वस्‍त्र मंत्रालय Read in English

वस्‍त्र मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान-6’ सफलतापूर्वक संपन्न किया, स्वच्छता और स्थिरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित

Key details of this update
DetailInformation
Date05 November 2026 (Thursday)
Time3:38 PM
Topic / Ministryवस्‍त्र मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (799 words)

वस्‍त्र मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक 'विशेष अभियान 6' का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इसमें मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार करना, लंबित कार्यों को कम करना, रिकॉर्ड प्रबंधन को सुदृढ़ करना और कचरे के टिकाऊ निपटान को प्रोत्साहित करना था। 'विशेष अभियान 6' में वस्‍त्र मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालयों और संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन संगठनों ने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, कबाड़ का निपटान, ई-कचरा प्रबंधन, रिकॉर्ड प्रबंधन और अन्य कई कार्यकलाप किए, जिससे इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। साथ ही, प्रभावी योजना, समन्वय और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए, उप महानिदेशक की अध्यक्षता में तीन सदस्यों वाली एक विशेष समिति का गठन किया गया।

इस अभियान के तहत, मंत्रालय और उससे जुड़े संगठनों ने कबाड़ के निपटान से 10,15,814 रुपये का राजस्‍व अर्जित किया और कार्यालय की 44,025 वर्ग फुट जगह रिक्‍त कराई। समीक्षा की गई 20,950 वास्‍तविक फाइलों में से 8,080 फाइलों को हटा दिया गया, जबकि 6,727 ई-फाइलों की समीक्षा की गई और उनमें से 996 को बंद कर दिया गया। 242 स्थानों पर स्वच्छता गतिविधियां चलाई गईं। मंत्रालय ने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप, जन-शिकायतों और उनसे जुड़ी अपीलों का शतप्रतिशत निपटान किया। इसके अलावा, 26 संसदीय आश्वासनों में से 9 के कार्यान्वयन की रिपोर्ट संसदीय कार्य मंत्रालय को भेज दी गई।

ई-कचरा प्रबंधन पहल के तहत, अब तक 3,62,096 रुपये का राजस्‍व प्राप्त हुआ है। शेष अनुमानित आय की वसूली की प्रक्रिया चल रही है, जो शीघ्र ही प्राप्त हो जाएगी।

'विशेष अभियान 6' के तहत वस्‍त्र मंत्रालय द्वारा की गई महत्वपूर्ण गतिविधियां

पर्यावरण के प्रति जागरूकता और कार्यालय परिसर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें की गईं। इस अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2026 को एनआईएफटी दिल्ली में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ हुई। इसका उद्घाटन वस्‍त्र सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

एनआईएफटी दिल्ली में स्वच्छता और साफ-सफाई से जुड़ी गतिविधियों के साथ गांधी जयंती मनाई गई

'विशेष अभियान 6' के तहत, वस्‍त्र मंत्रालय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल तौर-तरीकों के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए एक 'साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला' आयोजित की। इस सत्र में उभरते साइबर खतरों, फ़िशिंग और अन्य ऑनलाइन जोखिमों, पासवर्ड सुरक्षा, डिजिटल जानकारी को सुरक्षित तरीके से संभालने और आधिकारिक आईटी प्रणालियों के जिम्मेदार उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस पहल का उद्देश्य साइबर सुरक्षा के स्तर को सुदृढ़ करना, कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाना और मंत्रालय तथा इसके अधीनस्थ संगठनों में सुरक्षित डिजिटल कार्य-वातावरण को बढ़ावा देना था।

'विशेष अभियान 6' के अंतर्गत, वस्त्र मंत्रालय ने ई-कचरे की पहचान, संग्रह, पृथक्करण और व्यवस्थित निपटान के माध्यम से इसके प्रभावी प्रबंधन पर विशेष बल दिया। विभिन्न कार्यालयों और अधीनस्थ संगठनों को इस अभियान के हिस्से के रूप में ई-कचरे का निपटान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बेकार हो चुके इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निपटान पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से किया जाए। ई-कचरे के पर्यावरणीय प्रभावों के बारे में समझ बढ़ाने और अधिकारियों तथा कर्मचारियों के बीच टिकाऊ तौर-तरीकों को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं; इनमें ई-कचरा प्रबंधन पर एक सत्र, क्विज़ और निबंध प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

वस्‍त्र के कचरे के पुन: उपयोग, रीसाइक्लिंग और इसके टिकाऊ प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सहयोग से “टेक्सटाइल्स फॉर टुमॉरो (पुराने वस्त्र, नई संभावनाएं)” नाम की एक विशेष पहल आरंभ की गई। इस पहल को अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्‍त हुई और इस अभियान के माध्‍यम से कुल 1003 किलोग्राम वस्‍त्र कचरा (उपयोग के बाद बचा हुआ) इकट्ठा किया गया है।

'अपशिष्‍ट से शिल्‍प' – रचनात्मकता और पुन: उपयोग को बढ़ावा

एनआईएफटी की रचनात्मक और डिज़ाइन-केंद्रित सोच को दर्शाने वाली एक अनूठी पहल के तहत, संस्थान ने 'अपशिष्‍ट से शिल्‍प' गतिविधि आयोजित की। इसमें दिखाया गया कि कैसे बेकार पड़ी सामग्रियों को उपयोगी और सजावटी वस्तुओं में बदला जा सकता है। रचनात्मक तरीके से तैयार की गई इन वस्तुओं का उपयोग परिसर के कुछ हिस्सों को सजाने के लिए भी किया गया, जिससे पुन: उपयोग, रीसाइक्लिंग और कचरा कम करने के सिद्धांतों को बढ़ावा मिला।

प्रचार और लोक संपर्क

मंत्रालय ने अपने अधीनस्थ संगठनों की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए पीआईबी विज्ञप्तियों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक प्रचार किया। कुल 12 पीआईबी विज्ञप्तियां और 2,960 सोशल मीडिया पोस्ट जारी किए गए, जिनमें 2,055 स्टैटिक क्रिएटिव पोस्ट और 690 रील्स/शॉर्ट्स शामिल थे। इस अभियान को 2,80,697 रीच/इंप्रेशन मिले और लाइक्स, शेयर व कमेंट्स के जरिए 40,854 एंगेजमेंट प्राप्त हुए।

'विशेष अभियान 6' का सफल समापन, अपने विभिन्न संगठनों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से स्वच्छता, संसाधनों के टिकाऊ प्रबंधन, पारदर्शिता और कुशल प्रशासन के प्रति वस्त्र मंत्रालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/पीके

इसी विषय से और: वस्‍त्र मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वस्‍त्र मंत्रालय
  1. वस्‍त्र मंत्रालय

    भारत सरकार ने कपास के आयात पर सीमा शुल्क में छूट को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया

    भारत सरकार ने घरेलू वस्त्र उद्योग में कच्चे माल संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कपास के आयात पर मौजूदा सीमा शुल्क छूट को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है।…

    पूरा पढ़ें →
  2. वस्‍त्र मंत्रालय

    माननीय प्रधानमंत्री ने गुजरात के एकता नगर में भारत पर्व 2026 में सीसीआईसी पवेलियन का दौरा किया

    वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत भारत सरकार का एक उद्यम, सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईसी), गुजरात के केवड़िया के एकता नगर में चल रहे भारत पर्व 2026 में भाग ले…

    पूरा पढ़ें →
  3. वस्‍त्र मंत्रालय

    निफ्ट ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत स्वच्छता, सतत विकास और हरित परिसर को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं

    भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने 'विशेष अभियान 6' के तहत अपने परिसरों में स्वच्छता, साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, अवसंरचना रखरखाव और पर्यावरणीय स्थायित्व से…

    पूरा पढ़ें →
  4. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय ने छठे विशेष अभियान के तहत भारतीय जूट निगम की व्यापक जनभागीदारी और स्वच्छता गतिविधियों की सराहना की

    वस्त्र मंत्रालय ने छठे विशेष अभियान में भारतीय जूट निगम - जेसीआई के समर्पित योगदान तथा स्वच्छता, बेहतर कार्यालय प्रबंधन और सतत सुशासन के अभियान उद्देश्य प्राप्त करने के प्रयासों की सराहना…

    पूरा पढ़ें →
  5. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत वस्त्र समिति की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को रेखांकित किया

    वस्त्र मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक संचालित किए जा रहे विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत वस्त्र समिति की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और समर्पित प्रयासों को रेखांकित किया है। इस अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  6. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय 1 नवंबर 2026 से नए आवेदन स्वीकार करने के लिए पीएलआई योजना पोर्टल खोलेगा

    वस्त्र मंत्रालय, 'उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत नए आवेदन स्वीकार करने के लिए अपना आवेदन पोर्टल फिर से खोलने जा रहा है। यह योजना के चौथे चरण के लिए होगा,…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के मेट्रो नेटवर्क के उल्लेखनीय विस्तार के बारे में बताया कि वर्ष 2014 में देश के पांच शहरों में केवल 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क था,…

    पूरा पढ़ें →
  2. राष्ट्रपति सचिवालय

    इस शनिवार (7 नवम्बर 2026) से गार्ड परिवर्तन समारोह प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित होगा

    राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह इस शनिवार, 7 नवम्बर 2026 से प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। अधिक…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘सह्याद्रि’ मालाबार 2026 अभ्यास में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस पहुंचा

    भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि 4 नवंबर, 2026 को बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मालाबार 2026’ में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस…

    पूरा पढ़ें →
  4. कार्मिक

    डॉ. जितेंद्र सिंह राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालयों तथा परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र…

    पूरा पढ़ें →
  5. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने एम्स अवंतिपोरा की प्रगति की समीक्षा की, शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने और संस्थान जल्द शुरू करने के निर्देश

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान -एम्स, अवंतिपोरा के निर्माण कार्य और संस्थान जल्द…

    पूरा पढ़ें →
  6. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने महिला नेतृत्व वाले एमएसएमई को सहायता प्रदान करने के लिए एसआरआई फंड पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की

    भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित यशस्विनी अभियान के अंतर्गत 4 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य…

    पूरा पढ़ें →
  7. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने जुलाई 2026 में नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों (हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र) में मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जुलाई 2026 के दौरान हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) के अंतर्गत नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन…

    पूरा पढ़ें →
  8. वित्‍त मंत्रालय

    अंतर-मंत्रालयी समूह ने कैबिनेट द्वारा प्रत्यायोजित वैकल्पिक तंत्र द्वारा अनुमोदन के लिए 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के परिसंपत्ति मुद्रीकरण प्रस्तावों की सिफारिश की

    सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) के सचिव की अध्यक्षता में और दूरसंचार विभाग (डीओटी) के सचिव की सह-अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) ने वैकल्पिक तंत्र (एएम) द्वारा विचार और अनुमोदन के लिए 1,100…

    पूरा पढ़ें →
  9. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6 के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (डीओएचएफडब्ल्यू) के लिए निर्धारित शत प्रतिशत लक्ष्यों को…

    पूरा पढ़ें →
  10. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    एनआरए, आईसीएआर-एनबीएसएस और एलयूपी और डीओएलआर ने विज्ञान आधारित वाटरशेड प्रबंधन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के परामर्श का आयोजन किया

    भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर), ग्रामीण विकास मंत्रालय, राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण (एनआरएए), कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने नागपुर स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो (आईसीएआर-एनबीएसएस एंड एलयूपी)…

    पूरा पढ़ें →
↑