संचार मंत्रालय Read in English

ट्राई ने ‘इंटरकनेक्ट समझौतों का रजिस्टर (चौथा संशोधन) विनियमन, 2026’ जारी किया

Key details of this update
DetailInformation
Date06 November 2026 (Friday)
Time2:22 PM
Topic / Ministryसंचार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (970 words)

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज ‘इंटरकनेक्ट समझौतों का रजिस्टर (चौथा संशोधन) विनियमन, 2026’ जारी किया। ये विनियमन 1 जनवरी, 2027 से प्रभावी होंगे।

दूरसंचार क्षेत्र में इंटरकनेक्शन से तात्पर्य उन वाणिज्यिक और तकनीकी व्यवस्थाओं से है, जिनके माध्यम से दो या दो से अधिक दूरसंचार नेटवर्क आपस में जुड़ते हैं। इससे उनके बीच दूरसंचार ट्रैफिक का आदान-प्रदान संभव होता है और विभिन्न सेवा प्रदाताओं के उपयोगकर्ता निर्बाध रूप से एक-दूसरे से संवाद कर पाते हैं। इंटरकनेक्ट समझौतों का रजिस्टर विनियमन, 1999 सेवा प्रदाताओं के बीच किए गए इंटरकनेक्ट समझौतों के पंजीकरण और उनके रखरखाव के लिए विनियामक ढांचा प्रदान करते हैं।

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण अधिनियम, 1997 की धारा 11(1)(ख) के उपखंड (vii) और (viii) के तहत, अन्य बातों के साथ-साथ, ट्राई को इंटरकनेक्ट समझौतों का रजिस्टर बनाए रखने तथा निर्धारित शुल्क के भुगतान और अन्य निर्दिष्ट आवश्यकताओं की पूर्ति के अधीन इसे सार्वजनिक निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराने का अधिकार प्राप्त है।

सेवा प्रदाताओं के बीच कुशल इंटरकनेक्शन सुनिश्चित करने तथा इंटरकनेक्शन से संबंधित वर्तमान विनियामक ढांचे की प्रासंगिकता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से, ट्राई ने दिनांक 03.04.2025 को ‘इंटरकनेक्शन मामलों पर ट्राई के मौजूदा विनियमों की समीक्षा’ विषय पर एक पूर्व-परामर्श पत्र जारी कर विनियामक ढांचे की समीक्षा की प्रक्रिया शुरू की। इस पूर्व-परामर्श पत्र के माध्यम से हितधारकों से टिप्पणियां आमंत्रित की गईं, ताकि अन्य बातों के साथ-साथ इंटरकनेक्ट समझौतों का रजिस्टर विनियमन, 1999 की भी समीक्षा की जा सके।

इसके बाद, पूर्व-परामर्श प्रक्रिया के दौरान प्राप्त हितधारकों की टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए तथा पृष्ठभूमि संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, ट्राई ने 10.11.2025 को ‘इंटरकनेक्शन मामलों पर ट्राई के वर्तमान विनियमनों की समीक्षा’ विषय पर एक परामर्श पत्र जारी किया। इस परामर्श पत्र के माध्यम से हितधारकों से टिप्पणियां आमंत्रित की गईं, ताकि अन्य बातों के साथ-साथ इंटरकनेक्ट समझौतों का रजिस्टर विनियमन, 1999 की भी समीक्षा की जा सके। समय-सीमा बढ़ाए जाने के बाद, लिखित टिप्पणियां और उन पर प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथियां क्रमशः 15.12.2025 और 29.12.2025 निर्धारित की गई थीं।

परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों के संबंध में 17 हितधारकों ने अपनी टिप्पणियां प्रस्तुत कीं, जबकि 9 हितधारकों ने प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत कीं। परामर्श प्रक्रिया के तहत, 28.01.2026 को परामर्श पत्र पर एक खुली परिचर्चा (ओपन हाउस डिस्कशन-ओएचडी) आयोजित की गई। परामर्श प्रक्रिया के दौरान हितधारकों से प्राप्त टिप्पणियों और उनके विश्लेषण पर विचार करने के बाद, ट्राई ने इंटरकनेक्ट समझौतों का रजिस्टर (चौथा संशोधन) विनियमन, 2026 को अंतिम रूप दे दिया है।

संशोधन विनियमनों के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:

इंटरकनेक्ट समझौतों का ऑनलाइन पंजीकरण: संशोधन विनियमनों के अंतर्गत सभी सेवा प्रदाताओं के लिए अपने इंटरकनेक्ट समझौतों तथा उनमें किए गए किसी भी संशोधन का पंजीकरण इस उद्देश्य से ट्राई द्वारा स्थापित पोर्टल के माध्यम से करना अनिवार्य किया गया है। पहले मुद्रित प्रतियों के साथ फ्लॉपी/डिस्केट में सॉफ्ट कॉपी जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। 1 जनवरी, 2027 तक प्रभावी समझौतों को उस तिथि से 15 दिनों के भीतर तथा नए समझौतों और उनमें किए गए संशोधनों को उनके निष्पादन अथवा संशोधन की तिथि से 15 दिनों के भीतर जमा करना होगा। इससे समझौतों का पंजीकरण, अद्यतन रजिस्टर का रखरखाव और इंटरकनेक्ट समझौतों को प्राप्त करना अधिक सुगम एवं कुशल होगा।

टेक्‍स्‍ट-सर्चेबल इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज जमा करना: सेवा प्रदाताओं के लिए पंजीकरण हेतु निर्धारित समय-सीमा के भीतर इंटरकनेक्ट समझौतों तथा उनमें किए गए संशोधनों की इलेक्ट्रॉनिक प्रतियां टेक्‍स्‍ट-सर्चेबल पीडीएफ प्रारूप में जमा करना अनिवार्य होगा। इससे दस्तावेजों के कुशल प्रसंस्करण, परीक्षण, रखरखाव और उन्हें प्राप्त करने में सुविधा होगी।

इंटरकनेक्ट समझौतों के रजिस्टर तक ऑनलाइन एक्‍सेस: संशोधित व्यवस्था के तहत पोर्टल के माध्यम से इंटरकनेक्ट समझौतों के रजिस्टर के निरीक्षण के लिए आवेदन जमा करने, रजिस्टर के निर्धारित हिस्से तक पहुंच प्राप्त करने तथा उसकी प्रतियां या उद्धरण हासिल करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे वर्तमान फिजिकल मोड के अतिरिक्त रजिस्टर के संबंधित हिस्सों तक इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भी पहुंच संभव होगी। इससे लागू विनियामक प्रावधानों के अधीन आम जनता के लिए सूचना की उपलब्धता और सुविधा में वृद्धि होगी।

पृथक-पृथक सूचनाओं को निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत करना: ट्राई ऐसे पृथक-पृथक सूचनाएं प्राप्त करने के लिए प्रारूप निर्धारित कर सकता है, जिन्हें ट्राई द्वारा तय समय-सीमा के भीतर इंटरकनेक्ट समझौतों के रजिस्टर में शामिल किया जा सके। इससे संरचित और मानकीकृत जानकारी समय पर उपलब्ध होगी तथा प्रभावी विनियामक निगरानी और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

निरीक्षण और प्रतियां प्राप्त करने के शुल्क में संशोधन: रजिस्टर के निरीक्षण का शुल्क संशोधित कर 1,500 रुपये प्रति घंटे या उसके किसी भी भाग के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं, प्रतियां या उद्धरण प्राप्त करने का शुल्क 500 रुपये प्रति पृष्ठ होगा। संशोधित शुल्क संरचना मोटे तौर पर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (सूचना तक पहुंच) विनियम, 2005 के तहत निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप है।

वित्तीय निरुत्साहन के लिए श्रेणीबद्ध व्यवस्था: विनियमनों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए इनके प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने पर श्रेणीबद्ध वित्तीय निरुत्साहन की व्यवस्था निर्धारित की गई है। इससे विनियामक ढांचे का प्रवर्तन अधिक प्रभावी और आनुपातिक होगा तथा वित्तीय निरुत्साहन की मात्रा उल्लंघन की प्रकृति और गंभीरता के अनुरूप निर्धारित की जा सकेगी।

संशोधन विनियमनों के माध्यम से पंजीकरण, दस्तावेज जमा करने और उन तक पहुंच की प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाकर इंटरकनेक्ट समझौतों के पंजीकरण एवं रखरखाव से संबंधित व्यवस्था का आधुनिकीकरण किया गया है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने तथा श्रेणीबद्ध वित्तीय निरुत्साहन से संबंधित प्रावधान प्रभावी विनियामक निगरानी और अनुपालन सुनिश्चित करने में सहायक होंगे। कुल मिलाकर, संशोधित व्यवस्था से इंटरकनेक्ट समझौतों से जुड़े मामलों में प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता, सुगमता और विनियामक निश्चितता बढ़ने की उम्मीद है।

‘इंटरकनेक्ट समझौतों का रजिस्टर (चौथा संशोधन) विनियमन, 2026’ का पूरा टेक्‍स्‍ट और इसके साथ व्याख्यात्मक ज्ञापन ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध हैं।

किसी भी स्पष्टीकरण अथवा जानकारी के लिए ट्राई के सलाहकार (नेटवर्क, स्पेक्ट्रम एवं लाइसेंसिंग-I) श्री समीर गुप्ता से ई-मेल adv-nsl1@trai.gov.in अथवा दूरभाष संख्या +91-11-20907752 पर संपर्क किया जा सकता है।

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/जीआरएस

इसी विषय से और: संचार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संचार मंत्रालय
  1. संचार मंत्रालय

    डाक विभाग ने विशेष अभियान 6 को अंतिम छोर तक पहुंचाया – लक्ष्यों से बेहतर प्रदर्शन किया

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने पूरे देशव्यापी नेटवर्क में विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अभियान के माध्यम से विभाग ने स्वच्छता…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 में महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इसका उद्देश्य सामान्य…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने मुंबई में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के दौरान मुंबई लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के निष्कर्ष जारी किए…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने अरुणाचल प्रदेश में नॉर्थ-ईस्ट एलएसए के तहत, लोहित जिले के कुछ हिस्सों और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) – 13 पर सिलुक-तिन-अली से तोहांगम तक मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 में नॉर्थ-ईस्ट एलएसए के तहत लोहित जिले के कुछ हिस्सों और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-13 पर सिलुक-तिन-अली से तोहांगम तक किए गए ‘इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट’…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाता प्राधिकरण व्यवस्था तथा उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटित करने की रूपरेखा की सिफारिशें जारी कीं

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण -ट्राई ने आज उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाता प्राधिकरण व्यवस्था तथा उपग्रह संचार नेटवर्क प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटित करने की रूपरेखा पर अपनी सिफारिशें जारी कीं। दूरसंचार विभाग ने…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने जुलाई 2026 में नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों (हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र) में मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जुलाई 2026 के दौरान हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) के अंतर्गत नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 06 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में माली, म्यांमार, मेडागास्कर और इक्‍वेटोरियल गिनी के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए। निम्‍नलिखित दूतों…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    तमिलनाडु के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    तमिलनाडु के राज्यपाल श्री राजेंद्र अर्लेकर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर लिखा: “तमिलनाडु के राज्यपाल श्री @rajendraarlekar ने प्रधानमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  4. उपभोक्‍ता कार्य

    सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया, 31 अक्टूबर 2026 तक ई-नीलामी के ज़रिए 25 LMT चावल पहले ही बेचा जा चुका है

    भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही है। सरकार घरेलू स्तर पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने, कीमतों में स्थिरता बनाए रखने, जमाखोरी रोकने और…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    श्री जी. किशन रेड्डी ने खनिज अन्वेषण कार्यों में तेजी लाने और केंद्र-राज्य समन्वय को सुदृढ़ करने की अपील की

    खनन मंत्रियों का चौथा सम्मेलन गोवा में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन खनन क्षेत्र के विकास से जुड़ी प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए हंगरी की यात्रा की

    वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने 4-6 नवंबर, 2026 तक हंगरी का दौरा किया। इस यात्रा ने भारत और हंगरी के बीच द्विपक्षीय संबंधों…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार के साथ बिताए एक स्नेहपूर्ण क्षण साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात की और एक छोटी लड़की का गाया भजन सुना। प्रधानमंत्री ने हृदय को छू लेने…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के माध्यम से अकादमिक आकांक्षाओं से लेकर वैश्विक शोध के अवसरों तक

    श्री आरव कुमार (बदला हुआ नाम) 28 साल की आयु में इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहे हैं। उनकी यात्रा अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा तक पहुंच को सुविधाजनक बनाने, वित्तीय बाधाओं…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विद्यार्थी फैलोशिप से शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर एक प्रेरक सफर

    33 वर्षीय राहुल कुमार (परिवर्तित नाम) के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्र फैलोशिप योजना -एनएफएससी, शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने और शोध कार्य में मदद का एक महत्वपूर्ण साधन रही है। उनका अनुभव…

    पूरा पढ़ें →
  10. वित्‍त मंत्रालय

    सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए वित्त सेवा विभाग ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित

    इस राष्ट्रीय अभियान के प्रति असाधारण संस्थागत प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए, वित्त सेवा विभाग ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाले सभी चिह्नित एवं व्यवहार्य भवनों में शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा…

    पूरा पढ़ें →
↑