दूरसंचार विभाग के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक नवंबर 2026 के दौरान पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए दिल्ली के प्रसाद नगर स्थित दिल्ली संचार लेखा भवन, कार्यालय, नई दिल्ली-110005, ईस्टर्न कोर्ट जनपथ, नई दिल्ली स्थित एक्सटेंशन काउंटर और दिल्ली एनसीआर में विभिन्न स्थानों पर स्थित महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के परिसरों में दूरसंचार पेंशनभोगी जीवन प्रमाण शिविरों का आयोजन कर रहे हैं।
पेंशनभोगियों से अनुरोध है कि वे सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए इन शिविरों में भाग लें और साथ ही जीवन प्रमाण पत्र के मौके पर सत्यापन के लिए सम्बंधित दस्तावेज भी साथ लाएं।
पेंशनभोगी सुविधा शिविर का कार्यक्रम निम्नलिखित है:
सी-10 यमुना विहार मुख्य एक्सचेंज भवन, दिल्ली
लक्ष्मी नगर, एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, दिल्ली
नेहरू प्लेस, एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, नई दिल्ली
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, सेक्टर-6, द्वारका, दिल्ली
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, सेक्टर-3, रोहिणी, दिल्ली
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग जनक पुरी, नई दिल्ली
सीएससी बीएसएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, सेक्टर-12, गुरुग्राम, हरियाणा
बीएसएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, सेक्टर जीएमटी-15, फरीदाबाद, हरियाणा
बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज बिल्डिंग, सेक्टर-19, नोएडा
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, नरेला, दिल्ली
प्रशिक्षण शिविरों का समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
पेंशनभोगी सुविधा शिविरों में उपलब्ध सुविधाएं:
www.jeevanpramaan.gov.in पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए प्रशिक्षण।
जीवन प्रमाण फेस ऑथेंटिकेशन एप्लिकेशन के उपयोग के लिए प्रशिक्षण
केवाईपी फॉर्म जमा करना – कृपया एक फोटो और आधार कार्ड/पैन कार्ड/पीपीओ की प्रति साथ लाएं।
शिकायतें और प्रश्न प्रस्तुत करना।
नोट: जिन पेंशनभोगियों ने पहले ही अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दिया है, उन्हें आयोजित शिविरों में भाग लेने की आवश्यकता नहीं हैं।
पीके/केसी/आरटी/वीके/एसके
