रक्षा मंत्रालय Read in English

रक्षा मंत्री ने सेना कमांडरों से कहा: दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाएं और वर्तमान तथा उभरती हुई चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें

Key details of this update
DetailInformation
Date23 October 2026 (Friday)
Time5:43 PM
Topic / Ministryरक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (789 words)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना कमांडरों से भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर पैनी नजर रखने तथा भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने 23 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित सेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अगले 20 से 30 वर्षों के लिए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री सिंह ने भारतीय सेना के वरिष्ठ नेतृत्व से तत्काल और उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि बदलती परिस्थितियों के अनुरूप रणनीतियों को गतिशील और लचीला बनाए रखना आवश्यक है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनमें समय रहते बदलाव किया जा सके।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों द्वारा बदलती परिचालन परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में नई सोच, बेहतर तालमेल, उत्कृष्ट समन्वय और अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि इस अभियान ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने से कभी पीछे नहीं हटेगा।

रक्षा मंत्री ने सेना के पुनर्गठन के प्रयासों की सराहना करते हुए ड्रोन और आधुनिक प्रौद्योगिकियों के बढ़ते उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने, उनके प्रदर्शन का निरंतर आकलन करने और बदलती परिचालन परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक सुधार लागू करने की जरूरत व्यक्त की। श्री सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वायत्त प्रणालियों, डेटा विश्लेषण, साइबर सुरक्षा तथा सुरक्षित संचार नेटवर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रयासों को और तेज करने पर भी बल दिया।

रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि हवाई, समुद्री, अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्रों में चुनौतियां बढ़ने के बावजूद, भूमि पर लड़े जाने वाले युद्ध तथा थल सेना की भूमिका का महत्व हमेशा बना रहेगा। उन्होंने आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति से निपटने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि भविष्य के युद्धों में सफलता बहु-क्षेत्रीय क्षमताओं और संयुक्त अभियानों के दौरान प्रभावी तालमेल एवं समन्वय पर निर्भर करेगी।

रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए सशस्त्र बलों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती रक्षा विनिर्माण क्षमता सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। श्री सिंह ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दे रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश का रक्षा उत्पादन बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि रक्षा निर्यात भी लगभग 38 हजार करोड़ रुपये के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है।

श्री राजनाथ सिंह ने ‘सुधारों के वर्ष–2025’ का उल्लेख करते हुए कहा कि सुधार एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और उनकी सफलता प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। उन्होंने सेना कमांडरों से अपने-अपने कमांड और स्तरों पर सुधारों को आगे बढ़ाने तथा यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि इनके परिणामस्वरूप सेना की परिचालन क्षमताओं में ठोस व प्रभावी सुधार दिखाई दें।

रक्षा मंत्री ने विश्व में भारत की स्थिति को मजबूत बनाने का श्रेय रक्षा बलों के साहस, अनुशासन, तत्परता और संयम के साथ-साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व तथा कूटनीतिक प्रयासों को दिया। उन्होंने रक्षा बलों से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने, सुधारों को प्रभावी ढंग से लागू करने, जनशक्ति का बेहतर प्रबंधन करने, सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सम्मेलन के अवसर पर लैंड वारफेयर डॉक्ट्रिन जारी किया। यह भारतीय सेना को युद्ध के बदलते स्वरूप और भविष्य के संघर्षों से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने हेतु एक व्यापक रूपरेखा प्रदान करता है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भारतीय सेना के जवानों को सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवा, पेशेवर दक्षता तथा अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने में उनके योगदान के प्रति सराहना के रूप में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्रीसंजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

व्यापक एजेंडे के साथ आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय सेना के वरिष्ठ नेतृत्व को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करना है, जहां वे वर्तमान में जारी गतिविधियों की समीक्षा कर सकें, भविष्य की प्राथमिकताओं की पहचान कर सकें और आवश्यक नीतिगत दिशा तय कर सकें। सम्मेलन का लक्ष्य एक ऐसी भारतीय सेना का निर्माण करना है, जो प्रगतिशील, परिस्थितियों के अनुरूप ढलने में सक्षम, तकनीकी रूप से सशक्त और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हो।

इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय
  1. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना के डीज़ल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी एआईपी प्रणाली ने ‘काम शुरू करना चरण-2’ (सेटिंग टू वर्क फ़ेज़-2) गतिविधि के उद्घाटन के साथ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

    भारतीय नौसेना की पानी के नीचे की क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया गया है, जो नौसेना सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला, डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित एयर…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना का प्रमुख कार्यक्रम ‘स्वावलंबन 2026’, उभरती प्रौद्योगिकियों और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं पर केंद्रित होगा

    नौसैनिक नवाचार और स्वदेशीकरण संगोष्ठी - 'स्वावलंबन 2026' - 26-27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया जाएगा। यह भारतीय नौसेना का प्रमुख कार्यक्रम है। इसका विषय 'नवाचार…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस त्रिशूल ने लिस्बन, पुर्तगाल में विदेशी बंदरगाह की यात्रा पूरी की

    भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल ने 21 अक्टूबर 2026 को पुर्तगाल की राजधानी और तीसरे सबसे बड़े बंदरगाह लिस्बन में -विदेशी बंदरगाह की यात्रा - पोर्ट कॉल पूरी की। इस यात्रा से…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    भारत-रूस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (इंद्र 2026) का समापन

    भारतीय नौसेना और रशियन फेडरेशन नेवी (आरयूएफएन) के बीच आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'इंद्र 2026' (इंद्र 2026) के सफल समापन के बाद, भारतीय नौसेना का जहाज 'सह्याद्रि' 20 अक्टूबर, 2026 को रूस…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    वायु सेना प्रमुख ने एयर विंग एनसीसी कैडेट के साथ उड़ान भरी

    वायु सेना प्रमुख (सीएएस), एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 20 अक्टूबर, 2026 को वायु सेना अकादमी, डुंडिगल में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की सीनियर विंग (एसडब्ल्यू) कैडेट जक्कुला तेजस्वी रेड्डी के…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद 2026 की मेजबानी करेगी

    भारतीय नौसेना 03 से 05 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद 2026 (आईपीआरडी-2026) का आयोजन करेगी। यह नौसेना का वार्षिक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संवाद है, जिसका आयोजन नौसेना के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    मन की बात की 139वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ (25.10.2026)

    मेरे प्यारे देशवासियो, ‘मन की बात’ में एक बार फिर आप सबका स्वागत है। आज से 12 वर्ष पहले, विजयादशमी के पावन अवसर पर, हमने ‘मन की बात’ की शुरुआत की थी।…

    पूरा पढ़ें →
  2. PIB Backgrounder

    भारत में रामसर स्थल

    रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत अंतर्राष्‍ट्रीय महत्‍व की आर्द्रभूमियों के भारत के नेटवर्क का विस्तार वर्ष 2014 से अब तक लगभग चार गुना हो चुका है। नामित स्‍थलों की संख्या 26 से बढ़कर…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और रिकॉर्ड 114 पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हाल ही में संपन्न हुए एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत के पैरा-एथलीटों की असाधारण उपलब्धि की सराहना की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए हैं

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषदों (यूटीबीसी) के बीच लगभग 1.04 करोड़ रुपये की पहुंच और लाभ-साझाकरण (एबीएस)…

    पूरा पढ़ें →
  5. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    डिजिटल इंडिया के ‘भाषिणी’ विभाग ने आईआईटी दिल्ली में आयोजित ईटीडी-2026 में, सुलभ शोध के लिए बहुभाषी एआई समाधान प्रदर्शित किए

    भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) के अंतर्गत 'डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन' (डीआईसी) की 'डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन' (डीआईबीडी) ने 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026 – गुवाहाटी

    आठ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है। यह वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही…

    पूरा पढ़ें →
  7. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एनआईसीडीसी ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड की शुरुआत के साथ बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाया

    नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी) ने बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बोधगया में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने…

    पूरा पढ़ें →
  8. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    लगभग 1,500 प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों की भागीदारी के साथ भुवनेश्वर में 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन और प्रदर्शनी का समापन हुआ

    19वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026 आज ओडिशा के भुवनेश्वर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री, श्री मनोहर लाल ने समापन…

    पूरा पढ़ें →
  9. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026 का ओडिशा के भुवनेश्वर में उद्घाटन

    केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने ओडिशा के भुवनेश्वर में दूसरे राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन का उद्घाटन किया। 24 और 25 अक्टूबर 2026 को होने वाले इस सम्मेलन का…

    पूरा पढ़ें →
  10. रेल मंत्रालय

    सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंड देश को समर्पित; विंध्य एवं बुंदेलखंड आए करीब, सीधी जिले को बड़ा लाभ

    मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
↑