रक्षा मंत्रालय Read in English

प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने माले, मालदीव में अपना पोर्ट कॉल पूरा किया

Key details of this update
DetailInformation
Date25 October 2026 (Sunday)
Time6:00 PM
Topic / Ministryरक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (265 words)

भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) – जिसमें आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज 'सारथी' शामिल हैं – अपने 'लॉन्ग रेंज ट्रेनिंग डिप्लॉयमेंट' के हिस्से के रूप में मालदीव के माले में तीन दिन रुकने के बाद 24 अक्टूबर, 2026 को वहां से रवाना हो गया। इस यात्रा के समापन पर, मालदीव तटरक्षक जहाज 'इमादुद्दीन' के साथ एक 'पैसेज एक्सरसाइज' (पीएएसएसईएक्‍स) की गई, जिससे दोनों समुद्री बलों के बीच सामरिक समन्वय और पारस्‍परिकता को और मजबूती मिली।

इस कार्यक्रम में पेशेवर गतिविधियां, मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ) के साथ प्रशिक्षण सत्र और सामुदायिक संपर्क के कार्य शामिल थे। एमएनडीएफ के समुद्री संचालन और प्रशिक्षण निदेशक ने 1TS के समुद्री प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की, जबकि एमएनडीएफ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय नौसेना की परिचालन और प्रशिक्षण भूमिकाओं को समझने के लिए स्क्वाड्रन का दौरा किया। मानवीय कार्यों के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 40 से अधिक कर्मियों ने हिस्सा लिया।

भारत के उच्चायोग और 1टीएस के वरिष्ठ अधिकारी ने संयुक्त रूप से एक 'डेक रिसेप्शन' का आयोजन किया। इस समारोह में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और ऊर्जा मंत्री अली शरीफ; राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार; एमएनडीएफ के वाइस चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स; और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

इस 'पोर्ट कॉल' ने भारत और मालदीव के बीच लंबे समय से चली आ रही समुद्री साझेदारी को और मजबूत किया। साथ ही, इसने 'महासागर' (महासागर – म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ एक्रॉस रीजन्स) के विजन के अनुरूप, हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

पीके/केसी/आरटी/एचएन/एमयू

इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय
  1. रक्षा मंत्रालय

    पश्मिमी कमान मेकेनाइजेशन टेक्नोलॉजी संगोष्‍ठी: एक पूर्वावलोकन

    पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने 26 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 'मेकेनाइजेशन टेक्नोलॉजी संगोष्‍ठी 2.0' (एमटीएस 2.0) के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का उद्घाटन…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना के डीज़ल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी एआईपी प्रणाली ने ‘काम शुरू करना चरण-2’ (सेटिंग टू वर्क फ़ेज़-2) गतिविधि के उद्घाटन के साथ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

    भारतीय नौसेना की पानी के नीचे की क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया गया है, जो नौसेना सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला, डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित एयर…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना का प्रमुख कार्यक्रम ‘स्वावलंबन 2026’, उभरती प्रौद्योगिकियों और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं पर केंद्रित होगा

    नौसैनिक नवाचार और स्वदेशीकरण संगोष्ठी - 'स्वावलंबन 2026' - 26-27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया जाएगा। यह भारतीय नौसेना का प्रमुख कार्यक्रम है। इसका विषय 'नवाचार…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने सेना कमांडरों से कहा: दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाएं और वर्तमान तथा उभरती हुई चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना कमांडरों से भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर पैनी नजर रखने तथा भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस त्रिशूल ने लिस्बन, पुर्तगाल में विदेशी बंदरगाह की यात्रा पूरी की

    भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल ने 21 अक्टूबर 2026 को पुर्तगाल की राजधानी और तीसरे सबसे बड़े बंदरगाह लिस्बन में -विदेशी बंदरगाह की यात्रा - पोर्ट कॉल पूरी की। इस यात्रा से…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    भारत-रूस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (इंद्र 2026) का समापन

    भारतीय नौसेना और रशियन फेडरेशन नेवी (आरयूएफएन) के बीच आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'इंद्र 2026' (इंद्र 2026) के सफल समापन के बाद, भारतीय नौसेना का जहाज 'सह्याद्रि' 20 अक्टूबर, 2026 को रूस…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. लोकसभा सचिवालय

    12वें BRICS संसदीय मंच, 2026 में माननीय लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के संबोधन का मूल पाठ

    BRICS के सदस्य एवं साझेदार देशों के सम्मानित संसदीय प्रतिनिधिगण, केंद्रीय मंत्रिपरिषद् के सदस्यगण, राज्य विधानमंडलों के माननीय पीठासीन अधिकारीगण, माननीय सांसदगण, और देवियों और सज्जनों को नमस्कार। भारत की संसद के…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान केविन पीटरसन का एक लेख साझा किया, जिसमें खेल, तकनीक और वन्यजीवों के संरक्षण के क्षेत्रों में भारत की प्रगति को रेखांकित किया गया है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान श्री केविन पीटरसन द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है। इस लेख में, श्री केविन पीटरसन ने भारत की बढ़ती खेल शक्ति,…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    संचार लेखा प्रधान नियंत्रक ने नवंबर महीने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूरसंचार पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाण शिविरों का कार्यक्रम जारी किया है

    दूरसंचार विभाग के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक नवंबर 2026 के दौरान पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए दिल्ली के प्रसाद नगर स्थित दिल्ली संचार लेखा भवन, कार्यालय, नई दिल्ली-110005, ईस्टर्न कोर्ट जनपथ, नई…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला का एक लेख साझा किया है, जिसमें संसदीय संवाद और सहयोग को मजबूत करने में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला द्वारा लिखा गया एक लेख साझा किया है। श्री ओम बिरला ने इस लेख में सदस्य और साझेदार देशों के बीच संसदीय…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए श्री लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर श्री लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को हार्दिक बधाई दी। श्री मोदी ने भारत-ब्राजील की बहुआयामी रणनीतिक…

    पूरा पढ़ें →
  6. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    आईसीजीईबी ने ईएसटीआईसी 2026 के पूर्वालोकन कार्यक्रम में सिस्टम एवं सिंथेटिक बायोलॉजी के क्षेत्र में भारत की क्षमता को दर्शाया

    नई दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय आनुवंशिक अभियांत्रिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आईसीजीईबी) ने विज्ञान की उभरती तकनीक और नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी 2026) के पूर्वालोकन कार्यक्रम की मेज़बानी की। इस कार्यक्रम में सिस्टम और…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के नेक विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने वाराणसी यात्रा की झलकियाँ साझा कीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की झलकियाँ साझा कीं। इनमें भव्य एयर शो, उत्साहजनक रोडशो तथा मैन्युफैक्चरिंग और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में…

    पूरा पढ़ें →
  9. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र की उपलब्धियों को रेखांकित कर कारीगरों का मनोबल बढ़ाया

    भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष श्री मनोज गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।…

    पूरा पढ़ें →
↑