सूचना और प्रसारण मंत्रालय Read in English

‘भारत के लौह पुरुष’ को श्रद्धांजलिः कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 अक्टूबर को प्रतिष्ठित सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान देंगे

Key details of this update
DetailInformation
Date26 October 2026 (Monday)
Time1:37 PM
Topic / Ministryसूचना और प्रसारण मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (363 words)

आकाशवाणी देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा राष्ट्रीय एकता के वास्तुकार की स्मृति में 1955 से वार्षिक सरदार वल्लभभाई पटेल व्याख्यानमाला का आयोजन कर रहा है। उन्हें 'भारत के लौह पुरुष' के रूप में भी याद किया जाता है। इस व्याख्यानमाला का उद्देश्य उनकी स्थायी विरासत को याद करना है।

67वां प्रतिष्ठित व्याख्यानमाला 27 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 3 बजे संसद मार्ग, नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी के रंग भवन सभागार में आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व्याख्यान देंगे। व्याख्यान की रिकॉर्डिंग सरदार पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को पूरे आकाशवाणी नेटवर्क पर रात साढ़े 9 बजे प्रसारित की जाती है।

इस व्याख्यानमाला का शुरुआती व्याख्यान स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल भारत रत्न श्री सी. राजगोपालाचारी द्वारा दिया गया था। तब से, प्रख्यात नेताओं, वैज्ञानिकों और इतिहासकारों के एक व्यापक समूह ने इस मंच को सराहा है। उनमें से डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम, श्री मोरारजी देसाई, डॉ. कर्ण सिंह, डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन, न्यायमूर्ति (श्रीमती) लीला सेठ, श्री राम नाथ कोविंद, श्री अरुण जेटली, श्री अजीत डोभाल, डॉ. एस. जयशंकर, जनरल बिपिन रावत, डॉ. एस. सोमनाथ कुछ प्रमुख नाम हैं। पिछले वर्ष 66वां व्याख्यान केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा दिया गया था।

इस वार्षिक कार्यक्रम ने विभिन्न विषयों पर अवधारणाओं, विचारों और चिंतन के भंडार के रूप में कार्य किया है और हमारी विविध संस्कृति और विकासात्मक मुद्दों के कई पहलुओं के अथाह विस्तार और गहराई को बेहतर तरीके से समझने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया है। पिछले कुछ वर्षों में, व्याख्यान भारत को समझने के इच्छुक लोगों के लिए मूल्यवान ज्ञान का भंडार बन गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपने बौद्धिक योगदान से इस श्रृंखला को एक अद्वितीय विरासत बनाने में मदद की है।

इस कार्यक्रम में प्रवेश सभी के लिए खुला है और सभागार में सीटों की उपलब्धता के अधीन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है।

पूर्व सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान

पिछली प्रतिष्ठित सरदार पटेल स्मृति व्याख्यानमाला प्रसार भारती के आधिकारिक यूट्यूब संग्रह पर देखें, जिसमें सम्मानित नेताओं और हस्तियों की भागीदारी है।

व्याख्यानमाला देखें: https://youtube.com/playlist?list=PLqtVCj5iilH4WmBlnHhj3XiR_v0E7elJh&si=TxICk_ChZVu5V5Rj

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/एचबी

इसी विषय से और: सूचना और प्रसारण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  1. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    सरकार की प्रमुख योजनाओं के कारण बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हुई: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 45 जगहों पर आयोजित 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया और 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रेल मंत्रालय

    रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) – टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

    जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी…

    पूरा पढ़ें →
  2. पत्तन

    पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता अभियानों को सुदृढ़ किया और सुशासन को बढ़ावा दिया

    पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय तथा इसके संगठन विशेष अभियान 6 को सक्रिय रूप से कार्यान्वित कर रहे हैं और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नशे से आज़ादी तक करीमगंज असम के राहुल शर्मा का नशे की लत से उबरते हुए पुनर्वास तक का सफ़र

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन (एन ए पी डी डी आर ) का केंद्र नशे की लत से ग्रसित लोगों की रोकथाम, इलाज…

    पूरा पढ़ें →
  4. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर विधायी विभाग और विधिक मामलों के विभाग ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग और विधि मामलों के विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 स्थित हॉल…

    पूरा पढ़ें →
  5. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता और फाइल निपटान की प्रगति की समीक्षा की

    नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान 6 के तहत…

    पूरा पढ़ें →
  6. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ईमानदारी की शपथ के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज कर्तव्य भवन-1, नई दिल्ली में ईमानदारी की शपथ ग्रहण समारोह के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया। इसके साथ ही मंत्रालय ने सार्वजनिक प्रशासन…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 26 अक्टूबर, 2026 को रक्षा बलों के विभिन्न पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को लगभग 2,12,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत…

    पूरा पढ़ें →
  8. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 की प्रगति और कायाकल्प गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा की

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चल रहे विशेष अभियान 6 की प्रगति की समीक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस त्रिशूल इटली के सिविटावेकिया शहर पहुंचा

    भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी चल रही परिचालन कार्यक्रम के दौरान 25 अक्टूबर 2026 को इटली के सिविटावेकिया पहुंचा। बंदरगाह में प्रवेश करने से पहले, जहाज ने इतालवी…

    पूरा पढ़ें →
  10. लोकसभा सचिवालय

    लोकसभा अध्यक्ष ने 12वें BRICS संसदीय फोरम, 2026 का उद्घाटन किया; जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाने पर दिया जोर

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन के ऐतिहासिक संविधान सदन में आयोजित 12वें BRICS संसदीय फोरम, 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सदस्य एवं…

    पूरा पढ़ें →
↑