प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला द्वारा लिखा गया एक लेख साझा किया है।
श्री ओम बिरला ने इस लेख में सदस्य और साझेदार देशों के बीच संसदीय संवाद और सहयोग को मजबूत करने में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की भूमिका के बारे में लिखा है। इसमें बताया गया है कि यह मंच संस्थागत लचीलेपन, एआई गवर्नेंस, दक्षिण-दक्षिण सहयोग और स्थिरता जैसे विषयों पर चर्चा करेगा। ये चर्चाएं भारत की 2026 ब्रिक्स अध्यक्षता के चार मुख्य स्तंभों पर आधारित होंगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर पोस्ट किया:
“माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने सदस्य और साझेदार देशों के बीच संसदीय संवाद और सहयोग को मजबूत करने में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की भूमिका के बारे में लिखा है।
यह मंच संस्थागत लचीलेपन, एआई गवर्नेंस, दक्षिण-दक्षिण सहयोग और स्थिरता पर चर्चा करेगा, जो भारत की 2026 ब्रिक्स अध्यक्षता के चार स्तंभों पर आधारित होगी।”
Hon'ble @loksabhaspeaker Shri @ombirlakota writes about the role of the 12th BRICS Parliamentary Forum in strengthening parliamentary dialogue and cooperation among member and partner countries. The forum will discuss institutional resilience, AI governance, South-South cooperation and sustainability, guided by the four pillars of India’s 2026 BRICS Chairship.
पीके/केसी/आरटी/एचएन/एमयू
