नागरिक उड्डयन मंत्रालय Read in English

सात हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘डिजी यात्रा’ का ट्रायल शुरू

Key details of this update
DetailInformation
Date01 November 2026 (Sunday)
Time4:48 PM
Topic / Ministryनागरिक उड्डयन मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (385 words)

भारत के सात हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 'डिजी यात्रा' के ट्रायल शुरू किये गए हैं। यह देश के विमानन क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में एक और कदम है। नवंबर से दिसंबर 2026 तक चलने वाले इन ट्रायल के दौरान, ई-पासपोर्ट रखने वाले पात्र भारतीय नागरिक, एयर इंडिया और इंडिगो की चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रा करते समय, हवाई अड्डों पर तय किए गए टचपॉइंट्स पर 'डिजी यात्रा' का उपयोग कर सकेंगे।

ये ट्रायल दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोचीन, मुंबई, चेन्नई और अमृतसर हवाई अड्डों पर किए जा रहे हैं। पात्र यात्री टर्मिनल प्रवेश बिंदुओं, सुरक्षा होल्ड क्षेत्रों (एसएचए) और बोर्डिंग गेटों पर, जहाँ भी आवश्यक अवसंरचना उपलब्ध है, इस सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। ट्रायल अवधि के दौरान मिलने वाले फीडबैक के आधार पर 2027 में इसके व्यापक विस्तार की योजना तैयार की जाएगी।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, पात्र भारतीय नागरिकों को डिजी यात्रा मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ई-पासपोर्ट-आधारित सत्यापन योग्य जानकारी (वीसी) देनी होगी। इस प्रक्रिया में ई-पासपोर्ट के मशीन के जरिये पठनीय ज़ोन (एमआरजेड) को स्कैन करना, एक उपयुक्त स्मार्टफोन के 'नियर फील्ड कम्यूनिकेशन' (एनएफसी) फीचर का उपयोग करके पासपोर्ट में लगी चिप को पढ़ना, एक सेल्फी लेना और विवरणों को सत्यापित करना शामिल है। यह जानकारी यात्री के डिवाइस पर उनके डिजी यात्रा वॉलेट में सुरक्षित हो जाती है और इसका उपयोग ट्रायल के लिए सक्षम किए गए हवाई अड्डे के टचपॉइंट्स पर किया जा सकता है।

इस सुविधा का उद्देश्य मौजूदा यात्रा प्रक्रियाओं की जगह लेना नहीं, बल्कि उनमें सहयोग करना है। यात्रियों को अपने यात्रा दस्तावेज़ साथ रखने होंगे और एयरलाइन द्वारा ज़रूरी दस्तावेज़ों की जाँच, आव्रजन प्रक्रियाओं और यात्रा से जुड़ी अन्य सभी औपचारिकताओं को पूरा करना होगा।

भारत के विमानन नेटवर्क में डिजी यात्रा का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। इस प्लेटफॉर्म के 26.5 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं और इसने घरेलू एयरलाइनों को सेवा प्रदान करते हुए 39 घरेलू हवाई अड्डों पर 110 मिलियन से अधिक यात्राओं को सुगम बनाया है। 2027 तक 25 और घरेलू हवाई अड्डों को इसके दायरे में लाने की योजना है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार के 'डिजिटल इंडिया' और उड़ान को आसान बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप, हवाई अड्डे के कामकाज को बेहतर बनाने और हवाई यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के प्रति प्रतिबद्ध है।

पीके/केसी/आरटी/एसके

इसी विषय से और: नागरिक उड्डयन मंत्रालय

View all इसी विषय से और: नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  1. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    मेसर्स ट्रांसभारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर उत्तराखंड के जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त हुआ

    30 अक्टूबर 2026 को एक हेलीकॉप्टर, जिसका परिचालन मेसर्स ट्रांसभारत एविएशन प्रा. लि. द्वारा किया जा रहा था और जिसका पंजीयन वीटी-एचसीएक्स (टाइप एएस350बी3) था, एक हादसे का शिकार हुआ और चाय…

    पूरा पढ़ें →
  2. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    नागर विमानन मंत्रालय ने चक्रवात “अर्नब” की स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के इनपुट के अनुसार, चक्रवाती तूफान "अर्नब" के और अधिक तीव्र होकर 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की आशंका है। इसके 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश…

    पूरा पढ़ें →
  3. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आने वाले सर्दियों के मौसम में कोहरे से निपटने की तैयारियां सुनिश्चित करने को लेकर पहली बैठक आयोजित की; इस दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने पर जोर दिया गया

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव श्री समीर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आगामी शीतकालीन मौसम के दौरान कोहरे से निपटने की तैयारी को लेकर पहली बैठक आयोजित की।…

    पूरा पढ़ें →
  4. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने ‘रूट्स एशिया’ के कर्टेन रेज़र का अनावरण किया

    केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने आज नई दिल्ली में 'रूट्स एशिया 2027' के लिए 'कर्टेन रेज़र' का अनावरण किया। यह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय उड्डयन कार्यक्रम की मेज़बानी करने की…

    पूरा पढ़ें →
  5. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरोड्रोम विकास के लिए चैलेंज मोड का शुभारंभ किया

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 21 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके देशभर…

    पूरा पढ़ें →
  6. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    विशेष अभियान 5.0 के तहत नागरिक उड्डयन मंत्रालय की प्रगति

    नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू के नेतृत्व में, मंत्रालय ने स्वच्छता को जीवन शैली के रूप में अपनाते हुए सभी पैमानों पर महत्वपूर्ण परिचालन प्रगति दर्ज की है। मंत्री ने…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 1 नवंबर 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर, अपने संबोधन…

    पूरा पढ़ें →
  2. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 1 नवंबर 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं।…

    पूरा पढ़ें →
  3. अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

    केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने भूटान में 108 स्तूपों की स्थापना समारोह में भाग लिया

    केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने 01 नवंबर 2026 को भूटान के 'गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी' में 108 स्तूपों की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भारत सरकार का…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 2 नवंबर को ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया; वायुसेना के भविष्य के लिए ‘वायु’ को मार्गदर्शक दृष्टिकोण के रूप में प्रस्तुत किया

    एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने 1 नवंबर को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा…

    पूरा पढ़ें →
  6. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को द सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की है। मध्य…

    पूरा पढ़ें →
  8. खान मंत्रालय

    श्री दिनेश वी. गणवीर ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के 55वें महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला; खनिज सुरक्षा, वैज्ञानिक उत्कृष्टता और तकनीकी उन्नति पर ध्यान केंद्रित करने की प्रतिबद्धता दोहराई

    श्री दिनेश विठ्ठलराव गणवीर ने खान मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ कार्यालय भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के 55वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। भूवैज्ञानिक जांच, खनिज अन्वेषण, इंजीनियरिंग भूविज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  9. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईपीएफओ की 74 साल की यात्रा श्रमिकों के विश्वास, सेवा और प्रतिबद्धता पर आधारित है: डॉ. मनसुख मांडविया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने आज नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में अपना 74वां स्थापना दिवस मनाया, जो एक सांविधिक भविष्य निधि संगठन से भारत के अग्रणी सामाजिक सुरक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  10. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष तिरुवनंतपुरम में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मंगलवार, 3 नवंबर, 2026 को केरलम के तिरुवनंतपुरम में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों (पीएसी) के सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन…

    पूरा पढ़ें →
↑