नागरिक उड्डयन मंत्रालय Read in English

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आने वाले सर्दियों के मौसम में कोहरे से निपटने की तैयारियां सुनिश्चित करने को लेकर पहली बैठक आयोजित की; इस दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने पर जोर दिया गया

Key details of this update
DetailInformation
Date27 October 2026 (Tuesday)
Time10:44 PM
Topic / Ministryनागरिक उड्डयन मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (661 words)

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव श्री समीर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आगामी शीतकालीन मौसम के दौरान कोहरे से निपटने की तैयारी को लेकर पहली बैठक आयोजित की। इसका उद्देश्य कोहरे के मौसम (26-27) के लिए सभी संबंधित भागीदारों की तैयारियों और उनके बीच समन्वय की समीक्षा करना था। इस बैठक में डीजीसीए के महानिदेशक श्री वीर विक्रम यादव; भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष श्री पुनीत कंसल; नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ दिल्ली हवाई अड्डे और अन्य कोहरे से प्रभावित हवाई अड्डों और एयरलाइंस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि कोहरे का मौसम 15 दिसंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक रहने की उम्मीद है। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोहरे के कारण होने वाली बाधाओं के दौरान हवाई अड्डे का कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे और यात्रियों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े। उड़ान में देरी, रद्द होने या समय बदलने की स्थिति में पहले से तैयारी रखने, समय पर सूचना देने, संबंधित पक्षों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने और यात्रियों को उचित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

डीजीसीए को नियामक निरीक्षण, लागू निर्देशों का अनुपालन, विमान और चालक दल की तैयारियों की जांच करने और एयरलाइनों द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावी उपाय करने को कहा गया। एएआई और हवाई अड्डा संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे कम दृश्यता की स्थिति के दौरान इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) और रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) सिस्टम, एयरसाइड सुरक्षा, पर्याप्त टर्मिनल क्षमता और हवाई अड्डे के संचालन के लिए प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करें।

एयरलाइंस कंपनियों को निर्देश दिया गया कि वे कम दृश्यता वाली स्थितियों में उड़ान भरने के लिए योग्य क्रू और नियमों के अनुरूप विमानों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, उड़ान के व्यावहारिक शेड्यूल तैयार करें और उड़ान संचालन से जुड़े निर्णय समय पर लें। इस बात पर जोर दिया गया कि यात्रियों को उड़ानों में देरी, उनके रद्द होने या प्रस्थान के समय में बदलाव के बारे में एसएमएस, मोबाइल ऐप और ईमेल के जरिए समय पर जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि वे अपनी उड़ानों के बारे में पूरी जानकारी के बिना हवाई अड्डे न पहुंचें।

आईएमडी को निर्देश दिया गया कि वह विश्वसनीय मौसम पूर्वानुमान, नियमित अवलोकन और मौसम अपडेट का समय पर प्रसार सुनिश्चित करे ताकि परिचालन योजना को सुविधाजनक बनाया जा सके। एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयर नेविगेशन सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया गया कि वे कोहरे की स्थिति में एयर ट्रैफिक का सुरक्षित क्रम सुनिश्चित करें, कम दृश्यता के दौरान लागू प्रक्रियाओं का पालन करें और ट्रैफिक प्रबंधन में आपसी तालमेल बनाए रखें।

यात्रियों की सुरक्षित और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने में बीसीएएस और सीआईएसएफ की भूमिका पर भी चर्चा की गई, जिसमें टर्मिनल में पुनः प्रवेश और जहां भी आवश्यकता हो वहां पुनः बोर्डिंग शामिल है। एयरलाइंस कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि उनके ग्राउंड हैंडलर्स के पास पर्याप्त कर्मचारी हों, वे सामान प्रबंधन और विमान के टर्नअराउंड (आगमन के बाद अगली उड़ान के लिए तैयारी) को कुशलतापूर्वक संभालें और परिचालन व्यवधानों के दौरान यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करें।

लंबे समय तक देरी और रद्द होने की स्थिति में यात्रियों की सुविधा पर विशेष जोर दिया गया। चेक-इन काउंटरों, एयरलाइन हेल्पडेस्क और कस्टमर केयर सुविधाओं पर पर्याप्त स्टाफ की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जानी चाहिए। सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि एयरलाइंस कंपनियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हवाई अड्डों पर उनके हेल्पडेस्क पर ऐसे जानकार और अधिकार-संपन्न कर्मचारी तैनात हों, जो यात्रियों के सवालों का उचित समाधान कर सकें।

बैठक में कोहरे के दौरान सुरक्षित और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों द्वारा समन्वित प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया गया। इसका सामूहिक उद्देश्य कोहरे के मौसम के दौरान पहले से तैयारी, समय पर जानकारी, स्पष्ट परिचालन निर्णयों और यात्रियों की प्रभावी सहायता के माध्यम से उन्हें होने वाली असुविधा को कम करना है।

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे

इसी विषय से और: नागरिक उड्डयन मंत्रालय

View all इसी विषय से और: नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  1. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    नागर विमानन मंत्रालय ने चक्रवात “अर्नब” की स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के इनपुट के अनुसार, चक्रवाती तूफान "अर्नब" के और अधिक तीव्र होकर 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की आशंका है। इसके 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश…

    पूरा पढ़ें →
  2. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने ‘रूट्स एशिया’ के कर्टेन रेज़र का अनावरण किया

    केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने आज नई दिल्ली में 'रूट्स एशिया 2027' के लिए 'कर्टेन रेज़र' का अनावरण किया। यह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय उड्डयन कार्यक्रम की मेज़बानी करने की…

    पूरा पढ़ें →
  3. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरोड्रोम विकास के लिए चैलेंज मोड का शुभारंभ किया

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 21 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके देशभर…

    पूरा पढ़ें →
  4. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    विशेष अभियान 5.0 के तहत नागरिक उड्डयन मंत्रालय की प्रगति

    नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू के नेतृत्व में, मंत्रालय ने स्वच्छता को जीवन शैली के रूप में अपनाते हुए सभी पैमानों पर महत्वपूर्ण परिचालन प्रगति दर्ज की है। मंत्री ने…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री से लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस ने मुलाकात की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस, महामहिम एलॉइस ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत और लिकटेंस्टीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के…

    पूरा पढ़ें →
  2. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति ने लिकटेंस्टाइन के वंशानुगत राजकुमार एलोइस और राजकुमारी सोफी की मेज़बानी की

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 27 अक्तूबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में लिकटेंस्टाइन के महामहिम वंशानुगत राजकुमार एलोइस और राजकुमारी सोफी का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने उनके सम्मान में…

    पूरा पढ़ें →
  3. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    गोवा में 29वीं ऊर्जा प्रौद्योगिकी बैठक का उद्घाटन किया गया, इस दौरान नवाचार और भारत की ऊर्जा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला गया

    केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज गोवा में ओएनजीसी उन्नत प्रशिक्षण संस्थान में 29वीं ऊर्जा प्रौद्योगिकी बैठक (ईटीएम 2026) का उद्घाटन किया। तीन दिनों तक चलने…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केन्द्रीय सचिव श्री सुधांश पंत ने गुवाहाटी में शिल्प समागम मेले का दौरा किया; कारीगरों के स्टॉलों और मंत्रालय के पवेलियन का जायजा लिया

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापारा स्थित फार्म गेट में आयोजित शिल्प समागम मेले का दौरा किया। सचिव ने मेले में…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल की नीदरलैंड यात्रा से मजबूत हुई भारत-नीदरलैंड व्यापार और निवेश साझेदारी

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 25 और 26 अक्टूबर 2026 को नीदरलैंड की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने रॉटरडम पोर्ट का दौरा किया,…

    पूरा पढ़ें →
  6. शिक्षा मंत्रालय

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में सीबीएसई अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित सीबीएसई इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स में सीबीएसई अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया। सीबीएसई मुख्यालय में स्थापित यह केंद्र छात्रों को सीखने…

    पूरा पढ़ें →
  7. पत्तन

    भारत ने बुसान में जहाज निर्माण आपूर्ति श्रृंखला से लेकर जहाज पुनर्चक्रण तक अपने समुद्री सहयोग का विस्तार किया

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू), सर्बानंद सोनोवाल ने दक्षिण कोरिया के बुसान में दक्षिण कोरियाई समुद्री संस्थानों, जहाज निर्माताओं और नौवहन कंपनियों तथा साइप्रस के नौवहन उप-मंत्री के साथ…

    पूरा पढ़ें →
  8. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

    ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-II की चौथी…

    पूरा पढ़ें →
  9. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने खेल कूटनीति और युवा विकास को आगे बढ़ाने में भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज की भूमिका पर प्रकाश डाला

    केंद्रीय युवा कार्य और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने 'भारत-न्यूजीलैंड यू20 रग्बी श्रृंखला' के महत्व पर प्रकाश डाला। यह श्रृंखला खेल कूटनीति को मजबूत करने, युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    सीमा सड़क संगठन ने अरुणाचल प्रदेश में अरुणांक परियोजना का 19वां स्थापना दिवस मनाया

    सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की अरुणांक परियोजना ने 24 अक्टूबर, 2026 को अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन में अपना 19वां स्थापना दिवस मनाया। यह अवसर अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में रणनीतिक बुनियादी…

    पूरा पढ़ें →
↑