प्रधानमंत्री कार्यालय Read in English

प्रधानमंत्री 2 नवंबर को ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे

Key details of this update
DetailInformation
Date01 November 2026 (Sunday)
Time5:43 PM
Topic / Ministryप्रधानमंत्री कार्यालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (390 words)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

यह चार-दिवसीय शिखर सम्मेलन 2 से 5 नवंबर 2026 के दौरान आयोजित किया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन की थीम ‘निवेश करें, नवाचार करें, प्रेरित करें’ है।

भारत आरई 2026 में 130 से अधिक देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनमें 40 से अधिक मंत्री, नीति-निर्माता, निवेशक, वित्तीय संस्थान और उद्योग जगत के प्रमुख शामिल हैं। यह सम्मेलन स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश, उद्योग जगत की भागीदारी और तकनीकी साझेदारियों के एक वैश्विक मंच के रूप में काम करेगा। ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम इसमें भागीदार देश के तौर पर भाग लेंगे।

तेरह राज्य एवं केन्द्र-शासित प्रदेश – आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल – नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी संभावनाओं, निवेश के अवसरों और मैन्यूफैक्चरिंग संबंधी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।

यह शिखर सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) असेंबली के 9वें सत्र और हरित हाइड्रोजन पर चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीजीएच) के साथ आयोजित किया जाएगा। जहां ‘भारत आरई’ स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश, उद्योग और तकनीकी साझेदारियों पर ध्यान केन्द्रित करेगा, वहीं आईएसए असेंबली सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाएगी और इसमें वित्त एवं संस्थागत क्षमता जैसे पहलू शामिल होंगे। आईसीजीएच का मुख्य फोकस हरित हाइड्रोजन से जुड़ी तकनीकों, निवेश और विस्तार पर होगा। ये तीनों मंच मिलकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करेंगे और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की प्रक्रिया में तेजी लाएंगे।

‘आरई-इन्वेस्ट' की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, भारत का प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा निवेश शिखर सम्मेलन, 'भारत आरई 2026' स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर जुड़ने का एक व्यापक मंच प्रदान करेगा। इस शिखर सम्मेलन में पूर्ण सत्र, मंत्रिस्तरीय चर्चाएं, सीईओ राउंडटेबल, और विभिन्न देशों तथा राज्यों से जुड़े सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही, निवेश, साझेदारी और परियोजनाओं के विकास को बढ़ावा देने हेतु ‘बिजनेस-टू-बिजनेस’, ‘बिजनेस-टू-गवर्नमेंट’ और ‘गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट’ स्तर पर संवाद एवं बैठकें होंगी। इस एक्सपो में 400 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे, जो सौर एवं पवन ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में अपनी उन्नत तकनीकों, भारतीय मैन्यूफैक्चरिंग क्षमताओं एवं स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े समाधानों का प्रदर्शन करेंगे।

पीके/केसी/आरटी/आर /डीए

इसी विषय से और: प्रधानमंत्री कार्यालय

View all इसी विषय से और: प्रधानमंत्री कार्यालय
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया है। श्री मोदी ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेंगलुरु और मुंबई…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु दिवस पर तमिलनाडु के लोगों को बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'तमिलनाडु दिवस' के अवसर पर तमिलनाडु के लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के मेहनती और उद्यमी लोगों ने भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने केरल पिरवी के अवसर पर केरल के लोगों को शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केरल पिरवी के अवसर पर केरल के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह विशेष दिन केरल की समृद्ध परंपराओं और असाधारण…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि गौरवशाली इतिहास, अद्भुत वीरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और अनूठी लोक परंपराओं…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यावरण

    रचनात्मक जन-जागरूकता गतिविधियों एवं पक्षी भ्रमण के साथ राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का 67वाँ स्थापना दिवस मनाया गया

    जैव विविधता निगरानी और वन्यजीव संरक्षण में सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के अपने प्रयासों के अंतर्गत राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने आज सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक 'संडे बर्ड वॉक…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला

    एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने 1 नवंबर 2026 को भारतीय वायुसेना की पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। एयर मार्शल देसवाल 14…

    पूरा पढ़ें →
  4. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 1 नवंबर 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर, अपने संबोधन…

    पूरा पढ़ें →
  5. कोयला मंत्रालय

    कोल इंडिया ने अक्टूबर 2026 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ अपने 51 शानदार वर्षों का जश्न मनाया

    कोयला मंत्रालय के अंतर्गत देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अक्टूबर 2026 में कंपनी ने कई रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां हासिल करने के साथ, 1 नवंबर 2026 को…

    पूरा पढ़ें →
  6. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 1 नवंबर 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं।…

    पूरा पढ़ें →
  7. अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

    केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने भूटान में 108 स्तूपों की स्थापना समारोह में भाग लिया

    केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने 01 नवंबर 2026 को भूटान के 'गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी' में 108 स्तूपों की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भारत सरकार का…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया; वायुसेना के भविष्य के लिए ‘वायु’ को मार्गदर्शक दृष्टिकोण के रूप में प्रस्तुत किया

    एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने 1 नवंबर को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा…

    पूरा पढ़ें →
  9. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    सात हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘डिजी यात्रा’ का ट्रायल शुरू

    भारत के सात हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 'डिजी यात्रा' के ट्रायल शुरू किये गए हैं। यह देश के विमानन क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में एक…

    पूरा पढ़ें →
  10. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के…

    पूरा पढ़ें →
↑