महिला एवं बाल विकास मंत्रालय Read in English

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने स्वच्छता और शिकायतों के निपटारे के लिए विशेष अभियान 6 की प्रगति की समीक्षा की

Key details of this update
DetailInformation
Date26 October 2026 (Monday)
Time7:29 PM
Topic / Ministryमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (355 words)

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन सभी स्वायत्तशासी/वैधानिक निकायों सहित, स्वच्छता में सुधार और लंबित संदर्भों के निपटान के उद्देश्य से 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किए जा रहे विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं तथा कार्य योजनाओं और लक्ष्यों को अंतिम रूप दे दिया है।

विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण के तहत, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से प्रतिदिन निम्नलिखित गतिविधियां संचालित करने का अनुरोध किया है:

क्षेत्रीय स्तर के संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाना।

प्रभावी जन शिकायत निवारण सुनिश्चित करना तथा शिकायत निवारण चौपालों/ई-चौपालों का आयोजन करना।

कार्यों का दस्तावेजीकरण और उन्हें मंत्रालय के विभिन्न मिशन पोर्टलों पर अपलोड करना।

इसके अतिरिक्त, राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से अनुरोध किया गया है कि वे 30 अक्टूबर, 2026 को एक समर्पित विशेष एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करें। इस दौरान क्षेत्रीय स्तर के कार्यकर्ताओं और समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ उक्त गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाए।

इस संबंध में, अभियान के तहत राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए 26.10.2026 को शाम 05:00 बजे महिला एवं बाल विकास सचिव की अध्यक्षता में राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्रालय की योजनाओं से संबंधित सभी अपर सचिवों/संयुक्त सचिवों और निदेशकों/उप सचिवों के साथ-साथ राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के 109 अधिकारियों ने भाग लिया। महिला एवं बाल विकास सचिव ने सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे संबंधित अधिकारियों को सभी क्षेत्रीय संस्थानों में कार्य करने तथा उनका विवरण संबंधित मिशन पोर्टलों पर अपलोड करने के निर्देश जारी करें।

उन्होंने राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को यह सलाह भी दी कि वे राज्य सरकार के सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से प्रतिदिन गतिविधियों को दर्शाने वाले इन्फोग्राफिक्स और ट्वीट प्रकाशित एवं साझा करें तथा मंत्रालय के संबंधित आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को टैग करें। इसके अतिरिक्त, उन्होंने राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया कि वे शिकायत निवारण चौपालों/ई-चौपालों का आयोजन करके पोषण ट्रैकर, पीएमएमवीवाई और सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर लंबित सभी शिकायतों का 30 अक्टूबर, 2026 तक युद्धस्तर पर निपटान सुनिश्चित करें।

पीके/केसी/आरटी/केपी /डीए

इसी विषय से और: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

View all इसी विषय से और: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

    अभियान 6 में 30 अक्टूबर का विशेष दिन: महिला-बाल विकास संस्थानों में सफाई और लाभार्थी शिकायतों पर कार्रवाई

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 की कार्ययोजना बनाई है, जो पिछले 5 वर्षों के प्रयासों को आगे बढ़ाती है। विशेष राष्ट्रव्यापी दिन में क्षेत्रीय संस्थानों की सफाई और…

    पूरा पढ़ें →
  2. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

    विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाना: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यशाला का आयोजन

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कार्यालयों की स्वच्छता और लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान की कार्ययोजना बनाई। वरिष्ठ अधिकारियों के लिए…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष ने ब्रिक्स संसदों से मानवीय निगरानी को सर्वोपरि रखते हुए नैतिक, उत्तरदायी और पारदर्शी तकनीक को बढ़ावा देने का आह्वान किया

    नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज ब्रिक्स संसदों से मानवीय निगरानी को सर्वोपरि रखते हुए नैतिक, उत्तरदायी और पारदर्शी तकनीक को बढ़ावा देने का आग्रह…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री से भेंट की

    तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया: "तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री @narendramodi…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026- गुवाहाटी

    गुवाहाटी में आयोजित ‘शिल्प समागम मेला’ (एसएसएम) 2026 लगातार आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है। यह मेला भारत के विविध पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों और स्वदेशी शिल्पकला की एक जीवंत झलक प्रस्तुत…

    पूरा पढ़ें →
  4. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    कर्नाटक के ईएसआईसी अस्पताल में सफल सुलह प्रक्रिया के परिणामस्वरूप 37 अनुबंध कर्मचारियों को पुनः काम पर रखा गया और उनके 7.40 लाख रुपये के बकाए वेतन का भुगतान भी सुनिश्चित किया गया

    भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत मुख्य श्रम आयुक्त (केन्द्रीय) के तंत्र द्वारा समय पर किए गए हस्तक्षेप से एक औद्योगिक विवाद का सफलतापूर्वक समाधान हो गया है। इसके…

    पूरा पढ़ें →
  5. पत्तन

    सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के पोत निर्माण उद्योग के लिए कोरियाई कंपनियों को आमंत्रित किया, सभी देशों के लिए समान रूप से लागू होने वाले वैश्विक समुद्री नियमों की वकालत की

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दक्षिण कोरिया के बुसान में विश्व समुद्री दिवस के अवसर पर आयोजित उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक और दक्षिण कोरिया के समुद्री उपकरण…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ शुरू की

    भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़' का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन…

    पूरा पढ़ें →
  7. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला ने 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट, प्रथम जोनल (आउटडोर) 2026 की मेजबानी की

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली ने 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट (एसएसबीएमटी), प्रथम जोनल (आउटडोर) 2026 की मेजबानी की। सीएसआईआर खेल प्रोत्साहन बोर्ड (एसपीबी)…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    स्वच्छता अभियान 6.0

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (डीओएसजेई) ने आज राष्ट्रीय राजधानी में एक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। इस समारोह में देशव्यापी 'स्वच्छता अभियान 6.0' के तहत आयोजित तत्काल भाषण…

    पूरा पढ़ें →
  9. उपभोक्‍ता कार्य

    भारत ने नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी की

    भारत 26 से 28 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति (सीआईएमएल) की 61वीं बैठक की मेजबानी कर रहा है। पहली बार भारत, विधिक माप विज्ञान के…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 27 अक्टूबर को इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे सम्मेलन…

    पूरा पढ़ें →
↑