Saturday, 24 October 2026 18 new updates today
Latest Updates

रक्षा मंत्रालय

भारतीय नौसेना विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद 2026 की मेजबानी करेगी

Key details of this update
DetailInformation
Date23 October 2026 (Friday)
Time12:38 PM
Topic / Ministryरक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी
Reading time3 min (523 words)

भारतीय नौसेना 03 से 05 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद 2026 (आईपीआरडी-2026) का आयोजन करेगी। यह नौसेना का वार्षिक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संवाद है, जिसका आयोजन नौसेना के नॉलेज पार्टनर और प्रमुख आयोजक नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन के सहयोग से किया जाएगा। इस वर्ष सम्मेलन का विषय ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शैक्षणिक सहयोग’ है।

हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद भारतीय नौसेना की अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक सहभागिता का एक प्रमुख मंच है। इसके विभिन्न संस्करणों में, नवंबर 2019 में बैंकॉक में आयोजित 14वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित हिंद-प्रशांत महासागर पहल की सात परस्पर संबद्ध समुद्री क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई है। भारत के समुद्री दृष्टिकोण ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के अनुरूप, हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद का उद्देश्य हिंद-प्रशांत महासागर पहल के व्यापक सहयोगात्मक ढांचे को ठोस और व्यावहारिक पहलों में बदलना है जिससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

इस वर्ष की थीम समकालीन समुद्री क्षेत्र की एक मूलभूत विशेषता को रेखांकित करती है: महासागर आपस में जुड़े हैं, लेकिन उन्हें समझने और प्रबंधित करने के लिए आवश्यक वैज्ञानिक ज्ञान, तकनीकी क्षमताएं और संस्थान असमान रूप से वितरित हैं। जलवायु परिवर्तन, समुद्री व्यापार और आपूर्ति-श्रृंखलाओं की कमजोरियां, समुद्री संसाधनों पर बढ़ता दबाव तथा महत्वपूर्ण समुद्री बुनियादी ढांचे पर मंडराते खतरे तेजी से राष्ट्रीय सीमाओं के पार प्रभाव डाल रहे हैं। इसलिए, इन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए न केवल अधिक उन्नत तकनीकों, बल्कि सहयोग, सूचना-साझाकरण और मानव पूंजी के विकास की सुदृढ़ व्यवस्थाओं की भी आवश्यकता है। इसी संदर्भ में, आईपीआरडी-2026 सामाजिक विज्ञान, जीवन विज्ञान और मानविकी के आवश्यक योगदान को मान्यता देते हुए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) की पारंपरिक सीमाओं से परे सहयोग की संभावनाओं का अन्वेषण करेगा।

इस वर्ष के सम्मेलन में तीन दिनों के दौरान पांच पेशेवर विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें अकादमिक नेटवर्क, अनुसंधान और मानव पूंजी विकास, समुद्री स्थितिजन्य जागरूकता और महत्वपूर्ण समुद्री बुनियादी ढांचे का संरक्षण, समुद्र विज्ञान और जलवायु लचीलापन, महासागर शासन और समुद्री लचीलेपन के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण तथा परिवर्तनकारी समुद्री प्रौद्योगिकियां और दोहरे उपयोग के निहितार्थ जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इन विचार-विमर्शों में संयुक्त अनुसंधान, सहयोगात्मक प्रौद्योगिकी विकास, जिम्मेदार शासन, वैज्ञानिक डेटा तक न्यायसंगत पहुंच और मजबूत संस्थागत साझेदारी के व्यावहारिक उपायों पर विचार किया जाएगा।

उद्घाटन के दिन ‘पर्सपेक्टिव्स फ्रॉम द फ्लैग ब्रिज’ शीर्षक से एक विशेष सत्र आयोजित होगा, जिसमें भारत और श्रीलंका के पूर्व नौसेना प्रमुख भाग लेंगे। इसके अलावा, ‘सहयोग का संवाद’ शीर्षक से राजदूतों की एक विशेष परिचर्चा होगी। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह पहले दिन स्मृति व्याख्यान देंगे। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में मंत्रिस्तरीय और अन्य विशेष संबोधनों के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र के 18 देशों के समुद्री पेशेवरों, वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों के योगदान भी शामिल होंगे।

समाधान-उन्मुख संवाद पर आईपीआरडी के जोर को ध्यान में रखते हुए, इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का विचार-विमर्श राष्ट्रीय, उप-क्षेत्रीय और व्यापक क्षेत्रीय स्तरों पर विशिष्ट एवं कार्रवाई योग्य उपायों की पहचान पर केंद्रित होगा। इन उपायों को आगे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सौहार्द, सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देने वाली द्विपक्षीय, त्रिपक्षीय और बहुपक्षीय संरचनाओं के मौजूदा तंत्रों के माध्यम से लागू किया जा सकेगा।

पीके/केसी/आरटी/बीयू/केके

इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय
  1. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना के डीज़ल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी एआईपी प्रणाली ने ‘काम शुरू करना चरण-2’ (सेटिंग टू वर्क फ़ेज़-2) गतिविधि के उद्घाटन के साथ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

    भारतीय नौसेना की पानी के नीचे की क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया गया है, जो नौसेना सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला, डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित एयर…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस त्रिशूल ने लिस्बन, पुर्तगाल में विदेशी बंदरगाह की यात्रा पूरी की

    भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल ने 21 अक्टूबर 2026 को पुर्तगाल की राजधानी और तीसरे सबसे बड़े बंदरगाह लिस्बन में -विदेशी बंदरगाह की यात्रा - पोर्ट कॉल पूरी की। इस यात्रा से…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    भारत-रूस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (इंद्र 2026) का समापन

    भारतीय नौसेना और रशियन फेडरेशन नेवी (आरयूएफएन) के बीच आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'इंद्र 2026' (इंद्र 2026) के सफल समापन के बाद, भारतीय नौसेना का जहाज 'सह्याद्रि' 20 अक्टूबर, 2026 को रूस…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    वायु सेना प्रमुख ने एयर विंग एनसीसी कैडेट के साथ उड़ान भरी

    वायु सेना प्रमुख (सीएएस), एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 20 अक्टूबर, 2026 को वायु सेना अकादमी, डुंडिगल में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की सीनियर विंग (एसडब्ल्यू) कैडेट जक्कुला तेजस्वी रेड्डी के…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    मालदीव पहुंची भारतीय नौसेना की प्रशिक्षण टुकड़ी, समुद्री सहयोग पर जोर

    भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और तटरक्षक जहाज सारथी 21 अक्टूबर 2026 को माले पहुंचे। प्रशिक्षण तैनाती के दौरान पेशेवर आदान-प्रदान और गतिविधियों से भारत-मालदीव…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    ज्ञानदीप पुस्तकालय का शुभारंभ: रक्षा मंत्रालय के अभियान 6 की प्रगति

    रक्षा मंत्रालय 02 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6 चला रहा है। इसके तहत रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सेना भवन में ज्ञानदीप हिंदी पुस्तकालय खोला। पहल हिंदी साहित्य,…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एनआईसीडीसी ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड की शुरुआत के साथ बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाया

    नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी) ने बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बोधगया में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने…

    पूरा पढ़ें →
  2. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    लगभग 1,500 प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों की भागीदारी के साथ भुवनेश्वर में 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन और प्रदर्शनी का समापन हुआ

    19वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026 आज ओडिशा के भुवनेश्वर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री, श्री मनोहर लाल ने समापन…

    पूरा पढ़ें →
  3. रेल मंत्रालय

    सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंड देश को समर्पित; विंध्य एवं बुंदेलखंड आए करीब, सीधी जिले को बड़ा लाभ

    मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने अमृतसर और तरनतारन में धान के पराली प्रबंधन उपायों की समीक्षा की

    एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय टीम ने एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए आज…

    पूरा पढ़ें →
  5. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने ऑल-वुमन कोचेस कोर्स में भारतीय खेलों में महिलाओं के लिए और बेहतर रास्ते बनाने का आह्वान किया

    युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने शनिवार को नई दिल्ली के दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन (डीएलटीए) टेनिस स्टेडियम में, ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) की एसीई 2032 पहल के…

    पूरा पढ़ें →
  6. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    मेरा भारत-एनएसएस नशा मुक्त युवा अभियान के छठे सप्ताह में देशभर के गांवों में ‘ग्राम सेवा एवं परंपरागत खेल दिवस’ मना रहा है

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'एमवाई भारत' राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान' के छठे सप्ताह के हिस्से के रूप में…

    पूरा पढ़ें →
  7. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली एनसीआर के लिए दुनिया की अपनी तरह की पहली ‘एयर पॉल्यूशन एनालिसिस’ सुविधा का उद्घाटन किया

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने…

    पूरा पढ़ें →
  8. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    लखनऊ में 26 अक्टूबर को श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय ‘श्रम संवाद’ कार्यक्रम

    श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 26 और 27 अक्टूबर 2026 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय…

    पूरा पढ़ें →
  9. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला फार्मर आईडी का सुरक्षा कवच

    देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 11 करोड़ 'फार्मर आईडी' (किसान विशिष्ट डिजिटल पहचान) तैयार…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा का दौरा करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी में एक नई परिधान निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब…

    पूरा पढ़ें →
↑