रक्षा मंत्रालय Read in English

सीमा सड़क संगठन ने अरुणाचल प्रदेश में अरुणांक परियोजना का 19वां स्थापना दिवस मनाया

Key details of this update
DetailInformation
Date27 October 2026 (Tuesday)
Time8:13 PM
Topic / Ministryरक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (317 words)

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की अरुणांक परियोजना ने 24 अक्टूबर, 2026 को अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन में अपना 19वां स्थापना दिवस मनाया। यह अवसर अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में रणनीतिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सड़क संपर्क बेहतर बनाने की दिशा में लगभग दो दशकों की समर्पित सेवा का प्रतीक है।

अरुणांक परियोजना वर्ष 2008 में शुरू की गई थी। यह ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी क्षेत्रों, घने जंगलों और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बीच महत्वपूर्ण सीमा अवसंरचना के निर्माण एवं रखरखाव में अहम भूमिका निभाती रही है। इसके प्रयासों से सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों को बेहतर बनाने में मदद मिली है। साथ ही, दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए आवागमन, संपर्क सुविधाओं और विकास के अवसरों में भी सुधार हुआ है।

यह परियोजना आधुनिक तकनीकों और निर्माण की नवीन विधियों को अपनाते हुए इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता तथा टिकाऊ बुनियादी ढांचे के विकास पर लगातार जोर दे रही है। निर्माण में वैकल्पिक सामग्रियों, जियोसेल तकनीक, ढलानों की सुरक्षा के उपायों और अन्य इंजीनियरिंग समाधानों के इस्तेमाल से दुर्गम क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की मजबूती, टिकाऊपन तथा दीर्घकालिक कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिली है।

इस परियोजना में दिहाड़ी मजदूरों (सीपीएल) के कल्याण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत उन्हें बेहतर आश्रय, सुरक्षा के लिए आवश्यक कपड़े, स्वच्छता संबंधी सुविधाएं और नियमित चिकित्सा शिविर उपलब्ध कराए गए हैं। परियोजना सामुदायिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस दिशा में साइकिलिंग और योग कार्यक्रमों, स्वच्छता अभियानों तथा साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसके अलावा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 25,815 पौधे लगाए गए हैं।

अपने निरंतर प्रयासों के जरिए अरुणांक परियोजना रक्षा बलों की परिचालन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। साथ ही, यह अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर बनाने और विकास को गति देने में भी अहम भूमिका निभा रही है।

पीके/केसी/आरटी/एनके / डीए

इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय
  1. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन श्रीलंका के कोलंबो पहुँचा

    भारतीय नौसेना के 'पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन' (1टीएस) के जहाज — आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक पोत (आईसीजीएस) सारथी — 26 अक्टूबर 2026 को श्रीलंका के कोलंबो पहुंचे। श्रीलंका नौसेना ने…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास

    भारत और इंडोनेशिया के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’ के 11वें संस्करण का शुभारंभ 27 अक्टूबर, 2026 को इंडोनेशिया के बान्यूवांगी में हुआ। यह अभ्यास 6 नवंबर, 2026 तक आयोजित…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने ‘स्वावलंबन 2026’ में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के अगले चरण ‘आत्मनिर्भरता 2.0’ का आह्वान किया

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता 2.0’ का आह्वान किया है। इसके तहत अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के विकास, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) को सुदृढ़ करने तथा मजबूत आपूर्ति शृंखला…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 26 अक्टूबर, 2026 को रक्षा बलों के विभिन्न पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को लगभग 2,12,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस त्रिशूल इटली के सिविटावेकिया शहर पहुंचा

    भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी चल रही परिचालन कार्यक्रम के दौरान 25 अक्टूबर 2026 को इटली के सिविटावेकिया पहुंचा। बंदरगाह में प्रवेश करने से पहले, जहाज ने इतालवी…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री फिलीपींस में 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 28 से 29 अक्टूबर, 2026 तक फिलीपींस के सेबू में आयोजित होने वाली 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। श्री…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति ने लिकटेंस्टाइन के वंशानुगत राजकुमार एलोइस और राजकुमारी सोफी की मेज़बानी की

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 27 अक्तूबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में लिकटेंस्टाइन के महामहिम वंशानुगत राजकुमार एलोइस और राजकुमारी सोफी का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने उनके सम्मान में…

    पूरा पढ़ें →
  2. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

    ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-II की चौथी…

    पूरा पढ़ें →
  3. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

    केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

    आज जीपीओए-3, नेताजी नगर, नई दिल्ली में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता श्रीमती अन्नपूर्णा देवी माननीया केंद्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा ने ‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में सफाई मित्रों को पीपीई किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पीली कोठी, सिविल लाइंस इलाके में आज व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘ उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026)' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संबोधन…

    पूरा पढ़ें →
  6. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने भारत की पांडुलिपि संबंधी विरासत के संरक्षण को सुदृढ़ करने हेतु बिब्लियोथेक नेशनेल डी फ्रांस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत, पांडुलिपियों और दस्तावेजी विरासत के संरक्षण, डिजिटलीकरण, अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में संस्थागत सहयोग को मजबूत करने हेतु, 26 अक्टूबर 2026 को पेरिस में भारत सरकार…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह जी, देश के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद जी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सभी वैज्ञानिकगण, अन्य सभी महानुभाव, देवियों और सज्जनों। आज यहां Science…

    पूरा पढ़ें →
  8. Prime Minister's Office

    ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह जी, देश के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद जी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सभी वैज्ञानिकगण, अन्य सभी महानुभाव, देवियों और सज्जनों। आज यहां Science…

    पूरा पढ़ें →
  9. संस्‍कृति मंत्रालय

    आईजीएनसीए और एएसआई द्वारा टाइम्लेस इंडिया: प्रोटेक्शन एंड रिवाइवल ऑफ इंडियन कल्चरल आइडेंटिटी पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित किया जाएगा

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के संयुक्त तत्वावधान में पुस्तक "टाइम्लेस इंडिया: प्रोटेक्शन एंड रिवाइवल ऑफ इंडियन कल्चरल आइडेंटिटी अंडर द लीडरशिप ऑफ प्राइम मिनिस्टर नरेन्द्र…

    पूरा पढ़ें →
  10. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    ‘हमारे शहरों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए साझा प्रतिबद्धता का अवसर’: श्री तोखन साहू, माननीय राज्य मंत्री, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने एराइज़ सिटीज़ फोरम 2026 का उद्घाटन किया

    एराइज़ सिटीज़ फोरम का दूसरा संस्करण आज नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में शुरू हुआ। दो दिवसीय इस फोरम का आयोजन आईसीएलईआई साउथ एशिया द्वारा, राष्ट्रीय शहरी मामलों संस्थान (एनआईयूए) के…

    पूरा पढ़ें →
↑