सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय Read in English

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सीआरसी जम्मू के स्थायी परिसर के निर्माण कार्य की समीक्षा की

Key details of this update
DetailInformation
Date27 October 2026 (Tuesday)
Time6:03 PM
Topic / Ministryसामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (711 words)

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग के सांबा जिले के विजयपुर स्थित चक ज्वाला गांव में दिव्यांगजनों के कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तीकरण के लिए बनाए जा रहे समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी), जम्मू के स्थायी परिसर का दौरा किया। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस स्थायी परिसर से क्षेत्र में पुनर्वास और सहायता सेवाओं की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। इससे दिव्यांगजनों को अधिक आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि स्थायी परिसर से सीआरसी जम्मू की संस्थागत क्षमता मजबूत होगी और क्षेत्र के दिव्यांगजनों को पुनर्वास, शिक्षा तथा सहायता सेवाएं अधिक व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह केंद्र जम्मू शहर में सीमित स्तर पर काम कर रहा है। नए परिसर से इसकी सेवाओं का विस्तार हो सकेगा।

केंद्रीय मंत्री के साथ सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इनमें दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के संयुक्त सचिव श्री राजीव शर्मा शामिल थे।

इस दौरान, सीआरसी जम्मू की निदेशक डॉ. रोनिका शर्मा ने मंत्री को निर्माण कार्य की प्रगति, अब तक पूरे हो चुके कार्यों और बाकी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने स्थायी परिसर को समय पर पूरा करने और चालू करने के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं से भी अवगत कराया।

डॉ. शर्मा ने परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं और अन्य पहलुओं की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री को दी। परिसर के चालू होने के बाद यहां दिव्यांगजनों के पुनर्वास, विशेष शिक्षा, शुरुआती हस्तक्षेप, कौशल विकास और सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इस दौरान निर्माण कार्य की स्थिति का आकलन किया गया और शेष कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक उपायों की समीक्षा की गई।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने परियोजना को समय पर पूरा करने और दिव्यांगजनों को प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उचित बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि सीआरसी जम्मू का स्थायी परिसर स्थापित होना जम्मू क्षेत्र में पुनर्वास सेवाओं, विशेष शिक्षा, शुरुआती हस्तक्षेप, कौशल विकास और दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य दिव्यांगजनों को पुनर्वास संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना और उनके लिए उपयुक्त उपचार, सहायता तथा कौशल विकास के अवसर सुनिश्चित करना है।

डॉ. कुमार ने कहा कि केंद्र में दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फिजियोथेरेपी और विशेष प्रशिक्षण की सुविधा दी जाएगी। दिव्यांग बच्चों की बेहतर देखभाल में मदद के लिए उनके माता-पिता और देखभाल करने वालों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इससे दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, दिव्यांगता से संबंधित बीएड और एमएड जैसे पाठ्यक्रम शुरू करने की भी योजना है। इससे शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और दिव्यांगजनों के पुनर्वास तथा सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बेहतर होंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस केंद्र में कृत्रिम अंगों और अन्य सहायक उपकरणों की माप, निर्माण तथा फिटिंग के लिए प्रयोगशालाएं विकसित की जाएंगी। इन सुविधाओं से लाभार्थियों को रोजमर्रा के काम अधिक आसानी और आत्मनिर्भरता के साथ करने में मदद मिलेगी।

समावेशी विकास पर बल देते हुए डॉ. कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों का सशक्तीकरण ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि सीआरसी जम्मू क्षेत्र में लंबे समय से महसूस की जा रही व्यापक पुनर्वास केंद्र की जरूरत को पूरा करेगा। इससे बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, दिव्यांगजनों को उनके नजदीक ही संबंधित सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायता देने से उनके परिवार भी मजबूत होंगे और वे समाज तथा देश के विकास में अधिक योगदान दे सकेंगे।

इस समीक्षा से जम्मू-कश्मीर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास और सशक्तीकरण की सेवाओं के लिए संस्थागत क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से निर्माण परियोजना को समय पर पूरा करने के महत्व की पुष्टि हुई।

उल्लेखनीय है कि सीआरसी जम्मू, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अंतर्गत, नई दिल्ली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान के माध्यम से संचालित होता है।

पीके/केसी/आरटी/एसके/एसएस

इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026, 1 नवंबर से 15 नवंबर तक नई दिल्ली के दिल्ली हाट में आयोजित होगा

    शिल्प समागम मेला 2026, अगले महीने 1 से 15 नवंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आईएनए के दिल्ली हाट में आयोजित होगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय पखवाड़े भर चलने वाले यह…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नशे की लत से सुधार तक: एक युवा की नई शुरुआत की कहानी

    अयान (बदला हुआ नाम) की कहानी बताती है कि सुधार और बदलाव की प्रक्रिया में समय पर इलाज, पेशेवर काउंसलिंग और परिवार का लगातार सहयोग कितना महत्वपूर्ण है। यह जम्मू-कश्मीर के दक्षिण…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    डॉ. सुरेश कुमार की शैक्षणिक आकांक्षाओं से लेकर जनसेवा की कहानी

    अनुसूचित जाति (मडिगा) समुदाय से आने वाले 36 वर्षीय सरकारी शिक्षक सुरेश कुमार (बदला हुआ नाम) की कहानी केंद्र सरकार की आर्थिक सहायता से समाज में सार्थक योगदान देने और शिक्षा के…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026- गुवाहाटी

    गुवाहाटी में आयोजित ‘शिल्प समागम मेला’ (एसएसएम) 2026 लगातार आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है। यह मेला भारत के विविध पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों और स्वदेशी शिल्पकला की एक जीवंत झलक प्रस्तुत…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ शुरू की

    भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़' का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    स्वच्छता अभियान 6.0

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (डीओएसजेई) ने आज राष्ट्रीय राजधानी में एक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। इस समारोह में देशव्यापी 'स्वच्छता अभियान 6.0' के तहत आयोजित तत्काल भाषण…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह जी, देश के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद जी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सभी वैज्ञानिकगण, अन्य सभी महानुभाव, देवियों और सज्जनों। आज यहां Science…

    पूरा पढ़ें →
  2. Prime Minister's Office

    ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह जी, देश के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद जी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सभी वैज्ञानिकगण, अन्य सभी महानुभाव, देवियों और सज्जनों। आज यहां Science…

    पूरा पढ़ें →
  3. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के तहत सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया

    वर्तमान में जारी विशेष अभियान 6.0 के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कर्तव्य भवन-1 में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया। मंत्रालय की…

    पूरा पढ़ें →
  4. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

    केरलम के तिरुवनंतपुरम में 28-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान औद्योगिक उत्पादन के राज्य-स्तरीय सूचकांक के आधार संशोधन पर कार्यशाला

    सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 28-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान केरलम के अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग (डीईएस), केरल के सहयोग से केरलम के तिरुवनंतपुरम में औद्योगिक उत्पादन के राज्य-स्तरीय सूचकांक (आईआईपी) के…

    पूरा पढ़ें →
  5. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

    भारत सरकार ने टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए ‘रियायती स्थानीय पास’ की शुरुआत की

    राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा से 20 किमी…

    पूरा पढ़ें →
  6. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल देश भर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती करेगा

    भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के साथ स्नातक उम्मीदवारों के लिए रोजगार का एक नया रास्ता खोल…

    पूरा पढ़ें →
  7. लोकसभा सचिवालय

    संयुक्त घोषणा 12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच नई दिल्ली, भारत 26-27 अक्टूबर 2026

    1. हम, ब्रिक्स के सदस्य देशों—ब्राज़ील संघीय गणराज्य, चीन जनवादी गणराज्य, मिस्र अरब गणराज्य, इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत गणराज्य, इंडोनेशिया गणराज्य, ईरान इस्लामी गणराज्य, रूसी संघ, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और संयुक्त…

    पूरा पढ़ें →
  8. राज्यसभा सचिवालय

    राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ब्रिक्स सदस्य एवं साझेदार देशों के पीठासीन अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडलों के नेताओं के लिए दोपहर भोज का आयोजन किया

    राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय संसद में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग ले रहे ब्रिक्स सदस्य एवं साझेदार देशों के पीठासीन अधिकारियों…

    पूरा पढ़ें →
  9. राज्यसभा सचिवालय

    राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित किया

    राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने आज नई दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित किया। इस सत्र का विषय था—‘निरंतरता : हमारे राष्ट्रों के लिए स्‍थायी…

    पूरा पढ़ें →
  10. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए लिकटेंस्टीन की उप-प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने आज नई दिल्ली में लिकटेंस्टीन रियासत की उप-प्रधानमंत्री और विदेश, पर्यावरण एवं संस्कृति मंत्री, महामहिम सुश्री सबीन मोनाउनी से मुलाकात की। इस…

    पूरा पढ़ें →
↑