राष्ट्रपति सचिवालय Read in English

भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

Key details of this update
DetailInformation
Date01 November 2026 (Sunday)
Time5:56 PM
Topic / Ministryराष्ट्रपति सचिवालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (336 words)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 1 नवंबर 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने भारत की प्रगति-यात्रा के अनेक आयामों में सार्थक योगदान देने के लिए हरियाणा वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के निष्काम कर्मयोग का अमर संदेश सारे विश्व में फैलाने वाली इस धरती ने आधुनिक युग में भी मानवीय पराक्रम के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हरियाणा के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सामाजिक परिवर्तन, लोकतंत्र, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्रों में सार्थक योगदान किया है।

राष्ट्रपति ने इस बात पर खुशी जताई कि पिछले लगभग एक दशक में हरियाणा ने महिला सशक्तीकरण के अनेक आयामों में विशेष प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2015 में पानीपत से शुरू किया गया 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' राष्ट्रीय अभियान महिला सशक्तीकरण की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई है। वे यह जानकर प्रसन्‍न हुईं कि वर्ष 2014 की तुलना में वर्ष 2025 में जन्म के समय लिंगानुपात में वृद्धि हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य और केन्द्र सरकारों के समन्वित प्रयासों से यह अनुपात समानता का स्तर प्राप्त कर लेगा। राष्‍ट्रपति ने इस बात पर भी पूर्ण विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि राज्य में महिला स्वास्थ्य और बालिका शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी लगातार हो रहे सुधार की गति बढ़ेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय खेलों के इतिहास में, हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में असाधारण उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने हरियाणा की बेटियों की सराहना की, जिन्होंने खेलों में अपनी विलक्षण उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हरियाणा समावेशी विकास की अपनी यात्रा में नई सीढ़ियां चढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की धरती ने विश्‍व को गीता का संदेश दिया है। उन्होंने कामना की कि भगवान कृष्ण का संदेश हरियाणा के विकास में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति और संस्था को शक्ति और सूझबूझ प्रदान करे।

राष्ट्रपति का भाषण देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें

इसी विषय से और: राष्ट्रपति सचिवालय

View all इसी विषय से और: राष्ट्रपति सचिवालय
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 1 नवंबर 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर, अपने संबोधन…

    पूरा पढ़ें →
  2. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज-स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह में सम्मिलित हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 31 अक्टूबर 2026 को नासिक, महाराष्ट्र में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर, उन्होंने…

    पूरा पढ़ें →
  3. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 31 अक्तूबर, 2026 को राष्ट्रपति भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले, उन्होंने सरदार पटेल चौक,…

    पूरा पढ़ें →
  4. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति 31 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक महाराष्ट्र और हरियाणा का दौरा करेंगी

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 31 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक महाराष्ट्र और हरियाणा का दौरा करेंगी। 31 अक्तूबर को राष्ट्रपति नासिक, महाराष्ट्र में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन,…

    पूरा पढ़ें →
  5. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति ने लिकटेंस्टाइन के वंशानुगत राजकुमार एलोइस और राजकुमारी सोफी की मेज़बानी की

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 27 अक्तूबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में लिकटेंस्टाइन के महामहिम वंशानुगत राजकुमार एलोइस और राजकुमारी सोफी का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने उनके सम्मान में…

    पूरा पढ़ें →
  6. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति ने श्री के. आर. नारायणन की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 27 अक्तूबर, 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री के. आर. नारायणन की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

    केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने भूटान में 108 स्तूपों की स्थापना समारोह में भाग लिया

    केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने 01 नवंबर 2026 को भूटान के 'गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी' में 108 स्तूपों की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भारत सरकार का…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 2 नवंबर को ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया; वायुसेना के भविष्य के लिए ‘वायु’ को मार्गदर्शक दृष्टिकोण के रूप में प्रस्तुत किया

    एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने 1 नवंबर को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा…

    पूरा पढ़ें →
  4. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    सात हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘डिजी यात्रा’ का ट्रायल शुरू

    भारत के सात हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 'डिजी यात्रा' के ट्रायल शुरू किये गए हैं। यह देश के विमानन क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में एक…

    पूरा पढ़ें →
  5. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को द सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की है। मध्य…

    पूरा पढ़ें →
  7. खान मंत्रालय

    श्री दिनेश वी. गणवीर ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के 55वें महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला; खनिज सुरक्षा, वैज्ञानिक उत्कृष्टता और तकनीकी उन्नति पर ध्यान केंद्रित करने की प्रतिबद्धता दोहराई

    श्री दिनेश विठ्ठलराव गणवीर ने खान मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ कार्यालय भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के 55वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। भूवैज्ञानिक जांच, खनिज अन्वेषण, इंजीनियरिंग भूविज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  8. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईपीएफओ की 74 साल की यात्रा श्रमिकों के विश्वास, सेवा और प्रतिबद्धता पर आधारित है: डॉ. मनसुख मांडविया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने आज नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में अपना 74वां स्थापना दिवस मनाया, जो एक सांविधिक भविष्य निधि संगठन से भारत के अग्रणी सामाजिक सुरक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  9. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष तिरुवनंतपुरम में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मंगलवार, 3 नवंबर, 2026 को केरलम के तिरुवनंतपुरम में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों (पीएसी) के सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु दिवस पर तमिलनाडु के लोगों को बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'तमिलनाडु दिवस' के अवसर पर तमिलनाडु के लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के मेहनती और उद्यमी लोगों ने भारत की…

    पूरा पढ़ें →
↑