Sunday, 18 October 2026 1 new update today
Latest Updates

वस्‍त्र मंत्रालय Read in English

कपास किसानों को सशक्त बनाने, पारदर्शिता में वृद्धि करने और भारत की कपास मूल्य श्रृंखला मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए सुधार केंद्र में होंगे

Key details of this update
DetailInformation
Date04 October 2026 (Sunday)
Time7:01 PM
Topic / Ministryवस्‍त्र मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (339 words)

भारत सरकार का वस्त्र मंत्रालय, अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारतीय कपास निगम (सीसीआई) लिमिटेड के माध्यम से तेलंगाना के हैदराबाद में 6 अक्टूबर, 2026 को एक विशेष प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम ‘सुधार उत्सव 2026’ के भाग के रूप में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कपास खरीद व्यवस्था को अधिक किसान-केंद्रित, पारदर्शी, प्रौद्योगिकी-संचालित और कुशल बनाने के लिए वस्त्र मंत्रालय के समन्वय में सीसीआई द्वारा किए गए परिवर्तनकारी सुधारों को प्रदर्शित करेगा।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, तेलंगाना सरकार के प्रतिनिधि, नीति निर्माता, किसान, उद्योग संघ और कपास एवं वस्त्र क्षेत्र के अन्य हितधारक एकत्रित होंगे। यह जमीनी स्तर पर सुधारों के प्रभाव को उजागर करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा तथा कपास मूल्य श्रृंखला में प्रमुख हितधारकों के बीच अनुभव साझा करने में सुविधा प्रदान करेगा।

पिछले कुछ वर्षों में, सीसीआई ने कपास खरीद, किसान पंजीकरण, डिजिटल स्लॉट बुकिंग, प्रत्यक्ष भुगतान, गुणवत्ता मूल्यांकन, पता लगाने की क्षमता, कपास की बिक्री और हितधारक जुड़ाव को शामिल करते हुए प्रौद्योगिकी-सक्षम और संस्थागत सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की है। इन हस्तक्षेपों का उद्देश्य व्यापार करने में आसानी में सुधार लाना, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को मजबूत करना तथा कपास किसानों को सेवाओं की अधिक कुशल डिलीवरी सुनिश्चित करना है।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीसीआई के प्रमुख सुधारों और पहलों पर एक प्रस्तुति होगी, इसके बाद उनके कार्यान्वयन और प्रभाव को दर्शाने वाली एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन कार्यक्रम में यह दिखाया किया जाएगा कि किस प्रकार डिजिटल प्रौद्योगिकियां और प्रक्रिया पुनः इंजीनियरिंग पारंपरिक प्रणालियों को बदल रही हैं और किसानों, सीसीआई, जिनर्स और वस्त्र उद्योग के बीच अधिक सहज इंटरफेस बना रही हैं।

इस कार्यक्रम में कपास किसानों और उद्योग हितधारकों द्वारा अनुभव साझा करने की भी सुविधा होगी, जिससे सुधारों में भाग लेने वाले और उनसे लाभान्वित होने वालों से सीधे सुनने का अवसर मिलेगा। चर्चा में कपास की गुणवत्ता में सुधार, उच्च घनत्व रोपण प्रणाली (एचडीपीएस), कस्तूरी कपास भारत, कपास खरीद के डिजिटलीकरण और कपास मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के अन्य उपायों से संबंधित महत्वपूर्ण पहलों पर चर्चा की जाएगी।

इसी विषय से और: वस्‍त्र मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वस्‍त्र मंत्रालय
  1. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल निपटान और ई-कचरा प्रबंधन जागरूकता पर कार्यशालाओं का आयोजन किया

    वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत 15 अक्टूबर 2026 को ई-कचरा प्रबंधन जागरूकता और साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल निपटान पर कार्यशालाओं का आयोजन किया, जिसमें सभी नोडल अधिकारियों सहित…

    पूरा पढ़ें →
  2. वस्‍त्र मंत्रालय

    सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम में 1 अक्टूबर 2026 तक ‘डिजाइनर एटेलियर’ प्रदर्शनी-सह-बिक्री आयोजित की जाएगी

    भारत की समृद्ध वस्त्र विरासत, पारंपरिक शिल्प कौशल और समकालीन डिजाइन को एक साथ लाने वाली डिजाइनर कृतियों को प्रदर्शित करने वाली ‘डिजाइनर एटेलियर’ प्रदर्शनी-सह-बिक्री, 12 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026 तक…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  3. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  4. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  5. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  7. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

    कोलकाता में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    ब्रिटेन के प्लायमाउथ के पास अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न

    भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 का समापन 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन में प्लायमाउथ के पास हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 8 से 15 अक्टूबर, 2026 के बीच किया गया था। इस…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “कपास किसानों को सशक्त बनाने, पारदर्शिता में वृद्धि करने और भारत की कपास मूल्य श्रृंखला मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए सुधार केंद्र में होंगे” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: कपास किसानों को सशक्त बनाने, पारदर्शिता में वृद्धि करने और भारत की कपास मूल्य श्रृंखला मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए सुधार केंद्र में होंगे। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 4 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑