Tuesday, 20 October 2026 1 new update today
Latest Updates

सूचना और प्रसारण मंत्रालय Read in English

सरकार की प्रमुख योजनाओं के कारण बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हुई: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन

Key details of this update
DetailInformation
Date19 September 2026 (Saturday)
Time8:02 PM
Topic / Ministryसूचना और प्रसारण मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (357 words)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 45 जगहों पर आयोजित 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया और 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने चेन्नई के डी.जी. वैष्णव कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में भाग लिया। उन्होंने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के लिए चयनित 285 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने आयकर विभाग, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, रक्षा मंत्रालय, डाक विभाग, जवाहरलाल स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान और दक्षिण रेलवे सहित महत्वपूर्ण संस्थानों में शामिल होने वाले युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि सरकारी सेवा में शामिल होने वाले नवनियुक्त युवा 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने नवनियुक्त युवाओं से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को केवल रोजगार हासिल करने के रूप में न देखें, बल्कि इसे राष्ट्र की सेवा और देश के समग्र विकास में योगदान देने के अवसर के रूप में देखें।

उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल नियुक्ति का आदेश नहीं है, बल्कि राष्ट्र की सेवा करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी नागरिकों के साथ संवाद करते समय सरकार के प्रतिनिधि और सरकार का चेहरा होते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईमानदारी, जवाबदेही, सहानुभूति और जनता के प्रति मानवीय दृष्टिकोण सरकारी सेवा का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न प्रमुख पहलों, जिनमें मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया और मुद्रा ऋण योजना शामिल हैं, ने युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला ही नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने में भी सक्षम बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के परिणामस्वरूप बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हो गई है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने बताया कि देश में स्टार्टअप की संख्या, जो 2014 में लगभग 400 थी, बढ़कर 2.5 लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के संस्थापकों की एक बड़ी संख्या 30 वर्ष से कम आयु के युवा हैं।

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।…

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने 17 दिनों में तीन गुना अधिक स्वच्छता अभियान स्थलों का रिकॉर्ड बनाया और 491.28 करोड़ रुपये की कमाई की, यह विशेष अभियान 5.0 से अधिक की राशि है

    विशेष अभियान 6.0 की प्रगति की समीक्षा केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ.…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    देश में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई तेज करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सात किलोग्राम से अधिक एम्फ़ैटेमिन और तीन किलोग्राम कोकीन जब्त की; तीन गिरफ्तार

    नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को और सख्त करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर समन्वित कार्रवाइयां की हैं। इसके परिणामस्वरूप दो अभियानों में…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    डीएसआईआर में विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण के दौरान महत्वपूर्ण प्रगति हुई है

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) में 2 अक्टूबर, 2026 से विशेष अभियान 6 संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत बनाना,…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    मोबाइल पर लाइव रहेगी सरकार; केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को समर्पित किया नया पोर्टल

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और किसान कल्याण के संकल्प को आगे ले जाते हुए नवरात्रि…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अवनी लेखारा को बधाई दी

    एशियाई पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली अवनी लेखारा को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने और एशियाई पैरा गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी

    एशियाई पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली मोना अग्रवाल को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    असम के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    नई दिल्ली में आज असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस मुलाकात के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “असम…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने महानवमी के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

    महानवमी के पर्व पर देशवासियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं मिलीं और उन्होंने मां सिद्धिदात्री की आराधना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां की कृपा से हर भक्त…

    पूरा पढ़ें →
  10. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    17 सितंबर, 2026 से 2 अक्टूबर, 2026 तक चले स्वच्छता ही सेवा अभियान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “सरकार की प्रमुख योजनाओं के कारण बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हुई: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: सरकार की प्रमुख योजनाओं के कारण बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हुई: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 19 September 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑