स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय Read in English

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उन दवाओं के विनिर्माण लाइसेंस तुरंत निलंबित करने का प्रस्ताव रखा है जो निर्धारित महत्वपूर्ण मानकों पर खड़ा नहीं उतरती हैं

Key details of this update
DetailInformation
Date04 November 2026 (Wednesday)
Time8:57 PM
Topic / Ministryस्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (783 words)

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियामक संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है ताकि निर्दिष्ट महत्वपूर्ण गुणवत्ता मानकों खरी नहीं उतरने वाली (एनएसक्यू) घोषित दवाओं के निर्माण लाइसेंस को तुरंत निलंबित किए जा सकें।

प्रस्तावित संशोधनों का उद्देश्य रोगियों की सुरक्षा एवं जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निम्न गुणवत्ता वाली दवाओं की जानकारी मिलने पर तुरंत नियामक हस्तक्षेप करना, उनके निर्माण एवं वितरण को रोकना तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने की व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

औषधि नियम, 1945 के मौजूदा प्रावधानों के अंतर्गत, किसी विनिर्माण लाइसेंस को निलंबित या रद्द करने से पहले एक निर्धारित नियामक प्रक्रिया का पालन किया जाता है जिसमें ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करना भी शामिल है। इस कारण से किसी दवा को मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं (एनएसक्यू) घोषित करने एवं उसके खिलाफ नियामक कार्रवाई शुरू करने के बीच समय का अंतर हो सकता है। इस दौरान, वह दवा बाजार में प्रचलन में रह सकती है जिससे जनस्वास्थ्य के लिए जोखिम उत्पन्न हो सकता है और दवा को वापस मंगाने की प्रक्रिया और भी कठिन हो सकती है।

इस नियामक चिंता का समाधान करने के लिए, मंत्रालय ने एक प्रावधान प्रस्तावित किया है जिसके तहत केंद्रीय लाइसेंसिंग अनुमोदन प्राधिकरण या राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण, जैसा भी मामला हो, किसी सरकारी विश्लेषक की रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित दवा के विनिर्माण लाइसेंस को तत्काल निलंबित कर सकता है, जिसमें दवा को परीक्षण, विघटन, संबंधित पदार्थों, अशुद्धता या रोगाणुरहितता के संबंध में एनएसक्यू घोषित किया गया हो।

ये मानक दवाओं की गुणवत्ता निर्धारित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रस्तावित प्रावधान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निर्धारित मानकों का पालन नहीं होने की स्थिति में तुरंत नियामक कार्रवाई की जाए ताकि मरीजों को होने वाले संभावित खतरों को कम किया जा सके।

प्रस्तावित संशोधन में निलंबन रद्द करने से पहले सुधारात्मक उपाय करना भी अनिवार्य बनाया गया है। यह निलंबन तब तक जारी रहेगा जब तक निर्माता गुणवत्ता में विफलता के कारणों का पता लगाने के लिए एक प्रभावी 'मूल कारण विश्लेषण' नहीं कर लेता और संबंधित लाइसेंसिंग प्राधिकरण की संतुष्टि के अनुसार उचित सुधारात्मक एवं निवारक कार्रवाई (सीएपीए) लागू नहीं करता।

यह निलंबन तभी समाप्त किया जा सकेगा जब आवश्यक सुधारात्मक एवं निवारक उपाय लागू किए जाएं और लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा उनका उचित सत्यापन कर लिया जाए। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गुणवत्ता संबंधी पहचानी गई कमियों को उचित प्रकार से दूर किया जाए और भविष्य में उनके दोबारा होने से रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाएं।

नियामक समन्वय को ज्यादा मजबूत करने तथा समय पर कार्रवाई को सुगम बनाने के लिए, सरकारी विश्लेषक की परीक्षण रिपोर्ट से संबंधित 'फॉर्म 13' में भी आवश्यक संशोधन प्रस्तावित हैं।

प्रस्तावित व्यवस्था के अंतर्गत, सरकारी विश्लेषक की रिपोर्ट भारत का औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई), संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लाइसेंसिंग प्राधिकरण और साथ ही संबंधित दवा के निर्माता तथा विपणनकर्ता को भेजी जाएगी।

प्रस्तावित व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एनएसक्यू संबंधी निष्कर्षों की जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं हितधारकों तक समय पर पहुंचे ताकि समन्वित नियामक कार्रवाई को सुगम बनाया जा सके और दवा निर्माण एवं विपणन श्रृंखला में जवाबदेही को मजबूत किया जा सके।

प्रस्तावित संशोधन, 20 दिसंबर 2024 को आयोजित औषधि परामर्श समिति (डीसीसी) की 65वीं बैठक में हुई चर्चाओं और 24 अप्रैल 2025 को आयोजित औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड (डीटीएबी) की 92वीं बैठक की सिफारिशों पर आधारित हैं।

इन संशोधनों से बाज़ार में मौजूद दवाओं की निगरानी मज़बूत होने, निम्न गुणवत्ता वाली दवाओं के खिलाफ समय पर कार्रवाई को सुगम बनाने, निर्माताओं एवं विक्रेताओं की जवाबदेही बढ़ने और देश में मिलने वाली दवाओं की गुणवत्ता पर जनता का भरोसा मज़बूत होने की उम्मीद है।

यह पहल भारत सरकार की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसका उद्देश्य दवा नियामक संरचना को मजबूत करना और जनता के लिए सुरक्षित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

संशोधन के मसौदे को सार्वजनिक परामर्श के लिए अधिसूचित किया गया है, इसमें हितधारकों और आम जनता से आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। ये आपत्तियां और सुझाव भारत के राजपत्र में मसौदा नियमों की प्रतियां जनता के लिए उपलब्ध होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

अगर कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो उसे अवर सचिव (औषधि), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, यू-6, वर्क हॉल-सी विंग, प्रथम तल, कर्तव्य भवन-1, नई दिल्ली–110001 के पते पर भेजा जा सकता है। इसके अलावा, इसे ई-मेल के माध्यम से drugsdiv-mohfw[at]gov[dot]in पर भी भेजा जा सकता है।

मसौदा राजपत्र अधिसूचना को आधिकारिक ई-गजट पोर्टल पर निम्नलिखित लिंक के माध्यम से देखा जा सकता है: https://egazette.gov.in/(S(tqlgzgdze5s0ylovnh4l0ej1))/ViewPDF.aspx

पीके/केसी/आरटी/एके

इसी विषय से और: स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
  1. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने एम्स अवंतिपोरा की प्रगति की समीक्षा की, शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने और संस्थान जल्द शुरू करने के निर्देश

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान -एम्स, अवंतिपोरा के निर्माण कार्य और संस्थान जल्द…

    पूरा पढ़ें →
  2. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6 के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (डीओएचएफडब्ल्यू) के लिए निर्धारित शत प्रतिशत लक्ष्यों को…

    पूरा पढ़ें →
  3. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्रेड-ए क्षेत्रों में सूक्ष्मजीव निगरानी संबंधी आवश्यकताओं को निर्धारित करने के लिए अनुसूची-एम में संशोधन का प्रस्ताव रखा

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियम, 1945 की अनुसूची-एम में संशोधन का प्रस्ताव किया है। यह संशोधन 28 अक्टूबर, 2026 को जारी अधिसूचना संख्या जीएसआर 953(ई) के माध्यम से…

    पूरा पढ़ें →
  4. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है, ताकि दवा निर्माताओं के लिए दवाओं की खेप जारी करने के लिए उचित योग्यता और अनुभव…

    पूरा पढ़ें →
  5. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के लिए अधिकृत आयात गेटवे के विस्तार का प्रस्ताव रखा

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 'ड्रग्स रूल्स, 1945' के नियम 43ए में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इसका उद्देश्य देश में दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के आयात के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 06 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में माली, म्यांमार, मेडागास्कर और इक्‍वेटोरियल गिनी के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए। निम्‍नलिखित दूतों…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    तमिलनाडु के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    तमिलनाडु के राज्यपाल श्री राजेंद्र अर्लेकर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर लिखा: “तमिलनाडु के राज्यपाल श्री @rajendraarlekar ने प्रधानमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  4. उपभोक्‍ता कार्य

    सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया, 31 अक्टूबर 2026 तक ई-नीलामी के ज़रिए 25 LMT चावल पहले ही बेचा जा चुका है

    भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही है। सरकार घरेलू स्तर पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने, कीमतों में स्थिरता बनाए रखने, जमाखोरी रोकने और…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    श्री जी. किशन रेड्डी ने खनिज अन्वेषण कार्यों में तेजी लाने और केंद्र-राज्य समन्वय को सुदृढ़ करने की अपील की

    खनन मंत्रियों का चौथा सम्मेलन गोवा में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन खनन क्षेत्र के विकास से जुड़ी प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए हंगरी की यात्रा की

    वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने 4-6 नवंबर, 2026 तक हंगरी का दौरा किया। इस यात्रा ने भारत और हंगरी के बीच द्विपक्षीय संबंधों…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार के साथ बिताए एक स्नेहपूर्ण क्षण साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात की और एक छोटी लड़की का गाया भजन सुना। प्रधानमंत्री ने हृदय को छू लेने…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के माध्यम से अकादमिक आकांक्षाओं से लेकर वैश्विक शोध के अवसरों तक

    श्री आरव कुमार (बदला हुआ नाम) 28 साल की आयु में इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहे हैं। उनकी यात्रा अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा तक पहुंच को सुविधाजनक बनाने, वित्तीय बाधाओं…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विद्यार्थी फैलोशिप से शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर एक प्रेरक सफर

    33 वर्षीय राहुल कुमार (परिवर्तित नाम) के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्र फैलोशिप योजना -एनएफएससी, शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने और शोध कार्य में मदद का एक महत्वपूर्ण साधन रही है। उनका अनुभव…

    पूरा पढ़ें →
  10. वित्‍त मंत्रालय

    सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए वित्त सेवा विभाग ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित

    इस राष्ट्रीय अभियान के प्रति असाधारण संस्थागत प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए, वित्त सेवा विभाग ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाले सभी चिह्नित एवं व्यवहार्य भवनों में शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा…

    पूरा पढ़ें →
↑