गृह मंत्रालय Read in English

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

Key details of this update
DetailInformation
Date01 November 2026 (Sunday)
Time4:30 PM
Topic / Ministryगृह मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (892 words)

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज चंडीगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, बल की 6 दशकों की सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का सम्मान है। कर्तव्यपरायणता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देना किसी भी शहीद के लिए गर्व की बात होती है और यह जवान के संगठन के लिए भी गर्व की बात होती है। 1966 से लेकर आज तक चंडीगढ़ पुलिस ने निरंतर इस अद्भुत स्थान की रखवाली के लिए अथक प्रयास करते हुए एक स्वर्णिम अध्याय लिखने का काम किया है।

श्री अमित शाह ने कहा कि आज 141 नए वाहनों को चंडीगढ़ पुलिस के बेड़े में शामिल किया जा रहा है। इससे त्वरित प्रतिक्रिया, सघन पैट्रोलिंग, मोबिलिटी, तकनीक और आधुनिक पुलिसिंग को बहुत बल मिलेगा। चंडीगढ़ पुलिस रेस्पॉंस टाइम में देश में दूसरे स्थान पर है और 141 नए वाहन मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस देशभर में पहले स्थान पर होगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि किसी भी बल को राष्ट्रपति निशान 15 साल से अधिक की सेवा और जवानों के अनुशासन और जज़्बे को देखकर दिया जाता है। चंडीगढ़ पुलिस ने पिछले 60 साल में उत्तर क्षेत्र के हृदय के रूप में पूरे भारत को सुरक्षित करने का सफल प्रयास किया है। शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बसा चंडीगढ़ को भारत का सबसे नियोजित शहर माना जाता है, लेकिन जब देश में आतंकवाद का दौर आया तब चंडीगढ़ भी उससे अछूता नहीं रहा। उस ज़माने में चंडीगढ़ पुलिस ने पराक्रम की पराकाष्ठादी, साहस का अनुभव कराया, शौर्य, सेवा और सुशासन से न सिर्फ चंडीगढ़ बल्कि इस पूरे क्षेत्र को आतंकवाद से बचाने का काम किया।

श्री अमित शाह ने कहा कि 1 नवंबर, 1966 को चंड़ीगढ़ को केन्द्रशासित प्रदेश बनाते हुए दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी बनाया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा पुलिस और पंजाब पुलिस से समन्वय. साधते हुए TRIO Cities को बहुत अच्छे से संभाला है। 6 हज़ार से अधिक संख्या वाले पुलिस बल में क्राइम विंग, ऑपरेशन सेल, सिक्योरिटी विंग, ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर पुलिस ने बहुत अच्छे तरीके से ड्यूटी निभाते हुए देशभर में मानांक स्थापित करने का काम किया है। श्री अमित शाह ने कहा, 'तारीख पे तारीख' के लिए बदनाम न्याय प्रणाली को बदलते हुए चंडीगढ़ ने 85% दोषसिद्धि दर और मात्र 140 दिन का औसत हासिल किया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि पुलिसिंग एक ऐसा विषय है जो हमारे देश में आतंकवाद, ड्रग्स, साइबर क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर के पीछे छिप गया है। पुलिस का दायित्व नागरिकों की सेवा में सुगमता लाना भी है। चंडीगढ़ पुलिस ने बीट पुलिसिंग ऐप और इस मॉडल के माध्यम से नागरिकों को पुलिस स्टेशन तक न जाना पड़े, इस प्रकार की अद्भुत व्यवस्था को ज़मीन पर सफलतापूर्वक उतारा है। चंडीगढ़ में देश में प्रति व्यक्ति सबसे अधिक वाहन हैं, लेकिन फिर भी यहां ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं है।

श्री अमित शाह ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस का Quick Response Time (QRT) 10 मिनट और पुलिस के पहुंचने का टाइम 4 मिनट है। 2015 के बाद सबसे पहले बीट पुलिसिंग की शुरूआत चंडीगढ़ ने की थी। नवीन न्याय संहिताओं की शुरूआत भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने चंडीगढ़ में की थी और अंग्रेजों के बनाए तीन दंड-आधारित कानूनों को तिलंजालि देकर देश आगे बढ़ा। श्री शाह ने कहा कि आज जब हमने नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है, तो सबसे पहले देश में चंडीगढ़ नशामुक्त होगा। उन्होंने कहा कि नवीन न्याय संहिताएं आने के बाद NDPS मामलों में दोष सिद्धि को बढ़ाकर चंडीगढ़ पुलिस ने 93 प्रतिशत आरोपियों को दोषसिद्धिकर जेल भेजा है। नशे और गैंगस्टर्स के खिलाफ ये मुहिम चंडीगढ़ पुलिस की बहुत बड़ी सिद्धि है। 4 अगस्त, 2024 से आज तब चंडीगढ़ में 8206 FIR दर्ज हुई हैं जिनमें से 7590 मामलों मे आरोप पत्र ऑनलाइन देने का काम चंडीगढ़ पुलिस ने किया है। दोषसिद्धि की दर बढ़ाकर 85 प्रतिशत मामलों में सज़ा कराने का काम चंडीगढ़ पुलिस ने किया है। ये देश के सभी पुलिसबलों के लिए आदर्श है कि अगर हम नवीन न्याय संहिताओं पर सुचारू रूप से अमल करें तो 85 प्रतिशत गुनहगारों को सज़ा करा सकते हैं। हमारी पुलिस सेवाएं पुराने कानूनों के कारण बदनाम थीं और पीढ़ियों तक लोगों को न्याय नहीं मिलता था। आज 85 प्रतिशत दोष सिद्धि दर प्राप्त कर चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिन में आरोपियों को सज़ा कराने का औसत प्राप्त किया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने 2152 आर्टिफिशल इंटेलीजेंस से युक्त सीसीटीवी कैमरे चंडीगढ़ को देने का काम किया है। भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में चंडीगढ़ पुलिस ने 35 स्वर्ण, 38 रजत और 72 कांस्य पदक सहित कुल 145 पदक जीते हैं। पुलिस बल के जवानों के कल्याण के लिए भी चंडीगढ़ पुलिस सबसे आगे बढ़कर काम कर रही है। 130 विधवा पुलिस परिवारों को प्रति माह 8 हज़ार रूपए की मदद दी जा रही है। लगभग 2.25 करोड़ रूपए की शैक्षणिक और खेल छात्रवृत्ति दी जाती है। 2026 में 154 नई गाड़ियां बल में शामिल हुईं हैं और आवास संतुष्टिकरण का दर 48 प्रतिशत है।

आरके / आरआर / पीआर / पीएस

इसी विषय से और: गृह मंत्रालय

View all इसी विषय से और: गृह मंत्रालय
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ‘एकता दौड़’ का शुभारंभ किया

    इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही हम सरदार…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/CAPFs/CPOs के 490 कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’

    विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (CAPFs)/ केन्द्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के 490 कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए 'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित किया गया है। ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’…

    पूरा पढ़ें →
  3. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  4. गृह मंत्रालय

    गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत फाइलों के डिजिटलीकरण एवं कार्यालयों की स्वच्छता पर विशेष जोर

    गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा विशेष अभियान 6 के अंतर्गत कार्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं दक्ष बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इस…

    पूरा पढ़ें →
  5. गृह मंत्रालय

    मोदी सरकार का ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार, NCB द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

    मोदी सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार किया। NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की…

    पूरा पढ़ें →
  6. गृह मंत्रालय

    प्रस्तावित ब्रॉडबैंड पब्लिक प्रोटेक्शन एंड डिजास्टर रिलीफ (बीबी-पीपीडीआर) सिस्टम के लिए नेटवर्क डिज़ाइन पर आम जनता की राय और हितधारकों के सुझाव आमंत्रित करना

    गृह मंत्रालय पूरे देश में एक समर्पित 'ब्रॉडबैंड पब्लिक प्रोटेक्शन एंड डिजास्टर रिलीफ' (बीबी-पीपीडीआर) नेटवर्क लागू करने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 1 नवंबर 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं।…

    पूरा पढ़ें →
  2. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    सात हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘डिजी यात्रा’ का ट्रायल शुरू

    भारत के सात हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 'डिजी यात्रा' के ट्रायल शुरू किये गए हैं। यह देश के विमानन क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में एक…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को द सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की है। मध्य…

    पूरा पढ़ें →
  4. खान मंत्रालय

    श्री दिनेश वी. गणवीर ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के 55वें महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला; खनिज सुरक्षा, वैज्ञानिक उत्कृष्टता और तकनीकी उन्नति पर ध्यान केंद्रित करने की प्रतिबद्धता दोहराई

    श्री दिनेश विठ्ठलराव गणवीर ने खान मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ कार्यालय भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के 55वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। भूवैज्ञानिक जांच, खनिज अन्वेषण, इंजीनियरिंग भूविज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  5. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष तिरुवनंतपुरम में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मंगलवार, 3 नवंबर, 2026 को केरलम के तिरुवनंतपुरम में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों (पीएसी) के सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु दिवस पर तमिलनाडु के लोगों को बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'तमिलनाडु दिवस' के अवसर पर तमिलनाडु के लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के मेहनती और उद्यमी लोगों ने भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने केरल पिरवी के अवसर पर केरल के लोगों को शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केरल पिरवी के अवसर पर केरल के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह विशेष दिन केरल की समृद्ध परंपराओं और असाधारण…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि गौरवशाली इतिहास, अद्भुत वीरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित…

    पूरा पढ़ें →
  9. Prime Minister's Office

    Prime Minister extends greetings to the people of Haryana on State foundation day

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi, has extended greetings to the people of Haryana on the occasion of the State Foundation Day, today. Shri Modi said that Haryana, adorned with a glorious…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और अनूठी लोक परंपराओं…

    पूरा पढ़ें →
↑