भारत सरकार के विशेष अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना और स्वच्छता को संगठनात्मक मूल्य के रूप में संस्थागत बनाना है। यह समयबद्ध पहल गहन स्वच्छता अभियान, स्क्रैप निपटान के माध्यम से स्थान अनुकूलन और सुव्यवस्थित रिकॉर्ड प्रबंधन के माध्यम से कार्यस्थल प्रबंधन पर केंद्रित है। इसके अतिरिक्त, यह अभियान लोक शिकायतों के शीघ्र निवारण को प्राथमिकता देकर, फ़ाइल समीक्षा और छंटाई अभियान (भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक) का संचालन करके लंबित संसदीय आश्वासनों, वीआईपी संदर्भों और अंतर-मंत्रालयी परामर्शों का व्यवस्थित रूप से निपटान करके प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करता है। विशेष अभियान का छठा संस्करण 02.10.2026 से 31.10.2026 तक आयोजित किया गया । संस्कृति मंत्रालय ने अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप, अपने संबद्ध, और स्वायत्त संगठनों के साथ मिलकर पूरे उत्साह और एक संरचित योजना के साथ अभियान को अपनाया।
चल रहे अभियान ने प्रमुख क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त किए, जो सुशासन की भावना को मूर्त रूप देने वाले स्वच्छ, कार्यात्मक और नागरिक-केंद्रित कार्यालय स्थान बनाने के लक्ष्य के साथ कुशल शासन के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शातें है।
विशेष अभियान 6 की प्रमुख उपलब्धियां:
लोक शिकायत अपील
राज्य सरकार का संदर्भ
भौतिक फाइलों और ई-फाइलों की समीक्षा
फाइलों की छंटाई
बाहरी स्वच्छता अभियान के लिए स्थलों की संख्या
खाली जगह: 49,295 वर्ग फुट
स्क्रैप के निपटान से अर्जित राजस्व: 26,60,658 रुपये।
मंत्रालय ने पत्र सूचना कार्यालय के 3 बयान जारी किए और इसके विभिन्न संगठनों द्वारा 189 ट्वीट प्रकाशित किए गए।
अभियान के कार्यान्वयन चरण की कुछ झलकियां:
विशेष अभियान के दौरान संगठनों का स्वच्छता अभियान
एनसीएसएम द्वारा अपशिष्ट से कला
भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण द्वारा अपशिष्ट से कला
विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में पुराने स्मारिका काउंटर का वीआईपी लाउंज में रूपांतरण
संस्कृति मंत्रालय स्वच्छता को बढ़ावा देने,संस्थागत बनाने और सभी संगठनों में लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान के दौरान किए गए कार्यों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
पीके/केसी/आरटी/जेके/एसवी
