कोयला मंत्रालय Read in English

अक्टूबर 2026 में कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों से उत्पादन एवं प्रेषण में वृद्धि

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time11:37 AM
Topic / Ministryकोयला मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (394 words)

वित्त वर्ष 2026-27 के अक्टूबर माह के दौरान कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों से कोयले का उत्पादन बढ़कर 22.03 मिलियन टन (एमटी) हो गया, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 15.49 एमटी था। इस प्रकार उत्पादन में वार्षिक आधार पर लगभग 42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसी अवधि में कोयले का प्रेषण बढ़कर 21.11 एमटी हो गया, जो अक्टूबर 2025 के 15.48 एमटी की तुलना में लगभग 36 प्रतिशत अधिक है।

पिछले वर्ष की अप्रैल से अक्टूबर अवधि की तुलना में चालू वित्त वर्ष के अप्रैल से अक्टूबर के दौरान कोयला उत्पादन 105.33 एमटी से बढ़कर 117.23 एमटी हो गया, जो 11.30 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसी प्रकार, कोयले का प्रेषण 111.95 एमटी से बढ़कर 124.86 एमटी हो गया, जिसमें 11.53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। ये आंकड़े खनन गतिविधियों में निरंतर प्रगति को दर्शाते हैं।

ये उत्साहजनक परिणाम कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खनन क्षेत्र में परिचालन दक्षता में सुधार, खनन उत्पादकता में वृद्धि तथा उपलब्ध खनन क्षमताओं के अधिक प्रभावी उपयोग को रेखांकित करते हैं।

इसके साथ दिया गया ग्राफ कोयले के उत्पादन और प्रेषण (मिलियन टन में) से संबंधित आंकड़ों को दर्शाता है।

क्षेत्र को एक और महत्वपूर्ण प्रोत्साहन देते हुए, झारखंड स्थित लोहारी कोयला खदान को अक्टूबर 2026 में खदान खोलने की अनुमति प्रदान की गई। यह खदान कई वर्षों से परिचालन शुरू होने की प्रतीक्षा कर रही थी। यह स्वीकृति मंत्रालय द्वारा किए गए कारोबार में आसानी सुधारों के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है। इसके साथ ही, परिचालनरत कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है।

इन खदानों से कोयला उत्पादन में हो रही वृद्धि से कोयले के आयात पर निर्भरता कम होने, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती बढ़ने और बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की बचत होने की आशा है। साथ ही, यह औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कच्चे माल के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में भी योगदान देगी।

कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खनन की पूरी क्षमता का उपयोग सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, मंत्रालय उत्पादन वृद्धि को बनाए रखने, आपूर्ति संबंधी बाधाओं को दूर करने और कोयले की उपलब्धता में सुधार लाने पर निरंतर ध्यान केंद्रित करेगा। इसके लिए प्रगतिशील नीतिगत उपायों, सुदृढ़ नियामक निगरानी तथा सभी हितधारकों के निरंतर सहयोग के माध्यम से देश की बढ़ती ऊर्जा और औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति में विश्वसनीय योगदान सुनिश्चित किया जाएगा।

पीके/केसी/आरटी/एसएस/एनजे

इसी विषय से और: कोयला मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कोयला मंत्रालय
  1. कोयला मंत्रालय

    कोल इंडिया ने अक्टूबर 2026 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ अपने 51 शानदार वर्षों का जश्न मनाया

    कोयला मंत्रालय के अंतर्गत देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अक्टूबर 2026 में कंपनी ने कई रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां हासिल करने के साथ, 1 नवंबर 2026 को…

    पूरा पढ़ें →
  2. कोयला मंत्रालय

    कोयले के आयात में अगस्त 2026 में 5.83 प्रतिशत की गिरावट, आयात पर निर्भरता में कमी का संकेत

    भारत के कुल कोयला आयात में अगस्त 2026 में 5.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह अगस्त 2025 के 111.05 मिलियन टन (एमटी) से घटकर 104.57 मिलियन टन रह गया, यानी…

    पूरा पढ़ें →
  3. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय 2 नवंबर को रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र की उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देगा

    कोयला मंत्रालय 2 नवंबर, 2026 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र की अनुकरणीय उपलब्धियों को मान्यता देगा और उनका उत्सव मनाया मनाएगा।…

    पूरा पढ़ें →
  4. कोयला मंत्रालय

    ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने खनन से निकले कबाड़ का उपयोग कर युद्धपोत का मॉडल तैयार किया और इसके माध्यम से भारतीय नौसेना के प्रति आभार व्यक्त किया

    कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और कोयला मंत्रालय के अधीन आने वाली ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की अटूट वचनबद्धता के…

    पूरा पढ़ें →
  5. कोयला मंत्रालय

    एमसीएल ने विशेष अभियान 6.0 के तहत ई-कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया

    कोयला मंत्रालय के अधीन कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ई-कचरा प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक कचरे के जिम्मेदार निपटान और इससे जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के…

    पूरा पढ़ें →
  6. कोयला मंत्रालय

    एसईसीएल ने विशेष अभियान 6 के तहत प्रमुख लक्ष्यों को पार किया, स्क्रैप निपटान के माध्यम से 26.17 करोड़ रुपये अर्जित किए

    कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, कबाड़ निपटान, स्थान अनुकूलन और रिकॉर्ड प्रबंधन…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रक्षा मंत्रालय

    वायु सेना के स्कूलों ने बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए कार्यक्रम को अपनाया

    वायु सेना के स्कूलों में साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, वायु मुख्यालय के तत्वावधान में भारतीय वायु सेना शैक्षिक एवं सांस्कृतिक सोसाइटी ने…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    डीपीआईआईटी ने कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 का क्रियान्वयन किया

    उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) अपने संबद्ध कार्यालयों के साथ प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के मार्गदर्शन में विशेष अभियान 6 का क्रियान्वयन कर रहा है। इस अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    आत्मनिर्भर भारत: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट

    रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए आठ नेक्स्ट जेनरेशन कोरवेट (एनजीसी) की खरीद हेतु गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के साथ 53,866.50 करोड़ रुपये…

    पूरा पढ़ें →
  4. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वीबी-जी राम जी अधिनियम के तहत शिकायत निवारण नियम, 2026 अधिसूचित किए

    ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी अधिनियम के तहत वीबी-जी राम जी शिकायत निवारण नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। इन नियमों के…

    पूरा पढ़ें →
  5. PIB Backgrounder

    खेत बचाओ अभियान – रबी 2026

    खेत बचाओ अभियान (केबीए) - रबी 2026 एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जो 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लगभग 50 लाख किसानों लक्षित करते हुए…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं

    वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा महानिदेशालय (DG TRADE) की महानिदेशक सुश्री दित्ते जुएल जोर्जेंसन; अंतरराष्ट्रीय भागीदारी महानिदेशालय (DG INTPA) के महानिदेशक श्री…

    पूरा पढ़ें →
  7. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    माननीय केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह 2–3 नवंबर, 2026 को सिक्किम के गंगटोक और मंगन जिलों का दौरा करेंगे

    माननीय केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह) 2–3 नवंबर, 2026 को सिक्किम के गंगटोक और मंगन जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, माननीय…

    पूरा पढ़ें →
  8. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी’ के आह्वान को नई पीढ़ी (जेन-जी) तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‘खादी दिवाली उत्सव-2026’ का आयोजन किया जा रहा है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'हर घर में स्वदेशी', 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने नई दिल्ली स्थित…

    पूरा पढ़ें →
  9. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ‘शताब्दी समारोह 2026’ को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 'शताब्दी समारोह 2026' को संबोधित किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार की परम वंदनीया…

    पूरा पढ़ें →
  10. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़…

    पूरा पढ़ें →
↑