संचार मंत्रालय Read in English

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 जारी किया

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time6:08 PM
Topic / Ministryसंचार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,090 words)

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 जारी किया।

शिकायत निवारण प्रणाली के आधुनिकीकरण की बदलती जरूरतों को पूरा करने हेतु, प्राधिकरण ने 7 मई 2026 को दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 के मसौदे पर एक परामर्श पत्र जारी किया, जिसमें क्रमशः 12 और 19 जून 2026 तक टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां आमंत्रित की गईं। हितधारकों से कुल 32 टिप्पणियां और 24 प्रति-टिप्पणियां प्राप्त हुई और ट्राई की वेबसाइट पर अपलोड की गईं। 17 जुलाई 2026 को एक ऑनलाइन ओपन हाउस चर्चा आयोजित की गई।

उपर्युक्त परामर्शों के आधार पर, प्राधिकरण ने संशोधन विनियमों को अंतिम रूप दिया है। इनकी मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

संशोधित विनियम पिछले वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन तक दस हजार से अधिक ग्राहकों वाले इंटरनेट सेवा प्रदाताओं पर लागू होंगे। पांच करोड़ रुपये से अधिक के वार्षिक वित्तीय कारोबार के आधार पर मौजूदा वैकल्पिक मानदंड को समाप्त कर दिया गया है, इस प्रकार प्रयोज्यता खंड को सरल बनाया गया है।

अब उपभोक्ता शिकायत केंद्र, वेबसाइट और वेब पोर्टल जैसे मौजूदा माध्यमों के अलावा, सेवा प्रदाता के मोबाइल एप्लिकेशन से भी शिकायतें और अपील दर्ज करा सकेंगे, सेवा अनुरोध (सर्विस रिक्वेस्ट) कर सकेंगे और सेवा से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। इससे उपभोक्ताओं को शिकायत और अपील दर्ज कराने के लिए अधिक विकल्प, सुविधा मिलेगी।

शिकायत केंद्रों के माध्यम से उपभोक्ता सहायता अब सप्ताह के सातों दिन, चौबीसों घंटे उपलब्ध होगी, जबकि अभी यह सुविधा केवल 16 घंटे ही मिलती है। यह सहायता प्रतिनिधियों, स्वचालित प्रणालियों, एआई एजेंटों, ग्राहक-केंद्रित अन्य तकनीकी समाधानों या इनके मिले-जुले रूप के माध्यम से प्रदान की जा सकती है। मानवीय सहायता प्रतिदिन कम से कम 16 घंटे उपलब्ध रहेगी। तकनीक पर आधारित समाधानों का संचालन उचित मानवीय निगरानी के साथ किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं के लिए आसानी और सुविधा सुनिश्चित होगी तथा सेवा प्रदाताओं को शिकायत केंद्रों के प्रबंधन में सहूलियत मिलेगी।

प्रत्येक सेवा प्रदाता को अपने शिकायत केंद्र या उपभोक्ता सहायता केंद्र में विशेष डेस्क या हेल्पलाइन की व्यवस्था करनी होगी। इन पर ऐसे कर्मचारी या सहायक तकनीक होनी चाहिए जो दिव्यांगजनों की कॉल प्राप्त कर सकें। सेवा प्रदाता यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके मोबाइल ऐप, वेबसाइट और पोर्टल में ऐसे एक्सेसिबिलिटी फीचर हों, जो भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए जारी किए गए एक्सेसिबिलिटी संबंधी दिशा-निर्देशों या मानकों के अनुरूप हों।

शिकायत के निपटारे के बाद अपील दायर करने की समय-सीमा को 30 दिन से घटाकर 15 दिन कर दिया गया है, क्योंकि उपभोक्ता आमतौर पर जल्द से जल्द अपील करना चाहते हैं, जबकि अधिक समय देने से अनुपालन संबंधी आवश्यकताएं अनावश्यक रूप से बढ़ जाती हैं। अब उपभोक्ता ई-मेल, डाक, व्यक्तिगत रूप से या ग्राहक सेवा नंबर जैसे उपलब्ध माध्यमों के अलावा, सेवा प्रदाता के मोबाइल एप्लिकेशन, वेबसाइट या पोर्टल के जरिए भी अपील दायर कर सकते हैं। इससे अपील का समाधान तेजी से हो सकेगा।

इसके अलावा, इस संशोधन के माध्यम से अपीलीय प्राधिकरण को और अधिक उत्तरदायी बनाया गया है। यह अनिवार्य कर दिया गया है कि अपीलीय प्राधिकरण में एक या एक से अधिक ऐसे व्यक्ति शामिल हों, जो सेवा प्रदाता के प्रबंधन में नियमित कर्मचारी हों और जिनके पास कम से कम पांच वर्षों का अनुभव हो। अपीलीय प्राधिकरण अपील की जांच करेगा, शिकायत के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करेगा, और अपील प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर अपने अंतिम निर्णय की सूचना देगा।

अपील से जुड़े मामलों का कुशल और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के लिए सलाहकार समिति के माध्यम से अपील के निपटारे की पुरानी व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है।

"फीडबैक सर्वे" की एक नई व्यवस्था शुरू की गई है। किसी शिकायत या अपील के समाधान या निपटारे के बाद, सेवा प्रदाता एक ऑनलाइन फीडबैक सर्वे कराएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उपभोक्ता समाधान से कितना संतुष्ट है। फीडबैक पांच-पॉइंट स्केल पर ली जाएगी, जिसमें "पूरी तरह संतुष्ट" (5 पॉइंट) से लेकर "पूरी तरह असंतुष्ट" (1 पॉइंट) तक के विकल्प होंगे। सेवा प्रदाता इन फीडबैक सर्वे के नतीजों को हर तिमाही अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करेगा।

यह भी अनिवार्य किया गया है कि प्रत्येक सेवा प्रदाता शिकायतों और अपीलों के निपटारे तथा फीडबैक सर्वेक्षण के परिणामों पर एक त्रैमासिक रिपोर्ट अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी या निदेशक मंडल के समक्ष प्रस्तुत करे। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सेवा प्रदाताओं द्वारा शिकायतों और अपीलों के निपटारे की उचित समीक्षा हो और उच्चतम स्तर पर इसकी निगरानी की जा सके।

उपभोक्ता शिकायत निवारण निगरानी समिति की नई व्यवस्था शुरू की गई है। प्रत्येक सेवा प्रदाता को एक उपभोक्ता शिकायत निवारण निगरानी समिति बनानी होगी, जो उसकी शिकायत निवारण प्रणाली के कामकाज की निगरानी करेगी और समय-समय पर उसकी समीक्षा करेगी। इस समिति में सेवा प्रदाता के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा, लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में, प्राधिकरण के साथ पंजीकृत प्रत्येक उपभोक्ता संगठन से कम से कम एक प्रतिनिधि को भी इसमें शामिल करना होगा। सेवा प्रदाताओं को ऐसी समिति बनानी होगी जिसमें उन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से शामिल हों जहां उनके दस हजार से अधिक ग्राहक हैं। यह समिति शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा करने के लिए साल में कम से कम एक बार बैठक करेगी।

सेवा प्रदाता के रिकॉर्ड का ऑडिट और निरीक्षण,

सेवा प्रदाता द्वारा प्रस्तुत त्रैमासिक कार्य-प्रदर्शन रिपोर्ट का ऑडिट और विश्लेषण,

उपभोक्ता की प्रतिक्रिया पर आधारित समीक्षा करना।

इस संशोधन में ऐसे मामलों के लिए आर्थिक दंड का प्रावधान शामिल किया गया है, जिनमें ऑडिट, निरीक्षण, विश्लेषण या समीक्षा के दौरान यह पाया जाता है कि किसी शिकायत या अपील का निपटारा इन नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करके किया गया है।

त्रैमासिक कार्य-प्रदर्शन रिपोर्ट जमा न करने या देर से जमा करने पर आर्थिक दंड का प्रावधान भी लागू किया गया है।

ये संशोधन उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करते हैं। इसके तहत उपभोक्ताओं को बेहतर डिजिटल पहुंच, चौबीसों घंटे चलने वाले शिकायत केंद्र, दिव्यांगजनों के लिए आसान पहुंच, और शिकायतों व अपीलों को तेजी से दायर करने और उनका निपटारा करने की सुविधा मिलती है। अपीलीय तंत्र को भी मजबूत किया गया है। उचित पर्यवेक्षण और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जिनमें उपभोक्ताओं से सुव्यवस्थित फीडबैक लेना, शिकायत निवारण की निगरानी करने वाली समितियां बनाना, बेहतर विनियामक समीक्षा करना, और नियमों का पालन न करने के कुछ मामलों में आर्थिक दंड लगाना शामिल है।

विनियम का संपूर्ण विवरण ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या जानकारी हेतु, ट्राई के सलाहकार (उपभोक्ता मामले) से ई-मेल आईडी: adv.ca@trai.gov.in या टेलीफोन नंबर +91-11-26769605 पर संपर्क किया जा सकता है।

पीके/केसी/आरटी/एसके/डीए

इसी विषय से और: संचार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संचार मंत्रालय
  1. संचार मंत्रालय

    सरकार ने चक्रवात अर्नब के दौरान दूरसंचार कनेक्टिविटी की निरंतरता सुनिश्चित की

    आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर चक्रवात अर्नब के आने के बाद दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ मिलकर कनेक्टिविटी बहाली के प्रयास शुरू कर दिए हैं।…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    मसौदा दूरसंचार (प्रसारण एवं केबल) सेवा डीआरएम आधारित डिजिटल एड्रेसेबल प्रणालियों के ऑडिट मैनुअल, 2026’ पर हितधारकों से टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों से टिप्पणियां आमंत्रित करने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को ‘मसौदा दूरसंचार (प्रसारण एवं केबल) सेवा डीआरएम आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल’ (जिसे आगे…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    एबीपी के तहत तमिलनाडु में भारतनेट नेटवर्क के उपयोग के लिए, डिजिटल भारत निधि, दूरसंचार विभाग, तमिलनाडु सरकार एवं तमिलनाडु फाइबरनेट कॉर्पोरेशन के बीच समझौता

    तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल अवसंरचना को मजबूती प्रदान करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दूरसंचार विभाग (डीओटी) के अंतर्गत 'डिजिटल भारत…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    डाक विभाग ने स्तन कैंसर जागरूकता पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने आज नई दिल्ली के डाक भवन में स्तन कैंसर जागरूकता को समर्पित दो स्मारक डाक टिकटों वाली एक विशेष स्मारिका शीट जारी की। यह विमोचन सुश्री…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज 'दूरसंचार नेटवर्क में कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता के जिम्‍मेदार उपयोग और दूरसंचार सेवाओं के प्रावधान पर दिशानिर्देशों' का एक मसौदा जारी किया है। इसमें हितधारकों से राय…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने सितंबर 2026 के दौरान अदोनी-मंत्रालयम और हैदराबाद के आसपास के क्षेत्रों में किए गए स्‍वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के महीने के दौरान अदोनी-मंत्रालयम और हैदराबाद के आस-पास के क्षेत्रों में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी)…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की देश में कृषि क्षेत्र की स्थिति की समग्र समीक्षा, किसानों को समय पर हरसंभव मदद के दिए निर्देश

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देशभर में खरीफ फसलों की कटाई, मौजूदा मौसमी परिस्थितियों और…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। भारत और विदेशों के उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों और…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    दिल्ली में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी प्रल्हाद जोशी जी, श्रीपद नाइक जी, देश-विदेश से आए सभी इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप जगत के साथी, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। ‘भारत रिन्यूएबल…

    पूरा पढ़ें →
  4. Prime Minister's Office

    दिल्ली में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी प्रल्हाद जोशी जी, श्रीपद नाइक जी, देश-विदेश से आए सभी इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप जगत के साथी, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। ‘भारत रिन्यूएबल…

    पूरा पढ़ें →
  5. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा का उद्घाटन किया, प्रत्येक नागरिक को बेहतर कैंसर उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा को राष्ट्र को समर्पित किया। आधुनिक रेडियोथेरेपी उपचार तकनीकों से लैस…

    पूरा पढ़ें →
  6. कार्मिक

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने राष्ट्रव्यापी ‘डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान-5’ के माध्यम से पेंशनभोगियों का डिजिटल सशक्तिकरण तेज़ किया

    कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने, 'राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5' के हिस्से के रूप में, 2 नवंबर 2026 को नई…

    पूरा पढ़ें →
  7. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    पीएम-सेतु, उद्योग नेतृत्व वाले आईटीआई परिवर्तन के माध्यम से पूर्वोत्तर के कौशल इकोसिस्टम को सुदृढ़ करेगा; पर्यटन और आतिथ्य की वैश्विक रोजगार के अवसरों के लिए प्रमुख क्षेत्रों के रूप में पहचान की गई

    कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने गुवाहाटी में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के साथ अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता और पीएम-सेतु के लिए कौशल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया।…

    पूरा पढ़ें →
  8. खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय ने छठा विशेष अभियान ई-कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और सुशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ संपन्न किया

    खान मंत्रालय ने अपने संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और स्वायत्त निकायों के साथ छठा विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया। अभियान में विशेष रूप से ई-कचरे के प्रभावी…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ

    मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (एचक्यू आईडीएस) के तत्वावधान में सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) द्वारा साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ 02 नवंबर, 2026 को नई…

    पूरा पढ़ें →
  10. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    पहले अंतर्राष्ट्रीय मक्का सम्मेलन 2026 में उच्च उत्पादकता, इनोवेटिव ब्रीडिंग और किसान-केंद्रित अनुसंधान का आह्वान किया गया

    'बदलती दुनिया में भोजन, पशु-आहार, चारा, ईंधन और स्थिरता के लिए मक्का क्रांति' (M4FS) विषय पर पहला अंतर्राष्ट्रीय मक्का सम्मेलन आज हैदराबाद के जेडी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ। इस सम्मेलन में…

    पूरा पढ़ें →
↑