रेल मंत्रालय Read in English

भारतीय रेल देश भर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती करेगा

Key details of this update
DetailInformation
Date27 October 2026 (Tuesday)
Time5:45 PM
Topic / Ministryरेल मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (270 words)

भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के साथ स्नातक उम्मीदवारों के लिए रोजगार का एक नया रास्ता खोल दिया है। यह भर्ती अपने परिचालन कार्यबल को मजबूत करते हुए पात्र उम्मीदवारों को करियर के अवसर प्रदान करने के लिए भारतीय रेल के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

भर्ती से संबंधित एक महत्वपूर्ण निर्णय में, रेलवे बोर्ड ने निर्धारित किया है कि स्टेशन मास्टर भर्ती को 2026 से अलग से अधिसूचित किया जाएगा। समर्पित भर्ती प्रक्रिया उम्मीदवारों को पद के लिए पात्रता संबंधी आवश्यकताओं, परीक्षा प्रक्रियाओं और रिक्ति वितरण को कवर करने वाली एक विशिष्ट सूचना प्रदान करती है।

सीईएन 08/2026 के तहत प्रदान की गई आरआरबी-वार रिक्ति वितरण विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों और क्षेत्रों में 1,265 रिक्तियों को इंगित करता है। ये अवसर कई रेलवे क्षेत्रों में फैले हुए हैं, जिससे पात्र स्नातक देश के विभिन्न हिस्सों में पदों के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन विंडो आज खुल गई और 25 नवंबर, 2026 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फॉर्म जमा करने से पहले विस्तृत पात्रता शर्तों, रिक्ति संबंधी विवरण और आवेदन हेतु दिशानिर्देशों को गौर से पढ़े।

उम्मीदवार निम्नलिखित आधिकारिक लिंक के माध्यम से विस्तृत भर्ती अधिसूचना, पात्रता संबंधी आवश्यकताओं, परीक्षा पाठ्यक्रम, आवेदन हेतु दिशानिर्देशों और आरआरबी-वार रिक्ति संबंधी विवरण तक पहुंच सकते हैं:

विस्तृत अधिसूचना – सीईएन नंबर 08/2026, स्टेशन मास्टर:

https://rrb.indianrailways.gov.in/-/image/1793016771817CEN_08_2026_StationMaster.pdf/examsDocuments

आधिकारिक रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट:

ऑनलाइन आवेदन पोर्टल:

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित अपडेट और निर्देशों के लिए आधिकारिक आरआरबी के संवाद पर भरोसा करें।

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/एसवी

इसी विषय से और: रेल मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रेल मंत्रालय
  1. रेल मंत्रालय

    रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) – टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

    जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी…

    पूरा पढ़ें →
  2. रेल मंत्रालय

    सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंड देश को समर्पित; विंध्य एवं बुंदेलखंड आए करीब, सीधी जिले को बड़ा लाभ

    मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  3. रेल मंत्रालय

    जीआरपी प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली में समाप्त हुआ, सम्मेलन में आसूचना आधारित पुलिस व्यवस्था और आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस के मध्य मजबूत समन्वय पर जोर दिया गया

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा आयोजित सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन 23 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। इसने नई सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा…

    पूरा पढ़ें →
  4. रेल मंत्रालय

    रेल मंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कल सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंडों का करेंगे उद्घाटन

    मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में 24 अक्टूबर 2026 को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने जा रही है। माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्य…

    पूरा पढ़ें →
  5. रेल मंत्रालय

    संसद परिसर के प्रेरणा स्थल पर रानी चेन्नम्मा की जयंती और 202वां विजयोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया

    कित्तूर रानी चेन्नम्मा की जयंती और 202वें विजयोत्सव के अवसर पर आज नई दिल्ली के संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन केंद्रीय रेल एवं…

    पूरा पढ़ें →
  6. रेल मंत्रालय

    अक्टूबर में 18 तारीख तक रिकॉर्ड कोयला ढुलाई, रेलवे ने बढ़ाई दैनिक रेक रवानगी

    रेलवे का कोयला लदान 18 अक्टूबर तक 22.5 प्रतिशत बढ़ा। अक्टूबर 2025 की समान अवधि से अधिक रेक भेजे जाने के कारण ताप विद्युत संयंत्रों की ईंधन आपूर्ति को समर्थन मिला। ऊर्जा…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

    केरलम के तिरुवनंतपुरम में 28-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान औद्योगिक उत्पादन के राज्य-स्तरीय सूचकांक के आधार संशोधन पर कार्यशाला

    सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 28-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान केरलम के अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग (डीईएस), केरल के सहयोग से केरलम के तिरुवनंतपुरम में औद्योगिक उत्पादन के राज्य-स्तरीय सूचकांक (आईआईपी) के…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सीआरसी जम्मू के स्थायी परिसर के निर्माण कार्य की समीक्षा की

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग के सांबा जिले के विजयपुर स्थित चक ज्वाला गांव में दिव्यांगजनों के कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तीकरण के…

    पूरा पढ़ें →
  3. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

    भारत सरकार ने टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए ‘रियायती स्थानीय पास’ की शुरुआत की

    राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा से 20 किमी…

    पूरा पढ़ें →
  4. लोकसभा सचिवालय

    संयुक्त घोषणा 12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच नई दिल्ली, भारत 26-27 अक्टूबर 2026

    1. हम, ब्रिक्स के सदस्य देशों—ब्राज़ील संघीय गणराज्य, चीन जनवादी गणराज्य, मिस्र अरब गणराज्य, इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत गणराज्य, इंडोनेशिया गणराज्य, ईरान इस्लामी गणराज्य, रूसी संघ, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और संयुक्त…

    पूरा पढ़ें →
  5. राज्यसभा सचिवालय

    राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ब्रिक्स सदस्य एवं साझेदार देशों के पीठासीन अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडलों के नेताओं के लिए दोपहर भोज का आयोजन किया

    राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय संसद में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग ले रहे ब्रिक्स सदस्य एवं साझेदार देशों के पीठासीन अधिकारियों…

    पूरा पढ़ें →
  6. राज्यसभा सचिवालय

    राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित किया

    राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने आज नई दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित किया। इस सत्र का विषय था—‘निरंतरता : हमारे राष्ट्रों के लिए स्‍थायी…

    पूरा पढ़ें →
  7. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए लिकटेंस्टीन की उप-प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने आज नई दिल्ली में लिकटेंस्टीन रियासत की उप-प्रधानमंत्री और विदेश, पर्यावरण एवं संस्कृति मंत्री, महामहिम सुश्री सबीन मोनाउनी से मुलाकात की। इस…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026, 1 नवंबर से 15 नवंबर तक नई दिल्ली के दिल्ली हाट में आयोजित होगा

    शिल्प समागम मेला 2026, अगले महीने 1 से 15 नवंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आईएनए के दिल्ली हाट में आयोजित होगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय पखवाड़े भर चलने वाले यह…

    पूरा पढ़ें →
  9. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय 31 अक्टूबर को छठे विशेष अभियान के समापन पर एकता दौड़ आयोजित करेगा

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में और छठे विशेष अभियान के समापन के अवसर पर 31 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स…

    पूरा पढ़ें →
  10. आयुष मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के तहत 309 लोक शिकायतों का निपटारा किया, 220 स्वच्छता अभियान चलाए

    आयुष मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के तहत 2 अक्टूबर से 27 अक्टूबर, 2026 के बीच 309 लोक शिकायतों और 50 लोक शिकायत अपीलों का निपटारा करते हुए महत्वपूर्ण प्रगति की है।…

    पूरा पढ़ें →
↑