सूचना और प्रसारण मंत्रालय Read in English

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 1.63 लाख किलोग्राम से अधिक स्क्रैप का निपटान करने और 40,278 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली करने के साथ विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date06 November 2026 (Friday)
Time1:55 PM
Topic / Ministryसूचना और प्रसारण मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (537 words)

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया है। इसमें स्वच्छता में सुधार, रिकॉर्ड प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने और अपने कार्यालयों एवं मीडिया इकाइयों में लंबित मामलों को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

अभियान के दौरान, मंत्रालय ने 1,63,213 किलोग्राम कचरे का निपटान किया, जिससे 40,278 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली हो गया। कुल 35 वाहनों को भी अनुपयोगी घोषित किया गया । अभियान में 1,348 बाहरी स्वच्छता अभियान चलाए गए, जिसके दौरान 1,519 स्थानों की सफाई की गई।

रिकॉर्ड प्रबंधन और लंबित मामलों के निपटान में भी महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की गई। कुल 39,545 वास्‍तविक फाइलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 8,823 को हटा दिया गया। इसी तरह, अभियान के दौरान 12,609 ई-फाइलों की समीक्षा की गई, जिसमें 11,199 फाइलें बंद कर दी गईं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने अभियान के प्रारंभिक चरण के दौरान मंत्रालय और इसकी मीडिया इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परस्‍पर बातचीत की। उन्होंने निम्नतम प्रक्षेत्र-स्तरीय इकाइयों सहित प्रत्येक कार्यालय की कवरेज सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया और निर्देश दिया कि साल भर की पहल के रूप में स्वच्छता अभियान 31 अक्टूबर, 2026 के बाद भी जारी रहना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जनसंपर्क कार्यालयों को उच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार ने अभियान की निरंतर प्रगति की समीक्षा की और इस बात पर बल दिया कि मीडिया इकाइयों को स्वच्छता को एक नियमित अभ्यास के रूप में अपनाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि अभियान की अवधि से परे स्वच्छता ही सेवा की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए, जिससे यह साल भर की प्रतिबद्धता और उनकी संस्थागत संस्कृति का एक अभिन्न अंग बन जाए।

देश भर के आकाशवाणी स्टेशनों ने कोलकाता में पुरानी फाइलों और कागजात के निपटान, कटक में एक उपेक्षित बरगद वृक्ष क्षेत्र की बहाली और हिम्मतनगर, गुजरात में कचरे से धन की पहल सहित गतिविधियां शुरू कीं, जहां एक पुराने बेकार डिश को सुरक्षाकर्मियों के बैठने की जगह में फिर से तैयार किया गया था। आकाशवाणी जोधपुर ने भी अपशिष्ट निपटान गतिविधियां शुरू कीं, जबकि एनएबीएम, भुवनेश्वर में बच्चों के पार्क की सफाई अभियान का आयोजन किया गया।

वेस्ट टू वेल्थ: गुजरात के आकाशवाणी हिम्मतनगर में पुरानी कबाड़ डिश को सुरक्षा गार्ड के सिटिंग हब में बदला गया

अभियान के दौरान कई अन्य मीडिया इकाइयों ने अभिनव स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पहल की। आईआईएमसी, कोट्टायम ने दीवार चित्रों के माध्यम से परिसर का सौंदर्यीकरण किया, जबकि दूरदर्शन केंद्र श्रीनगर ने शंकराचार्य हिल पर वन विभाग और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। दूरदर्शन केंद्र देहरादून, अहमदाबाद में पीआईबी और सीबीसी कार्यालयों तथा नई दिल्ली में प्रकाशन विभाग निदेशालय में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

आईआईएमसी, कोट्टयम द्वारा कैंपस वॉल पेंटिंग के माध्यम से सौंदर्यीकरण

स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने और जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार और लोकसंपर्क गतिविधियां शुरू की गईं।

विशेष अभियान 6.0 का सफल समापन संस्थागत स्वच्छता, कुशल रिकॉर्ड प्रबंधन, लंबित मामलों के समय पर निपटान और बेहतर सार्वजनिक सेवा वितरण के लिए मंत्रालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/जीआरएस

इसी विषय से और: सूचना और प्रसारण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  1. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    पीआईबी नागपुर के ‘नक्सल मुक्त भारत’ विषय पर आयोजित वार्तालाप में गढ़चिरौली में सुरक्षा, विकास और सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया गया

    पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), नागपुर ने गढ़चिरौली पुलिस के सहयोग से 4 नवंबर, 2026 को गढ़चिरौली स्थित पुलिस मुख्यालय के एकलव्य हॉल में ‘नक्सल मुक्त भारत’ विषय पर एक दिवसीय वार्तालाप मीडिया…

    पूरा पढ़ें →
  2. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्‍यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 नवंबर, 2026 कर दी है। महोत्सव को कवर…

    पूरा पढ़ें →
  3. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    ‘भारत के लौह पुरुष’ को श्रद्धांजलिः कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 अक्टूबर को प्रतिष्ठित सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान देंगे

    आकाशवाणी देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा राष्ट्रीय एकता के वास्तुकार की स्मृति में 1955 से वार्षिक सरदार वल्लभभाई पटेल व्याख्यानमाला का आयोजन कर रहा है। उन्हें…

    पूरा पढ़ें →
  4. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    सरकार की प्रमुख योजनाओं के कारण बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हुई: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 45 जगहों पर आयोजित 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया और 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वित्‍त मंत्रालय

    सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए वित्त सेवा विभाग ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित

    इस राष्ट्रीय अभियान के प्रति असाधारण संस्थागत प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए, वित्त सेवा विभाग ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाले सभी चिह्नित एवं व्यवहार्य भवनों में शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा…

    पूरा पढ़ें →
  2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए

    वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) में 'विशेष अभियान 6' के कार्यान्वयन चरण की शुरुआत 2 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर मुख्यालय/डीएसआईआर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य…

    पूरा पढ़ें →
  3. PIB Backgrounder

    कैंसर की सस्ती दवाएं : नए सीमित मार्जिन का मरीजों पर क्या होगा असर

    भारत सरकार की प्राथमिकता हर परिवार को किफायती और गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार उपलब्ध कराना है। 17 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने पेटेंट प्राप्त दवाओं सहित 137 गैर-अनुसूचित…

    पूरा पढ़ें →
  4. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 7 नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव 2026 में शामिल होंगे

    उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 7 नवंबर, 2026 को दीपोत्सव 2026 में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे। अपने दौरे के समय उपराष्ट्रपति श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने आयुर्वेद और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर एक लेख साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है। इस लेख में बताया गया है कि आयुर्वेद किस प्रकार…

    पूरा पढ़ें →
  6. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    डीएआरई-आईसीएआर ने विशेष अभियान 6.0 पूरा किया, देश भर में लगभग 8,000 स्‍थानों की सफाई की

    कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (डीएआरई) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने देश भर में अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और कार्यालय-स्थान सुधार गतिविधियों के माध्यम से विशेष अभियान 6.0 पूरा किया…

    पूरा पढ़ें →
  7. पर्यटन मंत्रालय

    पर्यटन मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान और स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    पर्यटन मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान और स्वच्छता के लिए चलाए गए विशेष अभियान 6.0 को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। यह अभियान भारत सरकार की उस पहल का हिस्सा था,…

    पूरा पढ़ें →
  8. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    राष्ट्रीय अभ्यास ‘वज्र-सैट’ का बेंगलुरु में समापन, यह मवेशियों में खुरपका और मुंहपका रोग के लिए भारत की तैयारियों को मजबूत करता है

    पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी), भारत सरकार ने आईसीएआर-राष्ट्रीय पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान और रोग सूचना विज्ञान संस्थान (आईसीएआर-एनआईवीईडीआई), बेंगलुरु के समन्वय से 4-5 नवंबर 2026 को फुट-एंड-माउथ डिजीज (एफएमडी) सीरोटाइप सैट-1…

    पूरा पढ़ें →
  9. शिक्षा मंत्रालय

    ‘विशेष अभियान 6’ देशव्यापी ई-कचरा जागरूकता और संग्रह अभियान के साथ संपन्न

    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक 'विशेष अभियान 6' चलाया। इसका मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता और ई-कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल (एआईएसएसएनजी) सैनिक स्कूल बीजापुर में 03 से 07 नवंबर 2026 तक चलेंगे

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-2026 के समापन समारोह में युवा कैडेटों का उत्साहवर्धन करेंगे। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल (एआईएसएसएनजी)-2026 का चौथा आयोजन 03…

    पूरा पढ़ें →
↑