शिक्षा मंत्रालय Read in English

सीबीएसई नई दिल्ली में ‘स्कूली शिक्षा से रोज़गार तक की राह सुगम बनाने’ के विषय पर चौथे राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है

Key details of this update
DetailInformation
Date26 October 2026 (Monday)
Time2:16 PM
Topic / Ministryशिक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (443 words)

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दिल्ली/राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सहयोग से 26-27 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'स्कूली शिक्षा से रोज़गार तक की राह सुगम बनाने' के विषय पर चौथे राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) के सचिव श्री टीके अनिल कुमार और सीबीएसई के अध्यक्ष डॉ. मंदीप भंडारी सहित मंत्रालय तथा सीबीएसई के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री अनिल कुमार ने इसकी चार प्रमुख प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। इनमें प्रौद्योगिकी, डिजिटल सुरक्षा और कौशल; डिज़ाइन, रचनात्मकता और नवाचार; राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क के माध्यम से विभिन्न शिक्षा प्रणालियों में कौशल की मान्यता; तथा समान अवसरों पर आधारित शौक्षिक एवं करियर संबंधी मार्गों के साथ करियर मार्गदर्शन शामिल हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से उच्च शिक्षा, कौशल विकास और रोज़गार की ओर सहज एवं निर्बाध संक्रमण की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद मिलेगी, जिससे वे आजीवन प्रगती कर सकेंगे, समाज में योगदान दे सकेंगे और गरिमापूर्ण जीवन जी सकेंगे।

दो दिवसीय इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य मुख्यधारा की स्कूली शिक्षा के साथ कौशल शिक्षा के एकीकरण को मज़बूत करना और विद्यार्थियों के लिए स्कूल से कार्यक्षेत्र तक की यात्रा को अधिक सुगम बनाना है। इसमें विद्यालय प्रमुखों, शिक्षकों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों और नीतिनिर्माताओं को एक मंच पर लाया जा रहा है, ताकि वे कार्यबल की उभरती आवश्यकताओं तथा विद्यार्थियों को भावी करियर के लिए तैयार करने के नवोन्मेषी तरीकों पर विचार-विमर्श कर सकें। यह सम्मेलन प्रतिभागियों को आपस में सम्पर्क स्थापित करने, साझेदारियाँ विकसित करने तथा एक-दूसरे से मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त करने के अवसर भी प्रदान कर रहा है।

यह शिखर सम्मेलन शिक्षा की विभिन्न धाराओं के बीच की बाधाओं को दूर करने और विद्यार्थियों को रोज़गार के बदलते परिदृश्य में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक दक्षताओं से लैस करने के महत्व को रेखांकित करता है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की परिकल्पना के अनुरूप है।

परसपर संवादात्मक सत्रों और विशेषज्ञों के साथ चर्चाओं के माध्यम से सम्मेलल में प्रतिभागियों को नवाचारी शिक्षण पद्दतियों, मूल्याकंन के उभरते तरीकों, शिक्षा में डिजिटल प्रौद्योगिकी के एकीकरण तथा कौशल शिक्षा को मज़बूत करने के प्रभावी मॉडलों का पता लगाने का अवसर मिल रहा है।

इस शिखर सम्मेलन के अंतर्गत सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के शिक्षक कौशल शिक्षा से जुड़ी सफल पहलों और सर्वोत्तम कार्य-प्रथाओं को रेखांकित करने वाले केस-आधारित शोध-पत्र तथा पोस्टर प्रस्तुत कर रहे हैं। सम्मेलन प्रतिभागियों को स्कूली शिक्षा में उभरते रुझानों और परिवर्तनकारी कार्य-पद्दतियों की जानकारी भी प्रदान करेगा। इसके साथ ही, शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के लिए नवाचारी और व्यावहारिक रणनीतियों से भी परिचित कराएगा।

पीके/केसी/आरटी/आईएम/एनजे

इसी विषय से और: शिक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: शिक्षा मंत्रालय
  1. शिक्षा मंत्रालय

    काशी तमिल संगमम 5.0: पंजीकरण शुरू, 28 नवंबर–12 दिसंबर 2026 को आयोजन

    काशी तमिल संगमम 5.0 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। 28 नवंबर से 12 दिसंबर, 2026 तक होने वाले कार्यक्रम में तिरुक्कुरल के अध्ययन, सांस्कृतिक संवाद और शैक्षणिक गतिविधियों पर जोर…

    पूरा पढ़ें →
  2. शिक्षा मंत्रालय

    स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ‘विशेष अभियान 6’ के हिस्से के रूप में प्रशासनिक दक्षता, साफ-सुथरे स्कूल परिसर और ई-कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है

    ‘स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग’ (डीओएसईएल), केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय, 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक ‘विशेष अभियान 6’ चला रहा है। अभियान का जोर बेहतर प्रशासन, स्वच्छ स्कूलों और जिम्मेदार ई-कचरा…

    पूरा पढ़ें →
  3. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया

    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को मध्य प्रदेश के भोपाल में राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर एक दिवसीय क्षेत्रीय परिचयात्मक एवं…

    पूरा पढ़ें →
  4. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची में छात्र की मृत्यु की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया

    शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची परिसर में एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का संज्ञान लिया है। घटना की परिस्थितियों और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच के लिए…

    पूरा पढ़ें →
  5. शिक्षा मंत्रालय

    उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने युवा संगम चरण VII की यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री आर. एन. रवि से मुलाकात की

    भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत 'युवा संगम' के सातवें चरण का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के…

    पूरा पढ़ें →
  6. शिक्षा मंत्रालय

    ‘युवा संगम’ के सातवें चरण के अंतर्गत तेलंगाना के प्रतिनिधिमंडल ने असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के बारे में जाना

    शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने भारत के युवाओं के बीच सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को मज़बूत करने के लिए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत 'युवा संगम' के सातवें…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस त्रिशूल इटली के सिविटावेकिया शहर पहुंचा

    भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी चल रही परिचालन कार्यक्रम के दौरान 25 अक्टूबर 2026 को इटली के सिविटावेकिया पहुंचा। बंदरगाह में प्रवेश करने से पहले, जहाज ने इतालवी…

    पूरा पढ़ें →
  2. लोकसभा सचिवालय

    लोकसभा अध्यक्ष ने 12वें BRICS संसदीय फोरम, 2026 का उद्घाटन किया; जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाने पर दिया जोर

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन के ऐतिहासिक संविधान सदन में आयोजित 12वें BRICS संसदीय फोरम, 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सदस्य एवं…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह (वीएडब्ल्यू) 2026 के शुभारंभ पर, आज राष्ट्रीय राजधानी में…

    पूरा पढ़ें →
  4. मंत्रिमण्‍डल सचिवालय

    कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (NCMC) की बैठक की अध्यक्षता की

    कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (NCMC) की बैठक…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    राष्ट्रीय विदेश छात्रवृत्ति: युक्ति (बदला हुआ नाम) की बाधाओं से वैश्विक अवसरों तक यात्रा

    कई इच्छुक छात्रों के लिए, गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा तक पहुंच उज्जवल भविष्य की ओर एक कदम है। हालांकि वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए, सामाजिक भेदभाव और वित्तीय बाधाएं शैक्षणिक और व्यावसायिक…

    पूरा पढ़ें →
  6. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्‍ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने डॉ. एनटीआर विश्वविद्यालय के रूबी जयंती समारोह में कहा, चिकित्सा अनुसंधान का उपयोग मानवता की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए होना चाहिए

    उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें वर्षगांठ (रूबी जयंती) समारोह को संबोधित करते हुए चिकित्सा संस्थानों से बेहतर अनुसंधान, नवाचार…

    पूरा पढ़ें →
  7. लोकसभा सचिवालय

    12वें BRICS संसदीय मंच, 2026 में माननीय लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के संबोधन का मूल पाठ

    BRICS के सदस्य एवं साझेदार देशों के सम्मानित संसदीय प्रतिनिधिगण, केंद्रीय मंत्रिपरिषद् के सदस्यगण, राज्य विधानमंडलों के माननीय पीठासीन अधिकारीगण, माननीय सांसदगण, और देवियों और सज्जनों को नमस्कार। भारत की संसद के…

    पूरा पढ़ें →
  8. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने देश की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने और स्थानीय कारीगरों को समर्थन देने के लिए ‘आभार कलेक्शन’ को बढ़ावा दिया

    गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) 'द आभार कलेक्शन' को बढ़ावा दे रहा है। यह एक समर्पित डिजिटल स्टोरफ्रंट है, जहां खास तौर पर चुने गए उपहार और हैंपर (उपहारों के सेट) उपलब्ध हैं, जो…

    पूरा पढ़ें →
  9. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य विभाग ने निर्यात संवर्धन मिशन के तहत रिलीफ पहल को 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाया

    वाणिज्य विभाग ने निर्यात संवर्धन मिशन (ईपीएम) के तहत समयबद्ध उपाय, रिलीफ (निर्यात सुविधा के लिए गतिशीलता और लॉजिस्टिक्‍स कदम) के घटक II के तहत समयसीमा 31 मार्च, 2027 तक बढ़ा दी…

    पूरा पढ़ें →
  10. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    स्वदेशी हरित प्रणोदन प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए टीडीबी-डीएसटी ने मनस्तु स्पेस के साथ 116 करोड़ रुपए के आरडीआई समर्थन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

    सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने अनुसंधान विकास और नवाचार (आरडीआई) कोष के तहत 116 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए महाराष्ट्र के नवी…

    पूरा पढ़ें →
↑