संचार मंत्रालय Read in English

ट्राई ने जुलाई 2026 में नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों (हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र) में मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date05 November 2026 (Thursday)
Time1:28 PM
Topic / Ministryसंचार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time7 min (1,307 words)

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जुलाई 2026 के दौरान हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) के अंतर्गत नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए किए गए स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए। ये निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं। इस परीक्षण का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की तात्कालिक गुणवत्ता का आकलन एवं सत्यापन करना है। ड्राइव परीक्षण के दौरान ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप दर (सीडीआर), कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), पैकेट लॉस दर, डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट जैसे सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) के प्रमुख मानकों पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन का आकलन करता है। इन निष्कर्षों को उपभोक्ताओं को जानकारी देने और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रकाशित किया जाता है।

इन स्वतंत्र ड्राइव परीक्षणों को शहरों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, परिवहन केंद्रों और अन्य विविध उपयोग परिस्थितियों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तैयार किया गया है। इस प्रकार के परीक्षण में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सिम कार्ड का उपयोग करते हुए 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव वॉयस और डेटा सत्र स्थापित किए जाते हैं। इसके लिए कई उन्नत परीक्षण हैंडसेट का उपयोग किया जाता है तथा उन्नत सॉफ्टवेयर प्रणालियों के माध्यम से इन सत्रों की तात्कालिक निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से हरियाणा लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) के अंतर्गत नूंह और पलवल शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों में 13 से 15 जुलाई, 2026 के दौरान ड्राइव परीक्षण कराया। इसके तहत शहरों में 295.2 किलोमीटर की दूरी तक ड्राइव परीक्षण, 1.8 किलोमीटर का पैदल परीक्षण तथा 6 हॉटस्पॉट स्थलों पर नेटवर्क परीक्षण किया गया। ये परीक्षण ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर की निगरानी में आयोजित किए गए। ड्राइव परीक्षण रिपोर्ट में प्रस्तुत निष्कर्ष परीक्षण के दिन और समय के दौरान संबंधित क्षेत्र अथवा निर्धारित मार्ग पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव परीक्षण मार्ग का मानचित्र: उपरोक्त मानचित्र में ड्राइव परीक्षण के विभिन्न मार्गों का विवरण दर्शाया गया है। इसमें शहरों में ड्राइव परीक्षण, ऑपरेटरों के बीच कॉलिंग, हॉटस्पॉट स्थलों तथा पैदल परीक्षण के मार्ग शामिल हैं।

आकलन के प्रमुख मानदंड

1. कवरेज में कमी: ऐसे नमूनों का प्रतिशत, जिनमें संबंधित प्रौद्योगिकी (2जी/3जी/4जी/5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल क्षमता से कम सिग्नल क्षमता दर्ज की गई।

2. वॉयस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंट दर तथा आवाज की गुणवत्ता (एमओएस)।

3. कॉल साइलेंट के मामले: कॉल के दौरान साइलेंट की घटनाओं की कुल संख्या।

4. डेटा सेवाएं: डेटा डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर तथा पैकेट ड्रॉप दर।

नूंह और पलवल शहरों तथा संबंधित जिलों के आसपास के क्षेत्रों में प्रमुख मानदंडों के आधार पर मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है-

कवरेज में कमी: ड्राइव परीक्षण मार्ग पर वॉयस सेवाओं की जांच के दौरान ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में दर्ज सिग्नल क्षमता के आधार पर, कुल एकत्रित नमूनों में से कमजोर सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या एयरटेल के लिए 346/15867, बीएसएनएल के लिए 4021/15424, आरजेआईएल के लिए 784/15626 और वीआईएल के लिए 327/15836 रही। कवरेज में कमी का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

कॉल ड्रॉप: सफलतापूर्वक लगी कुल कॉलों में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 0/142, बीएसएनएल के लिए 5/140, आरजेआईएल के लिए 1/141 और वीआईएल के लिए 0/143 रही। कॉल ड्रॉप वाले स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

3) कॉल साइलेंट के मामले: लगाई गई कुल कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंट रहने के मामले एयरटेल के लिए 13/136, बीएसएनएल के लिए 35/131, आरजेआईएल के लिए 5/135 और वीआईएल के लिए 20/139 दर्ज की गई। कॉल के दौरान साइलेंस की ऐसी घटनाओं वाले स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

4) पैकेट लॉस दर (डाउनलिंक एवं अपलिंक):

1. पैकेट लॉस दर (डाउनलिंक): एयरटेल के लिए 1.84 प्रतिशत, बीएसएनएल के लिए 5.35 प्रतिशत, आरजेआईएल के लिए 2.11 प्रतिशत और वीआईएल के लिए 3.33 प्रतिशत दर्ज की गई।

2. पैकेट लॉस दर (अपलिंक): एयरटेल के लिए 2.06 प्रतिशत, बीएसएनएल के लिए 3.12 प्रतिशत, आरजेआईएल के लिए 2.84 प्रतिशत और वीआईएल के लिए 2.21 प्रतिशत दर्ज की गई।

5) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:

डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत डाउनलोड गति एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 75.70 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) के लिए 6.78 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 130.28 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 20.03 एमबीपीएस दर्ज की गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड गति एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 14.26 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) के लिए 6.21 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 9.71 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 10.84 एमबीपीएस दर्ज की गई। अपलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

1) कवरेज में कमी: ड्राइव परीक्षण मार्ग पर वॉयस सेवाओं की जांच के दौरान ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में दर्ज सिग्नल क्षमता के आधार पर, कुल एकत्रित नमूनों में से कमजोर सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या एयरटेल के लिए 279/30406, बीएसएनएल के लिए 2,239/29643, आरजेआईएल के लिए 768/29489 और वीआईएल के लिए 241/30350 रही। कवरेज में कमी का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

2) कॉल ड्रॉप: सफलतापूर्वक लगाई गई कुल कॉलों में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 1/272, बीएसएनएल के लिए 3/268, आरजेआईएल के लिए 1/251 और वीआईएल के लिए 0/269 रही। कॉल ड्रॉप वाले स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

3) कॉल साइलेंस के मामले: लगी हुई कुल कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंस रहने के मामलों की संख्या एयरटेल के लिए 10/259, बीएसएनएल के लिए 11/258, आरजेआईएल के लिए 9/250 और वीआईएल के लिए 17/265 दर्ज की गई। कॉल के दौरान साइलेंस वाले स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

पैकेट लॉस दर (डाउनलिंक): एयरटेल के लिए 0.79 प्रतिशत, बीएसएनएल के लिए 2.57 प्रतिशत, आरजेआईएल के लिए 1.62 प्रतिशत और वीआईएल के लिए 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई।

पैकेट लॉस दर (अपलिंक): एयरटेल के लिए 0.96 प्रतिशत, बीएसएनएल के लिए 1.40 प्रतिशत, आरजेआईएल के लिए 1.78 प्रतिशत और वीआईएल के लिए 1.35 प्रतिशत दर्ज की गई।

डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत डाउनलोड गति एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 105.00 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) के लिए 13.92 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 212.03 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 40.70 एमबीपीएस दर्ज की गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड गति एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 20.96 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) के लिए 7.20 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 14.52 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 13.03 एमबीपीएस दर्ज की गई। अपलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

संलग्न मानचित्र में लाल बिंदु पर क्लिक करके कॉल ड्रॉप और कॉल के दौरान साइलेंस रहने के मामलों के स्थानों का विवरण देखा जा सकता है।

आईडीटी के दौरान किए गए ड्राइव परीक्षण के मार्ग और इसके अंतर्गत शामिल क्षेत्रों का विवरण निम्नानुसार है:

नूंह जिला- तावड़ू, रेवासन, घासेड़ा, नूंह, अकेड़ा, नगीना, मंडखेड़ा, मोहलाका, सकरस, फिरोजपुर और झिरका आदि।

पलवल जिला- मंडकोला, पलवल ग्रामीण, ढाल, बघोला, अलावलपुर, दीघोट, खटेला सराय, बंचारी, होडल, सिंगार, पुन्हाना और फांगवां आदि।

इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ साझा किए गए हैं, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर अपने स्तर पर आगे की आवश्यक कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए ट्राई के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय को adv.jaipur@trai.gov.in पर ई-मेल भेजा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, ट्राई के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय से दूरभाष संख्या 0141-2701919 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

अनुलग्नक के लिए यहां क्लिक करें

पीके/केसी/आरटी/बीयू/वाईबी

इसी विषय से और: संचार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संचार मंत्रालय
  1. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

    जांच के परिणामों को सेल्युलर या फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के रूप में वर्गीकृत करके देख सकते हैं। इन्हें सेवा प्रदाताओं और तकनीक के आधार पर भी अलग-अलग किया गया है, जिसमें डाउनलोड और…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने “दूरसंचार इंटरकनेक्शन (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026” जारी किए

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज “दूरसंचार इंटरकनेक्शन (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026” जारी कर दिए हैं। ये विनियम 1 जनवरी, 2027 से लागू होंगे। दूरसंचार में 'इंटरकनेक्शन' का तात्पर्य उन तकनीकी,…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 जारी किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 जारी किया। शिकायत निवारण प्रणाली के आधुनिकीकरण की बदलती जरूरतों को पूरा करने हेतु, प्राधिकरण ने 7…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    सरकार ने चक्रवात अर्नब के दौरान दूरसंचार कनेक्टिविटी की निरंतरता सुनिश्चित की

    आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर चक्रवात अर्नब के आने के बाद दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ मिलकर कनेक्टिविटी बहाली के प्रयास शुरू कर दिए हैं।…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    मसौदा दूरसंचार (प्रसारण एवं केबल) सेवा डीआरएम आधारित डिजिटल एड्रेसेबल प्रणालियों के ऑडिट मैनुअल, 2026’ पर हितधारकों से टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों से टिप्पणियां आमंत्रित करने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को ‘मसौदा दूरसंचार (प्रसारण एवं केबल) सेवा डीआरएम आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल’ (जिसे आगे…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    एबीपी के तहत तमिलनाडु में भारतनेट नेटवर्क के उपयोग के लिए, डिजिटल भारत निधि, दूरसंचार विभाग, तमिलनाडु सरकार एवं तमिलनाडु फाइबरनेट कॉर्पोरेशन के बीच समझौता

    तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल अवसंरचना को मजबूती प्रदान करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दूरसंचार विभाग (डीओटी) के अंतर्गत 'डिजिटल भारत…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    इस शनिवार (7 नवम्बर 2026) से गार्ड परिवर्तन समारोह प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित होगा

    राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह इस शनिवार, 7 नवम्बर 2026 से प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। अधिक…

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    डॉ. जितेंद्र सिंह राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालयों तथा परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र…

    पूरा पढ़ें →
  3. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने एम्स अवंतिपोरा की प्रगति की समीक्षा की, शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने और संस्थान जल्द शुरू करने के निर्देश

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान -एम्स, अवंतिपोरा के निर्माण कार्य और संस्थान जल्द…

    पूरा पढ़ें →
  4. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने महिला नेतृत्व वाले एमएसएमई को सहायता प्रदान करने के लिए एसआरआई फंड पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की

    भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित यशस्विनी अभियान के अंतर्गत 4 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य…

    पूरा पढ़ें →
  5. वित्‍त मंत्रालय

    अंतर-मंत्रालयी समूह ने कैबिनेट द्वारा प्रत्यायोजित वैकल्पिक तंत्र द्वारा अनुमोदन के लिए 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के परिसंपत्ति मुद्रीकरण प्रस्तावों की सिफारिश की

    सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) के सचिव की अध्यक्षता में और दूरसंचार विभाग (डीओटी) के सचिव की सह-अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) ने वैकल्पिक तंत्र (एएम) द्वारा विचार और अनुमोदन के लिए 1,100…

    पूरा पढ़ें →
  6. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6 के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (डीओएचएफडब्ल्यू) के लिए निर्धारित शत प्रतिशत लक्ष्यों को…

    पूरा पढ़ें →
  7. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    एनआरए, आईसीएआर-एनबीएसएस और एलयूपी और डीओएलआर ने विज्ञान आधारित वाटरशेड प्रबंधन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के परामर्श का आयोजन किया

    भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर), ग्रामीण विकास मंत्रालय, राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण (एनआरएए), कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने नागपुर स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो (आईसीएआर-एनबीएसएस एंड एलयूपी)…

    पूरा पढ़ें →
  8. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    एनएचआरसी के हस्तक्षेप से हैदराबाद के केंद्रीय कारागार में विविध लैंगिक पहचान और अभिव्यक्ति वाले लोगों के लिए लिंग-तटस्थ प्रकोष्ठ की स्थापना की गई

    हैदराबाद केंद्रीय कारागार प्राधिकारियों की ओर से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को सूचित किया गया है कि उन्होंने विभिन्न लिंग पहचान और अभिव्यक्तियों वाले लोगों के लिए एक अलग लिंग-तटस्थ प्रकोष्ठ की…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सत्य, ज्ञान और सदाचार के महत्व पर जोर देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों, परिवारों और समाज को बनाए रखने वाले मूल्यों पर जोर देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। यह श्लोक इस बात पर जोर देता है कि…

    पूरा पढ़ें →
  10. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    विकसित भारत-जी राम जी के अंतर्गत चारा उत्पादन बढ़ाने, पशुधन संबंधी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग एवं पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) की संयुक्त पहल

    ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग (डीओआरडी) और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण): वीबी-जी राम…

    पूरा पढ़ें →
↑