रक्षा मंत्रालय Read in English

भारत – अमरीकी त्रि-सैन्‍य मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास, टाइगर ट्रायम्फ 2026 समारोह पूर्वक संपन्‍न

Key details of this update
DetailInformation
Date06 November 2026 (Friday)
Time1:59 PM
Topic / Ministryरक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (328 words)

भारत और अमरीका के बीच पांचवा द्विपक्षीय त्रि-सैन्‍य मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 05 नवंबर, 2026 को विशाखापत्तनम में समारोह पूर्वक संपन्‍न हो गया।

31 अक्टूबर से 05 नवंबर, 2026 तक आयोजित इस अभ्यास में दोनों देशों के सशस्त्र बल कर्मियों ने भाग लिया। अभ्यास में सैन्‍य बल अभ्यास- स्‍टाफएक्‍स और संरचित, परिदृश्य-आधारित आपातकालीन प्रतिक्रिया योजनाओं के परीक्षण और मूल्यांकन संबंधी सैन्‍य चर्चा -टेबलटॉप अभ्यास शामिल रही। इसका मुख्य उद्देश्य संयुक्त मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियानों की योजना बनाने और अंतर-संचालनीय क्षमता बढ़ाने तथा आपसी समझ मजबूत बनाना था। इसमें विशेष रूप से संयुक्त उभयचर अभियानों (वह सैन्य अभियान जिसमें नौसेना और थल सेना मिलकर समुद्र के रास्ते दुश्मन के किसी तट या इलाके पर हमला करती हैं।) पर जोर दिया गया।

स्टाफ अभ्यास के अंतर्गत परिचालन योजना, शैक्षणिक व्याख्यान और समसामयिक विषय के विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श एवं अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ। इसमें साइबर क्षेत्र और चिकित्सा अभियानों सहित विभिन्न विषय शामिल रहे और पेशेवर विशेषज्ञता और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को बढ़ावा मिला।

टेबलटॉप अभ्यास में सैन्य बलों को स्टाफ अभ्यास के दौरान विकसित अवधारणाओं और योजनाओं को अनुकरणीय परिचालन वातावरण में लागू करने का अवसर मिला। इससे संयुक्त रूप से होने वाली मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियानों के दौरान उत्पन्न परिचालन चुनौतियों और समन्वय तंत्र पर साझा समझ विकसित करने में मदद मिली।

समापन समारोह में नौसेना के पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल विशाल बिश्नोई और अमरीकी प्रशांत बेड़े के वाइस कमांडर रियर एडमिरल जोक्विन जे. मार्टिनेज डी पिनिलोस सहित दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

वर्ष 2019 में पहली बार आयोजित अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ भारत और अमरीका के बीच परिचालन तालमेल बढ़ाने तथा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग सुदृढ बनाने में निरंतर योगदान दे रहा है। वर्ष 2026 में इस अभ्‍यास का सफल समापन संयुक्त मानवीय सहायता एवं आपदा राहत क्षमता बढ़ाने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा में योगदान के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करता है।

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/एसके

इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय
  1. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस त्रिशूल ने ग्रीस के सौडा बे में पोर्ट कॉल पूरा किया

    भारतीय नौसेना के पोत 'त्रिशूल' ने भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के हिस्से के रूप में 03 नवंबर 2026 को ग्रीस के सौडा बे में अपना पोर्ट कॉल (बंदरगाह पर कुछ अवधि…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल (एआईएसएसएनजी) सैनिक स्कूल बीजापुर में 03 से 07 नवंबर 2026 तक चलेंगे

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-2026 के समापन समारोह में युवा कैडेटों का उत्साहवर्धन करेंगे। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल (एआईएसएसएनजी)-2026 का चौथा आयोजन 03…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘अमिनी’ की डिलीवरी

    गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत (एएसडब्ल्यू) में से एक 'अमिनी' को 5 नवंबर, 2026 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 5 नवंबर, 2026 को सुबह लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    आईपीआरडी-2026 सहयोगात्मक महासागर शासन और जिम्मेदार समुद्री प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ संपन्न

    तीन दिवसीय भारतीय नौसेना का वार्षिक उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संवाद, इंडो-पैसिफिक क्षेत्रीय संवाद 2026(आईपीआरडी-2026), 05 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में संपन्न हुआ। नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन(एनएमएफ) के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तरकश ने मॉरीशस के पोर्ट लुइस का अपना दौरा सफलतापूर्वक पूरा किया

    भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तरकश ने 3 नवंबर, 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुइस में अपनी सार्थक और भावनात्मक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। पोत के कमांडिंग ऑफिसर ने मॉरीशस…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 06 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में माली, म्यांमार, मेडागास्कर और इक्‍वेटोरियल गिनी के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए। निम्‍नलिखित दूतों…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    तमिलनाडु के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    तमिलनाडु के राज्यपाल श्री राजेंद्र अर्लेकर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर लिखा: “तमिलनाडु के राज्यपाल श्री @rajendraarlekar ने प्रधानमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  4. उपभोक्‍ता कार्य

    सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया, 31 अक्टूबर 2026 तक ई-नीलामी के ज़रिए 25 LMT चावल पहले ही बेचा जा चुका है

    भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही है। सरकार घरेलू स्तर पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने, कीमतों में स्थिरता बनाए रखने, जमाखोरी रोकने और…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    श्री जी. किशन रेड्डी ने खनिज अन्वेषण कार्यों में तेजी लाने और केंद्र-राज्य समन्वय को सुदृढ़ करने की अपील की

    खनन मंत्रियों का चौथा सम्मेलन गोवा में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन खनन क्षेत्र के विकास से जुड़ी प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए हंगरी की यात्रा की

    वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने 4-6 नवंबर, 2026 तक हंगरी का दौरा किया। इस यात्रा ने भारत और हंगरी के बीच द्विपक्षीय संबंधों…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार के साथ बिताए एक स्नेहपूर्ण क्षण साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात की और एक छोटी लड़की का गाया भजन सुना। प्रधानमंत्री ने हृदय को छू लेने…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के माध्यम से अकादमिक आकांक्षाओं से लेकर वैश्विक शोध के अवसरों तक

    श्री आरव कुमार (बदला हुआ नाम) 28 साल की आयु में इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहे हैं। उनकी यात्रा अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा तक पहुंच को सुविधाजनक बनाने, वित्तीय बाधाओं…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विद्यार्थी फैलोशिप से शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर एक प्रेरक सफर

    33 वर्षीय राहुल कुमार (परिवर्तित नाम) के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्र फैलोशिप योजना -एनएफएससी, शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने और शोध कार्य में मदद का एक महत्वपूर्ण साधन रही है। उनका अनुभव…

    पूरा पढ़ें →
  10. वित्‍त मंत्रालय

    सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए वित्त सेवा विभाग ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित

    इस राष्ट्रीय अभियान के प्रति असाधारण संस्थागत प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए, वित्त सेवा विभाग ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाले सभी चिह्नित एवं व्यवहार्य भवनों में शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा…

    पूरा पढ़ें →
↑