कोयला मंत्रालय Read in English

एमसीएल ने विशेष अभियान 6.0 के तहत ई-कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date28 October 2026 (Wednesday)
Time4:05 PM
Topic / Ministryकोयला मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (290 words)

कोयला मंत्रालय के अधीन कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ई-कचरा प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक कचरे के जिम्मेदार निपटान और इससे जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान 6.0 के तहत अपने मुख्यालय में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सिविल/वेल-टीए एवं सीएसआर), विभिन्न विभागों के प्रमुखों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। एमसीएल की निदेशक (एचआर) श्रीमती रेखा पांडेय ने कर्मचारियों को स्वच्छ कार्यस्थल और भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक कचरे के संग्रह, पृथक्करण और वैज्ञानिक तरीके से निपटान के लिए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार कार्यप्रणालियों के महत्व को रेखांकित किया गया। संवादात्मक प्रस्तुति के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के उपयोग को कम करने, उनका पुनः उपयोग करने और पुनर्चक्रण करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया कि अनुपयोगी विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अधिकृत ई-कचरा संग्रहण और पुनर्चक्रण प्रणालियों के माध्यम से ही निपटान के लिए भेजा जाए।

यह पहल विशेष अभियान 6.0 की विषयवस्तु के अनुरूप है। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें ई-कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विशेष अभियान 6.0 के व्यापक उद्देश्यों को भी बल मिला। इनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा देना, कार्यस्थलों पर सतत कार्यप्रणालियों को प्रोत्साहित करना तथा स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी पहलों में सामूहिक भागीदारी को मजबूत करना शामिल है।

इस तरह की जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से एमसीएल अपने कर्मचारियों को अपशिष्ट प्रबंधन की जिम्मेदार कार्यप्रणालियां अपनाने और स्वच्छ पर्यावरण तथा हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने में योगदान देने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।

पीके/केसी/आरटी/पीसी/ओपी

इसी विषय से और: कोयला मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कोयला मंत्रालय
  1. कोयला मंत्रालय

    एसईसीएल ने विशेष अभियान 6 के तहत प्रमुख लक्ष्यों को पार किया, स्क्रैप निपटान के माध्यम से 26.17 करोड़ रुपये अर्जित किए

    कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, कबाड़ निपटान, स्थान अनुकूलन और रिकॉर्ड प्रबंधन…

    पूरा पढ़ें →
  2. कोयला मंत्रालय

    ईसीएल ने स्वच्छता लक्ष्यों को पार किया, विशेष अभियान-6 के तहत महत्वेपूर्ण उपलब्धिकयां अर्जित कीं

    कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने विशेष अभियान 6 के तहत अपने स्वच्छता लक्ष्यों को पार कर लिया है। कंपनी ने अपने लक्षित…

    पूरा पढ़ें →
  3. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने ‘विशेष स्वच्छता अभियान 6’ के तहत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं; 130.16 लाख वर्ग फुट क्षेत्र की सफाई की गई और कबाड़ (स्क्रैप) के निपटान से 53.94 करोड़ रुपये की कमाई हुई

    एसईसीएल मुख्यालय में रीसाइकल किए गए कबाड़ का इस्तेमाल करके ई-कचरे को इकट्ठा करने के लिए एक कचरा पेटी बनाई गई है। इलेक्ट्रॉनिक कचरे को व्यवस्थित तरीके से इकट्ठा करने और अलग-अलग…

    पूरा पढ़ें →
  4. कोयला मंत्रालय

    एनएलसी इंडिया ने विशेष अभियान 6 के तहत प्रमुख लक्ष्य पार किए, कबाड़ के निपटान से 3.12 करोड़ रुपये की आमदनी

    एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के नेतृत्व में सभी केन्‍द्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में संचालित राष्ट्रव्यापी पहल विशेष अभियान 6 में सक्रिय…

    पूरा पढ़ें →
  5. कोयला मंत्रालय

    स्कॉच गोल्ड 2026 से सम्मानित सुविकल्प, खनन-पश्चात भूमि के उपयोग में डेटा आधारित विकल्पों को समर्थन

    सीसीओ का सुविकल्प उपकरण तकनीकी, पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक मानदंडों से खनन-पश्चात परियोजनाओं के विकल्प जांचता है। प्रिज्म मॉडल कार्यान्वयन सामग्री देता है और संवाद वेबिनार हितधारकों की क्षमता बढ़ाते हैं। पहल…

    पूरा पढ़ें →
  6. कोयला मंत्रालय

    ईसीएल ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत कबाड़ के निपटान से 2.21 करोड़ रुपये अर्जित किए

    कोयला मंत्रालय के अंतर्गत कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत कबाड़ का निपटान करके 2.21 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के स्वच्छता अभियान ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत ई-कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग पहलों से 10,50,520 रुपये का महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ

    कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने मौजूदा 'विशेष अभियान 6.0' के तहत संचालन दक्षता, स्वच्छता और रिकॉर्ड प्रबंधन के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। संस्थागत उत्कृष्टता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यटन मंत्रालय

    भारतीय पाक कला संस्थान ने बीबीए और एमबीए पाठ्यक्रमों की मान्यता के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

    पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय पाक कला संस्थान ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते पर जवाहरलाल नेहरू…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    वित्तीय बाधाओं से वैश्विक नवाचार तक : महत्वाकांक्षा और अवसर की एक यात्रा

    एक मध्यमवर्गीय अनुसूचित जाति परिवार में पले-बढ़े आरव पटेल (बदला हुआ नाम) ने प्रौद्योगिकी (तकनीकी), व्यवसाय और नवाचार (इन्नोवेशन) में अपना करियर बनाने की सपना पाला था। उन्होंने सफल प्रौद्योगिकी-संचालित उद्यमों को…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    पदार्थ निर्भरता से आत्मनिर्भरता तक: करीमनगर, तेलंगाना के नील की उबरने की यात्रा

    पदार्थ निर्भरता से उबरना व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य, रिश्तों और आर्थिक स्थिरता को फिर से बनाने में मदद करता है। करीमनगर, तेलंगाना के 25 वर्षीय स्नातक नील (नाम बदला गया) की यात्रा…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    भारत-दक्षिण कोरिया द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने के लिए आईएनएस सह्याद्रि बुसान पहुंचा

    भारतीय नौसेना का स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित- निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस- सह्याद्रि 26 अक्टूबर, 2026 को भारत-दक्षिण कोरिया नौसेना (आईएन-आरओकेएन) द्विपक्षीय अभ्यास में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने सितंबर 2026 के महीने के दौरान उत्तर प्रदेश पूर्वी (यूपीई) एलएसए के तहत गोंडा, बहराईच, श्रावस्ती और बलरामपुर शहर, प्रयागराज से गोंडा और गोंडा से बहराईच राजमार्ग पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने सितंबर 2026 के दौरान उत्तर प्रदेश पूर्वी (यूपीई) एलएसए के अंतर्गत गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर शहरों में अपनी नियुक्त…

    पूरा पढ़ें →
  7. वित्‍त मंत्रालय

    विशाखापट्टनम में आरआईएनएल की जमीन की ई-नीलामी के लिए एनएलएमसी ने शुद्धिपत्र-6 और 7 जारी किए; नीलामी कार्यक्रम में संशोधन किया

    भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के भूमि पार्सल/ प्लॉट की…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने ‘निवारक सतर्कता और सरकारी क्षेत्र में भ्रष्टाचार से निपटने में सतर्कता प्रशासन की भूमिका’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत, सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आज यहां राष्ट्रीय राजधानी स्थित मंत्रालय के मुख्यालय में ‘निवारक सतर्कता और सरकारी क्षेत्र में भ्रष्टाचार से निपटने…

    पूरा पढ़ें →
  9. पर्यावरण

    भारत ने आर्मेनिया के येरेवन में सीबीडी सीओपी-17 में जैव विविधता संरक्षण, जैव सुरक्षा तथा पहुंच एवं लाभ साझाकरण पर चार प्रमुख प्रकाशन जारी किए

    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज आर्मेनिया के येरेवन में जैव विविधता संधि (सीबीडी) के पक्षकारों के 17वें सम्मेलन (कॉप-17) के दौरान वैश्विक जैव विविधता प्रतिबद्धताओं…

    पूरा पढ़ें →
  10. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

    सितंबर 2026 महीने के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) और उपयोग-आधारित सूचकांक के त्वरित अनुमान (आधार 2022-23=100)

    सितंबर 2026 महीने के लिए आईआईपी की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत है, जो अगस्त 2026 के महीने में 8.0 प्रतिशत (त्वरित अनुमान) थी। अगस्त 2026 के महीने के लिए खनन एवं उत्खनन,…

    पूरा पढ़ें →
↑