जनजातीय कार्य मंत्रालय Read in English

जनजातीय गौरव दिवस 2026: 1 से 15 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी जनजातीय गौरव समारोह

Key details of this update
DetailInformation
Date27 October 2026 (Tuesday)
Time4:32 PM
Topic / Ministryजनजातीय कार्य मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (950 words)

जनजातीय कार्य मंत्रालय 1 से 15 नवंबर 2026 तक देशभर में ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा' मनाएगा। इसका समापन 15 नवंबर को 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के साथ होगा। यह पखवाड़ा महज एक स्मरणोत्सव भर नहीं, बल्कि एक विशेष और समयबद्ध अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रमों में तेजी लाना, उनके लाभों को अंतिम छोर के जनजातीय परिवारों तक पहुंचाना और जनजातीय समुदायों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों के बीच विभिन्न योजनाओं तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, भारत सरकार ने ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को मनाने के हेतु 2021 में 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में घोषित किया। यह दिवस भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदानों और राष्ट्र के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक जीवन में जनजातीय समुदायों के महत्वपूर्ण स्थान का सम्मान करता है। तब से, 'जनजातीय गौरव दिवस' एक ऐसा राष्ट्रीय आंदोलन बन गया है, जो भारत के जनजातीय लोगों के साहस एवं सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाता है। इसने ‘पीएम-जनमन’ और 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' जैसे परिवर्तनकारी कार्यक्रमों को नई गति दी है। पिछले 5 वर्षों के दौरान, 'जनजातीय गौरव दिवस' का आयोजन क्रमशः 2021 में रांची, 2022 एवं 2023 में खूंटी, 2024 में जमुई और 2025 में डेडियापाड़ा में किया गया है।

वर्ष 2024-25 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को 'जनजातीय गौरव वर्ष' के रूप में मनाया गया। इसके तहत 28 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम और दो लाख से अधिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें 3.8 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। जनजातीय समुदायों के लिए, 'जनजातीय गौरव दिवस' स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदानों और उनके ज्ञान, कला एवं प्रकृति के साथ उनके सामंजस्य को मान्यता देने का प्रतीक है।

इस वर्ष (2026) के जेजेजीडी समारोहों के दौरान, मंत्रालय ने पखवाड़े भर चलने वाले कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों की योजना बनाई है। नियोजित कार्यक्रमों की सूची इस प्रकार है:

12 नवंबर को, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के लगभग 200 विद्यार्थी राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति जी से संवाद करेंगे।

राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का आयोजन 12 और 13 नवंबर को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में किया जाएगा, जिसमें देशभर के जनजातीय लेखक भाग लेंगे।

आईआईटी दिल्ली में “आदि वाणी को जनजातीय जीवंत विरासत और राष्ट्रीय जनजातीय भाषा भंडार के रूप में सुदृढ़ करना” विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन।

14 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘रानी दुर्गावती आदिवासी महिला सम्मेलन’ में 30 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों की 500 जनजातीय महिला उद्यमियों को एक साथ लाया जाएगा ताकि बाजार तक पहुंच और महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों को सुदृढ़ किया जा सके।

‘स्वास्थ्य-पोषण सेवा संगम’ 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के दौरान पीएम-जनमन बहुउद्देशीय केन्द्रों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लिए स्वास्थ्य, पोषण और योजनाओं से जुड़े शिविर का आयोजन कर रहा है।

9 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के लगभग 1,500 पारंपरिक चिकित्सकों के लिए क्षमता विकास सम्मेलन का आयोजन 1 और 2 नवंबर को हैदराबाद में किया जाएगा। यह एक लाख चिकित्सकों को प्रशिक्षित एवं प्रमाणित करने के एक कार्यक्रम का हिस्सा है।

‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान’ के तहत, ‘आदि सेवा समय’ और ‘आदि सेवा दिन’ के जरिए जनजातीय गांवों में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों के जरिए 76,963 गांवों में लगभग 1.54 लाख ‘आदि कर्मयोगी स्वयंसेवकों’ को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

73 जिलों में आयोजित ‘छात्रवृत्ति प्राप्ति शिविर’ विद्यार्थियों को आवेदन करने और आधार कार्ड को आपस में जोड़ने में सहायता कर रहे हैं, और

ओडिशा के कोरापुट में सीएसआईआर-एनबीआरआई के साथ 200–300 औषधीय पौधों की प्रजातियों के संरक्षण हेतु एक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

उपरोक्त कार्यक्रमों के अलावा, ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर विभिन्न राज्यों में जनजातीय समुदायों के लिए 300 से अधिक परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इनमें से 228 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा और 74 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में एक नया ‘जनजातीय अनुसंधान संस्थान’ भवन और मिजोरम के केल्सिह में ‘रोपुलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ शामिल हैं।

दो राष्ट्रीय डिजिटल पहल का शुभारंभ भी किया जाएगा। आईसीएमआर के साथ मिलकर विकसित किया गया ‘जन-एचआईटी’ (जनजातीय स्वास्थ्य आसूचना एवं प्रौद्योगिकी) पोर्टल, जनजातियों से जुड़े स्वास्थ्य डेटा से संबंधित भारत का पहला प्लेटफॉर्म है, जो 20 राज्यों को कवर करता है। ‘राष्ट्रीय एफआरए डिजिटल प्लेटफॉर्म’, ‘वन अधिकार अधिनियम, 2006’ के तहत वन अधिकारों के दावों की पूरी प्रक्रिया – ग्राम सभा में आवेदन जमा करने से लेकर डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित अधिकार-पत्र मिलने तक – को एक ही प्रणाली में ले आएगा।

इसके अलावा, विभिन्न राज्य और केन्द्र-शासित प्रदेश अपने जनजातीय अनुसंधान संस्थानों के जरिए इस पखवाड़े को मनाएंगे। इन संस्थानों ने 19 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों में 160 से अधिक गतिविधियों की योजना बनाई है, जिनमें एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इन गतिविधियों में सांस्कृतिक उत्सव, प्रदर्शनियां, श्रद्धांजलि कार्यक्रम, स्कूलों, ईएमआरएस व छात्रावासों में प्रतियोगिताएं और कल्याणकारी एवं आजीविका शिविर शामिल हैं। मुख्य आकर्षणों में आंध्र प्रदेश में राज्य-स्तरीय जनजातीय कार्निवल, गोवा में ‘आदिवासी कला एवं खेल समागम’, ओडिशा में ‘भगवान बिरसा मुंडा पैवेलियन’, शिलांग में ‘जनजातीय संगीत महोत्सव’ और गुजरात के ‘अमदावाद हाट’ में जनजातीय कला एवं शिल्प मेला शामिल हैं। इसके साथ ही, विभिन्न राज्यों में आधार और छात्रवृत्ति शिविर, सिकल सेल स्क्रीनिंग, पीवीटीजी के लिए आयुष्मान कार्ड शिविर और वन अधिकारों के बारे में कानूनी साक्षरता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

मंत्रालय नागरिकों को इस उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। वे अपने इलाके में आयोजित कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं, ‘माईगव’ पर जेजेजीडी क्विज में हिस्सा ले सकते हैं और शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा, वे जनजातीय कारीगरों को समर्थन दे सकते हैं और #JanjatiyaGauravDivas तथा #JJGD2026 के साथ अपनी कहानियां साझा कर सकते हैं।

पीके/केसी/आरटी/आर/एसएस

इसी विषय से और: जनजातीय कार्य मंत्रालय

View all इसी विषय से और: जनजातीय कार्य मंत्रालय
  1. जनजातीय कार्य मंत्रालय

    वन अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन पर तीसरा क्षेत्रीय समीक्षा सम्मेलन श्रीनगर में आयोजित हुआ

    भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय (एमओटीए) ने आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 (एफआरए) के कार्यान्वयन पर तीसरे क्षेत्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. जनजातीय कार्य मंत्रालय

    अनुसूचित जनजाति के युवाओं के लिए आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करने हेतु त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

    जनजातीय कार्य मंत्रालय, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसटीएफडीसी) के माध्यम से, ओडिशा के राउरकेला स्थित आजीविका व्यवसाय इनक्यूबेशन केंद्र के जरिए अनुसूचित जनजाति के युवाओं के लिए आजीविका संवर्धन…

    पूरा पढ़ें →
  3. जनजातीय कार्य मंत्रालय

    वन अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन पर दूसरा क्षेत्रीय समीक्षा सम्मेलन कोलकाता में आयोजित किया गया

    जनजातीय कार्य मंत्रालय (एमओटीए), भारत सरकार ने 9 अक्टूबर 2026 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वनवासियों (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 (एफआरए) के कार्यान्वयन पर दूसरा…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

    केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

    आज जीपीओए-3, नेताजी नगर, नई दिल्ली में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता श्रीमती अन्नपूर्णा देवी माननीया केंद्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह जी, देश के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद जी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सभी वैज्ञानिकगण, अन्य सभी महानुभाव, देवियों और सज्जनों। आज यहां Science…

    पूरा पढ़ें →
  3. Prime Minister's Office

    ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह जी, देश के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद जी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सभी वैज्ञानिकगण, अन्य सभी महानुभाव, देवियों और सज्जनों। आज यहां Science…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6: डाक विभाग ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी गतिविधियां की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने विशेष अभियान 6 के तहत 23 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में 1,861 डाक चौपालें आयोजित की। इसका उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करना और…

    पूरा पढ़ें →
  5. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के तहत सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया

    वर्तमान में जारी विशेष अभियान 6.0 के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कर्तव्य भवन-1 में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया। मंत्रालय की…

    पूरा पढ़ें →
  6. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

    केरलम के तिरुवनंतपुरम में 28-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान औद्योगिक उत्पादन के राज्य-स्तरीय सूचकांक के आधार संशोधन पर कार्यशाला

    सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 28-30 अक्टूबर, 2026 के दौरान केरलम के अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग (डीईएस), केरल के सहयोग से केरलम के तिरुवनंतपुरम में औद्योगिक उत्पादन के राज्य-स्तरीय सूचकांक (आईआईपी) के…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सीआरसी जम्मू के स्थायी परिसर के निर्माण कार्य की समीक्षा की

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग के सांबा जिले के विजयपुर स्थित चक ज्वाला गांव में दिव्यांगजनों के कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तीकरण के…

    पूरा पढ़ें →
  8. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

    भारत सरकार ने टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए ‘रियायती स्थानीय पास’ की शुरुआत की

    राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा से 20 किमी…

    पूरा पढ़ें →
  9. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल देश भर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती करेगा

    भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के साथ स्नातक उम्मीदवारों के लिए रोजगार का एक नया रास्ता खोल…

    पूरा पढ़ें →
  10. लोकसभा सचिवालय

    संयुक्त घोषणा 12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच नई दिल्ली, भारत 26-27 अक्टूबर 2026

    1. हम, ब्रिक्स के सदस्य देशों—ब्राज़ील संघीय गणराज्य, चीन जनवादी गणराज्य, मिस्र अरब गणराज्य, इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत गणराज्य, इंडोनेशिया गणराज्य, ईरान इस्लामी गणराज्य, रूसी संघ, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और संयुक्त…

    पूरा पढ़ें →
↑