कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने हाल ही में विशेष स्वच्छता अभियान 6 के अंतर्गत अपनी उपलब्धियों की समीक्षा की। इसका उद्देश्य संस्थागत उत्कृष्टता, स्वच्छता और प्रशासनिक दक्षता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है।
मंत्रालय और उसके सभी संबद्ध संगठनों तथा क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यस्थलों पर स्वच्छता, स्थान का बेहतर उपयोग और जन शिकायतों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नागरिक-केंद्रित प्रशासन पर बल देते हुए मंत्रालय ने रिकॉर्ड प्रबंधन को बेहतर बनाया है और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाई है। इससे प्रक्रियागत लंबित मामलों में काफी कमी आई है।
विशेष स्वच्छता अभियान 6 से मिली गति को आगे बढ़ाते हुए मंत्रालय स्वच्छता को नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे देशभर में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहित के प्रति संवेदनशील सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी।
इसके अलावा, मंत्रालय अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्यों से आगे बढ़ने के लिए भी सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है।
पीके/केसी/आरटी/एसके
