गृह मंत्रालय Read in English

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ‘शताब्दी समारोह 2026’ को संबोधित किया

Key details of this update
DetailInformation
Date01 November 2026 (Sunday)
Time9:46 PM
Topic / Ministryगृह मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (823 words)

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 'शताब्दी समारोह 2026' को संबोधित किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार की परम वंदनीया माताजी एवं अखंड ज्योति के अवतरण के 100 वर्ष पूरे होने पर 'शताब्दी समारोह 2026' का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके और गायत्री परिवार के दल नायक डॉ. चिन्मय पंड्या सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन श्रद्धा, सेवा और संकल्प का दिन है।हम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी के प्रति श्रद्धा के साथ, गायत्री परिवार की मूल भावना के अनुसार सेवा करने के लिए और महर्षि अरविंद तथा स्वामी विवेकानंद जी के सपनों के भारत के निर्माण के संकल्प के साथ एकत्रित हुए हैं। श्री शाह ने कहा कि अखण्ड ज्योति के प्रकट होने के 100 वर्ष, परम वंदनीय माता जी के जन्म के 100 वर्ष और पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की साधना के 100 वर्ष, इन तीनों पुनीत त्रिवेणी का संगम इसी वर्ष में हो रहा है। उन्होंने कहा कि 100 का अंक पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। यह वर्ष भी भारतीय संस्कृति और भारतीय आध्यात्मिक यात्रा के लिए एक प्रकार से पूर्णता का वर्ष है।

श्री अमित शाह ने कहा कि वंदनीय माता जी ने स्वयं तप करके दूसरों को प्रकाश दिया। 100 वर्ष पहले प्रज्वलित हुई यह ज्योति आज 100 से अधिक देशों में, 15 करोड़ से अधिक परिवारों में और असंख्य मानवों के कल्याण का प्रतीक बन चुकी है।

गृह मंत्री ने कहा कि इस वर्ष जनवरी में हरिद्वार में आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन में एकजुट होकर पूरा गायत्री परिवार इस ज्योति के संकल्प के साथ अपने आप को एकाकार कर रहा था। आज इसी यात्रा के अगले पड़ाव में दो महत्वपूर्ण आयोजन हो रहे हैं।पहला दीप महायज्ञ है, जो त्याग, सहयोग और समर्पण का प्रतीक है। जलने वाला हर दीप एक संकल्प है कि हम अपनी सामर्थ्य का उपयोग समाज, अध्यात्म और राष्ट्र के लिए करेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि वह अपने अनुभव के आधार पर मानते हैं कि गायत्री मंत्र संपूर्ण परिवर्तन का मार्ग है। यह केवल धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान नहीं है। यह मंत्र के भीतर समाहित सकारात्मक ऊर्जा को अनुभव करके, मन, शरीर और आत्मा को उसकी अनुभूति कराकर हमारे भीतर के सत्त्व को शत-प्रतिशत बाहर निकालने का बड़ा मार्ग है। श्री शाह ने कहा कि गायत्री मंत्र के 24 अक्षर हमारी 24 शुभ ग्रंथियों के साथ सीधा संबंध रखते हैं। गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों को आधार मानकर, अपने गुरु से इसके शुद्ध उच्चारण का संस्कार लेकर यदि हम 24 शुभ शक्तियों को जागृत करते हैं, तो हमारे भीतर पड़ी अशुभ शक्तियों का दमन होता है और शुभ शक्तियों का उद्भव होता है। उन्होंने कहा कि ये 24 शुभ शक्तियाँ अनेक प्रकार के 24 लक्षणों के साथ जुड़ी हुई हैं, जिनमें दूरदर्शिता, संयम, तप, साहस, विवेक, बुद्धि, रक्षा, उत्पादन, सेवा, ओजस, प्रेम, पराक्रम, धारणा आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति में 24 शुभ गुणों का उदय होता है, उसका मोक्ष का मार्ग अपने आप प्रशस्त हो जाता है और ईश्वर उसे उस दिशा में ले जाता है।

श्री अमित शाह ने कहा कि भारत के अनेक ऋषि-मुनियों और अनेक साधकों एवं युगपुरुषों ने भारतीय संस्कृति, हमारी आध्यात्मिक चेतना और विश्व के सत्त्व पर जो उपकार किया है, उतना ही गहरा उपकार पंडित जी ने गायत्री मंत्र को जन-जन तक पहुँचाकर किया है। उन्होंने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जीहमारे आध्यात्म के डॉक्टर हैं। उनका कहना है कि गायत्री मंत्र के उच्चारण से 24 प्रकार की सद्ग्रंथियाँ जागृत होती हैं। जब आप नाभि से मुख तक का शुद्ध उच्चारण करते हैं, तब ये 24 ग्रंथियाँ जागृत होती हैं और इनसे निकला अंतरस्राव 24 सद्शक्तियों का विकास करता है।

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि कई युवाओं को गायत्री मंत्र से लाभ हुआ है। उनकी सकारात्मक सोच, हिम्मत और स्मरण शक्ति बढ़ी है, व्याख्या की क्षमता तीक्ष्ण हुई है और निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव ने ये बातें 15 करोड़ परिवारों तक पहुँचाई हैंऔर विश्व भर में 15 करोड़ परिवार कोई कम संख्या नहीं होती। उन्होंने गायत्री मंत्र के प्रति श्रद्धा पैदा करके, उसके शुद्ध उच्चारण की परंपरा स्थापित करके न केवल व्यक्तियों के जीवन का उद्धार किया है, बल्कि भारतीय आध्यात्मिकता और आध्यात्मिक शक्ति को आगामी सौ वर्ष का नया जीवन भी दिया है। उन्होंने कहा कि हमें इस देवसंस्कृति का, उनके द्वारा किए गए दिग्विजय के शंखनाद को लंबे समय तक दोहराना चाहिए, इसका प्रसार करना चाहिए और युवा पीढ़ी तक पहुँचाना चाहिए।

श्री अमित शाह ने कहा कि गायत्री परिवार के माध्यम से एक आंदोलन खड़ा हो रहा है, उसे आगे बढ़ाना हम सबका पवित्र दायित्व है। यह दायित्व पूरे संसार की शुभ शक्तियों को इकट्ठा करके संसार को सन्मार्ग पर पहुँचाने का है। हमें जीवन के अंतिम क्षण तक यह कार्य करते रहना है।

इसी विषय से और: गृह मंत्रालय

View all इसी विषय से और: गृह मंत्रालय
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के…

    पूरा पढ़ें →
  3. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ‘एकता दौड़’ का शुभारंभ किया

    इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही हम सरदार…

    पूरा पढ़ें →
  4. गृह मंत्रालय

    विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/CAPFs/CPOs के 490 कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’

    विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (CAPFs)/ केन्द्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के 490 कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए 'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित किया गया है। ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’…

    पूरा पढ़ें →
  5. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  6. गृह मंत्रालय

    गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत फाइलों के डिजिटलीकरण एवं कार्यालयों की स्वच्छता पर विशेष जोर

    गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा विशेष अभियान 6 के अंतर्गत कार्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं दक्ष बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इस…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रेल मंत्रालय

    केन्द्रीय रेल मंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज केद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, केद्रीय मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी, रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना, राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे तथा अन्य…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यावरण

    रचनात्मक जन-जागरूकता गतिविधियों एवं पक्षी भ्रमण के साथ राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का 67वाँ स्थापना दिवस मनाया गया

    जैव विविधता निगरानी और वन्यजीव संरक्षण में सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के अपने प्रयासों के अंतर्गत राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने आज सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक 'संडे बर्ड वॉक…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला

    एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने 1 नवंबर 2026 को भारतीय वायुसेना की पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। एयर मार्शल देसवाल 14…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया है। श्री मोदी ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेंगलुरु और मुंबई…

    पूरा पढ़ें →
  5. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 1 नवंबर 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर, अपने संबोधन…

    पूरा पढ़ें →
  6. कोयला मंत्रालय

    कोल इंडिया ने अक्टूबर 2026 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ अपने 51 शानदार वर्षों का जश्न मनाया

    कोयला मंत्रालय के अंतर्गत देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अक्टूबर 2026 में कंपनी ने कई रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां हासिल करने के साथ, 1 नवंबर 2026 को…

    पूरा पढ़ें →
  7. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 1 नवंबर 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं।…

    पूरा पढ़ें →
  8. अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

    केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने भूटान में 108 स्तूपों की स्थापना समारोह में भाग लिया

    केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने 01 नवंबर 2026 को भूटान के 'गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी' में 108 स्तूपों की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भारत सरकार का…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 2 नवंबर को ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया; वायुसेना के भविष्य के लिए ‘वायु’ को मार्गदर्शक दृष्टिकोण के रूप में प्रस्तुत किया

    एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने 1 नवंबर को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा…

    पूरा पढ़ें →
↑