वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय Read in English

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए लिकटेंस्टीन की उप-प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Key details of this update
DetailInformation
Date27 October 2026 (Tuesday)
Time5:21 PM
Topic / Ministryवाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (469 words)

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने आज नई दिल्ली में लिकटेंस्टीन रियासत की उप-प्रधानमंत्री और विदेश, पर्यावरण एवं संस्कृति मंत्री, महामहिम सुश्री सबीन मोनाउनी से मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करना और भारत तथा लिकटेंस्टीन के बीच व्यापार और निवेश सहयोग के नए अवसरों की तलाश करना था।

यह बैठक लिकटेंस्टीन रियासत के राष्ट्राध्यक्ष, महामहिम हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस की 25 से 28 अक्टूबर 2026 तक भारत यात्रा के दौरान हुई। 2026 में यह उनकी दूसरी भारत यात्रा है; इससे पहले वे फरवरी में ‘एआई इम्पैक्ट समिट' में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए थे।

बैठक के दौरान, श्री प्रसाद ने भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, बाजार के बढ़ते अवसरों और चल रहे सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत उन वैश्विक व्यवसायों के लिए एक स्थिर, प्रतिस्पर्धी और विस्तार योग्य आधार के रूप में उभर रहा है, जो दीर्घकालिक विकास की तलाश में हैं। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और व्यावसायिक संबंधों को बढ़ाने की अपार संभावनाओं पर जोर दिया। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता के बावजूद, 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। इसमें मजबूत घरेलू मांग और विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्रों में हुई प्रगति का बड़ा योगदान रहा।

इस बैठक में लिकटेंस्टीन के एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने भी हिस्सा लिया। श्री प्रसाद ने लिकटेंस्टीन की कंपनियों के लिए भारत में अपनी उपस्थिति और निवेश बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने लिकटेंस्टीन के कारोबारी समुदाय को भारत के बढ़ते बाजार, कुशल कार्यबल, मजबूत अवसंरचना और अनुकूल नीतिगत माहौल का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें भारत में अधिक निवेश करने तथा भारतीय व्यवसायों के साथ साझेदारी करने के लिए आमंत्रित किया। दोनों पक्षों ने प्रौद्योगिकी, नवाचार, वित्तीय सेवाओं और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। इस प्रतिनिधिमंडल में लिकटेंस्टीन चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स (एलसीसीआई), एलजीटी इंडिया, हिल्टी, सवाना सीड्स, लिकटेंस्टीन लैंग्वेजेज, ओपन कॉसमॉस लिमिटेड और लाइटरॉक के प्रतिनिधि शामिल थे।

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) देशों के बीच, लिकटेंस्टीन भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। 'भारत- ईएफटीए व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता' (टीईपीए), भारत और ईएफटीए देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और गहरा करने के लिए एक बेहतर फ्रेमवर्क प्रदान करता है। इसके तहत 15 वर्षों में 100 अरब डॉलर के निवेश और 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने की प्रतिबद्धता जताई गई है। इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में आयोजित 'भारत- ईएफटीए समृद्धि शिखर सम्मेलन 2026' ने भारत- ईएफटीए और भारत-लिकटेंस्टीन के आर्थिक संबंधों को और गति प्रदान की है।

इस बैठक में भारत और लिकटेंस्टीन ने आर्थिक संबंधों को गहरा करने तथा 'भारत- ईएफटीए टीईपीए' के तहत मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाकर, अधिक मजबूत और सुदृढ़ व्यापार तथा निवेश साझेदारियां बनाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

पीके/केसी/आरटी/जेके/एसएस

इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग ने स्टार्टअप सहायता, नियामकीय सुधारों और डिजिटल सिंगल-विंडो मंजूरियों के माध्यम से विश्वास-आधारित शासन को बढ़ावा दिया

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने अनुमति-आधारित नियामकीय व्यवस्था से विश्वास-आधारित नियामकीय ढांचे की ओर निरंतर बदलाव को गति दी है। स्टार्टअप इकोसिस्‍टम, अनुपालन…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड में उच्चस्तरीय बैठकें कीं

    केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 26 अक्टूबर, 2026 को नीदरलैंड की अपनी यात्रा जारी रखते हुए डच सरकार के नेताओं, सांसदों और प्रमुख डच कंपनियों के प्रतिनिधियों के…

    पूरा पढ़ें →
  3. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने देश की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने और स्थानीय कारीगरों को समर्थन देने के लिए ‘आभार कलेक्शन’ को बढ़ावा दिया

    गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) 'द आभार कलेक्शन' को बढ़ावा दे रहा है। यह एक समर्पित डिजिटल स्टोरफ्रंट है, जहां खास तौर पर चुने गए उपहार और हैंपर (उपहारों के सेट) उपलब्ध हैं, जो…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य विभाग ने निर्यात संवर्धन मिशन के तहत रिलीफ पहल को 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाया

    वाणिज्य विभाग ने निर्यात संवर्धन मिशन (ईपीएम) के तहत समयबद्ध उपाय, रिलीफ (निर्यात सुविधा के लिए गतिशीलता और लॉजिस्टिक्‍स कदम) के घटक II के तहत समयसीमा 31 मार्च, 2027 तक बढ़ा दी…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 25 अक्टूबर 2026 को नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में कई कार्यक्रम किए, जिनका मुख्य उद्देश्य भारत-नीदरलैंड के आर्थिक संबंधों को मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एनआईसीडीसी ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड की शुरुआत के साथ बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाया

    नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी) ने बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बोधगया में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह जी, देश के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद जी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सभी वैज्ञानिकगण, अन्य सभी महानुभाव, देवियों और सज्जनों। आज यहां Science…

    पूरा पढ़ें →
  2. Prime Minister's Office

    ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह जी, देश के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद जी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सभी वैज्ञानिकगण, अन्य सभी महानुभाव, देवियों और सज्जनों। आज यहां Science…

    पूरा पढ़ें →
  3. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के तहत सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया

    वर्तमान में जारी विशेष अभियान 6.0 के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कर्तव्य भवन-1 में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया। मंत्रालय की…

    पूरा पढ़ें →
  4. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

    केरलम के तिरुवनंतपुरम में 28-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान औद्योगिक उत्पादन के राज्य-स्तरीय सूचकांक के आधार संशोधन पर कार्यशाला

    सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 28-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान केरलम के अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग (डीईएस), केरल के सहयोग से केरलम के तिरुवनंतपुरम में औद्योगिक उत्पादन के राज्य-स्तरीय सूचकांक (आईआईपी) के…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सीआरसी जम्मू के स्थायी परिसर के निर्माण कार्य की समीक्षा की

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग के सांबा जिले के विजयपुर स्थित चक ज्वाला गांव में दिव्यांगजनों के कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तीकरण के…

    पूरा पढ़ें →
  6. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

    भारत सरकार ने टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए ‘रियायती स्थानीय पास’ की शुरुआत की

    राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा से 20 किमी…

    पूरा पढ़ें →
  7. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल देश भर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती करेगा

    भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के साथ स्नातक उम्मीदवारों के लिए रोजगार का एक नया रास्ता खोल…

    पूरा पढ़ें →
  8. लोकसभा सचिवालय

    संयुक्त घोषणा 12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच नई दिल्ली, भारत 26-27 अक्टूबर 2026

    1. हम, ब्रिक्स के सदस्य देशों—ब्राज़ील संघीय गणराज्य, चीन जनवादी गणराज्य, मिस्र अरब गणराज्य, इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत गणराज्य, इंडोनेशिया गणराज्य, ईरान इस्लामी गणराज्य, रूसी संघ, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और संयुक्त…

    पूरा पढ़ें →
  9. राज्यसभा सचिवालय

    राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ब्रिक्स सदस्य एवं साझेदार देशों के पीठासीन अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडलों के नेताओं के लिए दोपहर भोज का आयोजन किया

    राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय संसद में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग ले रहे ब्रिक्स सदस्य एवं साझेदार देशों के पीठासीन अधिकारियों…

    पूरा पढ़ें →
  10. राज्यसभा सचिवालय

    राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित किया

    राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने आज नई दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित किया। इस सत्र का विषय था—‘निरंतरता : हमारे राष्ट्रों के लिए स्‍थायी…

    पूरा पढ़ें →
↑