आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय Read in English

‘हमारे शहरों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए साझा प्रतिबद्धता का अवसर’: श्री तोखन साहू, माननीय राज्य मंत्री, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने एराइज़ सिटीज़ फोरम 2026 का उद्घाटन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date27 October 2026 (Tuesday)
Time6:55 PM
Topic / Ministryआवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,144 words)

एराइज़ सिटीज़ फोरम का दूसरा संस्करण आज नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में शुरू हुआ। दो दिवसीय इस फोरम का आयोजन आईसीएलईआई साउथ एशिया द्वारा, राष्ट्रीय शहरी मामलों संस्थान (एनआईयूए) के सहयोग से तथा भारत सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के समर्थन से किया जा रहा है।

“भारत से अंताल्या तक — प्रतिबद्धता। क्रियान्वयन। परिणाम” विषय पर आयोजित इस फोरम में तीन तकनीकी प्लेनरी सत्र और 14 तकनीकी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। ये सत्र ग्लोबल साउथ क्षेत्र की स्थानीय सरकारों के शहरी लचीलेपन, सततता तथा समान और निम्न-कार्बन विकास को आगे बढ़ाने के अनुभवों पर केंद्रित हैं। इन चर्चाओं से ‘स्थानीय कार्यवाही द्वारा वैश्विक जलवायु लक्ष्यों हेतु दिल्ली घोषणा 2026’ का निर्माण होगा, जिसे 28 अक्टूबर 2026 को फोरम में अपनाया जाएगा और तुर्किये के अंताल्या में आयोजित होने वाले COP31 में प्रस्तुत किया जाएगा।

फोरम के उद्घाटन समारोह में भारत सरकार के आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, यूएन वुमन इंडिया की देश प्रतिनिधि शोको इशिकावा, राष्ट्रीय शहरी मामलों संस्थान की निदेशक डॉ. देबोलीना कुंडू, आईसीएलईआई के महासचिव जीनो वैन बिगिन तथा आईसीएलईआई के उप महासचिव एवं आईसीएलईआई साउथ एशिया के कार्यकारी निदेशक एमानी कुमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भारत की कोच्चि की माननीय मेयर अधि. मिनिमोल वी.के., मालदीव के फुवाहमुलाह के माननीय मेयर इस्माइल रफीक, नेपाल के करजन्हा के माननीय मेयर भोला पोखरेल तथा भूटान के समद्रूप जोंगखर के माननीय मेयर थिनले नामगे भी उपस्थित थे। ये प्रतिनिधि दक्षिण एशिया भर के शहरी नेतृत्व का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने फोरम के पहले संस्करण के बाद हासिल प्रगति की सराहना करते हुए भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं की पूर्ति और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने हेतु शहरों के सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “संकल्प से योजना तक, योजना से क्रियान्वयन तक और क्रियान्वयन से परिणामों तक — यही हमारे कार्य करने का तरीका होना चाहिए। हमारा लक्ष्य ऐसे शहर बनाना है, जहाँ विकास समाज के हर वर्ग तक पहुँचे और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर अवसर सृजित करे।”

लैंगिक संवेदनशील और समावेशी शहरी विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए यूएन वुमन इंडिया की देश प्रतिनिधि शोको इशिकावा ने कहा, “भारत में हमारे प्रयासों से प्राप्त सीखों के आधार पर तीन प्राथमिकताएँ हैं: शहरी नियोजन, जलवायु नीतिया और निवेश में लैंगिक समानता को समाहित करना; ऐसे शहरी अवसंरचना और सेवाओं में निवेश करना जो महिलाओं की सुरक्षा, गतिशीलता और आर्थिक भागीदारी को सुदृढ़ करें; तथा शहरी जलवायु कार्रवाई में महिलाओं के नेतृत्व और जवाबदेहिता को संस्थागत रूप देना।” उन्होंने कहा कि यूएन वुमन एराइज़ सिटीज़ फोरम के साथ इस एजेंडे को आगे बढ़ाने हेतु कार्य करने के लिए तत्पर है, ताकि महिलाएँ और बालिकाएँ कल के शहरों के निर्माण में योगदान दे सकें।

राष्ट्रीय शहरी मामलों संस्थान की निदेशक डॉ. देबोलीना कुंडू ने कहा कि इस वर्ष के फोरम का विषय, “भारत से अंताल्या तक — प्रतिबद्धता, क्रियान्वयन, परिणाम,” जलवायु प्रतिबद्धताओं से कार्रवाई की ओर बढ़ने की तात्कालिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “जब हम COP31 की ओर देख रहे हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि हमारे शहरों से उभरने वाले अनुभव, प्राथमिकताएँ और समाधान राष्ट्रीय तथा वैश्विक जलवायु चर्चाओं में अधिक मजबूत स्थान पाएँ।”

आईसीएलईआई के महासचिव जीनो वैन बिगिन ने भी शहरी स्थानीय सरकारों की क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा, “शहर नवोन्मेषी समाधान विकसित कर रहे हैं, प्रभावी साझेदारियाँ बना रहे हैं और अधिक लचीले, समावेशी तथा सतत भविष्य के मार्ग प्रदर्शित कर रहे हैं। उनके अनुभवों और प्राथमिकताओं की संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UNFCCC) के COP जैसी वैश्विक प्रक्रियाओं में अधिक प्रबल आवाज़ होनी चाहिए, और एराइज़ सिटीज़ फोरम इसी उद्देश्य की प्राप्ति का प्रयास करता है।”

आईसीएलईआई के उप महासचिव एवं आईसीएलईआई साउथ एशिया के कार्यकारी निदेशक एमानी कुमार ने फोरम के उद्देश्य पर बल देते हुए कहा, “एराइज़ सिटीज़ फोरम का उद्देश्य ग्लोबल साउथ की आवाज़ों को प्रबल करना है, ताकि वे ‘भारत से अंताल्या तक’ सुनी जा सकें। हम दिल्ली घोषणा को, जो हमारे सामूहिक प्रयासों का प्रमुख परिणाम और मजबूत स्थानीय जलवायु कार्रवाई हेतु साझा आह्वान है, COP31 के वैश्विक मंच तक ले जाएँगे, ताकि हमारे शहरों और शहरी हितधारकों के दृष्टिकोण तथा प्राथमिकताओं को स्पष्ट रूप से सुना जा सके।”

कैप्शन–ग्लोबल साउथ में सतत, समान और लचीले शहरों को आगे बढ़ाना: एराइज़ सिटीज़ फोरम 2026 के पहले दिन की प्रमुख बातें

एराइज़ सिटीज़ फोरम 2026 के पहले दिन दो प्लेनरी सत्र और आठ तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। शहर सरकारों, राज्य-स्तरीय निकायों, दूतावासों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, विकास संस्थानों और विशेषज्ञों के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों की भागीदारी वाली इन चर्चाओं में निम्नलिखित विषय शामिल थे:

वैश्विक जलवायु प्रतिबद्धताओं को जमीनी स्तर पर मापनीय कार्रवाई में बदलने हेतु बहु-स्तरीय कार्रवाई को सुदृढ़ करने की आवश्यकता,

शहरों में जलवायु-लचीला जल प्रबंधन और सतत ऊर्जा संक्रमण,

शहरी जैव विविधता और प्रकृति-सकारात्मक शहरों को बढ़ावा देना,

मनोरंजन और संस्कृति को व्यवस्थागत शहरी लचीलेपन हेतु कार्यान्वयन योग्य साधन के रूप में स्थापित करना,

लचीले तटीय शहरों और समुदायों के निर्माण, तथा

जलवायु-लचीली शहरी नियोजन में जन स्वास्थ्य तथा बाल- और युवा-केंद्रित पहलों को समाहित करना।

फोरम के पहले दिन ‘यूथ फॉर क्लाइमेट हैकाथॉन 2.0’ के विजेताओं को ऋतु ठाकुर स्मृति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इस हैकाथॉन में दक्षिण एशिया के देशों के युवा नवोन्मेषियों से ‘कार्य-उन्मुख संक्रमण: चक्रीय शहरों हेतु लचीले, विस्तार योग्य और समावेशी समाधानों का क्रियान्वयन’ विषय पर समाधान आमंत्रित किए गए थे।

इसके अतिरिक्त, ग्लोबल बिल्डिंग्स परफॉरमेंस नेटवर्क (जीबीपीएन) और आईसीएलईआई साउथ एशिया के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान भी किया गया।

एराइज़ सिटीज़ फोरम के पहले दिन लॉन्च हुई पहल

27 अक्टूबर को उद्घाटन एवं तकनीकी सत्रों में निम्नलिखित कदमों का शुभारंभ किया गया:

सतत शहरी गतिशीलता एवं एकीकृत परिवहन केंद्र (शिखर सम्मेलन)

जलवायु लचीले शहरों में निवेश — राज्य-स्तरीय परियोजना पाइपलाइन: गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना संबंधी रिपोर्ट

लैंगिक समानता और संवेदनशील परिवहन को समाहित करना — भारत में लैंगिकता और गतिशीलता पर केस स्टडी संकलन

एकीकृत नियोजन और अवसंरचना विकास सक्षम करने हेतु निधि जुटाने संबंधी केस स्टडी संकलन

सार्वजनिक बस परिवहन प्रणालियों में लैंगिक समानता हेतु नीति ढाँचा

प्रकृति-आधारित समाधानों के उपयोग द्वारा नहर पुनर्स्थापन हेतु दिशानिर्देश

यूनिसेफ इंडिया के सहयोग से ‘बच्चों के स्वास्थ्य हेतु प्रारंभिक कार्रवाई

(ईएसीएच): ऊष्मा लचीलेपन और स्वच्छ वायु की ओर’ परियोजना का पोस्टर

आईसीएलईआई साउथ एशिया की वार्षिक रिपोर्ट 2025–26

फोरम 28 अक्टूबर को भी जारी रहेगा, जिसमें एक प्लेनरी सत्र, छह तकनीकी सत्र और समापन समारोह आयोजित होगा। समापन समारोह में ‘स्थानीय कार्रवाई द्वारा वैश्विक जलवायु लक्ष्यों हेतु दिल्ली घोषणा 2026’ अपनाई जाएगी और उसे COP31 जलवायु चैंपियन तथा ज़ीरो वेस्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष सामेद आगिरबाश को सौंपी जाएगी। यह घोषणा एराइज़ सिटीज़ फोरम की सामूहिक प्रतिबद्धताओं और शहरी प्राथमिकताओं को COP31, अंताल्या तक ले जाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी, जिससे वैश्विक जलवायु मंच पर ग्लोबल साउथ के शहरों की उपस्थिति सुदृढ़ होगी।

एराइज़ सिटीज़ फोरम 2026 और इसके कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें: https://arisecitiesforum.org/

पीके/केसी/आरटी/एमएम /डीए

इसी विषय से और: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

View all इसी विषय से और: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
  1. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में शहरी प्रशासन, योजना और सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने संबंधी व्यावहारिक सुझावों के साथ ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ संपन्न

    ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में शहरी प्रशासन, योजना और सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने संबंधी व्यावहारिक सुझावों के साथ आज भुवनेश्वर में ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ संपन्न हुआ। समापन भाषण…

    पूरा पढ़ें →
  2. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    लगभग 1,500 प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों की भागीदारी के साथ भुवनेश्वर में 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन और प्रदर्शनी का समापन हुआ

    19वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026 आज ओडिशा के भुवनेश्वर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री, श्री मनोहर लाल ने समापन…

    पूरा पढ़ें →
  3. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026 का ओडिशा के भुवनेश्वर में उद्घाटन

    केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने ओडिशा के भुवनेश्वर में दूसरे राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन का उद्घाटन किया। 24 और 25 अक्टूबर 2026 को होने वाले इस सम्मेलन का…

    पूरा पढ़ें →
  4. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    आवास और शहरी कार्य मंत्रालय 23–24 अक्टूबर 2026 को भुवनेश्वर में 19वीं अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी आयोजित करेगा

    भारत सरकार का आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA), ओडिशा सरकार के सहयोग से, इस सप्ताह भुवनेश्वर में दो प्रमुख आयोजन कर रहा है। 19वीं अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी…

    पूरा पढ़ें →
  5. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  6. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एमओएचयूए के शहरी विकास विभाग के सचिव ने पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत सीएसएमसी की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की

    16 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (सीएसएमसी) की 10वीं बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के तहत 1.93 लाख से अधिक अतिरिक्त…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

    ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-II की चौथी…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    सीमा सड़क संगठन ने अरुणाचल प्रदेश में अरुणांक परियोजना का 19वां स्थापना दिवस मनाया

    सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की अरुणांक परियोजना ने 24 अक्टूबर, 2026 को अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन में अपना 19वां स्थापना दिवस मनाया। यह अवसर अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में रणनीतिक बुनियादी…

    पूरा पढ़ें →
  3. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

    केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

    आज जीपीओए-3, नेताजी नगर, नई दिल्ली में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता श्रीमती अन्नपूर्णा देवी माननीया केंद्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा ने ‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में सफाई मित्रों को पीपीई किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पीली कोठी, सिविल लाइंस इलाके में आज व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘ उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026)' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संबोधन…

    पूरा पढ़ें →
  6. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने भारत की पांडुलिपि संबंधी विरासत के संरक्षण को सुदृढ़ करने हेतु बिब्लियोथेक नेशनेल डी फ्रांस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत, पांडुलिपियों और दस्तावेजी विरासत के संरक्षण, डिजिटलीकरण, अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में संस्थागत सहयोग को मजबूत करने हेतु, 26 अक्टूबर 2026 को पेरिस में भारत सरकार…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह जी, देश के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद जी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सभी वैज्ञानिकगण, अन्य सभी महानुभाव, देवियों और सज्जनों। आज यहां Science…

    पूरा पढ़ें →
  8. Prime Minister's Office

    ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह जी, देश के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद जी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सभी वैज्ञानिकगण, अन्य सभी महानुभाव, देवियों और सज्जनों। आज यहां Science…

    पूरा पढ़ें →
  9. संस्‍कृति मंत्रालय

    आईजीएनसीए और एएसआई द्वारा टाइम्लेस इंडिया: प्रोटेक्शन एंड रिवाइवल ऑफ इंडियन कल्चरल आइडेंटिटी पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित किया जाएगा

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के संयुक्त तत्वावधान में पुस्तक "टाइम्लेस इंडिया: प्रोटेक्शन एंड रिवाइवल ऑफ इंडियन कल्चरल आइडेंटिटी अंडर द लीडरशिप ऑफ प्राइम मिनिस्टर नरेन्द्र…

    पूरा पढ़ें →
  10. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    डीपीआईआईटी ने नवाचार और उद्यमिता को मान्यता देने के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों के छठे संस्करण का शुभारंभ किया

    भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स (एनएसए 6.0) के छठे संस्करण का शुभारंभ किया,…

    पूरा पढ़ें →
↑