संस्‍कृति मंत्रालय Read in English

आईजीएनसीए और एएसआई द्वारा टाइम्लेस इंडिया: प्रोटेक्शन एंड रिवाइवल ऑफ इंडियन कल्चरल आइडेंटिटी पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित किया जाएगा

Key details of this update
DetailInformation
Date27 October 2026 (Tuesday)
Time7:17 PM
Topic / Ministryसंस्‍कृति मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (347 words)

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के संयुक्त तत्वावधान में पुस्तक "टाइम्लेस इंडिया: प्रोटेक्शन एंड रिवाइवल ऑफ इंडियन कल्चरल आइडेंटिटी अंडर द लीडरशिप ऑफ प्राइम मिनिस्टर नरेन्द्र मोदी" का विमोचन समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे, धरोहर भवन, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, मंडी हाउस, नई दिल्ली में आयोजित होगा।

आईजीएनसीए और सुभी पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्मारकों तथा देश की सभ्यतागत विरासत को संरक्षित रखने के महत्व पर केंद्रित होगी। इसमें भारतीय सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण और पुनरुद्धार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, देश की विरासत और ऐतिहासिक स्मृतियों को सहेजकर रखने के महत्व को भी रेखांकित किया जाएगा। इस पुस्तक के लेखक/संपादक प्रख्यात लेखक, पत्रकार और राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री तरुण विजय हैं।

इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में शोभा बढ़ाएंगे। भारत सरकार के केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। पूर्व सांसद (राज्य सभा) एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे मुख्य भाषण देंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक श्री वाई. एस. रावत के स्वागत भाषण से होगा, जिसके बाद साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के कला, मीडिया और डिजाइन संकाय के डीन प्रोफेसर (डॉ.) रमेश सी. गौड़ का प्रारंभिक वक्तव्य होगा। पुस्तक के लेखक/संपादक के रूप में श्री तरुण विजय भी विमोचन समारोह में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का समापन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के कला निधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर के. अनिल कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा।

इस विमोचन समारोह में भारत के ऐतिहासिक स्मारकों, सांस्कृतिक परंपराओं और सभ्यतागत धरोहरों के संरक्षण के महत्व पर विचार-विमर्श करने के लिए संस्कृति एवं विरासत क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां, विद्वान और प्रतिनिधि एक साथ मंच पर उपस्थित होंगे। यह अवसर इस पुस्तक में रेखांकित किए गए विषयों तथा भारतीय सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण में उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा करने का अवसर भी प्रदान करेगा।

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए

इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय
  1. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने भारत की पांडुलिपि संबंधी विरासत के संरक्षण को सुदृढ़ करने हेतु बिब्लियोथेक नेशनेल डी फ्रांस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत, पांडुलिपियों और दस्तावेजी विरासत के संरक्षण, डिजिटलीकरण, अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में संस्थागत सहयोग को मजबूत करने हेतु, 26 अक्टूबर 2026 को पेरिस में भारत सरकार…

    पूरा पढ़ें →
  2. संस्‍कृति मंत्रालय

    राष्ट्रपति ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और तीसरे प्रिंट द्विवार्षिक के कलाकारों को सम्मानित किया: कला विरासत और सृजनशीलता पर जोर

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और तीसरे प्रिंट द्विवार्षिक इंडिया 2026 के कलाकारों को सम्मानित किया। समारोह में कला परंपराओं के संरक्षण, समकालीन अभिव्यक्ति और कलाकारों…

    पूरा पढ़ें →
  3. संस्‍कृति मंत्रालय

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 19 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में वर्ष 2024 और 2025 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे

    भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे मेघदूत परिसर, रवींद्र भवन, नई दिल्ली में संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र…

    पूरा पढ़ें →
  4. संस्‍कृति मंत्रालय

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में तक्षणम प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, इस प्रदर्शनी में 150 कलाकारों की 250 से भी अधिक कलाकृतियों व मूर्तियों को एक साथ प्रदर्शित किया गया है

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए), नई दिल्ली में 'तक्षणम' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह एक भव्य प्रदर्शनी है, जिसमें विभिन्न पीढ़ियों, कलात्मक…

    पूरा पढ़ें →
  5. संस्‍कृति मंत्रालय

    8वीं प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी में उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत की धूम

    आठवीं प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी में प्रदर्शित 27 स्मृति चिन्हों के संग्रह में देवताओं की भूमि यानी देवभूमि के रूप उत्तराखंड की पहचान झलकती है। प्रधानमंत्री को भेंट किए गए इन उपहारों…

    पूरा पढ़ें →
  6. संस्‍कृति मंत्रालय

    व्यक्तिगत उपहारों से लेकर सार्वजनिक उद्देश्य तक: आंध्र प्रदेश के प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह का एक राष्ट्रीय मिशन को समर्थन

    पीएम स्मृति चिन्ह संग्रह में आंध्र प्रदेश के 18 स्मृति चिन्हों को प्रदर्शित किया गया है, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प और सार्वजनिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हैं। मूल रूप…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

    ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-II की चौथी…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    सीमा सड़क संगठन ने अरुणाचल प्रदेश में अरुणांक परियोजना का 19वां स्थापना दिवस मनाया

    सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की अरुणांक परियोजना ने 24 अक्टूबर, 2026 को अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन में अपना 19वां स्थापना दिवस मनाया। यह अवसर अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में रणनीतिक बुनियादी…

    पूरा पढ़ें →
  3. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

    केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

    आज जीपीओए-3, नेताजी नगर, नई दिल्ली में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता श्रीमती अन्नपूर्णा देवी माननीया केंद्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा ने ‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में सफाई मित्रों को पीपीई किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पीली कोठी, सिविल लाइंस इलाके में आज व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘ उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026)' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संबोधन…

    पूरा पढ़ें →
  6. Prime Minister's Office

    ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह जी, देश के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद जी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सभी वैज्ञानिकगण, अन्य सभी महानुभाव, देवियों और सज्जनों। आज यहां Science…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह जी, देश के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद जी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सभी वैज्ञानिकगण, अन्य सभी महानुभाव, देवियों और सज्जनों। आज यहां Science…

    पूरा पढ़ें →
  8. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    ‘हमारे शहरों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए साझा प्रतिबद्धता का अवसर’: श्री तोखन साहू, माननीय राज्य मंत्री, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने एराइज़ सिटीज़ फोरम 2026 का उद्घाटन किया

    एराइज़ सिटीज़ फोरम का दूसरा संस्करण आज नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में शुरू हुआ। दो दिवसीय इस फोरम का आयोजन आईसीएलईआई साउथ एशिया द्वारा, राष्ट्रीय शहरी मामलों संस्थान (एनआईयूए) के…

    पूरा पढ़ें →
  9. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    डीपीआईआईटी ने नवाचार और उद्यमिता को मान्यता देने के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों के छठे संस्करण का शुभारंभ किया

    भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स (एनएसए 6.0) के छठे संस्करण का शुभारंभ किया,…

    पूरा पढ़ें →
  10. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    आर्थिक तंगी से आत्मनिर्भरता तक: मोहन लाल का प्रेरणादायक सफर

    समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलना किसी के भी जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। यह उन श्रमिकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे…

    पूरा पढ़ें →
↑