Monday, 19 October 2026
Latest Updates

संचार मंत्रालय Read in English

कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई

Key details of this update
DetailInformation
Date10 October 2026 (Saturday)
Time6:55 PM
Topic / Ministryसंचार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (907 words)
Article title card: कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई

दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीइसी), दूरसंचार विभाग (डीओटी), संचार मंत्रालय, भारत सरकार ने भारत मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 के साथ कृषि-खाद्य प्रणालियों (जीआई-एआई4एफएस) के लिए एआई पर संयुक्त राष्ट्र वैश्विक पहल की दूसरी बैठक की मेजबानी की। यह बैठक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी। जीआई-एआई4एफएस संयुक्त राष्ट्र की एक वैश्विक पहल है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) द्वारा खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ), अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के निकट सहयोग से समन्वित किया जाता है।

मुख्य घटनाक्रम

इस बैठक में लगभग 70 प्रतिनिधियों ने व्यक्तिगत रूप से और 25 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से सक्रिय रूप से भाग लिया। इसमें अंतरराष्ट्रीय संगठनों, सरकारी विभागों, कृषि अनुसंधान संस्थानों, शिक्षा जगत, उद्योग और मानक विकास संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए, ताकि कृषि और खाद्य प्रणालियों में 'इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स' और 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (एआई) के इस्तेमाल पर वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाया जा सके।

उद्घाटन सत्र की शुरुआत जीआई-एआई4एफएस के अध्यक्ष डॉ. सेबेस्टियन बॉसे के प्रारंभिक भाषण से हुई। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के वरिष्ठ विशेषज्ञ (रणनीति, नवाचार और भागीदारी) श्री कृष्णन पल्लास्सना; अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के दूरसंचार मानकीकरण ब्यूरो (एफएओ) (टीएसबी) के उप निदेशक डॉ. बिलेल जमौसी; भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के उप महानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन) डॉ. ए. के. नायक; और दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीईसी), दूरसंचार विभाग, भारत के वरिष्ठ उप महानिदेशक एवं प्रमुख श्री सैयद तौसीफ अब्बास ने सम्बोधित किया।

बैठक में कृषि पद्धतियों को बदलने और कृषि-खाद्य प्रणालियों को मजबूत करने में एआई, 'इंटरनेट ऑफ थिंग्स' और डिजिटल कनेक्टिविटी की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कनेक्टेड सेंसर, मौसम केंद्र, ड्रोन, उपग्रह-आधारित प्रणालियों और एआई-सक्षम विश्लेषण का एकीकरण सटीक कृषि में मदद कर सकता है, संसाधनों के उपयोग में सुधार कर सकता है, फसल रोगों का शीघ्र पता लगाने में सक्षम बना सकता है और किसानों को सूझबूझ भरे निर्णय लेने में मदद कर सकता है। डिजिटल प्रौद्योगिकियां ट्रैसेबिलिटी (उत्पादों के स्रोत का पता लगाने की क्षमता) में सुधार करने, कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने और कृषि आपूर्ति श्रृंखलाओं में दक्षता बढ़ाने के अवसर भी प्रदान करती हैं।

इस बैठक से पहले 8–9 अक्टूबर 2026 को 'कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई' पर 2-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय हैकाथॉन का आयोजन किया गया था, जिसे आईसीएआर परिसर, नई दिल्ली में टीईसी, दूरसंचार विभाग और आईसीएआर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इस हैकाथॉन ने छात्रों, शोधकर्ताओं, डेवलपर्स और नवप्रवर्तकों को कृषि और खाद्य प्रणालियों में वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने वाले व्यावहारिक तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए एक सहयोगी मंच प्रदान किया।

जीआई-एआई4एफएस बैठक में मजबूत कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई नवाचार पर आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय हैकाथॉन के परिणामों का प्रदर्शन भी शामिल था। चयनित टीमों ने अपने समाधान प्रस्तुत किए और हैकाथॉन के दौरान विकसित किए गए नवीन एआई अनुप्रयोगों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विजेता समाधानों की प्रस्तुति और उत्कृष्ट नवाचारों को मान्यता देने के साथ-साथ एक पुरस्कार वितरण समारोह भी शामिल था, जिसमें भाग लेने वाली टीमों, भागीदारों, मार्गदर्शकों और अन्य योगदानकर्ताओं के योगदान की सराहना की गई।

पृष्ठभूमि और विवरण

बैठक में जीआई-एआई4एफएस के शासन ढांचे और संगठनात्मक विकास पर भी चर्चा की गई। कार्यसूची में प्रस्तावित शासन व समन्वय संरचना पर विचार-विमर्श, कार्य समूहों के अध्यक्षों, सह-अध्यक्षों एवं सदस्यों का नामांकन और पुष्टि, कार्य समूहों के कामकाज के दायरे तथा प्राथमिकता वाले क्षेत्रों एवं शुरुआती कार्यों की पहचान शामिल थी।

कुल मिलाकर, जीआई-एआई4एफएस की इस दूसरी बैठक ने भरोसेमंद और परस्पर-संचालनीय किसान-केंद्रित एआई समाधानों को बढ़ावा देकर, शासन व मानकों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करके और नवाचार को व्यावहारिक अनुप्रयोगों में बदलने के अवसरों की पहचान करके कृषि और खाद्य प्रणालियों में एआई के जिम्मेदार उपयोग पर संवाद को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया।

अधिक जानकारी के लिए दूरसंचार विभाग के सोशल मीडिया हैंडल को फ़ॉलो करें:

Insta- https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ==

Youtube: https://youtube.com/@departmentoftelecom?si=DALnhYkt89U5jAaa

पीके/केसी/आरटी/एसके/डीए

परीक्षा पुनरावृत्ति: प्रमुख तथ्य

पहले प्रश्न का उत्तर याद करें, फिर इस लेख से लिया गया उत्तर खोलकर मिलान करें।

इस समाचार में मुख्य घटनाक्रम क्या है?

दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीइसी), दूरसंचार विभाग (डीओटी), संचार मंत्रालय, भारत सरकार ने भारत मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 के साथ कृषि-खाद्य प्रणालियों (जीआई-एआई4एफएस) के लिए एआई पर संयुक्त राष्ट्र वैश्विक पहल की दूसरी बैठक की मेजबानी की। यह बैठक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी। जीआई-एआई4एफएस संयुक्त राष्ट्र की एक वैश्विक पहल है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) द्वारा खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ), अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के निकट सहयोग से समन्वित किया जाता है।

कौन सी तारीखें या आंकड़े बताए गए हैं?

इस बैठक में लगभग 70 प्रतिनिधियों ने व्यक्तिगत रूप से और 25 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से सक्रिय रूप से भाग लिया। इसमें अंतरराष्ट्रीय संगठनों, सरकारी विभागों, कृषि अनुसंधान संस्थानों, शिक्षा जगत, उद्योग और मानक विकास संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए, ताकि कृषि और खाद्य प्रणालियों में 'इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स' और 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (एआई) के इस्तेमाल पर वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाया जा सके।

इसी विषय से और: संचार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संचार मंत्रालय
  1. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6.0: डाक विभाग ने शिकायत निवारण, स्वच्छता, ई-अपशिष्ट निपटान और अंतरिक्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने देशभर के डाक प्रतिष्ठानों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे 'विशेष अभियान 6' (स्पेशल अभियान 6) के क्रियान्वयन चरण में उल्लेखनीय प्रगति…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    भारत 6G एलायंस ने तीसरे अंतरराष्ट्रीय भारत 6G संगोष्ठी 2026 में वैश्विक साझेदारी मजबूत की

    नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में तीसरे अंतरराष्ट्रीय भारत 6G संगोष्ठी 2026 का समापन हुआ। समापन सत्र को संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने संबोधित किया।…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता

    भारत में पार्सल और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, संचार मंत्रालय के डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आईएमसी 2026 में 5जी यूज़ केस लैब्स पर कार्यशाला का उद्घाटन किया; भारत के 5जी और 6जी विज़न को आगे बढ़ाने में युवा नवप्रवर्तकों की भूमिका पर प्रकाश डाला

    केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 के 10वें संस्करण में 5जी यूज़ केस लैब्स पर कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में मीडिया से बातचीत की और भारतीय प्रौद्योगिकियों को वैश्विक स्तर पर ले जाने का आह्वान किया

    केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 के 10वें संस्करण पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने से लेकर स्वदेशी…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में ‘एआई फॉर गुड लैब’ कार्यशाला का उद्घाटन किया

    केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 में "एआई फॉर गुड लैब वर्कशॉप: फ्रॉम स्ट्रैटेजी टू इम्पैक्ट" का…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति की दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं

    दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →
  5. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  6. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  7. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  8. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  9. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 10 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑