संचार मंत्रालय Read in English

दूरसंचार विभाग ने छठे विशेष अभियान के लक्ष्यों के अनुरूप उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज कीं

Key details of this update
DetailInformation
Date27 October 2026 (Tuesday)
Time4:04 PM
Topic / Ministryसंचार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (352 words)

दूरसंचार विभाग तथा उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, अधीनस्थ कार्यालयों, संबद्ध कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और अन्य संस्थानों ने छठे विशेष अभियान के अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विभाग ने जन शिकायत निवारण, राजस्व सृजन और स्थान प्रबंधन जैसे प्रमुख निर्धारित लक्ष्यों को बेहतर प्रदर्शन के साथ पूरा किया है।

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने दूरसंचार विभाग के देशभर में स्थित कार्यालयों में स्वच्छता गतिविधियां संचालित करने के लिए 26 अक्टूबर 2026 को विशेष दिन निर्धारित किया था। इस निर्धारित दिन पर विभाग के 520 अभियान स्थलों पर कार्यालयों में अनुपयोगी सामान हटाने तथा वृक्षारोपण के विशेष अभियान चलाए गए।

दूरसंचार विभाग ने 2,270 जन शिकायतों का निपटारा कर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसके अतिरिक्त, कैम्पेन डैशबोर्ड पर दर्ज सभी 640 लंबित जन शिकायत अपीलों का निपटारा कर दिया गया है। अंतर-मंत्रालयी समिति संदर्भों के निपटारे के निर्धारित लक्ष्य भी पूरे कर लिए गए हैं।

विभाग ने कबाड़ के निपटान से 2.08 करोड़ रुपये तथा ई-कचरे के निपटान से 2.18 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। विभाग ने अब तक 45 हजार वर्ग फुट के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 80,724 वर्ग फुट कार्यालयी स्थान खाली कराया है। ये उपलब्धियां कुशल अभिलेख प्रबंधन, कबाड़ और ई-कचरे के दायित्वपूर्ण निपटान तथा कार्यालयी स्थान के बेहतर उपयोग के सामूहिक प्रयास दर्शाती हैं।

क्षेत्रीय कार्यालयों में संचालित गतिविधियों की तस्वीरें:

सी-डॉट में वृक्षारोपण हरियाणा के सीसीए कार्यालय में वेस्ट टू वेल्थ-आर्ट प्रदर्शनी

टेलीकम्युनिकेशन्स कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड ऑफिस की सफाई

बीएसएनएल चेन्नई सर्कल में कार्यालय स्थान का प्रबंधन:

गुजरात लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र में ऑफिस की जगह खाली करना और पौधारोपणः

26 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता अभियान के तहत 520 स्वच्छता स्थल शामिल किए गए हैं। अभियान जारी है और शेष अवधि में विभिन्न गतिविधियां संचालित करने की योजना है।

दूरसंचार विभाग छठे विशेष अभियान की गति बनाए रखने तथा अभियान की शेष अवधि के दौरान इसके उद्देश्यों को पूरा करने को प्रतिबद्ध है।

ज़्यादा जानकारी के लिए भारत सरकार का दूरसंचार विभाग हैंडल्स को फ़ॉलो करें: –

इंस्टा- https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ ==

फेसबुक – https://www.facebook.com/DoTIndia

यूट्यूब – https://youtube.com/@departmentoftelecom?si=DALnhYkt89U5jAaa

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/केएस

इसी विषय से और: संचार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संचार मंत्रालय
  1. संचार मंत्रालय

    सितंबर 2026 के अंत तक दूरसंचार सदस्यता संबंधी मुख्य आंकड़े

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण -ट्राई ने सितंबर 2026 तक के दूरसंचार सदस्यता आंकड़े जारी किए हैं। इस रिपोर्ट में देश के दूरसंचार क्षेत्र का समग्र ब्यौरा दिया गया है। इसमें टेलीफोन और…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने एप्लिकेशन-आधारित रैखिक टेलीविजन वितरण सेवाओं के प्राधिकरण ढांचे पर अपनी सिफारिशें जारी की

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज एप्लिकेशन-आधारित रैखिक टेलीविजन वितरण (एएलटीडी) सेवाओं के प्राधिकरण ढांचा' पर अपनी सिफारिशें जारी की। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बदलते प्रसारण परिदृश्य को देखते हुए ट्राई…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    संचार लेखा प्रधान नियंत्रक ने नवंबर महीने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूरसंचार पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाण शिविरों का कार्यक्रम जारी किया है

    दूरसंचार विभाग के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक नवंबर 2026 के दौरान पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए दिल्ली के प्रसाद नगर स्थित दिल्ली संचार लेखा भवन, कार्यालय, नई दिल्ली-110005, ईस्टर्न कोर्ट जनपथ, नई…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    दूरसंचार प्रौद्योगिकी की अगली पीढ़ी को बढ़ावा देने के लिए सी-डॉट वाराणासी स्थित आईआईटी (बीएचयू) में छठा उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा

    केंद्रीय संचार मंत्रालय के अधीन काम करने वाले दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र-सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट)- ने राष्ट्रीय महत्व के अग्रणी संस्थान वाराणसी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    दो लगातार तिमाहियों में 4,000 करोड़ रुपये से ऊपर रही भारतीय डाक की आय

    भारतीय डाक ने प्रत्येक तिमाही में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक आय दर्ज की। वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-सितंबर 2026 अवधि में राजस्व 8,212.7 करोड़ रुपये पहुंचा। समीक्षा में पार्सल कारोबार, परिमंडलों…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6.0: डाक विभाग ने शिकायत निवारण, स्वच्छता, ई-अपशिष्ट निपटान और अंतरिक्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने देशभर के डाक प्रतिष्ठानों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे 'विशेष अभियान 6' (स्पेशल अभियान 6) के क्रियान्वयन चरण में उल्लेखनीय प्रगति…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

    केरलम के तिरुवनंतपुरम में 28-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान औद्योगिक उत्पादन के राज्य-स्तरीय सूचकांक के आधार संशोधन पर कार्यशाला

    सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 28-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान केरलम के अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग (डीईएस), केरल के सहयोग से केरलम के तिरुवनंतपुरम में औद्योगिक उत्पादन के राज्य-स्तरीय सूचकांक (आईआईपी) के…

    पूरा पढ़ें →
  2. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल देश भर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती करेगा

    भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के साथ स्नातक उम्मीदवारों के लिए रोजगार का एक नया रास्ता खोल…

    पूरा पढ़ें →
  3. लोकसभा सचिवालय

    संयुक्त घोषणा 12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच नई दिल्ली, भारत 26-27 अक्टूबर 2026

    1. हम, ब्रिक्स के सदस्य देशों—ब्राज़ील संघीय गणराज्य, चीन जनवादी गणराज्य, मिस्र अरब गणराज्य, इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत गणराज्य, इंडोनेशिया गणराज्य, ईरान इस्लामी गणराज्य, रूसी संघ, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और संयुक्त…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए लिकटेंस्टीन की उप-प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने आज नई दिल्ली में लिकटेंस्टीन रियासत की उप-प्रधानमंत्री और विदेश, पर्यावरण एवं संस्कृति मंत्री, महामहिम सुश्री सबीन मोनाउनी से मुलाकात की। इस…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026, 1 नवंबर से 15 नवंबर तक नई दिल्ली के दिल्ली हाट में आयोजित होगा

    शिल्प समागम मेला 2026, अगले महीने 1 से 15 नवंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आईएनए के दिल्ली हाट में आयोजित होगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय पखवाड़े भर चलने वाले यह…

    पूरा पढ़ें →
  6. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय 31 अक्टूबर को छठे विशेष अभियान के समापन पर एकता दौड़ आयोजित करेगा

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में और छठे विशेष अभियान के समापन के अवसर पर 31 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स…

    पूरा पढ़ें →
  7. आयुष मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के तहत 309 लोक शिकायतों का निपटारा किया, 220 स्वच्छता अभियान चलाए

    आयुष मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के तहत 2 अक्टूबर से 27 अक्टूबर, 2026 के बीच 309 लोक शिकायतों और 50 लोक शिकायत अपीलों का निपटारा करते हुए महत्वपूर्ण प्रगति की है।…

    पूरा पढ़ें →
  8. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    भारत की आनुवंशिक विविधता इसे जीन अनुसंधान के लिए एक वैश्विक केंद्र बना सकती है: डॉ. जितेंद्र सिंह

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन श्रीलंका के कोलंबो पहुँचा

    भारतीय नौसेना के 'पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन' (1टीएस) के जहाज — आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक पोत (आईसीजीएस) सारथी — 26 अक्टूबर 2026 को श्रीलंका के कोलंबो पहुंचे। श्रीलंका नौसेना ने…

    पूरा पढ़ें →
  10. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम संवाद – श्रम संहिताओं, श्रमिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता विकास एवं जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ में संपन्न

    26 और 27 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ के ताज होटल में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ‘श्रम संवाद’ -…

    पूरा पढ़ें →
↑