रेल मंत्रालय Read in English

केन्द्रीय रेल मंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Key details of this update
DetailInformation
Date01 November 2026 (Sunday)
Time7:21 PM
Topic / Ministryरेल मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time7 min (1,213 words)

केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज केद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, केद्रीय मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी, रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना, राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में एसएमवीटी बेंगलुरु-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस(सीएसएमटी), मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शुभारंभ समारोह भारत के दो प्रमुख महानगरीय और आर्थिक केंद्रों के बीच आधुनिक रात्रिकालीन रेल संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Hon’ble Minister of Railways Shri @AshwiniVaishnaw, along with other dignitaries, flagged off the Bengaluru–Mumbai #VandeBharat_Sleeper train. https://t.co/2Gro8cQO5B

इस नई पीढ़ी की स्लीपर ट्रेन की शुरुआत से यात्रियों को बेंगलुरु और मुंबई के बीच यात्रा के लिए एक अतिरिक्त आधुनिक, आरामदायक और कुशल विकल्प उपलब्ध होगा। इस सेवा से पेशेवरों, उद्यमियों, व्यावसायिक यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और पर्यटकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही, यह कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केन्द्रों के बीच रेल संपर्क को भी मजबूत करेगी।

जनवरी 2026 में हावड़ा-गुवाहाटी कॉरिडोर पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवाओं की शुरुआत और कल वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद, बेंगलुरु-मुंबई सेवा आधुनिक रात्रिकालीन रेल यात्रा के नेटवर्क का और विस्तार करती है तथा यात्री-केंद्रित परिवहन के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को और भी मजबूती प्रदान करती है।

बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, श्री वैष्णव ने कहा कि यह सेवा देश की आईटी और स्टार्टअप राजधानी बेंगलुरु को उसकी वित्तीय राजधानी मुंबई से जोड़ेगी। यह ट्रेन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और गुंतकल; कर्नाटक के रायचूर, यादगीर और कलबुर्गी तथा महाराष्ट्र के सोलापुर, पुणे और कल्याण से होकर गुजरेगी। इससे उत्तर कर्नाटक के कई क्षेत्रों को बेहतर रात्रिकालीन रेल संपर्क उपलब्ध होगा, जिन्हें पहले प्रीमियम और विश्वस्तरीय रेल सेवाओं की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कर्नाटक के लिए अगली वंदे भारत स्लीपर सेवा बेंगलुरु से शुरू होगी। यह ट्रेन राज्य के उत्तरी हिस्सों को हुबली क्षेत्र से जोड़ते हुए पुणे और मुंबई की ओर जाएगी।

केन्द्रीय मंत्री ने आगे घोषणा की कि मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने और सफल परीक्षण के बाद अगले कुछ सप्ताह में बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच वंदे भारत सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। इस सेवा से बेंगलुरु और तटीय कर्नाटक के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह नई सेवा क्षेत्र को तेज, अधिक आरामदायक और विश्वस्तरीय रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कर्नाटक में यात्रियों की आवाजाही को बेहतर बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में आधुनिक रेलवे बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी आधारित सुधारों तथा उच्च गति वाली रेल सेवाओं के विस्तार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कर्नाटक में उच्च गति वाली रेल कनेक्टिविटी के विस्तार और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने तथा आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए नए रेल कॉरिडोर के विकास के बारे में बताया। यात्रा के समय में होने वाली संभावित कमी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बेंगलुरु-चेन्नई की यात्रा में केवल 73 मिनट लगेंगे, जबकि बेंगलुरु-हैदराबाद के बीच की यात्रा लगभग 2 घंटे 10 मिनट में पूरी होगी।

केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने कर्नाटक, विशेष रूप से उत्तर कर्नाटक में रेल संपर्क को मजबूत करने के लिए रेल मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने रेलवे बुनियादी ढ़ांचे के विकास के लिए धनराशि के आवंटन में हुई वृद्धि के बारे में बताया और कर्नाटक में रेलवे विकास कार्यों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की सराहना की। श्री जोशी ने जोर देकर कहा कि इस व्यापक निवेश से न सिर्फ अवसंरचना का विस्तार हुआ है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि कवच सुरक्षा प्रणाली लागू किए जाने के बाद रेल दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है और यह 135 से घटकर 16 रह गई है। उन्होंने दुर्घटनाओं की संख्या शून्य तक लाने के स्पष्ट संस्थागत लक्ष्य का भी उल्लेख किया। उन्होंने नई वंदे भारत सेवाओं की शुरुआत और अतिरिक्त उच्च गति वाले रेल कॉरिडोर की घोषणा का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इन पहलों से यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा, क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा और पूरे कर्नाटक में आधुनिक रेल सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी।

केन्द्रीय मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर सेवा की शुरुआत, बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच प्रस्तावित वंदे भारत रेल संपर्क तथा बेंगलुरु को पुणे से जोड़ने वाली नियोजित रेल सेवा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इन पहलों से न सिर्फ कर्नाटक के लोगों को, बल्कि बेंगलुरु में रहने वाले पश्चिम बंगाल, असम और बिहार जैसे राज्यों के बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों को भी लाभ होगा। साथ ही, इनसे यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय रेल संपर्क में सुधार होगा।

रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना ने कर्नाटक में रेलवे के बुनियादी ढ़ांचे में हुए महत्वपूर्ण बदलाव का उल्लेख किया। उन्होंने राज्य में काफी समय से लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने, रेल संपर्क को मजबूत करने और यात्री सुविधाओं में सुधार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग ₹52,000 करोड़ की रेलवे बुनियादी ढ़ांचे विकास संबंधी परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने रेल मंत्री द्वारा रेल सेवाओं को बहाल करने, रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण में तेजी लाने तथा बेंगलुरु, जिला मुख्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण केन्द्रों में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

दो प्रमुख आर्थिक और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ना

नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा और उद्यमिता के प्रमुख केंद्र बेंगलुरु और देश की वित्तीय तथा वाणिज्यिक राजधानी मुंबई के बीच एक महत्वपूर्ण रात्रिकालीन रेल संपर्क स्थापित करेगी।

दोनों महानगरीय केंद्रों के बीच पेशेवरों, उद्यमियों, छात्रों, व्यावसायिक यात्रियों और परिवारों का बड़े पैमाने पर आवागमन होता है। यह नई सेवा यात्रियों को यात्रा का एक अतिरिक्त सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी, जिससे वे रातभर में लंबी दूरी की यात्रा कर अगले दिन अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

यह ट्रेन अपने मार्ग पर अनंतपुर, गुंतकल, रायचूर, यादगीर, वाडी, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण सहित महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों को जोड़ेगी। इससे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा तथा महत्वपूर्ण वाणिज्यिक, शैक्षणिक और क्षेत्रीय केंद्रों तक पहुंच बेहतर होगी।

यह ट्रेन एसएमवीटी बेंगलुरु से 19:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11:55 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी। वापसी में यह सीएसएमटी से 20:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12:00 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी। यह सेवा सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। बेंगलुरु से चलने वाली ट्रेन सोमवार को और मुंबई से चलने वाली ट्रेन मंगलवार को संचालित नहीं होगी।

रात्रिकालीन समय-सारणी से यात्रियों को दोनों महानगरीय केंद्रों के बीच आरामदायक यात्रा करते हुए अपने दिन के समय का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने में मदद मिलेगी। मार्ग में पड़ने वाले शहरों और कस्बों के यात्रियों को भी आधुनिक रेल यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा।

बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाया जाना आधुनिक अवसंरचना, उन्नत प्रौद्योगिकी और बेहतर रेल संपर्क के माध्यम से यात्री परिवहन में बदलाव लाने के भारतीय रेलवे के निरंतर प्रयासों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारतीय रेलवे एक आधुनिक, कुशल, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित परिवहन नेटवर्क विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो भारत की आर्थिक वृद्धि को गति देने के साथ-साथ महानगरीय केंद्रों को उभरते क्षेत्रीय केंद्रों से जोड़े।

पीके/केसी/आरटी/पीकेपी/डीए

इसी विषय से और: रेल मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रेल मंत्रालय
  1. रेल मंत्रालय

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री कल वाराणसी से नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

    भारतीय रेलवे वाराणसी और नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। इन सेवाओं के शुरू होने से आधुनिक रात्रिकालीन रेल सेवाओं का नेटवर्क और…

    पूरा पढ़ें →
  2. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल ने 31 अक्टूबर, 2026 को विशेष अभियान 6 के समापन से पहले प्रमुख लक्ष्यों को पार किया

    भारतीय रेल 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक लागू किए जा रहे विशेष अभियान 6 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। जैसे-जैसे अभियान 31 अक्टूबर को अपने समापन के करीब…

    पूरा पढ़ें →
  3. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल देश भर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती करेगा

    भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के साथ स्नातक उम्मीदवारों के लिए रोजगार का एक नया रास्ता खोल…

    पूरा पढ़ें →
  4. रेल मंत्रालय

    रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) – टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

    जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी…

    पूरा पढ़ें →
  5. रेल मंत्रालय

    सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंड देश को समर्पित; विंध्य एवं बुंदेलखंड आए करीब, सीधी जिले को बड़ा लाभ

    मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  6. रेल मंत्रालय

    जीआरपी प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली में समाप्त हुआ, सम्मेलन में आसूचना आधारित पुलिस व्यवस्था और आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस के मध्य मजबूत समन्वय पर जोर दिया गया

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा आयोजित सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन 23 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। इसने नई सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ‘शताब्दी समारोह 2026’ को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 'शताब्दी समारोह 2026' को संबोधित किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार की परम वंदनीया…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    रचनात्मक जन-जागरूकता गतिविधियों एवं पक्षी भ्रमण के साथ राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का 67वाँ स्थापना दिवस मनाया गया

    जैव विविधता निगरानी और वन्यजीव संरक्षण में सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के अपने प्रयासों के अंतर्गत राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने आज सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक 'संडे बर्ड वॉक…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला

    एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने 1 नवंबर 2026 को भारतीय वायुसेना की पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। एयर मार्शल देसवाल 14…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया है। श्री मोदी ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेंगलुरु और मुंबई…

    पूरा पढ़ें →
  6. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 1 नवंबर 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर, अपने संबोधन…

    पूरा पढ़ें →
  7. कोयला मंत्रालय

    कोल इंडिया ने अक्टूबर 2026 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ अपने 51 शानदार वर्षों का जश्न मनाया

    कोयला मंत्रालय के अंतर्गत देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अक्टूबर 2026 में कंपनी ने कई रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां हासिल करने के साथ, 1 नवंबर 2026 को…

    पूरा पढ़ें →
  8. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 1 नवंबर 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं।…

    पूरा पढ़ें →
  9. अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

    केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने भूटान में 108 स्तूपों की स्थापना समारोह में भाग लिया

    केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने 01 नवंबर 2026 को भूटान के 'गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी' में 108 स्तूपों की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भारत सरकार का…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 2 नवंबर को ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे…

    पूरा पढ़ें →
↑