वित्‍त मंत्रालय Read in English

सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए वित्त सेवा विभाग ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित

Key details of this update
DetailInformation
Date06 November 2026 (Friday)
Time2:54 PM
Topic / Ministryवित्‍त मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (320 words)

इस राष्ट्रीय अभियान के प्रति असाधारण संस्थागत प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए, वित्त सेवा विभाग ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाले सभी चिह्नित एवं व्यवहार्य भवनों में शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। कुल 4,144 भवनों में तकनीकी एवं संरचनात्मक व्यवहार्यता का आकलन किया गया। इस आकलन में छत तक पहुंचने के अधिकार, भवन का स्वामित्व, छाया की स्थिति तथा भार वहन करने की क्षमता जैसे मानकों को ध्यान में रखा गया। इसके बाद सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए 2,576 भवनों को व्यवहार्य पाया गया। वित्त सेवा विभाग के अधीन सभी संगठनों ने इन सभी 2,576 व्यवहार्य भवनों में रूफटॉप सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) संयंत्र सफलतापूर्वक स्थापित कर चालू कर दिए हैं। इसके परिणामस्वरूप कुल 61.50 मेगावाट की स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित की गई है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के मद्देनजर, वित्तीय सेवा विभाग को 05 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ के अंतर्गत द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार “केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा सर्वाधिक भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र की स्‍थापना” की श्रेणी में प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया गया। यह समारोह भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2026 (बीआरई समिट) के समापन सत्र में आयोजित किया गया था।

इस शिखर सम्मेलन का आयोजन नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा किया गया था। इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की 9वीं महासभा तथा हरित हाइड्रोजन पर चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ किया गया।

‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाना, भारत के व्यापक नेट-जीरो (शुद्ध शून्य उत्सर्जन) लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में वित्तीय सेवा विभाग के निरंतर एवं दृढ़ योगदान को रेखांकित करता है। साथ ही, यह सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे के माध्यम से वित्तीय संस्थानों की सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका को भी सुदृढ़ करता है।

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/ओपी

इसी विषय से और: वित्‍त मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वित्‍त मंत्रालय
  1. वित्‍त मंत्रालय

    अंतर-मंत्रालयी समूह ने कैबिनेट द्वारा प्रत्यायोजित वैकल्पिक तंत्र द्वारा अनुमोदन के लिए 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के परिसंपत्ति मुद्रीकरण प्रस्तावों की सिफारिश की

    सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) के सचिव की अध्यक्षता में और दूरसंचार विभाग (डीओटी) के सचिव की सह-अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) ने वैकल्पिक तंत्र (एएम) द्वारा विचार और अनुमोदन के लिए 1,100…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    एनएलएमसी ने 3 नवंबर, 2026 को विशाखापत्तनम में आरआईएनएल भूमि ई-नीलामी का दूसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न किया, 218 करोड़ रुपये प्राप्त हुए

    राष्ट्रीय भूमि मौद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने 3 नवंबर, 2026 को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के भूखंडों की ई-नीलामी का दूसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न किया। आरआईएनएल वह कंपनी है जो विशाखापत्तनम इस्पात…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    एनएलएमसी ने नई दिल्ली में एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड की 5.119 एकड़ भूमि की ई-नीलामी हेतु बोली से पहले बैठक का आयोजन किया

    राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी, जो वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में आती है, ने आज नई दिल्ली में एचआईएल (इंडिया)…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय मादक पदार्थ ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने नशीले पदार्थों के खिलाफ तीन बड़े अभियान चलाए; 2,774.650 किलोग्राम अफीम (पोस्त) का भूसा और पांच वाहन जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया

    मादक पदार्थों की तस्करी और मादक पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ निरंतर अभियान में केंद्रीय मादक पदार्थ ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने पिछले कुछ दिनों के दौरान तीन महत्वपूर्ण…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 06 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में माली, म्यांमार, मेडागास्कर और इक्‍वेटोरियल गिनी के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए। निम्‍नलिखित दूतों…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    तमिलनाडु के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    तमिलनाडु के राज्यपाल श्री राजेंद्र अर्लेकर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर लिखा: “तमिलनाडु के राज्यपाल श्री @rajendraarlekar ने प्रधानमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  4. उपभोक्‍ता कार्य

    सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया, 31 अक्टूबर 2026 तक ई-नीलामी के ज़रिए 25 LMT चावल पहले ही बेचा जा चुका है

    भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही है। सरकार घरेलू स्तर पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने, कीमतों में स्थिरता बनाए रखने, जमाखोरी रोकने और…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    श्री जी. किशन रेड्डी ने खनिज अन्वेषण कार्यों में तेजी लाने और केंद्र-राज्य समन्वय को सुदृढ़ करने की अपील की

    खनन मंत्रियों का चौथा सम्मेलन गोवा में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन खनन क्षेत्र के विकास से जुड़ी प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए हंगरी की यात्रा की

    वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने 4-6 नवंबर, 2026 तक हंगरी का दौरा किया। इस यात्रा ने भारत और हंगरी के बीच द्विपक्षीय संबंधों…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार के साथ बिताए एक स्नेहपूर्ण क्षण साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात की और एक छोटी लड़की का गाया भजन सुना। प्रधानमंत्री ने हृदय को छू लेने…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के माध्यम से अकादमिक आकांक्षाओं से लेकर वैश्विक शोध के अवसरों तक

    श्री आरव कुमार (बदला हुआ नाम) 28 साल की आयु में इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहे हैं। उनकी यात्रा अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा तक पहुंच को सुविधाजनक बनाने, वित्तीय बाधाओं…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विद्यार्थी फैलोशिप से शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर एक प्रेरक सफर

    33 वर्षीय राहुल कुमार (परिवर्तित नाम) के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्र फैलोशिप योजना -एनएफएससी, शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने और शोध कार्य में मदद का एक महत्वपूर्ण साधन रही है। उनका अनुभव…

    पूरा पढ़ें →
  10. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए

    वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) में 'विशेष अभियान 6' के कार्यान्वयन चरण की शुरुआत 2 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर मुख्यालय/डीएसआईआर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य…

    पूरा पढ़ें →
↑