सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय Read in English

डॉ. सुरेश कुमार की शैक्षणिक आकांक्षाओं से लेकर जनसेवा की कहानी

Key details of this update
DetailInformation
Date27 October 2026 (Tuesday)
Time3:15 PM
Topic / Ministryसामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (377 words)

अनुसूचित जाति (मडिगा) समुदाय से आने वाले 36 वर्षीय सरकारी शिक्षक सुरेश कुमार (बदला हुआ नाम) की कहानी केंद्र सरकार की आर्थिक सहायता से समाज में सार्थक योगदान देने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

शिक्षा व्यक्तिगत विकास, पेशेवर सफलता और समाज में सार्थक योगदान के लिए एक मजबूत आधार है। इसलिए सुरेश कुमार का सफर यह दिखाता है कि कैसे दृढ़ संकल्प, शैक्षणिक उत्कृष्टता और आर्थिक सहायता किसी व्यक्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने सपनों को पूरा करने में सहायता कर सकती है।

एक निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले सुरेश कुमार ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने और शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का दृढ़ संकल्‍प कर लिया था। उनका सपना प्रोफेसर बनने का था और आर्थिक तंगी होते हुए भी वे अपनी पढ़ाई में डटे रहे। हालांकि, उच्च शिक्षा के खर्चों को उठाना उनके लिए एक बड़ी आर्थिक चुनौती बन गया था।

वर्ष 2017 से 2022 के बीच, एक सरकारी योजना के तहत उन्हें लगभग 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इससे उनकी पढ़ाई में बहुत सहायता मिली। इस सहायता की बदौलत वे अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सके, अपने शोध (रिसर्च) पर ध्यान दे सके और सफलतापूर्वक अपनी डॉक्टरेट की डिग्री पूरी कर सके। इस सहयोग ने उनके पेशेवर विकास के अवसरों को मजबूत किया और उन्हें अपने शैक्षणिक सपनों को वास्तविक उपलब्धियों में बदलने में मदद की।

लगन और निरंतर प्रयासों के के माध्‍यम से सुरेश कुमार ने अपनी पीएचडी पूरी की और बाद में सरकारी शिक्षक का पद हासिल किया। उनकी योग्यताएं एमए, बीएड और पीएचडी लगातार सीखते रहने और पेशेवर विकास के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनकी आय में सुधार हुआ है और उनकी आर्थिक स्थिति भी मज़बूत हुई है।

सुरेश कुमार का सफर यह दिखाता है कि किस तरह दृढ़ संकल्प, शैक्षिक उन्नति और आर्थिक सहायता मिलकर अवसरों का विस्तार कर सकते हैं और व्यक्तियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने में मदद कर सकते हैं।

आर्थिक तंगी के बीच उच्च शिक्षा प्राप्त करने से लेकर डॉक्टरेट पूरी करने और सरकारी सेवा में आने तक का उनका सफर, शैक्षणिक उत्कृष्टता, पेशेवर सफलता और सामाजिक-आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने में शैक्षिक सहयोग की भूमिका को उजागर करता है।

पीके/केसी/आरटी/वीके/एसएस

इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सीआरसी जम्मू के स्थायी परिसर के निर्माण कार्य की समीक्षा की

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग के सांबा जिले के विजयपुर स्थित चक ज्वाला गांव में दिव्यांगजनों के कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तीकरण के…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026, 1 नवंबर से 15 नवंबर तक नई दिल्ली के दिल्ली हाट में आयोजित होगा

    शिल्प समागम मेला 2026, अगले महीने 1 से 15 नवंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आईएनए के दिल्ली हाट में आयोजित होगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय पखवाड़े भर चलने वाले यह…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नशे की लत से सुधार तक: एक युवा की नई शुरुआत की कहानी

    अयान (बदला हुआ नाम) की कहानी बताती है कि सुधार और बदलाव की प्रक्रिया में समय पर इलाज, पेशेवर काउंसलिंग और परिवार का लगातार सहयोग कितना महत्वपूर्ण है। यह जम्मू-कश्मीर के दक्षिण…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026- गुवाहाटी

    गुवाहाटी में आयोजित ‘शिल्प समागम मेला’ (एसएसएम) 2026 लगातार आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है। यह मेला भारत के विविध पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों और स्वदेशी शिल्पकला की एक जीवंत झलक प्रस्तुत…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ शुरू की

    भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़' का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    स्वच्छता अभियान 6.0

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (डीओएसजेई) ने आज राष्ट्रीय राजधानी में एक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। इस समारोह में देशव्यापी 'स्वच्छता अभियान 6.0' के तहत आयोजित तत्काल भाषण…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

    केरलम के तिरुवनंतपुरम में 28-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान औद्योगिक उत्पादन के राज्य-स्तरीय सूचकांक के आधार संशोधन पर कार्यशाला

    सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 28-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान केरलम के अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग (डीईएस), केरल के सहयोग से केरलम के तिरुवनंतपुरम में औद्योगिक उत्पादन के राज्य-स्तरीय सूचकांक (आईआईपी) के…

    पूरा पढ़ें →
  2. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

    भारत सरकार ने टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए ‘रियायती स्थानीय पास’ की शुरुआत की

    राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा से 20 किमी…

    पूरा पढ़ें →
  3. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल देश भर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती करेगा

    भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के साथ स्नातक उम्मीदवारों के लिए रोजगार का एक नया रास्ता खोल…

    पूरा पढ़ें →
  4. लोकसभा सचिवालय

    संयुक्त घोषणा 12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच नई दिल्ली, भारत 26-27 अक्टूबर 2026

    1. हम, ब्रिक्स के सदस्य देशों—ब्राज़ील संघीय गणराज्य, चीन जनवादी गणराज्य, मिस्र अरब गणराज्य, इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत गणराज्य, इंडोनेशिया गणराज्य, ईरान इस्लामी गणराज्य, रूसी संघ, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और संयुक्त…

    पूरा पढ़ें →
  5. राज्यसभा सचिवालय

    राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ब्रिक्स सदस्य एवं साझेदार देशों के पीठासीन अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडलों के नेताओं के लिए दोपहर भोज का आयोजन किया

    राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय संसद में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग ले रहे ब्रिक्स सदस्य एवं साझेदार देशों के पीठासीन अधिकारियों…

    पूरा पढ़ें →
  6. राज्यसभा सचिवालय

    राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित किया

    राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने आज नई दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित किया। इस सत्र का विषय था—‘निरंतरता : हमारे राष्ट्रों के लिए स्‍थायी…

    पूरा पढ़ें →
  7. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए लिकटेंस्टीन की उप-प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने आज नई दिल्ली में लिकटेंस्टीन रियासत की उप-प्रधानमंत्री और विदेश, पर्यावरण एवं संस्कृति मंत्री, महामहिम सुश्री सबीन मोनाउनी से मुलाकात की। इस…

    पूरा पढ़ें →
  8. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय 31 अक्टूबर को छठे विशेष अभियान के समापन पर एकता दौड़ आयोजित करेगा

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में और छठे विशेष अभियान के समापन के अवसर पर 31 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स…

    पूरा पढ़ें →
  9. आयुष मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के तहत 309 लोक शिकायतों का निपटारा किया, 220 स्वच्छता अभियान चलाए

    आयुष मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के तहत 2 अक्टूबर से 27 अक्टूबर, 2026 के बीच 309 लोक शिकायतों और 50 लोक शिकायत अपीलों का निपटारा करते हुए महत्वपूर्ण प्रगति की है।…

    पूरा पढ़ें →
  10. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    भारत की आनुवंशिक विविधता इसे जीन अनुसंधान के लिए एक वैश्विक केंद्र बना सकती है: डॉ. जितेंद्र सिंह

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत की…

    पूरा पढ़ें →
↑