तन’ योजना के तहत ‘ट्रांसपोर्ट मेला’ आयोजित करेगा

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, दिल्ली सरकार के सहयोग से 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) के पास मौजूद 'वाहन निरीक्षण…

    पूरा पढ़ें →
  6. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ई85/ई100 फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नियमों में बदलाव किया

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन की अधिसूचना जारी की है। इसका उद्देश्य ऐसे फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को अपनाना है, जो ई85 और इससे ज्यादा…

    पूरा पढ़ें →
  7. राज्यसभा सचिवालय

    माननीय राज्यसभा उपसभापति श्री हरिवंश ने नई दिल्ली, भारतीय संसद के केंद्रीय कक्ष में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण दिया

    माननीय राज्यसभा उपसभापति श्री हरिवंश ने आज नई दिल्ली, भारतीय संसद के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण दिया। लोकसभा अध्यक्ष एवं 12वें…

    पूरा पढ़ें →
  8. रेल मंत्रालय

    रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) – टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

    जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने ‘स्वावलंबन 2026’ में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के अगले चरण ‘आत्मनिर्भरता 2.0’ का आह्वान किया

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता 2.0’ का आह्वान किया है। इसके तहत अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के विकास, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) को सुदृढ़ करने तथा मजबूत आपूर्ति शृंखला…

    पूरा पढ़ें →
  10. कार्मिक

    आईआईपीए की कार्यकारी परिषद की बैठक आयोजित हुई

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय तथा अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में…

    पूरा पढ़ें →
↑