पत्तन Read in English

भारत ने बुसान में जहाज निर्माण आपूर्ति श्रृंखला से लेकर जहाज पुनर्चक्रण तक अपने समुद्री सहयोग का विस्तार किया

Key details of this update
DetailInformation
Date27 October 2026 (Tuesday)
Time8:23 PM
Topic / Ministryपत्तन
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (955 words)

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू), सर्बानंद सोनोवाल ने दक्षिण कोरिया के बुसान में दक्षिण कोरियाई समुद्री संस्थानों, जहाज निर्माताओं और नौवहन कंपनियों तथा साइप्रस के नौवहन उप-मंत्री के साथ कई बैठकें कीं, क्योंकि भारत अपने जहाज निर्माण महत्वाकांक्षाओं के लिए आपूर्ति श्रृंखला, वित्त, तकनीक और बाजारों का निर्माण करने की दिशा में काम कर रहा है।

इन वार्ताओं में जहाज निर्माण निवेश, समुद्री उपकरण निर्माण, समुद्री वित्तपोषण, पत्तन विकास, नौवहन, हरित तकनीक और सतत जहाज पुनर्चक्रण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी जहाज निर्माण, नौवहन और समुद्री सेवाओं का केंद्र बनाना है।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "भारत का जहाज निर्माण परिदृश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की दृष्टि और नीतिगत पहलों के कारण तेजी से बढ़ रहा है।"

दिन के मुख्य बिंदु:

पुनर्चक्रण: साइप्रस ने पात्र जहाज पुनर्चक्रण यार्ड को ईयू से मान्यता दिलाने के लिए भारत की बोली का समर्थन किया।

हरित नौवहन: कोरियन निर्माता और भारतीय यार्ड ने एलएनजी और एलपीजी कार्गो टैंक, क्रायोजेनिक संरचना और बड़े जहाज ब्लाक में साझेदारी की संभावनाएँ तलाशीं।

वित्त: सोनोवाल ने कोरियाई समुद्री वित्तीय संस्थाओं को समुद्री विकास कोष (एमडीएफ) और सागरमाला वित्त निगम (एसएमएफसी) के अवसर प्रस्तुत किए।

जहाज बेड़ा और बाजार: प्रमुख कोरियाई जहाज निर्माण कंपनियों ने भारत में पंजीकरण व भारतीय ध्वज लगाने, भारत में निर्मित कंटेनरों और आगामी वधवन पोर्ट में निवेश में रुचि दिखाई, इससे जुड़ी संभावनाओं का अध्ययन किया गया।

एक द्विपक्षीय बैठक में, साइप्रस की नौवहन उप-मंत्री मरीना हाजिमानोलिस ने भारत के उन प्रयासों के लिए अपने देश का समर्थन दोहराया, जिनका उद्देश्य पात्र भारतीय जहाज-पुनर्चक्रण को यूरोपीय संघ (ईयू) से मान्यता दिलाना है।

दोनों मंत्रियों ने नौवहन, जहाज निर्माण, समुद्री निवेश, नाविकों के कल्याण और समुद्री सेवाओं पर भी चर्चा की। हाजिमानोलिस ने बताया कि साइप्रस की लगभग 25 प्रमुख कंपनियों के नवंबर में भारत आने की उम्मीद है, जो नौवहन, जहाज प्रबंधन, समुद्री तकनीक और इससे जुड़े क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं तलाशेंगी। दोनों पक्षों ने भारत-साइप्रस रणनीतिक साझेदारी का स्वागत किया और इसे ठोस व्यावसायिक परिणामों में बदलने पर जोर दिया।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "मैं हमारी रणनीतिक साझेदारी को ठोस और पारस्परिक रूप से लाभकारी समुद्री परिणामों में बदलने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हूँ।"

सेजिन हैवी इंडस्ट्रीज के सीईओ किम जिन-जोंग के साथ हुई बैठक में, बड़े जहाज निर्माण ब्लॉक, एलपीजी और एलएनजी कार्गो टैंक, क्रायोजेनिक संरचनाओं, जो गैस को बहुत कम तापमान पर तरल अवस्था में रखती हैं और अन्य विशेष समुद्री उपकरणों के निर्माण में संभावित साझेदारी पर चर्चा हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने नए जहाज निर्माण केन्द्रों और मौजूदा यार्डों के विस्तार से मिलने वाले अवसरों पर प्रकाश डाला। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने भी सेजिन के साथ ब्लॉक निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की और सेजिन ने इसकी संभावना पर विचार करने में अपनी रुचि दिखाई। भारत में टैंकों और क्रायोजेनिक क्षमताओं का निर्माण देश के जहाज निर्माण आधार को और अधिक मजबूत बनाएगा।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "भारत का बढ़ता समुद्री इकोसिस्टम, कोरियाई विशेषज्ञता और भारतीय विनिर्माण क्षमताओं के एक साथ आने के लिए अपार अवसर प्रदान करता है। एक आधुनिक हरित बेड़े के लिए क्रायोजेनिक टैंकों से लेकर जहाज के ब्लॉक तक, विशेष क्षमताओं की आवश्यकता होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के तहत, हम दुनिया के बेहतरीन साझेदारों के साथ मिलकर देश के भीतर ही ये क्षमताएं विकसित कर रहे हैं, जिससे भारत में हरित नौवहन को और मजबूती मिलेगी।"

कोरिया मरीन इक्विपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट (केओएमईआरआई) के अध्यक्ष यांग वॉन-चांग के साथ अपनी बैठक के दौरान, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने समुद्री उपकरणों के निर्माण, अनुसंधान और विकास, परीक्षण, प्रमाणन, हरित प्रणोदन प्रणाली और स्मार्ट समुद्री तकनीकों में सहयोग पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने केओएमईआरआई और प्रस्तावित भारत जहाज प्रौद्योगिकी केंद्र (आईएसटीसी) के बीच संस्थागत सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया। साथ ही, कोरियाई समुद्री उपकरण निर्माताओं के लिए भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी करने के अवसरों पर भी चर्चा हुई। सोनोवाल ने केओएमईआरआई और इच्छुक कोरियाई उपकरण निर्माताओं को भारत आने और तकनीकी तथा औद्योगिक सहयोग के ठोस क्षेत्रों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया।

सोनोवाल ने कहा, "हम भारत जहाज प्रौद्योगिकी केंद्र को जहाज डिजाइन, अनुसंधान, परीक्षण और प्रशिक्षण के लिए एक राष्ट्रीय प्लेटफार्म के रूप में विकसित कर रहे हैं। कोरियाई तकनीकी विशेषज्ञता के साथ देश के भीतर ही परीक्षण और प्रमाणन की सुविधा होने से, भारत में बने समुद्री उपकरणों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने में मदद मिलेगी। इससे हमारे शिपयार्ड भी हरित प्रणोदन प्रणाली और स्मार्ट जहाज तकनीकों के लिए तैयार हो सकेंगे।"

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने एचएमएम की टीम, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष जे वाई ली कर रहे थे, के साथ सार्थक चर्चा की। इसमें भारत में अपने जहाजों का पंजीकरण कराने, भारतीय नाविकों की भर्ती करने, 'हांगकांग सम्मेलन (एचकेसी) के अनुरूप भारतीय जहाज-पुनर्चक्रण सुविधाओं का उपयोग करने और एचएमएम के मौजूदा नेटवर्क में शामिल न होने वाले अन्य भारतीय बंदरगाहों तक अपनी नौवहन सेवाओं का विस्तार करने जैसे विषयों पर बात हुई। 'कोरिया ओशन बिजनेस कॉरपोरेशन' (केओबीसी) के सीईओ आन ब्योंग-गिल के साथ हुई चर्चा में, भारत के तेजी से बढ़ते समुद्री क्षेत्र—विशेष रूप से बंदरगाह अवसंरचना और नौवहन में निवेश और व्यापार के अवसरों पर विचार किया गया।

सोनोवाल ने कोरियाई समुद्री वित्तपोषण संस्थानों और भारतीय हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। भारत ने लगभग 7.8 अरब डॉलर का जहाज निर्माण सहायता पैकेज मंजूर किया है, बड़े जहाज निर्माण केंद्र विकसित किए जा रहे हैं, और 400 से अधिक जहाज निर्माण चरण में हैं, जिनका अनुमानित मूल्य 23 अरब डॉलर है।

इन बैठकों ने वैश्विक समुद्री कंपनियों के साथ सहयोग के नए अवसर खोले हैं। इससे 2047 तक भारत को जहाज निर्माण, नौवहन और समुद्री सेवाओं के एक वैश्विक केंद्र बनाने के लक्ष्य को समर्थन मिलेगा।

पीके/केसी/आरटी/जेके

इसी विषय से और: पत्तन

View all इसी विषय से और: पत्तन
  1. पत्तन

    सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के पोत निर्माण उद्योग के लिए कोरियाई कंपनियों को आमंत्रित किया, सभी देशों के लिए समान रूप से लागू होने वाले वैश्विक समुद्री नियमों की वकालत की

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दक्षिण कोरिया के बुसान में विश्व समुद्री दिवस के अवसर पर आयोजित उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक और दक्षिण कोरिया के समुद्री उपकरण…

    पूरा पढ़ें →
  2. पत्तन

    पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता अभियानों को सुदृढ़ किया और सुशासन को बढ़ावा दिया

    पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय तथा इसके संगठन विशेष अभियान 6 को सक्रिय रूप से कार्यान्वित कर रहे हैं और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर…

    पूरा पढ़ें →
  3. पत्तन

    कोरिया दौरे के दौरान श्री सर्बानंद सोनोवाल कोरियाई उद्योग जगत के समक्ष भारत में जहाज निर्माण के अवसरों को प्रस्तुत करेंगे

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज दक्षिण कोरिया का चार दिवसीय दौरा शुरू किया। इस दौरान वे कोरियाई उद्योग जगत के समक्ष भारत में समुद्री…

    पूरा पढ़ें →
  4. पत्तन

    भारत की हली मैरीटाइम एनबीएफसी एसएमएफसीएल का विस्तार, 5,107 करोड़ रूपये वितरित, 2031 तक 60,205 करोड़ रूपये का लक्ष्य

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग (एमओपीएसडब्लू) मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट फॉर स्टडीज इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (आईएसआईडी) में सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एसएमएफसीएल) के कॉर्पोरेट कार्यालय का…

    पूरा पढ़ें →
  5. पत्तन

    केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पोलैंड की कंपनियों को भारत में निर्माण, नवाचार और विकास के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग (एमओपीएसडब्ल्यू) मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पोलैंड की कंपनियों से भारत में केवल अपने उत्पादों का बाजार तलाशने के बजाय, यहां पर निर्माण करने, नवाचार को…

    पूरा पढ़ें →
  6. पत्तन

    केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से पहली अंतरराष्ट्रीय मालवाहक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) सर्बानंद सोनोवाल कल, 5 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल में डिब्रूगढ़ से पहली अंतरराष्ट्रीय मालवाहक यात्रा को हरी झंडी…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    नागर विमानन मंत्रालय ने चक्रवात “अर्नब” की स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के इनपुट के अनुसार, चक्रवाती तूफान "अर्नब" के और अधिक तीव्र होकर 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की आशंका है। इसके 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री से लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस ने मुलाकात की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस, महामहिम एलॉइस ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत और लिकटेंस्टीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के…

    पूरा पढ़ें →
  3. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आने वाले सर्दियों के मौसम में कोहरे से निपटने की तैयारियां सुनिश्चित करने को लेकर पहली बैठक आयोजित की; इस दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने पर जोर दिया गया

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव श्री समीर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आगामी शीतकालीन मौसम के दौरान कोहरे से निपटने की तैयारी को लेकर पहली बैठक आयोजित की।…

    पूरा पढ़ें →
  4. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति ने लिकटेंस्टाइन के वंशानुगत राजकुमार एलोइस और राजकुमारी सोफी की मेज़बानी की

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 27 अक्तूबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में लिकटेंस्टाइन के महामहिम वंशानुगत राजकुमार एलोइस और राजकुमारी सोफी का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने उनके सम्मान में…

    पूरा पढ़ें →
  5. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    गोवा में 29वीं ऊर्जा प्रौद्योगिकी बैठक का उद्घाटन किया गया, इस दौरान नवाचार और भारत की ऊर्जा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला गया

    केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज गोवा में ओएनजीसी उन्नत प्रशिक्षण संस्थान में 29वीं ऊर्जा प्रौद्योगिकी बैठक (ईटीएम 2026) का उद्घाटन किया। तीन दिनों तक चलने…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केन्द्रीय सचिव श्री सुधांश पंत ने गुवाहाटी में शिल्प समागम मेले का दौरा किया; कारीगरों के स्टॉलों और मंत्रालय के पवेलियन का जायजा लिया

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापारा स्थित फार्म गेट में आयोजित शिल्प समागम मेले का दौरा किया। सचिव ने मेले में…

    पूरा पढ़ें →
  7. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल की नीदरलैंड यात्रा से मजबूत हुई भारत-नीदरलैंड व्यापार और निवेश साझेदारी

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 25 और 26 अक्टूबर 2026 को नीदरलैंड की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने रॉटरडम पोर्ट का दौरा किया,…

    पूरा पढ़ें →
  8. शिक्षा मंत्रालय

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में सीबीएसई अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित सीबीएसई इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स में सीबीएसई अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया। सीबीएसई मुख्यालय में स्थापित यह केंद्र छात्रों को सीखने…

    पूरा पढ़ें →
  9. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

    ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-II की चौथी…

    पूरा पढ़ें →
  10. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने खेल कूटनीति और युवा विकास को आगे बढ़ाने में भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज की भूमिका पर प्रकाश डाला

    केंद्रीय युवा कार्य और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने 'भारत-न्यूजीलैंड यू20 रग्बी श्रृंखला' के महत्व पर प्रकाश डाला। यह श्रृंखला खेल कूटनीति को मजबूत करने, युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव…

    पूरा पढ़ें →
↑